Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी विधानसभा चुनाव 2022: प्रियंका गांधी ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मां...

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: प्रियंका गांधी ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मां को बनाया उम्मीदवार 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दल जुटे हुए हैं. इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी के 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस बार कुल 125 उम्मीदवारों में 40 फीसदी महिलाएं हैं। कहा जा रहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्नाव रेप पीड़िता की मां को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है.

बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. यूपी में कुल 403 सीटें हैं. यहां सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Read More : बीजेपी विधायक मुकेश वर्मा ने भी यूपी चुनाव से पहले दिया इस्तीफा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments