सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता ने जताया विश्वास : पूर्व मंत्री स्वाती सिंह

रिपोर्ट-सुनील कुमार गुप्ता, लखनऊ : भाजपा नेता और पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। तमाम एक्जिटपोल और चुनाव पूर्व अनुमानों को झुठलाते हुए भाजपा रूझानों में आगे चल रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों के विश्वास को दिखता है।

पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि भाजपा कभी चुनाव की दृष्टि से जनसेवा नहीं करती है। यह सतत् हर वक्त जनता की सेवा में लगी रहती है। आज जनता भाजपा के सेवा भाव और राष्ट्र सेवा की भावना को समझ चुकी है। कांग्रेस और दूसरी पार्टियां सिर्फ चुनावी दृष्टि से जनता को छलने के लिए चुनाव में जाती हैं। अब जनता छलने वाली नहीं रह गयी है।

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि कांग्रेस स्वहित के लिए देश को भी बेचने का काम कर सकती है। आतंकवादियों के साथ भी देने में उसको गुरेज नहीं होता। कांग्रेस से जुड़े अधिवक्ता आतंकवादियों को बचाने के लिए मुकदमा लड़ते हैं। इन सब बातों से जनता वाकिफ है। वह समझ चुकी है कि भाजपा ही देश की तरक्की के लिए काम कर सकती है। इस कारण जनता ने भाजपा का साथ दिया है।

read more : प्यार में पागल किन्नर ने लगाई फांसी, बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ देख टूटा था दिल

टिप्पणियाँ (1)

  1. Ирина23

    Really looking forward to reading more. Reading more. Great blog.
    रिपोर्ट करें

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।