Thursday, January 29, 2026
Homeविदेशयुवक ने शरीर पर करवाया ये काम, एक हफ्ते में मिल गईं...

युवक ने शरीर पर करवाया ये काम, एक हफ्ते में मिल गईं 7 नौकरियां!

नई दिल्लीः एक शख्स ने अपने पूरे बदन पर 33 लाख से ज्यादा रुपए के टैटू बनवा लिए। उसने दावा किया है कि टैटू की वजह से उसे नौकरी मिलने में आसानी होती है। इस शख्स का नाम कराक स्मिथ है। वो 41 साल का है और ब्रिटेन के शेफील्ड का रहनेवाला है। उसने दावा किया है कि उसे एक बार अपनी बॉडी आर्ट की वजह से हफ्ते में 7 जॉब के ऑफर मिले थे। कराक ने 18 साल की उम्र में पहला टैटू बनवाया था। अब वो दो बच्चों के बाप हैं और उनके शरीर के 90 फीसदी हिस्से पर टैटू बना हुआ है। सिर्फ गाल और नाक को छोड़कर। फिलहाल कराक लोकल अथॉरिटी के लिए सोशल वर्कर का काम कर रहे हैं। वो गैंग और गन में इंवॉल्व बच्चों को सही दिशा देने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा- मुझे लेकर लोग हमेशा कमेंट करते हैं कि मैं शर्त लगाकर कह सकता हूं कि आपको जॉब नहीं मिलेगा, लेकिन मैं कभी भी बेरोजगार नहीं रहा हूं।

Read More : बदलेंगे सदियों पुराने आपराधिक कानून? सरकार ने आईपीसी, सीआरपीसी में संशोधन की प्रक्रिया शुरू

कराक बोले- मैं 18 साल की उम्र से ही जॉब कर रहा हूं। एक ऐसा समय भी आया जब एक ही हफ्ते में मुझे 6 या 7 नौकरियों के ऑफर मिले। कभी-कभी तो लगता है कि मुझे अपने टैटू की वजह से ही नौकरी मिल जाती है, क्योंकि मैं एक नॉर्मल सोशल वर्कर से अलग दिखता हूं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments