रविवार, 25 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

व्यापारी ने घर के फर्श के नीचे छुपाए थे 40 लाख के जेवरात, नौकरों ने उड़ाए

स्टेट हेड – सादिक़ अली। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे में धनतेरस के दिन एक व्यापारी के घर से चोरी हुए लाखों के जेवरात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। थानाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि व्यापारी संदीप महाजन पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 5, सूरजगढ़ ने रिपोर्ट दी कि धनतेरस की शाम पूजा के लिए जब उन्होंने अपने कमरे के फर्श में दबे जेवरात निकालने चाहे, तो वहां कुछ नहीं मिला। जांच में सामने आया कि उनके घर में काम करने वाले नौकर कृष्ण कुमार और सियाराम शर्मा ने मिलकर चोरी को अंजाम दिया।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि चिड़ावा निवासी कृष्ण नायक लंबे समय से व्यापारी के यहां काम कर रहा था। उसे मालूम था कि मकान में फर्श के नीचे जेवरात छुपाए गए हैं। करीब तीन महीने पहले उसने अपने साथी सियाराम से इस बारे में चर्चा की और दोनों ने चोरी की योजना बना डाली।

40 लाख रुपये के जेवरात चोरी

दोनों नौकरों को पता था कि महाजन दंपत्ति रोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं। उसी दौरान सफाई के बहाने उन्होंने फर्श के नीचे बनाए गए तहखाने से करीब 40 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी के जेवरात दोनों ने गौशाला के पास एक बीड़ में पेड़ के नीचे गड्ढा बनाकर छिपा रखे थे। कुछ आभूषण उन्होंने बेच भी दिए थे। सूरजगढ़ पुलिस बाकी चोरी के जेवरात की बरामदगी और खरीदारों की तलाश में जुटी है। वहीं, संदीप महाजन ने पुलिस को इस काम के लिए धन्यवाद कहा है।

Read More :  जब हर एक के हाथ में लाइट है तो लालटेन चाहिए क्या – पीएम मोदी

टिप्पणियाँ (4)

  1. website erstellen lassen hamburg

    Great article! I really appreciate the clear insights you shared – it shows true expertise. As someone working in this field, I see the importance of strong web presence every day. That’s exactly what I do at https://webdesignfreelancerhamburg.de/ where I help businesses in Hamburg with modern, conversion-focused web design. Thanks for the valuable content!
    रिपोर्ट करें
  2. Demond Watsica

    Excellent blog here Also your website loads up very fast What web host are you using Can I get your affiliate link to your host I wish my web site loaded up as quickly as yours lol
    रिपोर्ट करें
  3. * * * $3,222 payment available! Confirm your transfer here: https://www.stadtkopierer.de/index.php?txutn9 * * * hs=39be050ef18974cda44b4b20fc37ee46* х

    jzg1ai
    रिपोर्ट करें
  4. * * * $3,222 payment available * * * hs=39be050ef18974cda44b4b20fc37ee46* ххх*

    jzg1ai
    रिपोर्ट करें

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।