झालावाड़ :हरिमोहन चोडॉवत-–झालावाड़ जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बाघेर गांव में गत 14 अप्रैल को रात में अपने घर की छत पर सो रही विवाहिता के साथ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी गुड्डू नागर को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पुरा मामला ?
मामले की जानकारी देते हुए खानपुर डीएसपी राजीव परिहार ने बताया कि आरोपी गुड्डू नागर दूध डेयरी की दुकान पर काम करता था, जो सामने ही लगी किराने की दुकान संचालक महिला पर गलत निगाह रखा था। एक दिन मौका पाकर अकेली महिला के साथ गुड्डू ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में महिला ने डर की वजह से वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया। गत 14 अप्रैल को की महिला अपने मकान की छत पर सो रही थी,
ऐसे में आरोपी गुड्डू नागर छत पर आया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की, लेकिन महिला के चिल्लाने पर उसका पति जाग गया, तो आरोपी गुड्डू ने पीड़िता के पति को छत से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया था। पीड़िता के साथ दुष्कर्म तथा पति पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। देर शाम पुलिस ने सफलता हासिल की और आरोपी गुड्डू नागर को गिरफ्तार कर लिया।
शराब तस्कर गैंग के सरगना सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन किया जा रहा है, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती और क्षेत्राधिकारी भदोही अजय कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व सदर कोतवाली की संयुक्त टीम ने गांधी चौक इंद्रामिल और जीवन दीप हास्पिटल के बीच में रात 11 बजकर 33 मिनट पर अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गैंग के सरगना सहित उसके अन्य 3 साथियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तस्करी का 366 पेटी में 3210 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (बाटम्स अप ब्रांड्स व्हिस्की) विभिन्न प्रकार के बरामद ,तस्करी में प्रयुक्त 1 अदद ट्रक 6 चक्का व 1 सफेद रंग की चार पहिया वाहन क्रेटा को बरामद किया है।
Read more : बोरिस जॉनसन का आज से भारत दौरा…

