Tuesday, March 10, 2026
Homeधर्मराजा के समान जीवन जीता है ऐसा व्यक्ति, जानें क्या होता है...

राजा के समान जीवन जीता है ऐसा व्यक्ति, जानें क्या होता है खास

 हस्तरेखा विज्ञान में चिह्नों का विशेष महत्व होता है। विभिन्न पर्वतों पर मिलने वाले चिह्न व्यक्ति के जीवन में उन्नति एवं अवनति के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। मौजूद चिह्नों में से बहुत से अच्छे और शुभ होते हैं जबकि कुछ अशुभ। ऐसे ही चिह्नों के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।
-यदि हथेली में क्रॉस का निशान है तो व्यक्ति सुख से वंचित रहता है।
-हाथ में स्वास्तिक का निशान व्यक्ति को धनवान, प्रतिष्ठित, धार्मिक यात्रा कराने वाला और वैभव देता है।
-शंख का निशान व्यक्ति को बहुत अधिक समुद्री यात्राएं कराता है। ऐसा व्यक्ति अनेक विदेश यात्रा करता है।
-हाथों में त्रिकोण भूमि का स्वामी, धनी और प्रतिष्ठा दिलाने वाला होता है।

-पद्म का निशान धार्मिक प्रवृत्ति का संकेत देता है। ऐसा व्यक्ति हर काम में विजय पाने वाला, राजा के समान जीवन जीने वाला होता है।
-हाथ में षष्टकोण व्यक्ति को धनी और अनेक प्रॉपर्टी का मालिक बनाता है।
-चक्र का निशान व्यक्ति को धनवान, वैभवशाली और ऐश्वर्यवान बनाता है।
-यदि व्यक्ति के हाथ में कलश का निशान है तो वह मंदिर बनवाने वाला, दानवान और तीर्थ यात्रा कराने वाला होता है।
-तलवार का निशान दुर्लभ होता है और बहुत ही भाग्यवान बनाता है।
-यदि हाथ में छत्र का निशान है तो वह राजा के समान जीवन जीने वाला होता है।
-मछली का निशान व्यक्ति के भाग्य में चार चांद लगाता है।

Read More : भाजपा घोषणापत्र: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments