मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

बीजेपी ने जारी की लिस्ट, जानें शिवराज और नरोत्तम समेत कौन कहां से लड़ेगा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने लिस्ट जारी कर दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाहा, सागर से शैलेंद्र जैन, रीवा से राजेंद्र शुक्ला, जबलपुर छावनी से अशोक रोहाणी, सीहोर से सुदेश राय, देवास से गायत्रीराजे पवांर, इंदौर-2 से रमेश मेंदोला, इंदौर-4 से मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ को टिकट दिया गया है। उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव, मंदसौर से यशपाल सिंह सिसोदिया बनाए गए हैं।

चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

चुनावी युद्ध का बिगुल फूंका जा चुका है। 5 राज्यों में चुनाव के लिए तारीख तय कर दी गई है। जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, उनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम हैं। इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर जबकि तेलंगाना में 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इन राज्यों के चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि 5 दिसंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बीजेपी की लिस्ट में 21 मंत्रियों के नाम

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें 21 मंत्रियों के नाम हैं। गौरतलब है कि बीजेपी द्वारा अपने बड़े नेताओं को चुनाव में उतारे जाने पर कांग्रेस पहले ही उस पर निशाना साध चुकी है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी आने वाले चुनाव में अपनी हार को लेकर डरी हुई है, इसलिए अपने बड़े नेताओं को चुनाव में उतार रही है।

read more : कांग्रेस शासित राज्यों में करायेगे जाति जनगणना और आर्थिक सर्वे – राहुल गांधी

टिप्पणियाँ (1)

  1. Judith Howell

    I have read some excellent stuff here. Definitely value bookmarking for revisiting. I wonder how much effort you put to make the sort of excellent informative website.
    रिपोर्ट करें

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।