रविवार, 25 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

पहलवानों पर फिर हमलावर हुए बृज भूषण, कहा- आज भी अपनी बात पर कायम

पहलवानों का कथित तौर पर यौन शोषण मामले में बृज भूषण शरण सिंह ने अपना पक्ष रखा है। बृज भूषण सिंह ने कहा है कि मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो कुछ भी सामने आएगा और उसके बाद न्यायालय जो भी फैसला सुनाएगा वह मुझे स्वीकार होगा। उन्होंने पहलवानों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे बार-बार अपनी बातें और मांग बदल रहे हैं।

50 से ज्यादा खाफ पंचायतों की बैठक

उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई क्या कह रहा है, कोई कहां किसी पंचायत कर रहा है, इससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है। मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है और अगर जांच में मैं गलत साबित होता हूं तो मुझे सजा दी जाएगी और वह मुझे स्वीकार होगी। बता दें कि पहलवानों के समर्थन और बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ मुज्जफरनगर में 50 से ज्यादा खाफ पंचायतों की बैठक हो रही है।

X (Twitter) पर पोस्ट देखें

अगर आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा - बृजभूषण

गोंडा में एक प्रेसवार्ता में डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि 18 जनवरी को पहली बार जब ये लोग धरने पर बैठे थे, पहले कुछ और अब कुछ और मांग है। ये लोग लगातार अपनी मांग और शर्तें बदल रहे हैं, लेकिन मैंने पहले भी यही कहा था कि अगर आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा। मैं आज भी अपनी कही हुई बात पर कायम हूं।

सरकार को दिया था पांच दिन का अल्टीमेटम

वहीं इससे पहले पहलवान जंतर-मंतर से हटाये जाने के बाद मंगलवार को अपने मैडल आदि लेकर हरिद्वार पहुंचे थे, जहां उन्होंने इन्हें गंगा नदी में बहाने का ऐलान किया था। लेकिन उन्हें भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने रोक लिया था और सरकार को 5 दिनों का अल्टीमेटम दिया था। इस अल्टीमेटम का आज दूसरा दिन है और कल शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी एक विशाल पंचायत आयोजित की जाएगी।

read more : महापंचायत में बोले राकेश टिकैत फैसला सुरक्षित है, खाप प्रतिनिधि राष्ट्रपति से मिलेंगे

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।