Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर पर मिले 21 चोटों...

लखनऊ में मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर पर मिले 21 चोटों के निशान

राजधानी लखनऊ में चौक के लाजपतनगर में गुरुवार को संदिग्ध हालात में चार वर्षीय अर्नव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ हुई बेरहमी का पता चला है। उसके पिता और सौतेली मां ने दीवार पर पटका था। इसके पहले डंडे और थप्पड़ों से उसे इतना पीटा कि पूरा शरीर नीला पड़ गया। पूरे शरीर पर 21 चोटें मिली हैं और सिर की हड्डी टूटने से उसकी मौत हुई है। अर्नव की मौत से आक्रोशत उसके मामा ने पोस्टमार्टम हाउस में पिता से सवाल-जवाब किए तो दोनों में हाथापाई हो गई। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने उन्हें अलग कराया।

पिता ने की दूसरी शादी

मासूम के मामा रोहित ने बताया कि उसकी बहन स्वाती (अर्नव की मां) का विवाह भीष्म से 23 नवंबर 2020 को हुई था। मैट्रिमोनियल साइट से रिश्ता भीष्म के बारे में जानकारी हुई थी। 16 अक्तूबर 2021 को स्वाती ने अर्नव को जन्म दिया था। स्वाती बेटे के जन्म के बाद से बहुत खुश थी। इसके कुछ महीने बाद वह बीमार हो गया। अप्रैल 2022 में स्वाती की मौत हो गई थी। चूंकि अर्नव छोटा था। परवरिश के लिए उसे अपने घर शुक्लागंज लेकर चला गया था। वहां उसे रखा था। इस बीच भीष्म ने रागिनी से दूसरी शादी कर ली। कोर्ट के आदेश पर अर्नव की कस्टडी उसके पिता भीष्म को अगस्त 2025 में मिल गई।

बुरी तरह दोनों पीटते थे, दूध तक नहीं देते थे

रोहित ने बताया कि अर्नव को उसके पिता भीष्म और सौतेली मां रागिनी बुरी तरह पीटती थी। यह जानकारी उसके पड़ोसियों ने कई बार दी थी। भीष्म और उसकी दूसरी पत्नी, अर्नव को भूखा रखते थे पीने को दूध तक नहीं देते थे। भीष्म की शादी के बाद एक दो बार अर्नव को देखने के लिए उसके घर आया था। भीष्म का व्यवहार ठीक न होने के कारण नहीं आता था।

शरीर पर मिले 21 चोटों के निशान

शरीर पर 21 चोटों के निशान मिले है। जिसमे सिगरेट से दागा, प्रेस से जलने के निशान शामिल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अर्नव के हाथ-पैर, कूल्हे, पीठ और चेहरे में कुल मिलाकर 21 एंटीमार्टम इंजरी यानी मौत से पूर्व दी गई चोटें मिली हैं। बेरहमी से दी गई चोटों के कारण अर्नव का पूरा शरीर नीला पड़ चुका था। रोहित के मुताबिक कई जगह की तो खाल उधड़ी सी गई थी। ऐसा लग रहा है जैसे प्रेस से जलाया और सिगरेट से शरीर को दागा गया हो।

गुस्से में मार दिया

पुलिस की पूछताछ में आरोपी भीष्म और रागिनी ने पहले बरगलाने की कोशिश की। पुलिस को बताया कि अर्नव बाथरूम में गिर गया था। फिर बोले जीने से गिर गया। इसलिए इतनी चोटें मिली हैं। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर साक्ष्यों पर सवाल किए। पुलिस ने सख्ती की तो दंपति ने कबूला कि-गुस्से में हाथ से पीटा था, अचानक गश खाकर गिरा और मर गया।

रोहित ने बताया कि उसने जब चौक कोतवाली में तहरीर देने की बात कही तो भीष्म ने कहा कि वह अधिवक्ता है। मुकदमा दर्ज कराने से भी कुछ नहीं होगा। उल्टा रोहित को धमकाते हुए बोला कि जेल नहीं भेज पाओगे। अधिवक्ता हूं, छूट जाऊंगा।

पिता और मां दोनों गिरफ्तार

उन्नाव में शुक्लागंज स्थित अंबिकापुरम निवासी अर्नव की नानी सुधा की तहरीर पर चौक पुलिस ने पिता भीष्म और सौतेली मां रागिनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। भीष्म यहां लाजपतनगर में रहता है। केजीएमयू के पास उसकी फोटो स्टेट की दुकान है। इसके अलावा वह अधिवक्ता भी है। गुरुवार को घर के अंदर अर्नव की मौत हो गई थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे।

अर्नव के मामा रोहित कश्यप और आलमबाग निवासी मौसी काजल ने हत्या का आरोप लगाया था। शुक्रवार को अर्नव के शव का पोस्टमार्टम हुआ। उसमें हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने हत्यारोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More :  शराब याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीजेआई ने उठाए ड्राफ्टिंग पर सवाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments