शेयरों में आया भूचाल, अरबपतियों की लिस्ट में टॉप-20 से भी हुए बाहर गौतम अडानी
अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार सातवें दिन गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिरावट की वजह से निवेशकों में हड़कंप मच गया है। कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट लगा हुआ है। वहीं, पिछले 5 दिनों में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर्स 66 फीसदी लुढ़क गए हैं। वहीं, गौतम अडानी की संपत्ति की बात करें तो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg Report) के बाद में उनकी नेटवर्थ में बड़ी गिरावट आई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब गौतम अडानी दुनिया के अमीरों में टॉप-20 से भी बाहर हो गए हैं।
4 घंटों में हुआ 10.7 अरब डॉलर का नुकसान
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ में बड़ी गिरावट आई है। जिसकी वजह से अब गौतम अडानी अरबपतियों की लिस्ट में 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति अब घटकर 61.3 अरब डॉलर रह गई है। पिछले 24 घंटों में अडानी को 10.7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
गौतम अडानी पिछले 24 घंटे में 5 पायदान नीचे खिसके
गौतम अडानी 64.7 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 16वें नंबर पर थे और महज 24 घंटे में ही वे पांच पायदान नीचे खिसककर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बीते साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले अडानी के लिए साल 2023 बेहद खराब साबित हो रहा है। नुकसान की बात करें तो ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से अब तक उनकी 59.2 अरब डॉलर की संपत्ति साफ हो गई है। बीते 10 दिनों में ही अडानी ग्रुप ने 52 अरब डॉलर गवां दिए हैं।
2023 की शुरुआत से ही अडानी पर मंडरा रहा संकट
आपको बता दें गौतम अडानी गुरुवार को अमीरों की लिस्ट में 64.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ में 16वें नंबर पर थे। वहीं, पिछले 24 घंटों में वह 5 स्थान नीचे फिसल कर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पिछले साल यानी 2022 की बात करें तो वह अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए थे। साल 2023 की शुरुआत से ही अडानी संकट में फंसे हुए हैं।
फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग से भी पीछे अडानी
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ में आई गिरावट के चलते अब वे अरबपतियों की लिस्ट में खिसककर 21वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी कुल संपत्ति घटकर 61.3 अरब डॉलर रह गई है और बीते 24 घंटे में उन्हें 10.7 अरब डॉलर क नुकसान हुआ है। शेयरों में गिरावट के चलते बने हालातों के बीच अब गौतम अडानी फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग से भी पीछे हो गए हैं। जुकरबर्ग की कुल नेटवर्थ 69.8 अरब डॉलर है और वे लिस्ट में 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
एडिशनल सर्विलांस मेजर्स के तहत अडानी की तीन कंपनियां
हर बीतते दिन के साथ गौतम अडानी की कंपनियों का हाल बेहाल होता जा रहा है। इस बीच स्टॉक मार्किट के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अडानी ग्रुप की तीन कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स को एडिशनल सर्विलांस मेजर्स के तहत रखने का बड़ा फैसला लिया है।
बता दें हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के बाद अब तक का सबसे बड़ा नुकसान झेल रहे गौतम अडानी को अडानी एंटरप्राइजेज का 20,000 करोड़ रुपये फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) फुल सब्सक्राइब्ड होने के बाद भी वापस लेना पड़ा और इसमें निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स के पैसे वापस करने पड़े हैं।
read more : नेपाल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वेस्टर्न ट्रैवल मार्ट का कार्यक्रम हुआ आयोजित
टिप्पणियाँ