लखनऊ हादसे के बाद कानपुर में एक्शन, 16 कोचिंग सेंटर सील
राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे में कई छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने शहर की सबसे बड़ी कोचिंग मंडी काकादेव में बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 अवैध कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। केडीए की इस कार्रवाई से काकादेव क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह से शुरू हुए अभियान के दौरान अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और चिन्हित भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि जिन भवनों पर कार्रवाई की गई। उनमें से कई बिना निर्धारित मानकों और आवश्यक स्वीकृतियों के संचालित हो रहे थे।
लखनऊ हादसे के बाद जागा प्रशासन
लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग भवन में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में कई छात्रों की मौत हुई, जिनमें कानपुर के दो छात्र भी शामिल थे। हादसे के बाद प्रशासन ने सभी जिलों में कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत कानपुर विकास प्राधिकरण ने काकादेव क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई भवनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, अवैध निर्माण और अग्निशमन व्यवस्था में गंभीर कमियां पाई गईं। इसके बाद संबंधित भवनों को सील करने की कार्रवाई की गई।
छात्रों और अभिभावकों में बढ़ी चिंता
कार्रवाई के दौरान कई कोचिंग संस्थानों में कक्षाएं संचालित हो रही थीं। अचानक सीलिंग होने से छात्रों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई छात्र अपनी पढ़ाई और आगामी परीक्षाओं को लेकर चिंतित दिखाई दिए। लेकिन कैमरे पर कुछ भी बोलने से कतराते दिखाई दिए। हालांकि प्रशासन का कहना है कि यह कदम छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। यदि किसी भवन में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। तो वहां बड़ी दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
एक ही रास्ते से एंट्री और एग्जिट बना खतरा
ऐसे में स्थानीय निवासियों का कहना है कि काकादेव में बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान ऐसे भवनों में संचालित हो रहे हैं। जहां प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही रास्ता है। अधिकांश इमारतों में आपातकालीन निकास की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में आग या अन्य किसी आपदा की स्थिति में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो सकता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को केवल चुनिंदा भवनों पर कार्रवाई करने के बजाय पूरे क्षेत्र का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराना चाहिए। ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
केडीए अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। शहर में ऐसे सभी कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। जो नियमों के विपरीत संचालित हो रहे हैं। जिन भवनों में अग्निशमन, पार्किंग, नक्शा स्वीकृति और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया जाएगा। उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में शुरू हुई यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत है कि अब सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। ऐसे में कोचिंग संस्थानों और भवन संचालकों के लिए निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य हो गया है।
Read More : राम मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले कर्मियों के लिए नया ड्रेस कोड, वर्दी में नहीं होगी जेब
Shanebussy
रिपोर्ट करें
WinstonCrubs
रिपोर्ट करें
Kendrickgrato
रिपोर्ट करें
Jackurive
रिपोर्ट करें
Kiera Mann
रिपोर्ट करें
Kenny Livingston
रिपोर्ट करें
Semaj Rhodes
रिपोर्ट करें
Ricky Sanford
रिपोर्ट करें
Soap2day
रिपोर्ट करें
مكتب تصميم معماري
रिपोर्ट करें
best residential solar panels
रिपोर्ट करें
SHWESHWE DRESSES
रिपोर्ट करें
fashion SEO Strategies
रिपोर्ट करें
Artificial intelligence
रिपोर्ट करें
Home Staging Tips
रिपोर्ट करें
Forex
रिपोर्ट करें
Artificial intelligence
रिपोर्ट करें
شات فلسطين
रिपोर्ट करें
شات فلسطين
रिपोर्ट करें
vidsrc
रिपोर्ट करें
Üsküdar Su Kaçağı Tamiri
रिपोर्ट करें
Building Design Egypt
रिपोर्ट करें
vidsrc
रिपोर्ट करें
Esenyurt Korsan Taksi
रिपोर्ट करें
Esenyurt Korsan Taksi
रिपोर्ट करें
Beylikdüzü korsan taksi
रिपोर्ट करें
soap2day
रिपोर्ट करें
iptv satınal
रिपोर्ट करें
Brycen Beer
रिपोर्ट करें
123movies
रिपोर्ट करें
fransa iptv
रिपोर्ट करें
fmovies
रिपोर्ट करें
myflixer
रिपोर्ट करें
Cilp sex
रिपोर्ट करें
Judah Feeney
रिपोर्ट करें
Robert Brown
रिपोर्ट करें
Sarah Wilson
रिपोर्ट करें