श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, रामलला के दर्शन के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा..
अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। 29 मार्च 2023 से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। इसके जरिए आसमान से भक्त न सिर्फ मंदिर के मनोरम दृश्य का बल्कि पूरी अयोध्या नगरी का दीदार कर सकेंगे। यह हेलीकाप्टर सेवा यूपी पर्यटन विभाग ने शुरू की है। श्रद्धालु सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक हेलीकॉप्टर के जरिए अयोध्या धाम का दर्शन कर सकेंगे। हेलीकॉप्टर में एक बार में कुल सात लोग सफर कर सकते हैं। एक बार का सफर 8 मिनट का होगा और इसके लिए प्रत्येक श्रद्धालु को 3 हजार रुपए चुकाने होंगे। टिकट बुकिंग के लिए पहले से अप्लाई करना पड़ेगा। आसमान से अयोध्या में सरयू नदी, रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और अयोध्या के अन्य मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे।
हेरिटेज एविएशन पहले भी दे चूका है सेवाएं
इस पूरी सेवा को देख रहे राज्य पर्यटन विकास निगम के अधिकारी अक्षय नागर कहते हैं कि यह 2024 में रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के पहले का रिहर्सल भी है। हेरिटेज एविएशन वैष्णो देवी, प्रयागराज और कुंभ समेत देश के कई स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो हेलीकॉप्टर की संख्या बढ़ाई जाएगी और यह सेवा नियमित रूप से जारी रहेगी। सुबह 9 बजे से शाम को सूर्य ढ़लने के पहले 6 बजे तक यह सेवा यात्रियों को मिलेगी। अयोध्या के लिए यह पहली और सबसे बड़ी शुरुआत है।
पहली बार अयोध्या में हेलीकॉप्टर से होंगे रामलला दर्शन
राज्य पर्यटन विकास निगम अधिकारी अक्षय नागर ने आगे कहा कि रामनवमी के अवसर पर पहली बार अयोध्या में हेलीकॉप्टर चलाया जाएगा। एक बार में 7 लोग हेलीकॉप्टर पर सफर कर सकेंगे और एक व्यक्ति का किराया ₹3000 होगा। टिकट की बुकिंग अभी से ही प्रारंभ हो गई है। हेलीकॉप्टर चलाने का प्लान राम भक्तों की इच्छा पर निर्भर करेगा, क्योंकि अभी इसे 15 दिनों तक चलाया जाएगा। लेकिन बढ़ते श्रद्धालुओं की अगर मांग होती है तो यह निरंतर चलता रहेगा। यह सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक चलाया जाएगा। पहले यह कैलाश मानसरोवर में किया है, कुंभ में किया है, माता वैष्णो देवी में किया गया है और अब अयोध्या में चलाया जाएगा।
श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर उत्साहित
दूरदराज से भगवान राम की नगरी से अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर उत्साहित हैं और प्रशंसा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान राम की नगरी में यह एक अनूठी सुविधा होगी और इससे पर्यटकों और वृद्धजनों समेत हर व्यक्ति को बहुत लाभ मिलेगा।
योगी सरकार श्रद्धालुओं का रख रही खास ध्यान
योगी सरकार की मंशा है कि भगवान राम की नगरी को पर्यटन की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर स्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वह हर एक काम कर रहे हैं। जिससे रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को हर एक सुविधा उपलब्ध मिले और राम नगरी की गरिमा बढ़े। योगी सरकार की इस पहल का अयोध्या में आने वाले श्रद्धालु भी प्रशंसा कर रहे हैं।
read more : राहुल गांधी मामले पर पहले अमेरिका और अब जर्मनी ने की टिप्पणी
टिप्पणियाँ