गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

ओमिक्रॉन की दहशत, आज पीएम करेंगे समीक्षा बैठक, दे सकते हैं कड़े निर्देश

नई दिल्ली : देश एक बार फिर से कोरोना की चपेट में आ रहा है। 17 राज्यों में कोविड के नए खतरे यानी ऑमिक्रॉन के 238 केस मिल चुके हैं। इसे देखते हुए अब सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। देश में COVID-19 के हालातों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में नए साल के जश्न से पहले कुछ सख्ती लगाई जा सकती है, राज्य सरकारों ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी अधिकारियों को कड़े निर्देश दे सकते हैं, ताकि भविष्य में हर संभावित समस्या से निपटा जा सके। साथ ही कोरोना की लहर से लड़ने के लिए स्वास्थ्य इंतजामों का भी जायजा ले सकते हैं।

जानिए भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने में भगवान जगन्नाथ के ‘घोरलागी बेश’ का क्या महत्व है

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।