रविवार, 11 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

रूस का बड़ा आरोप, यूक्रेन ने राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की साजिश रचे जाने का दावा किया गया है। दावा रूस की तरफ से ही किया गया है। रूस का कहना है कि यूक्रेन ने क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। क्रेमलिन ने इसे आतंकवादी कृत्य करार दिया है और जवाब देने के उसके अधिकार तहत कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।

X (Twitter) पर पोस्ट देखें

क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन) को रूस की ओर भेजा गया था। उनके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन का आवास था। ड्रोंस को मार गिराया गया है। हम इसे एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य मानते हैं। यह रूसी संघ के राष्ट्रपति की जान लेने का एक प्रयास था। हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। रूस ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के काम करने का कार्यक्रम नहीं बदला गया है। यह हमेशा की तरह जारी रहेगा। हम जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार के तहत काम करेंगे। मौजूदा हालात को देखते हुए यही सह है। मामले में यूक्रेन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

दरअसल, पुतिन की हत्या करने की साजिश के तहत रूसी राष्ट्रपति के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन से हमले की कोशिश की गई। इसका आरोप यूक्रेन पर लगा है। राहत की बात यह है कि पुतिन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हमले की कोशिश बीती रात की गई। क्रेमलिन का कहना है कि नौ मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है। हमले के बावजूद नौ मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड तय समय पर होगी।

read more : अपना करियर बनाना कांग्रेस सरकार में संभव नहीं – पीएम मोदी

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।