रविवार, 25 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

कब्रिस्तान में शेख समाज की मस्जिद में अज्ञात बदमाशों ने की तोड़-फोड़

स्टेट हेड – सादिक़ अली, डूंगरपुर। डूंगरपुर। इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर राजस्थान के डूंगरपुर से है जहा शहर के कब्रिस्तान में शेख समाज की एक मस्जिद है। इस मस्जिद में जनाजा की नमाज पढाई जाती है। इस मस्जिद को अज्ञात बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचा दिया गया है। जिसको लेकर शेख समाज व डूंगरपुर शहर के समस्त मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश फैला हुआ है।

शेख समाज व डूंगरपुर शहर के समस्त मुस्लिम समाज के द्वारा शहर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि डूंगरपुर शहर के कब्रिस्तान में शेख समाज की मस्जिद स्थित है। जहां जनाजा की नमाज पढ़ी जाती है। उक्त मस्जिद में शुक्रवार रात्रि को अज्ञात बदमाशों द्वारा मस्जिद के गेट व बाउंड्री में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया है। समाजजनों को उक्त जानकारी शनिवार शाम को मिली जिस पर समाजजन मौके पर पहुंचे।

समाजजनों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों की तलाश कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। इन असामाजिक तत्वों द्वारा शहर के आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। मस्जिद में तोड़-फोड़ करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

read more : आधार कार्ड का किसने किया मिसयूज, इस ट्रिक से तुरंत हो जाएगा खुलासा

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।