सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

"असली बेवफा तो नीतीश कुमार है, मोदी सरकार का खेल खत्म ", चल रहा पोस्टर वार

जहां एक तरफ इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन की बैठक चल रही तो वहीं दूसरी तरफ पटना में राजद और बीजेपी के बीच पोस्टर वार चल रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों ने एक दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। दरअसल, राजद और बीजेपी ने पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से लेकर आर ब्लॉक चौराहे तक ऐसे ऐसे पोस्टर लगाए हैं जिसमें दोनों पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साधते हुए नजर आ रही हैं। राजद ने जहां-जहां अपने पोस्टर लगाए थे, वहां पर अब बीजेपी वालों ने भी अपना पोस्टर लगा दिया है।

पोस्टर से मचा बवाल

ऐसे पोस्टरों के रिलीज होते ही पटना के राजनीतिक गलियारों में घमासान मच गया है। इस पोस्टर वार में जेडीयू के तरफ से कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिल रहा है। जेडीयू के नेताओं का कहना है कि पार्टी पोस्टर विवाद से हमेशा दूर रही है जबकि बीजेपी और राजद में दनादन एक के बाद एक पोस्टर रिलीज कर रही है।

पोस्टर वार में आमने-सामने बीजेपी और राजद

जहां राजद ने अपने पोस्टर में लिखा है- मजदूर किसान पर रोज सितम, मोदी सरकार का खेल खत्म। इसके जवाब में बीजेपी ने भी एक पोस्टर लगाया है जिस पर लिखा है- कभी हमारा तो कभी आपका यार है, असली बेवफा तो नीतीश कुमार है। वहीं, बीजेपी के दूसरे पोस्टर पर लिखा है- परिवारवाद से बनाना है दूरी, फिर एक बार मोदी है जरूरी। आगे एक और पोस्टर लगा है जिसपर बीजेपी ने लिखा है- दिया न शिक्षा, न रोजगार..पलटू कुमार को कब तक सहेगा बिहार। इन सबके जवाब में राजद का भी पोस्टर दिख रहा है जिसमें लिखा है- बहुत सह चुके महंगाई की मार, अबकी बार बदलेगी मोदी सरकार।

read more : शरद पवार के घर इंडिया अलायंस कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक शुरू

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।