गुरुवार, 5 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

यूपी बोर्ड ने किया ऐलान, जानें कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2023 का रिजल्ट कल यानि (25 अप्रैल) जारी किया जाएगा। बता दें कि ये पहली बार हो रहा है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड से पहले जारी होगा। जो उम्मीदवार इस साल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जारी होने के बाद यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बता दें कि इस बार तय समय से एक दिन पहले 31 मार्च को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हुआ था। बता दें कि राज्य भर में 258 केंद्रों पर 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू हुआ था। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने जानकारी दी।

X (Twitter) पर पोस्ट देखें

कुल 3.19 करोड़ कापियों का मूल्यांकन

बोर्ड सचिव ने बताया कि हाईस्कूल की लगभग 1.86 करोड़ और इंटरमीडिएट की 1.33 करोड़ कॉपियों को मिलाकर कुल 3.19 करोड़ कापियों का मूल्यांकन किया गया है। इन कापियों के मूल्यांकन के लिए 143933 परीक्षक लगाए गए थे। वहीं, मूल्यांकन केंद्रों पर सुचिता के लिए सीसीटीवी लगाए गए थे और जिला व राज्य मुख्यालय की तरफ से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही थी। इस बार यह पहली दफा हुआ कि परीक्षकों को ट्रेनिंग दिया गया था।

इतने परीक्षार्थियों छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा

दिब्यकांत शुक्ल ने आगे जानकारी दी कि इस बार सरकार ने बोर्ड एग्जाम को लेकर काफी सख्ती की थी। जिस कारण हाईस्कूल में 208953 और इंटरमीडिएट में 222618 को मिलाकर 4,31,571 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जानकारी के लिए बता दें कि हाई स्कूल में 13,16,487 और इंटरमीडिएट में 27,69,258 को मिलाकर बोर्ड परीक्षा के लिए 58,85,745 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस बार योगी सरकार ने बोर्ड परीक्षा के लिए काफी सख्त तेवर अपनाया था। जिस कारण यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल करते 81 परीक्षार्थी सहित कुल 133 मुन्नाभाई पकड़े गए थे।

नक़ल विहीन हुई इस बार की यूपी बोर्ड परीक्षाएं

बता दें कि इस बार बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित हुई थी। प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा के लिए 8753 परीक्षा केंद्रों बनाए गए थे। सरकार की सख्ती के कारण इस बार राज्य में कोई पेपर लीक की घटना, गलत पेपर ओपनिंग नहीं हुई और बोर्ड परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न हुई।

read more : अतीक के दफ्तर में मिला खून से सना चाकू, जगह-जगह बिखरा हुआ खून

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।