Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहाथरस रेप पीड़ित के परिवार ने ठुकराया विधायकी का टिकट:कहा…

हाथरस रेप पीड़ित के परिवार ने ठुकराया विधायकी का टिकट:कहा…

हाथरस: कांग्रेस ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे पर अमल करते हुए यूपी में योगी सरकार में यातना का शिकार हुईं कई महिलाओं को विधानसभा टिकट दिए हैं। दरअसल, यह नारा कांग्रेस की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा है। उन्नाव और हाथरस रेप पीड़ित के परिवार की किसी महिला को टिकट देकर कांग्रेस यूपी की योगी सरकार के खिलाफ चुनाव के मैदान में भाजपा के ऊपर हमलावर होना चाहती थी।

कांग्रेस अपनी मुहिम के तहत उन्नाव रेप पीड़ित की मां आशा सिंह को मनाने में तो कामयाब रही, लेकिन हाथरस की रेप पीड़ित के परिवार ने माफी और विनम्रता के साथ पार्टी का ऑफर ठुकरा दिया है। दरअसल, हाथरस रेप पीड़ित का परिवार सहमा हुआ है कि अगर टिकट ले लिया, तो कहीं कोर्ट केस में कोई बाधा न पहुंचे। उससे भी बड़ा डर उन्हें अपनी सुरक्षा का है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक हाथरस रेप पीड़ित की भाभी या मां को टिकट देने की बात चल रही थी।

अखिलेश यादव ने डबल इंजन सरकार पर किया प्रहार 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments