रविवार, 11 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

भाजपा और आरएसएस मेरे लिए गुरु की तरह , उनके हमलों से मुझे हुआ फायदा - राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा भाजपा-आरएसएस मेरे लिए गुरु की तरह हैं। मुझ पर आक्रमण के लिए भाजपा-आरएसएस का धन्यवाद। ये जो यात्रा है इसने ये हमें कुछ बताने की कोशिश की है और अगर हम उसे नहीं सुनते तो यह उस आवाज का अपमान होगा।

राहुल गांधी ने कहा, मैं जानता हूं कि विपक्ष के सारे के सारे नेता हमारे साथ खड़े हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दरवाजे हर उसके लिए खुले हैं। जो भारत को जोड़ना चाहता है। विचारधारा में एकरूपता होती है। नफरत, हिंसा और मोहब्बत में एकरूपता नहीं होती। अखिलेश जी और मायावती जी, जो प्यार का हिंदुस्तान चाहते हैं, नफरत का नहीं। उनसे रिश्ता तो है।

'सरकार बेवजह मेरी सुरक्षा का मुद्दा बना रही है'

राहुल ने कहा, मैं भारत जोड़ो यात्रा कर रहा हूं। अब सरकार चाहती है कि मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी में कन्याकुमारी से कश्मीर जाऊं। ये मेरे लिए स्वीकार्य नहीं है। जब उनके वरिष्ठ नेता बुलेटप्रूफ गाड़ी से बाहर आ जाते हैं। तो कोई चिट्ठी नहीं आती। अपने ही प्रोटोकॉल को वे तोड़ देते हैं। तो क्या उनके लिए प्रोटोकॉल अलग-मेरे लिए अलग। बुलेटप्रूफ गाड़ी में मैं कैसे चलूं। ये शायद केस बना रहे हैं कि राहुल अपनी सिक्योरिटी तोड़ता रहता है।

नफरत और हिंसा के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि नफरत और हिंसा के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है। भारत जोड़ो यात्रा से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। वहीं एक विपक्षी नेताओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा-'विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं और यह हमें मालूम हैं। भारत जोड़ो के दरवाजे उन सबके लिए खुले हैं जो भी भारत को जोड़ना चाहता है। हम भारत जोड़ो में आने से किसी को नहीं रोकेंगे।

सच्चाई को कोई कैंपन नहीं छिपा सकता

एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि हमारी भाजपा के साथ विचारधारा की पुरानी लड़ाई हैं। इस लड़ाई को हम जीतेंगे। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा वालों के पास पैसे और फंड की कोई कमी नहीं है। वे कैंपने चलाते रहते हैं। सच्चाई को कोई कैंपन नहीं छिपा सकता। मेरी छवि बिगाड़ने में उन्होंने 5-6 करोड़ लगा दिए होंगे। थोड़े और लगा लें, लेकिन कुछ असर नहीं पड़ना है।

टी-शर्ट पहनने पर बोले राहुल- मुझे सर्दी नहीं लग रही

राहुल से जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि उन्होंने इतनी सर्दी में भी टी-शर्ट क्यों पहनी है। तो राहुल ने मजाकिया लहजे में कहा- आपने स्वेटर पहन रखा है। इसका ये मतलब नहीं कि सर्दी है, इसका मतलब है कि आप सर्दी से डरते हैं। मैं सर्दी से नहीं डरता हूं। मेरे टी-शर्ट पहनने की असली वजह यह है कि मुझे अब तक ठंड नहीं लगी है। जब लगेगी तो स्वेटर पहनना शुरू कर दूंगा।

सरकार ने चीन मामले को मिस हैंडल किया

वहीं चीन के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने चीन के मामले को पूरी तरह से मिसहैंडल किया। राहुल ने कहा-कांग्रेस का कॉन्सेप्ट था कि हमें चीन और पाकिस्तान को एक नहीं होने देना है। UPA 2 तक ऐसा हुए लेकिन आज दोनों एक हो गए हैं क्योंकि हमारी सरकार ने विदेश नीति को मिसहैंडल किया है।

चीन ने पहला कदम डोकलाम और दूसरा कदम लद्दाख में लिया, ये अभी एक्सरसाइज है। मैं शहीद परिवार का हूं और मैं जानता हूं कि जब एक युवा अपनी जान देता है तो उसके परिवार पर क्या गुजरती है। लेकिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में कोई ऐसा नहीं है जो यह समझता हो। हम नहीं चाहते कि हमारी सेना से कोई जवान शहीद हो।

read more : क्या है कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद , दोनों राज्यों के नेताओ ने बनाया राजनीतिक मुद्दा

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।