शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

ईडी की छापेमारी पर न झुकेंगे और न रुकेंगे - सांसद संजय सिंह

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप नेता और सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के घर छापेमारी की। इस कार्रवाई के खिलाफ आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जब उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला तो ईडी इस तरह का हथकंडा अपना रही है। उन्होंने कहा कि 'मैं ईडी और केंद्र सरकार के इस हथकंडे के आगे न झुकेंगे और न ही रुकेंगे।

X (Twitter) पर पोस्ट देखें

सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैंने ईडी और मोदी सरकार की तानाशाही को पूरे देश में उजागर किया। इस बात का सच पूरे देश के सामने रखा कि कैसे ईडी अपनी संस्था और ताकत का गलत इस्तेमाल करके शराब घोटाले में लोगों को फंसाने की कोशिश कर रही है। जब उन्हें (ईडी) को मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला तो उससे उन्होंने गलती मानी और अब मेरे सहयोगियों के पीछे पड़ गए हैं।

सांसद संजय सिंह आगे कहते हैं कि आज सुबह मामूल चला कि मेरे साथियों के घर पर छापेमारी हुई। मैं ईडी को बता देना चाहता हूं किसी भी तरीके से कोई हथकंडा अपना लो तुम्हारे सामने न झुकेंगे न रुकेंगे और न ही मोदी सरकार के इस हथकंडे के आगे। साथ ही कहा कि आपसे लड़ेंगे और आपको उजागर करेंगे।

read more : जिस मामले में गई थी विधायकी, अब उसी में बरी हुए आजम खान

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।