रविवार, 25 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

शराब याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीजेआई ने उठाए ड्राफ्टिंग पर सवाल

सुप्रीम कोर्ट में शराब से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सीजेआई भड़क उठे। उन्होंने याचिका लगाने वाले वकील को चेतावनी दी। सीजेआई ने कहा कि दोबारा ऐसी याचिका लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि यह एक और उदाहरण है। जिसमें बिना दिमाग लगाए याचिका दायर की जाएगी।

सीजेआई ने इस याचिका को बेबुनियाद बताया और कहा कि अपील साफ नहीं हैं। ऐसे में याचिका को खारिज किया जाता है। यह खराब ड्राफ्टिंग का उदाहरण है। बार एंड बेंच के मुताबिक कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता कानून के अनुसार संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकता है। इस याचिका में शराब की तय मात्रा का सुझाव जरूरी करने की मांग की गई थी। इसके साथ ही तामसिक भोजन को लेकर भी नियम बनाने के लिए कहा गया था।

याचिका में क्या मांग की गई ?

सुप्रीम कोर्ट ने एक वकील द्वारा खुद पिटीशनर के तौर पर फाइल की गई कई जनहित याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया। सीजेआई सूर्यकांत ने गुस्से में कहा, "आधी रात को यह सब पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या?" पिटीशन में शराब के फिक्स्ड प्रिस्क्रिप्शन को जरूरी बनाने और तामसिक खाने पर रेगुलेशन की अपील की गई थी। पिटीशन में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के मुद्दों वगैरह का भी जिक्र किया गया।

सीजेआई की अगुआई वाली बेंच ने क्या कहा ?

सीजेआई की अगुवाई वाली बेंच ने अपने आदेश में कहा कि यह पिटीशन दिमाग न लगाने का एक और उदाहरण है। मांग साफ नहीं हैं, बेबुनियाद हैं और खारिज कर दी गई हैं। यह खराब ड्राफ्टिंग का उदाहरण है। अगर पिटीशनर वकील नहीं होता तो हम बहुत ज्यादा खर्च के साथ याचिका खारिज करते। इस मामले में कोर्ट ने कोई जुर्माना नहीं लगाया।

लेकिन दोबारा ऐसा होने पर याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाने की बात कही। सीजेआई ने कहा कि यह याचिका कैज़ुअल ड्राफ्टिंग और सुप्रीम कोर्ट पर बोझ डालने का एक उदाहरण है। अगली बार जब आप ऐसी पिटीशन फाइल करेंगे। तो बहुत ज्यादा जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने गुस्से में कहा कि तुम लोगों ने ऐसी बहुत दुकानें चला रखी हैं।

Read More :  मिडिल ईस्ट में तनाव को लेकर राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया बयान

टिप्पणियाँ (2)

  1. milsim

    I enjoyed the straightforward approach of this article. The explanations are easy to understand, and the overall tone feels friendly and respectful. It’s nice to read content that doesn’t try too hard to impress.
    रिपोर्ट करें
  2. cash tornado cheats

    Look, instead of searching for Cash Tornado Cheats, which probably don't even work, try actually learning the game and strategies. Seriously. You might find something useful by looking for cash tornado cheats
    रिपोर्ट करें

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।