Sunday, February 8, 2026
Homeदेशजनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर निकाली भारतमाता रैली का स्वागत

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर निकाली भारतमाता रैली का स्वागत

हरिमोहन चोडॉवत:झालावाड़ : जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर जागरूक करने और सख्त कानून की मांग को लेकर आज भारत माता यात्रा झालावाड पहुंची,इस दौरान यात्रा मे शामिल लोगों का कई जगह भव्य स्वागत किया गया ।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन राजस्थान के बैनर तले निकाली जा रही यात्रा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण राम चौधरी ने इस दौरान शहर के अनंग कुमार स्मृति भवन मे एक प्रेस वार्ता भी की,इस दौरान उन्होंने देश मे सीमित जनसंख्या को लेकर जन जागरूकता फैलाने और सख्त कानून की मांग की ।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नारायण राम चौधरी ने कहा कि देश में जनसंख्या का धार्मिक असंतुलित वृद्धि होना लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है, वर्तमान में देश के 9 राज्यों में हिन्दू अल्पसंख्यक हो गये हैं,जिससे जनसंख्या असंतुलन देश के धार्मिक सौहार्द को खत्म करेगा,उन्होंने कहा कि देश कि एकता एवं अखण्ड़ता और भाईचारे के लिए जनसंख्या का संतुलित होना जरूरी है।

Read More : अस्पताल की सफाई व्यवस्था से नाखुश दिखे मंत्री सारंग, WHO पर दिया बड़ा बयान

प्रेस वार्ता मे चौधरी ने कहा कि देश की अखण्डता के लिए हिंदू समाज को जातिवाद छोड़ एक होना चाहिऐ नहीं तो आने वाले समय में यह देश एवं इस देश के संसाधन सुरक्षित नहीं रहेंगे तथा लोगों को जगह-जगह कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने को मिलेगी।उन्होंने कहा कि कितने ही विकास कर लो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है, इस तरह से बढ़ती हुई जनसंख्या का प्रबंधन करना सरकार के बस की बात नहीं है,इस लिए अब एक ही उपाय बचा है कि इस देश में सख्त जनसंख्या नियंत्रण दो बच्चों का कानून लागू हो नहीं तो आने वाले समय में इस देश में गृह युद्ध के हालात पैदा हो जाएंगे।
इस दौरान चौधरी ने जयपुर में तीन लाख लोगों की जनसभा करने का संकल्प लिया, उन्होंने झालावाड़ जिले से कम से कम 51 हजार लोगों के पहुंचने का आह्वान किया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नारायण राम चौधरी के साथ फाउण्डेशन के युवा परिषद के महामंत्री लवेश मीणा, जिलाध्यक्ष प्रेम मीणा, जिला संयोजक दीपेश भार्गव मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments