Friday, March 27, 2026
Homeदेशसंयुक्त किसान मोर्चा ने योगेंद्र यादव को एक महीने के लिए किया...

संयुक्त किसान मोर्चा ने योगेंद्र यादव को एक महीने के लिए किया सस्पेंड

नई दिल्लीः संयुक्त किसान मोर्चा से योगेंद्र यादव को एक महीने के लिए निलंबित किया गया है। लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर संवेदना प्रकट करने के लिए जाने के कारण योगेंद्र यादव पर कार्रवाई की गई है। पंजाब के किसान संगठनों के द्वारा की गई मांग के बाद गुरुवार शाम हुई संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में यह फैसला हुआ।

चंकी पांडे की बेटी को आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया

सूत्रों के मुताबिक बैठक में योगेंद्र यादव ने इस बात के लिए खेद जताया कि उन्होंने लखीमपुर खीरी में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता के घर जाने से पहले संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य नेताओं से परामर्श नहीं किया, लेकिन इसको लेकर योगेंद्र यादव ने माफी नहीं मांगी। योगेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने मृत किसानों के परिवार के साथ ही मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता के शोकाकुल परिवार से भी मिलकर कुछ भी गलत नहीं किया। पीड़ित परिवारों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा इस नतीजे पर पहुंची कि मृत बीजेपी कार्यकर्ता के घर जाकर योगेंद्र यादव ने लखीमपुर में कुचले गए किसानों का अपमान किया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments