शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

गैंगस्टर जीवा की पत्नी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, अंतिम संस्कार में शामिल होने की मांगी अनुमति

लखनऊ कोर्ट में मारे गए गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी ने पति की हत्या के बाद आज सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पायल ने पति के अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होने की अनुमति और गिरफ्तारी से संरक्षण के लिए अंतरिम राहत की मांग की है। जीवा की पत्नी पायल ने कहा कि पति की तरह मेरी भी हत्या कराई जा सकती है, इसलिए मुझे गिरफ्तार न किया जाए और सुरक्षा दी जाए। पायल ने गिरफ्तारी से राहत की भी मांग की। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अगर जीवा की पत्नी अंतिम संस्कार में शामिल होती हैं तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।

X (Twitter) पर पोस्ट देखें

अंतिम संस्कार में शामिल होने पर आपत्ति नहीं - यूपी सरकार

यूपी की योगी सरकार ने पायल को जीवा के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर आपत्ति नहीं जताई, लेकिन सरकार ने कोर्ट से कहा कि इसे और कोई राहत न दी जाए। इसके बाद कोर्ट ने पायल को अपनी याचिका की कॉपी यूपी सरकार को देने को कहा है।

हमलावर ने गैंगस्टर जीवा पर बरसाई 6 गोलियां

यूपी की लखनऊ कोर्ट में बीते दिन हमलावर ने गैंगस्टर जीवा पर 6 गोली बरसाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि, एक आरोपी को वकीलों ने घटनास्थल पर ही पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, दूसरा आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। वहां, मौजूद अन्य लोगों के अनुसार हमलावर ने वकील की पोशाक पहन रखी थी और उसने छह गोलियां चलाईं। जीवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का निवासी था।

आपको बता दे बता दें कि जीवा अपनी पेशी को लेकर कोर्ट जा रहा था। तभी अचानक से 6 गोलियां चलाकर हमलावर ने उसे मार डाला और सभी देखते ही रह गए।

read more : पुलिस ने तोड़ा फ्लैट का दरवाजा, कमरे में बिखरे मिले युवती के शव के टुकड़े

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।