Tuesday, February 10, 2026
Homeसिनेमाशाहरुख खान को नहीं लगता बेटे को मिलेगी आज जमानत, जाने क्यों....

शाहरुख खान को नहीं लगता बेटे को मिलेगी आज जमानत, जाने क्यों….

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बेल पर सुनवाई 26 अक्टूबर को कोर्ट में होने जा रही है। केस को लड़ने के लिए शाहरुख खान ने नए वकील को हायर किया है। मुकुल रोहतगी अब आर्यन खान का केस लड़ेंगे। यह भारत के अटॉर्नी जनरल रह चुके हैं। इनके साथ सीनियर वकील अमित देसाई और सतीश मानेशिंदे भी कोर्ट में मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), आर्यन खान के बेल की याचिका को खारिज करने की कोशिश में जुटी दिखाई देगी। इसी बीच मन्नत के अंदर सभी का मूड कैसा है, इसपर खान परिवार के करीबी दोस्त ने बताया है।

ऐसा है मन्नत के अंदर का माहौल

शाहरुख खान और गौरी खान समेत परिवार यही सोच रहा है कि आर्यन खान को आज बेल नहीं मिल पाएगी और यह मामला थोड़ा और खिंचेगा। कुछ दिन और आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ सकती हैं। बता दें कि आर्यन खान के केस में नया ट्विस्ट आया है। मुंबई क्रूज पार्टी के विटनेस प्रभाकर सैल का दावा है कि केपी गोसावी ने एनसीबी के जोनस डायरेक्टर समीर वानखेड़े की ओर से 25 करोड़ रुपये की डिमांड की थी जो आर्यन खान को केस में छोड़ने के लिए रखी गई थी। बता दें कि केपी गोसावी वही शख्स हैं जो आर्यन संग सेल्फी में वायरल हो रहे हैं।

नौकरीपेशा लोगों के लिए आई सबसे अच्छी खबर, ये रिपोर्ट पढ़कर मन खुश हो जाएगा

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments