Thursday, April 9, 2026
Home Blog Page 54

कोरोना के बाद अब H3N2 का कहर, आप भी बरतें ये सावधानियां

देश में इस समय इन्फ्लूएंजा (फ्लू) का H3N2 वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। इस वायरस से हरियाणा और कर्नाटक में दो मरीजों की मौत हो गई है। दिल्ली -एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक इन्फ्लूएंजा के केस बढ़ रहे हैं। उत्तर भारत में तो घर-घर में H3N2 के मामले सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक H3N2 इन्फूलएंजा A का ही एक सब टाइप है। जो इस बार काफी एक्टिव हो गया है।

देशभर की अलग-अलग लैब में फ्लू के मरीजों के जो सैंपल आ रहे हैं। उनमें 10 में से 6 केस H3N2 वायरस के ही हैं। H3N2 वायरस की वजह से लोगों को खांसी-जुकाम और सिरदर्द की शिकायत ही होती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। चूंकि दो मरीजों की मौत हो चुकी है तो अब अलर्ट रहना होगा।

कर्नाटक में आए 50 से ज्यादा केस

कर्नाटक में अभी तक H3N2 इन्फूलएंजा वायरस के 50 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालिया मामलों को देखते हुए सरकार 60 साल से ऊपर की उम्र के लोगों और गंभीर रूप से पीड़ित लोगों पर खास ध्यान दे रही है। बताया जा रहा है कि H3N2 वायरस से पीड़ित बुजुर्ग की मौत एक मार्च को ही हो गई थी। बुजुर्ग की मौत के बाद उनके गांव के आसपास के इलाकों में भी लोगों की जांच की गई है।

खांसी और बुखार की वजह ‘इंफ्लुएंजा ए’ का सब-वेरिएंट H3N2

मार्च माह की शुरुआत में ही भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विशेषज्ञों ने कहा था कि भारत में पिछले दो-तीन महीने से लगातार खांसी और किसी-किसी मामले में बुखार के साथ खांसी होने का कारण ‘इन्फ्लुएंजा ए’ का उपस्वरूप ‘एच3एन2’ है। आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने कहा कि पिछले दो-तीन महीने से व्यापक रूप से व्याप्त H3N2 अन्य उपस्वरूपों की तुलना में रोगी के अस्पताल में भर्ती होने का बड़ा कारण है।

H3N2 मामले में 3 हफ्ते तक रह सकती है खांसी

आईसीएमआरने वायरस से लोगों को बचाने के लिए एक लिस्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। वही दूसरी ओर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने देश भर में खांसी, जुकाम और जी मिचलाने के बढ़ते मामलों के बीच एंटीबायोटिक दवाओं के अत्यधिक उपयोग को लेकर आगाह किया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि मौसमी बुखार 5 से 7 दिनों तक रहेगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की एक स्थायी समिति ने कहा कि बुखार 3 दिन में खत्म हो जाएगा। लेकिन खांसी 3 हफ्ते तक बरकरार रह सकती है।

आप भी बरतें ये सावधानियां

प्लस ऑक्सीमीटर की मदद से लगातार ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहें और अगर ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल 95 प्रतिशत से कम है। तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बता दें कि अगर ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल 90 प्रतिशत से कम है तब इन्टेंशिव केयर की ज़रूरत पड़ सकती है। इस मामले में खुद दवाई लेना खतरनाक हो सकता है।

अगर बच्चों और बूढ़ों को बुखार और कफ जैसी समस्या होती है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। चूंकि यह संक्रमण वायरस से होता है, इसलिए इसमें एंटिबायटिक लेने की जरूरत नहीं है। एंटिबायटिक सिर्फ बैक्टीरिया में कारगर होते हैं।

read more : अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। हिन्दी फिल्म उद्योग के मशहूर अभिनेता, निर्देशक सतीश कौशिक का 8 और 9 मार्च की दरमियानी रात निधन हो गया है। वह होली का त्योहार मनाने मुंबई से दिल्ली आए हुए थे। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। दिल्ली की साउथ-वेस्ट पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सतीश कौशिक ने बिजवासन के फॉर्म हाउस में 8 मार्च को होली खेली थी। रात करीब 11 बजे उनकी तबीयत खराब हुई।

रात के वक्त सतीश कौशिक की तबीयत बिगड़ने पर उनके साथ मौजूद लोग ही उन्हें लेकर फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। बिजवासन के फॉर्म हाउस से सबसे पास में गुरुग्राम का फोर्टिस हॉस्पिटल पड़ता है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचने से पहले ही सतीश कौशिक ने दम तोड़ दिया था।

अस्पताल की ओर से ही उनकी मौत की सूचना पुलिस को दी गई। चूंकि उन्हें दिल्ली से गुरुग्राम लाया गया था, इसलिए दिल्ली पुलिस ने तय किया कि शव का पोस्टमार्टम हरिनगर स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में कराया जाएगा। वह इस फॉर्म हाउस में कब आए, पूरे दिन क्या किया, इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल पुलिस के पास नहीं है, क्योंकि पुलिस को सूचित ही नहीं किया गया था।

अभी तुम्हारी बारी नहीं थी सतीश – जावेद अख्तर

सतीश कौशिक और जावेद अख्तर काफी करीबी दोस्त थे। हाल ही में उन्होंने साथ में होली मनाई थी और उनका लास्ट पोस्ट भी इसी बारे में था। जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”गर्मजोशी, प्यार और ह्यूमर से भरपूर सतीश लगभग चालीस साल से मेरे लिए भाई की तरह थे। वह मुझसे बारह साल छोटे थे। सतीश जी, आपकी बारी नहीं थी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश कौशिक के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”श्री सतीश कौशिक जी के आकस्मयिक निधन से दुखी हूं। वो बेहद क्रिएटिव थे और अपनी एक्टिंग और निर्देशन से उन्होंने लाखों दिल जीते। उनका काम हमेशा दर्शकों का मनोरंजन करता रहेगा। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति.”

गृहमंत्री अमित शाह ने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अभिनेता, निर्देशक और लेखक सतीश कौशिक जी के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान, उनकी आर्टिस्टिक क्रिएशन और परफॉर्मेंस हमेशा याद की जाएंगी। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति”.

मधुर भंडारकर ने किया सतीश कौशिक को याद

मधुर भंडारकर ने ट्विटर पर सतीश कौशिक को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ”मैं अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक जी के निधन से बहुत स्तब्ध हूं। जो हमेशा जीवंत, ऊर्जावान और जीवन से भरपूर थे। उन्हें फिल्म बिरादरी और लाखों प्रशंसकों द्वारा बहुत याद किया जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

महान इंसान और बेहतरीन दोस्त खो दिया- सुभाष घई

फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन सुभाष घई ने भी सतीश कौशिक की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ”यह बहुत ही दुखद है कि हमने अपना एक सबसे अच्छा दोस्त डियर सतीश खो दिया। एक ऐसा व्यक्ति जो हमेशा सबसे खराब संकट में भी हंसता रहा और अपने बुरे वक्त में भी सबके साथ खड़ा रहा। एक महान कलाकार, महान इंसान, बेहतरीन दोस्त, हमें इतनी जल्दी इतनी जल्दी छोड़ गए।”

कंगना रनौत ने व्यक्त किया दुख

सतीश कौशिक आखिरी बार कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगे। सतीश कौशिक की मौत की खबर सुन कंगना ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सतीश कौशिक के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा। ”इस दर्दनाक खबर के साथ सुबह हुई. वो मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे। एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत अच्छे और सच्चे इंसान थे। मुझे उन्हें इमरजेंसी में डायरेक्ट करके बहुत अच्छा लगा। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति।”

रंगों भरा था आखिरी पोस्ट

सतीश कौशिक की अचानक मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया है। मौत से पहले सतीश कौशिक ने मुंबई में जमकर होली खेली थी और इस दौरान की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था। जूहू के जानकी कुटिर में जावेद अख्तर, बाबा आज्मी के साथ खूब रंगों भरी होली खेली। इस दौरान न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा से भी मुलाकात हुई। सभी को हैप्पी होली।

मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को पोस्टामार्टम के बाद मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया है। आज मुंबई में शाम 5 बजे वर्सोवा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अब उनको एयर एंबुलेंस के माध्यम से उनके मुंबई स्तिथ आवास ले जाया जाएगा और मुंबई में उनका अंतिम संस्कार होगा।

read more : सीबीआई की पूछताछ के बाद राबड़ी देवी पहुंची विधान परिषद्,तेजस्वी यादव भी मौजूद

सीबीआई की पूछताछ के बाद राबड़ी देवी पहुंची विधान परिषद्,तेजस्वी यादव भी मौजूद

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची। पिछले करीब 4 घंटे से टीम आवास के अंदर जमीन के बदले नौकरी केस में पूछताछ कर रही है। इस केस में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती समेत 14 लोग आरोपी हैं। 15 मार्च लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। जिस समय टीम पहुंची। राबड़ी देवी विधान परिषद् जाने की तैयारी कर रही थीं।

राबड़ी आवास के बाहर राजद समर्थक धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि लालू प्रसाद सिंगापुर से लौटे हैं। उनकी थोड़ी सी सक्रियता बढ़ी और एक कार्यक्रम में उन्होंने जनता को संबोधित किया। इसके बाद केंद्र सरकार भयभीत हो गई। बिहार में सब लोग होली की तैयारी में लगे हैं और भाजपा वालों सीबीआई की टीम भेजी है। संस्थाओं का दुरुपयोग किया है। 2024 के चुनाव में जनता इसका माकूल जवाब देगी।

जाने क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि पूरा मामला तब का है जब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री हुआ करते थे। सीबीआई का आरोप है कि 2004-2009 के दौरान रेल मंत्री रहते हुए लालू परिवार को रेलवे में ग्रुप-डी में नौकरी के बदले लोगों द्वारा तोहफे में या कम दाम में जमीन दी गई। नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में लालू के अलावा परिवार समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।

जमीन जो गिफ्ट में या कम दाम पर ली गई वो राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और दिल्ली की एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर पांच सेल डीड और दो गिफ्ट डीड के जरिए हस्तांतरित की गई। जमीन का कुल रकबा 1,05,292 वर्गफुट है. सर्किल रेट के हिसाब से करीब 4,39,80,650 रुपये है। लालू जब मंत्री थे तो पहले अस्थायी तौर पर नियुक्ति कराते थे। जब जमीन की डील पूरी हो जाती थी तो नौकरी को स्थायी कर दिया जाता था।

सीबीआई के सामने पेश होना है राबड़ी देवी को

पूरा मामला जमीन लेकर रेलवे में नौकरी देने का है। इसी घोटाले में दिल्ली की आदालत ने 15 मार्च को पूर्व रेल मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती समेत अन्य आरोपितों को समन जारी कर पेश होने का आदेश जारी किया है। दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए ये समन जारी किया है। सीबीआई ने लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपित बनाया है।

राबड़ी आवास के बाहर राजद समर्थकों की भीड़

इधर, सीबीआई की टीम पहुंचे की सूचना पर राबड़ी आवास के बाहर राजद समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। समर्थक केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि मोदी सरकार लालू-तेजस्वी से डरी हुई है इसलिए सीबीआई की टीम को यहां भेजा है। राजद विधायक ने कहा कि लालू परिवार को ट्रॉर्चर करने, धमकाने और सरेंडर के लिए सीबीआई की टीम यहां भेजी है। गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू और तेजस्वी किसी कीमत पर झुकने वाले नहीं है।

जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा – रेणु देवी

विधानसभा में बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा नेत्री रेणु देवी ने कहा कि सीबीआई सरकारी संस्था है। वह अपना काम करेगी। हम लोग अपना काम कर रहे हैं। जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। अगर कुछ होगा तो निकलेगा, नहीं होगा तो नहीं निकलेगा। कोई केंद्र सरकार का पिट्ठू नहीं होता है। स्वायत्त संस्था है वह अपना काम कर कर रही। अगर हम गलत होंगे तो वो संस्था हमारे ऊपर भी करवाई करेगी।

सीबीआई रेड पर राबड़ी देवी ने दी प्रतिक्रिया

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने जमीन के बदले नौकरी मामले में आज पटना स्थित अपने आवास पर सीबीआई के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कुछ भी नहीं है। हमारे यहां हमेशा सीबीआई आते रहती है।

राबड़ी देवी के परिवार को मिला केजरीवाल का साथ

राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की पूछताछ के बीच इनके परिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साथ मिला है। केजरीवाल ने कहा कि विपक्षी पार्टी के सदस्यों पर छापे पड़ना अपमानजनक है। विपक्ष शासित राज्यों में काम ठप करने के लिए केंद्र द्वारा यह चलन बढ़ता जा रहा है। वे ईडी, सीबीआई और गवर्नर का इस्तेमाल कर राज्य की सरकारों को परेशान करने के लिए ऐसा करते हैं।

चलता रहेगा ये सिलसिला – तेजस्वी यादव

सीबीआई की पूछताछ को लेकर तेजस्वी यादव का बयान आया है। तेजस्वी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आप बता दीजिए कि कोई मंत्री साइन कर दे और नौकरी मिल जाए ? तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस दिन हमारी महागठबंधन की सरकार बनी थी। तो उन्होंने उसी दिन कहा था यह सिलसिला चलता रहेगा। 15 तारीख को जो कोर्ट में समन है वो नॉर्मल प्रोसेस है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के साथ रहिए तो राजा हरिश्चंद्र, बीजेपी से सवाल करोगे तो इस तरह होता है। कोई नहीं बात नहीं है। टाइमिंग पर जिसको जो आकलन करना है वो करते रहिये। इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है किसी को, बिहार की जनता सब देख रही है।

read more : उमेश पाल हत्याकांड में एक और एनकाउंटर, यूपी पुलिस ने किया उस्मान चौधरी को ढेर

उमेश पाल हत्याकांड में एक और एनकाउंटर, यूपी पुलिस ने किया उस्मान चौधरी को ढेर

उमेश पाल की हत्या करने वाले एक शूटर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। जिस शख्स को मारा गया है उसका नाम विजय कुमार उर्फ उस्मान चौधरी है। उमेश पाल को सबसे पहले गोली मारने वाला उस्मान ही था। सीसीटीवी में ये शख्स पैदल आता हुआ दिख रहा है। आज उमेश पाल की हत्या का दसवां दिन है।

प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ लगातार छापेमारी कर रही है। इस बीच खबर ये है कि उमेश पाल पर सबसे पहले गोली चलाने वाला विजय उर्फ उस्मान चौधरी को एनकाउंटर में मार गिराया गया है।

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उस्मान चौधरी ने ही उमेश पाल और सिपाही को पहली गोली मारी थी। आरोपी विजय उर्फ उस्मान पर 50 हजार का इनामी था। इससे पहले उमेश पाल और दोनों सिपाहियों की हत्या में शामिल अरबाज को पिछले यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गया था।

शूटरों ने जिस क्रेटा गाड़ी से उमेश पाल पर हमला किया था, वह गाड़ी अरबाज ही चला रहा था। चकिया क्षेत्र में हमले में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद होने के बाद इंजन और चेचिस नंबर से पुलिस आरोपी अरबाज तक पहुंच गई।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 27 फरवरी को बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को उनके घर के सामने मार दिया गया था। हमलावरों ने उन पर उस वक्त हमला किया जब वो कोर्ट से अपने घर लौट रहे थे। उमेश पाल जैसे ही घर के सामने कार से उतरे तो बदमाशों ने चारो तरफ से घेरकर फायरिंग और बमबाजी कर दी थी। इन बदमाशों ने कई राउंड फायर किए, जिसमें उमेश पाल और उनके सरकारी गनर संदीप निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक और गनर राघवेंद्र बुरी तरह घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

एनकाउंटर में एक सिपाही भी हुआ जख्मी

जानकारी के मुताबिक कि विजय कुमार को ही गैंग में उस्मान चौधरी के नाम से जाना जाता था। शूटआउट के वीडियो में पैदल आ रहा शख्स ही विजय कुमार उर्फ उस्मान चौधरी था। वहीं पुलिस ने उमेश पाल के शूटरों पर इनाम की रकम भी बढ़ा कर 2.5 लाख कर दी है। खबर है कि प्रयागराज के कौंधियारा में शूटर उस्मान का एनकाउंटर हुआ है। उस्मान चौधरी पर 50 हजार का इनाम था। वहीं इस एनकाउंटर में कौंधियारा थाना के सिपाही नरेंद्र भी जख्मी हुए हैं। जिन्हें सीएससी में भर्ती कराया गया है।

एसटीएफ और यूपी पुलिस की टीम कर रही छापेमारी

वहीं इस हत्याकांड के बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयागराज पुलिस से लेकर एसटीएफ तक ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इस बीच यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे और शूटआउट के आरोपी असद अहमद, गुड्डू मुस्लिम, अरमान, मोहम्मद गुलाम और साबिर पर भी ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पहले ये इनाम पचास हज़ार का था लेकिन अब इसे ढाई लाख कर दिया है। प्रयागराज पुलिस जहां यूपी में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है तो एसटीएफ पांच राज्यों के पचास ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है।

सदन में भी गूंजा था मामला

प्रयागराज में दिन दहाड़े हुई इस गोलीबारी पर जमकर सियासत भी देखने को मिली थी। जब सदन में नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठाया तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वो जिन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही इसका असर देखने को मिलेगा। इस मामले में अतीक अहमद का नाम सामने आया है। जिसके बाद सीएम योगी ने माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी।

read more : भाजपा विधायक के बेटे के घर लोकायुक्त की छापेमारी, मिला नकदी का पहाड़

भाजपा विधायक के बेटे के घर लोकायुक्त की छापेमारी, मिला नकदी का पहाड़

कर्नाटक में लोकायुक्त की एंटी करप्शन विंग ने बड़ी कार्रवाई की। यहां भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। भाजपा विधायक के बेटे प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए पकड़ा। करप्शन विंग को भाजपा विधायक के कार्यालय से 1.7 और घर से करीब छह करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। लोकायुक्त को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

दो बार विधायक चुने जा चुके हैं मदल

मदल विरुपक्षप्पा लगातार दो बार दावणगेरे जिले के चन्नागिरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने हलफनामे में 5.73 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था। 2013 के चुनावों में, उन्होंने 1.79 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।

भाजपा विधायक मदल ने दिया इस्तीफा

बेटे के घूस लेते पकड़े जाने के बाद भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार के खिलाफ कुछ साजिश है। मैं नैतिक जिम्मेदारी के तहत इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि मेरे खिलाफ आरोप हैं।

40 लाख रुपये की रिश्वत लेते भाजपा विधायक का बेटा गिरफ्तार

लोकायुक्त अधिकारियों द्वारा अपने बेटे को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने और उसके घर से 6 करोड़ रुपये नकद बरामद किए जाने के बाद मदल विरुपाक्षप्पा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से विधायक विरुपक्षप्पा राज्य के स्वामित्व वाली कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। उनके बेटे प्रशांत मदल बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) में मुख्य लेखाकार हैं।

पांच लोग गिरफ्तार

कर्नाटक लोकायुक्त बीएस पाटिल ने कहा कि जब लोकायुक्त पुलिस ने उनके कार्यालय पर छापा मारा तो उन्होंने 2.2 करोड़ रुपये बरामद किए। इसके बाद जब उन्होंने निवास पर छापा मारा तो 6.10 करोड़ रुपये बरामद किए। इस मामले में पांच लोग को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में किसकी भूमिका क्या है, इसका खुलासा जल्द किया जाएगा।

जांच के दौरान मिले 1 करोड़ 22 लाख कैश

बता दें कि भाजपा विधायक विरुपक्षप्पा के ऑफिस में रेड करके लोकायुक्त अधिकारियों की टीम ने विधायक के बेटे और सरकारी अधिकारी प्रशांत को 40 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा था। दफ्तर में जांच के दौरान 40 लाख के अलावा 1 करोड़ 22 लाख कैश और भी बरामद हुआ था। जांच अधिकारी के मुताबिक ये स्पष्ट है कि दफ्तर में मिले 1 करोड़ 62 लाख रुपए रिश्वत के पैसे हैं।

उनके आवास पर जो 6 करोड़ रुपए कैश और जेवरात मिले हैं। उसके सोर्स ऑफ इनकम के लेकर आरोपी प्रशांत से पूछताछ की जा रही है। लोकायुक्त सूत्रों ने बताया कि 40 लाख रुपये नकद सौंपने आए प्रशांत के रिश्तेदार सिद्धेश, लेखाकार सुरेंद्र और निकोलस और गंगाधर नाम के दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

छापे पर बोले कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई

वहीं इस मामले पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई का भी बयान सामने आया है। सीएम बोम्मई ने कहा, “अब सब कुछ लोकायुक्त के सामने है, उनकी ओर से स्वतंत्र और न्याय संगत जांच होने दीजिए। ये किसका पैसा है किसके लिए लाया गया, ये सारी बातें सामने आने दीजिए। सच सामने आना जरूरी है, इसलिए हमने लोकायुक्त को बनाया है।

कांग्रेस के नेता क्या कह रहे हैं, पहले उनसे पूछिए कि करप्शन के आरोप में फंसे उनके कई मंत्रियों और विधायकों को बचाने के लिए करप्शन विंग को बंद क्यों कर दिया। अब लोकायुक्त की जांच हो रही है, उनके घोटाले भी सामने आयेंगे। सभी बातों की जांच होने दीजिए, हम सच के साथ हैं जिसकी भी गलती हो उसे सजा जरूर मिलेगी।

read more : शराब घोटाला मामले में सीबीआई की मनीष सिसोदिया से पूछताछ जारी

शराब घोटाला मामले में सीबीआई की मनीष सिसोदिया से पूछताछ जारी

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ करेगी, जिसके लिए मनीष सिसोदिया सीबीआई हेडक्वार्टर के लिए निकल चुके हैं। मां का आशीर्वाद लेकर सिसोदिया घर से निकले। मनीष सिसोदिया से पूछताछ शराब घोटाला मामले में होगी। सिसोदिया के घर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, आतिशी, गोपाल राय पहुंचे थे। सीबीआई मुख्यालय के पास धारा-144 लगई गई है और दिल्ली पुलिस ने बैनर लगाया है। इसके साथ ही सिसोदिया के आवास के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने उनके घर की एंट्री के दोनों तरफ 4 लेयर के बैरिकेड लगा दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने सीबीआई हेडक्वार्टर की तरफ जाने वाले कई रास्तों को भी बैरिकेंडिग लगाकर बंद कर दिया है। सीबीआई हेडक्वार्टर के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

संबित पात्रा का सिसोदिया पर हमला

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सिसोदिया पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को इवेंट मैनेजमेंट में बदलने से उन्हें भ्रष्टाचार छिपाने में मदद नहीं मिलेगी। शराब नीति घोटाले पर आप ने कोई जवाब नहीं दिया। एक बात तो साफ है कि ये सच को छिपाने में लगे हैं। उन्हें सीबीआई को जवाब देना चाहिए। इवेंट मैनेजमेंट की जरूरत नहीं है।

जेल जाना पड़ा तो परवाह नहीं – मनीष सिसोदिया

आज होने वाली पूछताछ से पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि, आज फिर CBI जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चों का प्यार व करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है।

छात्र और अभिभावक करें मनीष सिसोदिया पर गर्व – राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने सीबीआई द्वारा डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ करने की तुलना देश की आजादी की लड़ाई से की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके माता-पिता को कहना चाहता हूं कि मनीष के जेल जाने पर अफसोस मत करना बल्कि गर्व करना।

भगवान आपके साथ है – अरविन्द केजरीवाल

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि ‘भगवान आपके साथ है मनीष। लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआएं आपके साथ हैं। जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं। तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है. प्रभु से कामना करता हूं कि आप जल्द जेल से लौटें। दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतज़ार करेंगे।

मनीष सिसोदिया न करें नौटंकी – भाजपा

दिल्ली आबकारी मामले में सीबीआई की जांच को लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि इनकी नौटंकी तो देखिए, करते हैं घोटाला और कह रहे हैं मुझे बच्चों की चिंता है।

दिल्ली पुलिस ने आप के कई नेताओं को हिरासत में लिया

पुलिस ने कहा है कि सीजीओ कॉम्प्लेक्स के पास लोधी रोड पर धरने पर आप पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता बैरिकेड पार कर सीबीआई कार्यालय के पास विरोध करने के इरादे से इकट्ठा हुए। उन्हें रोककर, बैरिकेड्स पार करने की अनुमति नहीं दी गई। इसलिए वे मुख्य सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। उनसे जगह खाली करने का अनुरोध किया गया था, क्योंकि इलाके में धारा 144 लगाई गई है। लेकिन वे बैठे रहे और नारेबाजी करते रहे। आप सांसद संजय सिंह, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय समेत कुल 50 लोगों (42 पुरुष और 8 महिलाएं) को हिरासत में लिया गया।

read more : खालिस्तानी समर्थकों के हमले के बाद बैकफुट पर पुलिस, रिहा होगा लवप्रीत तूफान

खालिस्तानी समर्थकों के हमले के बाद बैकफुट पर पुलिस, रिहा होगा लवप्रीत तूफान

अमृतसर के अजनाला में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। अजनाला पुलिस स्टेशन पर काफी संख्या में जुटे खालिस्तान समर्थकों ने धावा बोल दिया। समर्थकों के हाथ में तलवारें-बंदूक और लाठी-डंडे थे। वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों ने अपने सदस्य लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा। हथियारबंद उपद्रवियों ने उत्पात मचाया तो उनके सामने पुलिस भी नाकाम दिखी। देखते ही देखते अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों ने पुलिस स्टेशन को कब्जे में ले लिया। अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत को पुलिस ने अगवा और मारपीट के आरोप में हिरासत में लिया था, जिसकी रिहाई के लिए बड़ा बवाल मचा।

एसआईटी करेगी जांच

वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल के साथियों पर दर्ज मामलों की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी। पुलिस के इस आश्वासन के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर धरना जारी रखा है। पंजाब पुलिस बार्डर जोन के आईजी मुनीष चावला और अमृतसर (ग्रामीण) के एसएसपी सतिंदर सिंह का कहना है कि वारिस पंजाब दे के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक हो गई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना वापस लेने की बात मान ली और आश्वासन दिया कि कार्यकर्ता किसी भी तरह माहौल खराब नहीं करेंगे।

लवप्रीत तूफान को पुलिस ने लिया था हिरासत में

दरअसल, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर चमकौर साहिब निवासी वरिंदर सिंह को अगवा करने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। बरिंदर सिंह ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि अमृतपाल सिंह के साथियों ने उसे अजनाला से अगवा कर लिया था और एक अज्ञात स्थान पर ले गए जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। उसकी इस शिकायत पर पुलिस ने अमृतपाल सिंह और समर्थकों पर केस दर्ज किया था और इस मामले में पुलिस ने अमृतपाल के करीबी लवप्रीत तूफान को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

रिहा होगा लवप्रीत तूफान

अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों का कहना था कि लवप्रीत की कोई गलती नहीं थी। इसके बाद आज पंजाब पुलिस हंगामे के बाद बैकफुट पर आ गई है और कहा है कि लवप्रीत को रिहा किया जाएगा। अमृतसर के एसएसपी ने कहा है कि लवप्रीत तूफान को रिहा किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने सबूत पेश किए कि वह मौके पर मौजूद नहीं था। हम इसे कोर्ट में जमा कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। अजनाला कोर्ट ने तूफ़ान सिंह के रिलीज़ करने के ऑर्डर दे दिए हैं और अब थोड़ी देर में अमृतसर जेल से लवप्रीत तूफ़ान सिंह रिहा होगा।

खालिस्तान की मांग क्यों नहीं कर सकते

‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने कहा कि हम खालिस्तान के मामले को बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। जब लोग हिंदू राष्ट्र की मांग कर सकते हैं तो हम खालिस्तान की मांग क्यों नहीं कर सकते।अमृतपाल ने कहा कि दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी को खालिस्तान का विरोध करने की कीमत चुकानी पड़ी थी और हमें कोई नहीं रोक सकता, चाहे वह पीएम मोदी या अमित शाह हों या भगवंत मान। मुझ पर और मेरे समर्थकों पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। बता दें कि अमृतसर पुलिस ने अभी तक यह साफ नहीं किया कि गुरुवार को हुई हिंसा को लेकर अमृतपाल सिंह या उनके समर्थकों के खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया है या नहीं।

read more : एंटी मेटल की खोज ने भौतिक वैज्ञानिक को दिलाया नोबेल पुरस्कार

एंटी मेटल की खोज ने भौतिक वैज्ञानिक को दिलाया नोबेल पुरस्कार

1928 में भौतिक वैज्ञानिक ने एक समीकरण लिखा जिसने क्वांटम सिद्धांत और विशेष सापेक्षता को एक सापेक्ष गति से चलने वाले इलेक्ट्रॉन के व्यवहार का उल्लेख किया । यही वह समीकरण है, जिसने दुनिया में वैज्ञानिकों के लिए एक नई क्रांति ला दी। यही वो समीकरण था जिसने 1933 में ब्रिटिश भौतिक वैज्ञानिक को नोबेल पुरस्कार तक दिलाया था।

लेकिन उस समीकरण ने एक बड़ी समस्या खड़ी कर दी। वो समस्या थी,दो संभावित समाधानों की। जैसे की एक समीकरण x2 = 4 के दो संभावित समाधान हो सकते हैं (x = 2 या x = -2), ब्रिटिश भौतिक वैज्ञानिक पॉल डिराक के समीकरण के भी दो समाधान हो सकते हैं। जैसे एक के लिए सकारात्मक ऊर्जा वाले इलेक्ट्रॉन, और दूसरे के लिए नकारात्मक ऊर्जा वाले इलेक्ट्रॉन। लेकिन भौतिकी शास्त्रीय (और सामान्य ज्ञान) ने तय किया है कि एक कण की ऊर्जा हमेशा एक सकारात्मक संख्या के लिए ही निश्चित होनी चाहिए।

भौतिक वैज्ञानिक पॉल डिराक ने समीकरण की व्याख्या इस अर्थ में की, के प्रत्येक कण के लिए एक संगत प्रतिकण मौजूद होता है। जो कण से बिल्कुल मेल खाता है। लेकिन एक दूसरे के खिलाफ काम करते हुए। भौतिक वैज्ञानिक पॉल डिराक ने एक उदाहरण के लिए इलेक्ट्रॉन के लिए एक “एंटीइलेक्ट्रॉन” या “पॉज़िट्रॉन” होना चाहिए। जो हर तरह से समान हो लेकिन एक सकारात्मक विद्युत आवेश के साथ काम करते हुए हो।

भौतिक वैज्ञानिक पॉल डिराक ने जुटाई अहम जानकारी

ब्रिटिश वैज्ञानिक पॉल डिराक की इस अहम जानकारी ने संपूर्ण आकाशगंगाओं और ब्रह्मांडों के एंटीमेटल से बने होने की सम्भावनाओ को खोल दिया। परन्तु जब मेटल और एंटीमेटल एक दूसरे के संपर्क में आते हैं। तो वे नष्ट हो जाते हैं और ऊर्जा की एक चमक के साथ गायब हो जाते हैं। वही बिग बैंग को समान मात्रा में पदार्थ और एंटीमेटल का निर्माण करना चाहिए । तो आखिर अब सवाल ये उठता है कि ब्रह्मांड में एंटीमेटल से कहीं ज्यादा मेटल क्यों है ?

सीईआरएन में भौतिक विज्ञानी प्रयोगों में अध्ययन करने के लिए प्रतिपदार्थ बनते हैं। एक शुरुआती बिंदु एंटीप्रोटोन डीसेलेरेटर है। जो एंटीप्रोटोन को धीमा कर देता है। ताकि भौतिक वैज्ञानिक उनके गुणों की जांच कर सकें।

read more : मुख्यमंत्री योगी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मोहसिन रजा ने मंत्रियों को दिया धक्का

अमृतपाल के हथियारबंद समर्थकों ने थाने पर किया हमला, 6 से ज्यादा पुलिसवाले घायल

पंजाब के अमृतसर में जमकर बवाल देखने को मिला। अमृतसर में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली। आज दोपहर में शुरू हुआ ये प्रदर्शन और विवाद अभी भी जारी है। अमृतसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अमृतपाल के हजारों समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों के साथ अजनाला थाने पर हमला कर दिया।

अमृतपाल के समर्थकों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया। इस दौरान अमृतपाल के समर्थकों ने कुछ पुलिस कर्मचारियों के साथ बुरी तरह मारपीट भी की। कुछ गाड़ियां भी भीड़ में शामिल लोगों की ओर से तोड़ी गई है। जैसे ही भीड़ ने पुलिस नाकों पर हमला किया तो वहां तैनात पुलिस कर्मचारी पीछे हट गए।

क्या है मामला

15 फरवरी को चमकौर साहिब के एक युवक बरिंदर सिंह को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर उसने अमृतपाल के खिलाफ टिप्पणी की थी। आरोप है कि बरिंदर को किडनैप करके बुरी तरह पीटा गया था। इस मामले में थाना अजनाला की पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के एक करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफान को गिरफ्तार किया था। लवप्रीत तूफान को रिहा करने की मांग को ये प्रदर्शन देखने को मिला।

मेरे समर्थकों पर राजनीतिक मकसद से दर्ज हुआ केस – अमृतपाल सिंह

इस पूरे उपद्रव के बीच ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने मीडिया से बात की। अमृतपाल ने प्रशासन को खुली धमकी दी है। इसने कैमरे के सामने साफ कहा कि अगर एक घंटे में उसके साथी को पुलिस नहीं छोड़ती और ये केस खत्म नहीं करती, तो आगे जो कुछ भी होगा उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। अमृतपाल ने कहा कि उसके साथी के ऊपर बस राजनीतिक मकसद से केस दर्ज किया गया।

कौन हैं अमृतपाल सिंह

दुबई से लौटे अमृतपाल सिंह अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा स्थापित ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख हैं। बता दें कि दीप सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। दीप सिद्धू की मौत के बाद अमृतपाल पार्टी के प्रमुख हैं। अमृतपाल सिंह ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देते हुए कहा था कि उनका भी वही हाल होगा जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का हुआ था।

read more : मुख्यमंत्री योगी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मोहसिन रजा ने मंत्रियों को दिया धक्का

मुख्यमंत्री योगी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मोहसिन रजा ने मंत्रियों को दिया धक्का

लखनऊ। योगी सरकार पार्ट-1 में मंत्री रहे मोहसिन रजा का एक बार फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मोहसिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो खिंचवाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। योगी सरकार ने बुधवार को 6.90 लाख करोड़ रुपए का मेगा बजट पेश किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करने से पहले मीडिया के सामने आए। इसी दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बजट को लेकर हुई कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मीडिया के सामने आए और फोटो खिंचवाने लगे। सीएम के साथ कई मंत्री और अधिकारी भी मौजूद थे। इसी दौरान पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने फोटो खिंचवाने के लिए मंत्री बल्देव सिंह ओलख और मंत्री संदीप सिंह को धक्का दे दिया और आगे आने लगे।

इसी दौरान सीएम योगी के साथ मौजूद प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने पूर्व मंत्री मोहसिन रजा को इशारा किया और कुछ बातें कही। इसके बाद मोहसिन थोड़ा पीछे हटे,फिर सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पीछे मुड़े और सदन की ओर चले गए। 11 सेकेंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मोहसिन रज़ा पहले भी कर चुके है ऐसी हरकत

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पूर्व मंत्री मोहसिन रजा अपनी इन हरकतों से सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी लखनऊ में गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान मंत्री दानिश अंसारी सीएम योगी के साथ मंच पर बैठने पहुंचे ही थे। तभी दूसरी तरफ से पूर्व मंत्री मोहसिन रजा भी ठीक उसी जगह आ गए जहां दानिश लगभग बैठ गए थे।

मोहसिन रजा ने दानिश अंसारी को बीच में ही रोक दिया और धकेलते हुए दूसरे सोफे पर बैठने का इशारा किया। इस दौरान दानिश अंसारी पल भर को असहज हुए। लेकिन तुरंत उन्‍होंने मामला संभाल लिया और बगल के सोफे पर बैठ गए। इसका भी वीडियो जमकर वायरल हुआ था और हर कोई मोहसिन रजा की इस हरकत के लिए आलोचना कर रहा था।

read more : योगी सरकार ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट, इस बजट को दिया खास नाम

योगी सरकार ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट, इस बजट को दिया खास नाम

आज यूपी का बजट विधानसभा में पेश किया गया है। यूपी के वित्त मंत्री मुकेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए यूपी के विकास की बात कही है। बजट के ठीक बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रेस कॉफ्रेंस किया है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तरप्रदेश प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन में आगे बढ़ रहा है। बजट हर बार किसी न किसी थीम पर आधारित रहा है। पहला बजट अन्नदाता किसान को समर्पित था। आज का बजट उत्तरप्रदेश के त्वरित सर्वसमावेशी आत्मनिर्भर बजट है।

सबका साथ, सबका विकास – सीएम योगी 

सीएम योगी ने कहा देश की सबसे बड़ी आबादी का राज्य यूपी सबका साथ सबका विकास की दिशा में पेश किया गया बजट प्रस्तुत किया गया। पहले किसानों को फिर इंफ़्रा और औद्योगिक विकास फिर महिला सम्मान उसके बाद कोरोना काल में रोजगार फिर अंत्योदय और यूपी की पूरी आबादी के विकास की थीम का बजट है।

ये बजट अमृतकाल का पहला बजट है

यह अमृत काल का पहला बजट है। 2016-17 में करीब 3 लाख 40 हजार के आसपास था। यूपी लगातार विकास के पथ पर दौड़ रहा है। 2022 के चुनाव में हमने जो लोक संकल्प पत्र में वायदे किये थे । उनमें से 110 वादों को इस बार शामिल किया गया है।

सुरेश खन्ना ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट

प्रस्तुत बजट का आकार 06 लाख 90 हजार 242 करोड 43 लाख रुपये है। 32 हजार 721 करोड़ 96 लाख रुपये की नई योजनाएं सम्मिलित की गई हैं। राजकोषीय घाटा 84 हजार 883 करोड़ 16 लाख रुपये अनुमानित है। जो अनुमानित सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 3.48 प्रतिशत है।

बजट की मुख्य बातें

>>   यूपी में 72000 स्टार्टअप काम कर रहे हैं। कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है।

>>   कपड़ा उद्योग के तहत 31 हज़ार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

>>  टैबलट और स्मार्टफोन के लिए 3600 करोड़, छात्र-छात्राओं को टैबलट और स्मार्टफोन मिलेंगे। यह स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के पात्र छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन देने हेतु।

>>   स्टार्टअप के लिये सीड फंड के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में 3600 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है, जिसमें उत्तर प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी एवं स्टार्टअप्स नीति के लिए 60 करोड़ रुपये है। स्वास्थ्य के लिए 12 हजार 631 करोड़ की व्यवस्था की गई है,

>>    हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के लगभग 46 लाख 22 हजार गन्ना किसानों को वर्ष 2017 से अब तक 1,96,000 करोड रूपये से अधिक का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया है। गन्ना उत्पादकता में 1,00,875 टन प्रति हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

>>   प्रदेश में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनश्चित करने हेतु 03 महिला पीएसी बटालियन का गठन किया जा रहा है।

>>     मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 1050 करोड़ रु का प्रस्ताव पास किया है।

>>    बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे और डिफेन्स कॉरिडोर परियोजना के लिए 2023-24 के बजट में 550 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। पूर्वाचल एक्सप्रेसवे एवं बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के किनारे 6 स्थानों पर औद्योगिक निर्माण संकुल बनाने का निर्णय लिया गया है। इनमें से 4 संकुल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे, 2 संकुल बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के किनारे बनाए जाएंगे।

>>    कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के तहत कार्यस्थल पर किसी श्रमिक की मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये, स्थायी दिव्यांगता पर 4 लाख रुपये एवं आंशिक दिव्यांगता पर 3 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

>>   असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों हेतु संचालित मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के लिये 12 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

read more : भूकंप के तेज झटकों से फिर थर्राया तुर्की, 6.4 रिक्टर स्केल पर कॉपी धरती

भूकंप के तेज झटकों से फिर थर्राया तुर्की, 6.4 रिक्टर स्केल पर कॉपी धरती

तुर्की और सीरिया में आए पहले भूकंप के 15 दिन बाद एक बार फिर धरती काँप उठी है। तुर्की में आज फिर तेज भूकंप के झटके फिर महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। फिलहाल जानमाल के नुकसान का पता नहीं चल पाया है। भूकंप आने के बाद से ही तुर्की में फिर से अफरातफरी मच गई है। पिछले 15 दिनों में तुर्की में करीब आधा दर्जन बार भूकंप आ चुका है।

आपको बता दें कि यह भूकंप ऐसे वक्त आया है, जब तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने दूसरी बार भूकंप प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों का दौरा किया है। उन्होंने आज ही तुर्की में मलबे से लोगों को जीवित निकाले जाने के अभियान को समाप्त करने की घोषणा की थी। उनका कहना था कि अब करीब 15 दिन हो चुके हैं। ऐसे में अब मलबे में किसी के भी जीवित रहने की संभावनाएं नहीं रह गई हैं।

इसलिए राहत और बचाव कार्य को जल्द समाप्त किया जाएगा। आपको बता दें कि गत 6 फरवरी को तुर्की में 7.8 रिक्टर स्केल पर भूकंप आया था। इसमें तुर्की और सीरिया में अब तक 45 हजार से अधिक लोगों के मौत होने की पुष्टि की जा चुकी है।

भूकंप ने मचाई अफरातफरी

करीब 15 दिन बाद आज तुर्की में दोबारा भूकंप आने से दहशत फैल गई है। धरती हिलते ही लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर भागना शुरू कर दिया है। शेल्टर होम और अस्थाई ठिकानों में रह रहे लोग भी बाहर निकल आए हैं। अभी तक इससे हुई तबाही के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं अभी एक दिन पहले भी भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीम भी तुर्की से आपरेशन दोस्त को अंजाम देने के बाद भारत लौटी है।

इसके बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्की गई टीम से बात करके उन सभी का हौसला भी बढ़ाया है। भारत के इस प्रयास की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी रविवार को तुर्की के भूकंप प्रभावित हेते का दौरा किया था और अमेरिका की ओर से तुर्की को 10 अरब डॉलर की सहायता राशि देने का ऐलान किया था।

कई इमारतों को नुकसान, मिस्र और लेबनान में भी भूकंप के झटके

आज फिर 6.4 के भूकंप के आने के तुरंत बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए और चारों ओर अफरा तफरी का माहौल हो गया। रायटर्स के मुताबिक तुर्की के अंताक्य शहर में इसका केंद्र रहा और इससे कई इमारतों को नुकसान की खबर है। रॉयटर्स के अनुसार भूकंप मिस्र और लेबनान में भी महसूस किया गया।

read more : श्रद्धा की तरह निक्की के कई टुकड़े करना चाहता था साहिल ? सामने आईं चौंकाने वाली बातें

श्रद्धा की तरह निक्की के कई टुकड़े करना चाहता था साहिल ? सामने आईं चौंकाने वाली बातें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर से श्रद्धा मर्डर केस जैसी वारदात से दहल गई है। एक बार फिर सनकी आशिक की हैवानियत का मामला सामने आया है। जिसमें साहिल ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की को मौत के घाट उतार दिया। चौंकाने वाली बात तो ये है कि हत्या के अगले ही दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली। सिर्फ इतना ही नहीं उसने कई दिनों तक निक्की के शव को अपने ढाबे के फ्रिज में रखा।

इस पूरी घटना ने राजधानी में ही हुए श्रद्धा हत्याकांड की यादें ताजा कर दीं। जिसमें आरोपी ने इसी तरह अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतारा और उसके बाद कई महीनों तक उसके शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा। अब इस नए मामले में भी पुलिस ऐसी ही कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने लड़की के शव को बरामद कर लिया है और आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। लड़के से पूछताछ जारी है, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। आरोपी लड़के का नाम साहिल गहलोत है।

क्या है पूरा मामला

मित्राऊं गांव का रहने वाला साहिल गहलोत साल 2018 में निक्की यादव से उत्तम नगर के एक कोचिंग सेंटर में मिला था। यह पहली मुलाकात दोनों के बीच कब प्यार में बदल गई, किसी को पता नहीं चला। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि साहिल और निक्की ने ग्रेटर नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और फिर ग्रेटर नोएडा में ही एक किराए के मकान में लिव-इन में रहने लगे। दोनों के सिर पर प्यार इस कदर सवार था कि निजी यूनिवर्सिटी में अलग-अलग कोर्स में दाखिला लेने वाले निक्की यादव और साहिल गहलोत अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके।

इसके बाद साहिल ने किसी और कॉलेज में दाखिला ले लिया और निक्की यादव के साथ द्वारका इलाके में एक किराए के मकान में रहने लगा इसके बाद दोनों ने उत्तम नगर में एक घर किराए पर लिया। निक्की यादव ने साहिल के साथ शादी का सपना देखा था लेकिन वह नहीं जानती थी कि जिसे वह अपना हमसफर चुन रही है, वही एक दिन उसकी बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर देगा।

साहिल के घरवालों को थी निक्की से आपत्ति

साहिल के घर वालों को निक्की यादव और साहिल गहलोत का रिश्ता पसंद नहीं था और इसी कारण से साहिल के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इन सब बातों से अनजान निक्की, साहिल के साथ गोवा घूमने का प्लान कर रही थी। जिसके लिए निक्की ने गोवा के लिए अपनी टिकट भी बुक करा ली थी।

लेकिन किसी कारण से साहिल की टिकट कंफर्म नहीं हो पाई और इसके बाद दोनों ने उत्तराखंड घूमने का प्लान बनाया। लेकिन इसी बीच निक्की को साहिल की 10 फरवरी को होने वाली शादी के बारे में भनक लग गई। जिसके बाद निक्की ने साहिल को मिलने के लिए अपने घर बुलाया और फिर दोनों गाड़ी में सवार होकर आनंद विहार की तरफ चल दिए।

बीच रास्ते में लगातार साहिल निक्की को समझाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन जब दोनों आनंद विहार पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उत्तराखंड जाने के लिए बस आनंद विहार बस अड्डे से नहीं बल्कि कश्मीरी गेट बस स्टेशन से मिलेगी।

साहिल ने डाटा केबिल से कार में गला घोंटा

दोनों ने कश्मीरी गेट बस स्टेशन का रुख किया लेकिन साहिल की शादी को लेकर निक्की इस कदर नाराज थी कि दोनों के बीच कहासुनी इस हद तक बढ़ गई की साहिल ने गुस्से में आकर मोबाइल की डाटा केबल से अपनी ही गाड़ी में निक्की यादव की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद वहां से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर साहिल, निक्की के शव को अपनी गाड़ी में रखकर मित्राऊँ गांव के अपने ढाबे पर पहुंचा। ढाबे पर पहुंचने के बाद साहिल ने निक्की यादव के शव को ढाबे में रखे एक फ्रिज में छिपा दिया।

पुलिस कर रही है साहिल से पूछताछ

पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि आखरी साहिल ने युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को लगभग चार-पांच दिनों से फ्रिज में क्यों छुपाया हुआ था ? क्या साहिल इस युवती के शव को श्रद्धा की तरह ही टुकड़ों में काटने के बाद ठिकाने लगाने की फिराक में था ? इन्हीं सब सवालों की लंबी फेहरिस्त दिल्ली पुलिस के पास है और साहिल से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

मर्डर से अनजान था साहिल का परिवार

10 फरवरी को साहिल ने इस पूरे हत्याकांड से अनजान परिवार की मर्जी से शादी की और शादी के महज 4 दिन बाद यानी 14 तारीख को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को इस हत्याकांड की भनक लग गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच मित्राऊं गांव में बने साहिल के ढाबे पर पहुंच गई और वहां से निक्की यादव के शव को बरामद कर लिया और उसके बाद इस हत्याकांड के आरोपी साहिल को भी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया।

read more : बीबीसी के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग ने मारा छापा

बीबीसी के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग ने मारा छापा

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग के छापे की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी छापे की जानकारी दे दी गई है।

बता दें कि दिल्ली के साथ ही बीबीसी के मुंबई स्थित दफ्तर पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है। फिलहाल आयकर विभाग की टीम सर्च कर रही है। बताया जाता है कि छापे की कार्रवाई केजी मार्ग स्थित दफ्तर पर चल रही है। वहीं मुंबई स्थित दफ्तर के अंदर आयकर विभाग की टीम मौजूद है और छापे की कार्रवाई जारी है।

कांग्रेस का ट्वीट कहा अघोषित अपातकाल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीबीसी छापे पर कहा कि यहां हम जेपीसी की मांग कर रहे हैं। वहां पर आयकर विभाग की रेड हो रही है.. विनाश काले विपरीत बुद्धि..। वहीं कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी आयकर विभाग की इस कार्रवाई को अघोषित अपातकाल बताया गया है। कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गय-‘पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब आईटी का छापा पड़ गया है। यह अघोषित तौर पर आपातकाल है।

बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री पर प्रतिबंध

बता दें कि बीबीसी हाल ही में अपनी विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर चर्चा में रहा था। ये डॉक्युमेंट्री 2002 गुजरात दंगों पर बनाई गई थी। केंद्र सरकार द्वारा इस डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। देश की कई यूनिवर्सिटियों में इसकी स्क्रीनिंग के लिए बवाल भी हुआ था।

read more : अडानी-हिंडनबर्ग विवाद के बीच अमित शाह का पलटवार, भाजपा के पास छिपाने को कुछ नहीं

अडानी-हिंडनबर्ग विवाद के बीच अमित शाह का पलटवार, भाजपा के पास छिपाने को कुछ नहीं

उद्योगपति गौतम अडानी को बीजेपी से ‘फेवर’ मिलने के कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस मामले में छिपाने या डरने की कोई बात नहीं है। पिछले 20 दिनों से देश और दुनिया में उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर खूब हो हल्ला मचा हुआ है। विपक्ष इस मुद्दे को बहाने सदन से लेकर सड़क तक सरकार को घेर रहा है।

अमेरिकी संस्थान हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह को करोड़ों रुपयों का नुकसान हो चुका है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान इसको लेकर सरकार पर कई तीखे प्रहार किये थे। अब इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान आया है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सत्य पर एक हजार साजिश कर लो कुछ नहीं होता है।

वो करोड़ों सूर्य की भांति तेजस्वी बनकर बाहर आता है। मोदी जी के खिलाफ 2002 से साजिश हो रही है पर हर बार वो और अधिक मजबूत होकर, सच्चे बनकर और जनता की ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर उभरे हैं।

इस मुद्दे पर मेरा कुछ भी बोलना सही नहीं – गृहमंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है। कैबिनेट का सदस्य होने के नाते इस समय इस मुद्दे पर मेरा कुछ भी बोलना सही नहीं होगा, परन्तु इसमें भाजपा के लिए कुछ छुपाने के लिए नहीं है और न ही किसी बात से डरने की जरूरत है। लोकसभा में अडानी प्रकरण को लेकर राहुल गांधी के भाषण पर अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी के भाषण को लिखने वाली टीम को सोचना चाहिए।

क्रोनी कैपिटलिज्म के आरोपों पर भी बोले अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के भाजपा पर लगाए ‘क्रोनी कैपिटलिज्म’ के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कोई सवाल ही नहीं है। कोई भी आज तक भाजपा के खिलाफ इस तरह के आरोप नहीं लगा सका है। कांग्रेस काल में चाहे सीएजी हो या सीबीआई, उन्होंने भ्रष्टाचार का संज्ञान लेते हुए मामले दर्ज किए थे। उस दौरान 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए थे।

हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट ने दिया राजनीतिक विवाद को जन्म

अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट ने एक बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दिया है। जिसके बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ पक्षपात और क्रोनी पूंजीवाद के आरोप लगाए। इस मुद्दे पर संसद के बजट सत्र में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने इस पूरे मामले में संयुक्त संसदीय समिति की जांच की मांग की। जबकि भाजपा ने इस मामले में विपक्ष के सभी हमलों पर जमकर पलटवार किया। अडानी विवाद सहित कई मुद्दों पर विपक्षी नेताओं ने संसद की कार्यवाही में बार-बार बाधा डाली।

बोले अमित शाह सबूत हों तो कोर्ट जाएं

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के बीजेपी के संस्थानों पर कब्जा करने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर ये देखते हुए अदालत जाना चाहिए कि अदालतें भाजपा के प्रभाव में नहीं हैं। अमित शाह ने कहा कि ‘कोर्ट हमारे कब्ज़े में नहीं है। वे अदालत क्यों नहीं जाते ? यहां तक कि जब पेगासस का मुद्दा उठा था। तब भी मैंने कहा था कि सबूतों के साथ कोर्ट जाइए…वे सिर्फ शोर मचाना जानते हैं। जिन लोगों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, कोर्ट ने पेगासस का संज्ञान लिया और फैसला भी सुनाया, साथ ही साथ जांच भी की गई थी।

नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है – गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार और झारखंड में नक्सवादी उग्रवाद लगभग समाप्त हो चुका है। मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में भी कुछ ही समय में शांति बहाल करने में हम सफल होंगे। जम्मू-कश्मीर में भी आतंकवाद से संबंधित सभी प्रकार के आंकड़े सबसे अच्छी स्थिति में हैं।

read more : अफसरों के सामने जिंदा जली मां-बेटी, उपजिलाधिकारी समेत 11 लोग नामजद

अफसरों के सामने जिंदा जली मां-बेटी, उपजिलाधिकारी समेत 11 लोग नामजद

कानपुर देहात के मैथा तहसील की मड़ौली पंचायत के चाहला गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहा ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के सामने ही झोपड़ी के अंदर मां-बेटी जिंदा जल गई। हालांकि दोनों को बचाने के प्रयास में गृहस्वामी व रुरा इंस्पेक्टर झुलस गए। मां-बेटी की मौत से आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए लेखपाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।

भीड़ का गुस्सा देख टीम के लोग अपने वाहनों मौके पर छोड़कर भाग गए। मां-बेटी के जलकर मौत के मामले में करीब 2 दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें उपजिलाधिकारी मैथा, तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल, थानाध्यक्ष रूरा समेत 11 नामजद भी हुए हैं। इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा अज्ञात लोगों पर भी हत्या, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

पत्नी और बेटी को बचाने के लिए आग बुझाने के दौरान वे भी बुरी तरह जल गए। वहीं घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों में इसे लेकर आक्रोश है। पीएसी को भी तैनात किया गया है।

गांव के फौजी पर एसओ व लेखपाल से मिलीभगत का आरोप

पत्नी और बेटी की मौत से दुखी कृष्ण गोपाल ने गांव में रहने वाले एक फौजी पर लेखपाल व एसओ से मिलीभगत कर कब्जा हटाने की कार्रवाई कराने का आरोप लगाया है। कृष्ण गोपाल का कहना है कि मामले की शिकायत व अपने और परिवार पर दर्ज एफआईआर को लेकर एसपी से बात करने गया था। एसपी बात सुनने की बजाय उसे मारने दौड़े और कहा भाग जाओ यहां से। डीएम से मिलने गया था, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी।

गिड़गिड़ता रहा परिवार, ज़िंदा जली मां-बेटी

इसी दौरान जब कृष्ण गोपाल का कब्जा हटाने राजस्व व पुलिस विभाग के अफसर पहुंचे तो पूरा परिवार गिड़गिड़ाते हुए बोला, साहब टाइम तो आप दे सकते हो, हम गरीब लोगों को सताना चाह रहे हो, बहुत वर्षों से यहां रह रहे हैं। पर गरीब आदमी का ऐसे नहीं सताव जात है यह कहकर कृष्ण गोपाल और उसका परिवार अफसरों के सामने गिड़गिड़ता रहा, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। अफसर बोले यह सरकारी जमीन है और अफसर कब्जा हटाते रहे जहा उनके सामने मां-बेटी जिंदा जल गईं।

मां-बेटी के जिंदा जलने के मामले को शासन ने लिया संज्ञान

मड़ौली गांव में मां-बेटी के जिंदा जलने की मामले को शासन ने संज्ञान में लिया है। सूत्रों की मानें तो शासन ने डीएम नेहा जैन से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। डीजीपी भी एडीजी, आईजी व एसपी से पल-पल के घटनाक्रम की जानकारी लेते रहे।

डीएम ने पहले थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली

मड़ौली गांव में मां-बेटी के जिंदा जलने के बाद गांव पहुंचीं डीएम नेहा जैन घटनास्थल तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं। पहले डीएम ने थाने में बैठकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के दलबल के साथ मौके पर पहुंचने के बाद डीएम भी गांव पहुंचीं हालांकि वह घटनास्थल पर नहीं गई। इसके बाद परिजनों से बिना किसी संवाद के डीएम लौट गईं। फिर मंडलायुक्त व आईजी के मौके पर पहुंचने पर डीएम वहां पहुंची और पीड़ित परिवार से बात की।

मां-बेटी के जिंदा जलने की खबर पाकर पहुंचे कई नेता, दी सांत्वना

मां-बेटी की मौत की खबर पाकर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी मौके पर पहुंचे। दोनों ने दुखी परिवार को सांत्वना दी। साथ ही घटना के बारे में जानकारी लेने के साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया। राज्यमंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच व सरकारी मदद दिलाए जाने की बात भी पीड़ित परिवार से कही है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर राज्यमंत्री मौके पर पहुंची थी। इसके अलावा कई और नेता पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे थे।

read more : 3 लाख सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, हेल्पलाइन नंबर जारी

3 लाख सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, हेल्पलाइन नंबर जारी

यूपी शिक्षा बोर्ड 16 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू करेगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। खास बात यह है कि बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए 3 लाख वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के लिए लिस्ट जारी कर दी गई है। बता दें कि बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश में कुल 8753 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या 4.5 प्रतिशत बढ़ाई गई है। इन केंद्रों पर 10वीं और 12वीं के 58 लाख से अधिक परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल होंगे।

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के कुछ सेंटर हैं अतिसंवेदनशील

बोर्ड की परीक्षाओं के मद्देनजर 242 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील और 936 संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिसमें प्रयागराज, बलिया, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर, देवरिया, गोंडा, मथुरा, अलीगढ़, मैनपुरी, बागपत, हरदोई, एटा और कौशाम्बी शामिल हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा पर पुलिस का रहेगा सख्त पहरा

यूपी बोर्ड परीक्षा में पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के लिए जिलों में 1390 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 455 जोनल मजिस्ट्रेट, 521 सचल दल तथा 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए एसटीएफ व स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग के लिए लखनऊ में सभी प्रकार की तकनीकी सुविधाओं से युक्त कंट्रोलरूम व मॉनीटरिंग सेंटर की स्थापना की गई है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

बोर्ड परीक्षाओं में स्टूडेंट्स को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। दो हेल्पलाइन नंबरों के अलावा परीक्षार्थी, अभिभावक और अन्य लोग व्हाट्सएप नंबर 9569790534 पर संपर्क कर सकते हैं।

read more : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपाल व एलजी में किया फेरबदल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपाल व एलजी में किया फेरबदल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बड़ा उलटफेर करते हुए 13 राज्यों के राज्यपाल व एलजी में फेरबदल किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए रमेश बैस को नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। उनकी जगह अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है।

और राज्यों में भी बदले राज्यपाल व एलजी

राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।

वहीं, राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।इसके अलावा मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

read more : एक बार फिर जोर पकड़ सकता है किसान आंदोलन, 20 मार्च को चलो दिल्ली की तैयारी

एक बार फिर जोर पकड़ सकता है किसान आंदोलन, 20 मार्च को चलो दिल्ली की तैयारी

किसानों का आंदोलन फिर एक बार जोर पकड़ सकता है। संयुक्त किसान मोर्चा ने दोबारा एक बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। किसान 20 मार्च को दिल्ली कूच कर महापंचायत की तैयारी में हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक हुई। इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा ने 20 मार्च को दिल्ली कूच कर महापंचायत करने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने जो किसानों से वादे किए थे। वो अभी तक पूरे ना होने की वजह से किसान दोबारा दिल्ली में एक महापंचायत की तैयारी करने जा रहे हैं।

लंबित मांगों को लेकर किसान फिर करेंगे आंदोलन

आपको बता दें कि पिछली बार किसान आंदोलन बहुत लंबा चला था और किसानों ने सरकार के सामने अपनी कुछ मांगे रखी थी। सरकार ने किसानों की मांगें सुनकर किसानों के साथ बात कर आंदोलन को शांत कराया था। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबित मांगों को लेकर किसान फिर से आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं। इन मांगों को लेकर देशभर के किसान अब 20 मार्च को दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

दिल्ली में महापंचायत करेंगे किसान

उनका कहना है किसान आंदोलन के समय सरकार ने जो वादे किए थे वो अभी तक पूरे नहीं किए हैं। सरकार अपने वादों को भूल गई है। ऐसे में सरकार को उन वादों को याद दिलाने के लिए दिल्ली में महापंचायत की जाएगी। वहीं इसी महापंचायत में किसान आंदोलन को लेकर फैसला किया जाएगा।

उमड़ रही किसानों की भारी भीड़

संयुक्त किसान मोर्चा की इस बैठक में यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई प्रदेशों के किसान संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए थे। एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर किसानों की भारी भीड़ दिखाई देने की संभावना है।

read more : शुरू हुआ यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, पीएम मोदी ने किया समिट का उद्घाटन

शुरू हुआ यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, पीएम मोदी ने किया समिट का उद्घाटन

पीएम मोदी ने लखनऊ में आज यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन कर दिया है। इस आयोजन के दौरान तीन दिनों में कुल 34 सत्र होंगे। पहले दिन 10, दूसरे दिन 13 और आखिरी दिन 11 सत्र होंगे। सम्मेलन में 22 केंद्रीय मंत्री और तीन देशों के मंत्री भी शामिल होंगे। यह आयोजन आज से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा।

यह राज्य सरकार का एक प्रमुख इंवेस्टर्स समिट है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में समृद्धि के स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ हो रहा है। ग्लोबल समिट में पधारे सभी निवेशक बंधुओं का सुरक्षा, सुविधा और असीम संभावनाओं से युक्त ‘नए उत्तर प्रदेश’ में हार्दिक स्वागत-अभिनंदन ! उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब एक साथ सभी 75 जनपदों में निवेश हो रहा है।

इस अवसर पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन और मैनेंजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी सहित अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, यूके, सिंगापुर, अर्जेंटीना, मैक्सिको, जापान, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, बेल्जियम, ब्राजील से आये के उद्यमी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने कहा यूपी आज एक उम्मीद बन चुका है

पीएम मोदी ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि यूपी के प्रति मेरा विशेष स्नेह है। मैं जिम्मेदारी को निभाने के लिए इस समिट का हिस्सा भी बना हूं। यूपी की धरती अपने सांस्कृतिक वैभव के लिए जानी जाती है। यूपी की पहचान यहां की कानून व्यवस्था है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता से है। उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर की पहल के परिणाम नजर आ रहे हैं। अब यहां वेल्थ क्रियेटर्स के लिए नए अवसर बन रहे हैं। भारत अगर दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए ब्राइट स्पॉट है तो यूपी आज भारत के ग्रोथ को ड्राइव करनेवाला अहम नेतृत्व दे रहा है।

यूपी ने अपनी नई पहचान डंके की चोट पर स्थापित की – पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है। इतना सामर्थ्य होने के बावजूद यूपी के साथ कुछ बातें जुड़ गई थीं। लोग कहते थे यूपी का विकास होना मुश्किल है, लोग कहते थे यहां कानून व्यवस्था सुधरना नामुमकिन है। यूपी बीमारू राज्य कहलाता था। यहां आए दिन हजारों करोड़ के घोटाले होते थे। हर कोई यूपी से अपनी उम्मीदें छोड़ चुका था। लेकिन 5 से 6 साल के भीतर ही यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित की है और डंके की चोट पर की है।

स्पीड और स्केल के रास्ते पर भारत चल रहा है – पीएम मोदी

स्पीड और स्केल के रास्ते पर भारत चल रहा है। यही भारत पर भरोसे का सबसे बड़ा कारण है। कुछ दिन पहले भारत सरकार का जो बजट आया है उसमें भी यही कमिटमेंट साफ-साफ दिखेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड खर्च सरकार कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर आपके लिए निवेश के अनेक अवसर है। ग्रीन ग्रोथ के जिस रास्ते पर भारत चल पड़ा है उसके लिए मैं विशेष रूप से आमंत्रित कर रहा हूं।

पीएम मोदी के मूल मंत्र सहारे हम सफलता के मार्ग पर चल रहे हैं – सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मूल मंत्र को अंगीकार करते हुए उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमने सफलता पाई है। आजादी के अमृतकाल में पीएम मोदी के विजन के अनुपरूप किये जा प्रयासों का यह ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट अभिन्न हिस्सा है। दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होकर निवेश के महाकुंभ को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं।

29 लाख करोड़ के एमओयू हुए साइन – सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में विकास का माहौल बन रहा है। प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहा है। यही कारण है कि यूपी इंवेस्टर्स समिट 2023 में प्रदेश में निवेश के लिए 18643 एमओयू साइन हुए हैं। जिससे प्रदेश में 29 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश का रास्ता खुला है। इससे 92 लाख 50 हजार से अधिक नौकरी व रोजगार प्राप्त होंगे।

नए भारत का बना नया उत्तर प्रदेश – रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा होने के कारण ही आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आकार ले रहा है। अब यूपी मतलब शिक्षा हब, यूपी मतलब इंवेस्टमेंट हब और यूपी मतलब निवेश फ्रेंडली माहौल वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि भारत में छद्म समाजवाद ने उद्योगों के खिलाफ माहौल बनाया है पर पीएम मोदी के नेतृत्व में अब यूपी व देश में उद्योगों को लेकर लोगों की धारणा बदली है।

एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है यूपी – नंद गोपाल नंदी

इस सम्मेलन के शुरुआत में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनने के मार्ग पर तेजी से बढ़ रहा है। हर निवेशक के संकल्प से सिद्धि और सिद्धि से समृद्धि की यात्रा में सहभागी बनने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

उत्तर प्रदेश के इतिहास में बहुत बड़ा दिन – जितिन प्रसाद

राज्य के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा-आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। 6 सालों में उत्तर प्रदेश निवेश का हब बनकर उभरा है। आज 27 लाख करोड़ के निवेश के एमओयू साइन हो रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

यूपी बना विकास का नया केंद्र – मुकेश अंबानी

यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में बोलते हुए रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि लखनऊ पुण्य भूमि है, प्रभु श्री राम की भूमि है। यहां पर निवेश का बढ़ना तय है। यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट विकास का महाकुंभ है। उत्तर प्रदेश आज सभी के लिए आशा का केंद्र बन गया है। कानून व्यवस्था की बात करें तो उत्तर प्रदेश भारत का उत्तम प्रदेश के रूप में उभर रहा है।

यहां के किसान अन्न दाता के साथ ऊर्जा दाता के रूप में भी अपनी पहचान बनाएंगे। पीएम मोदी और सीएम योगी जैसे नेता की वजह से दुनिया के लिए भारत आशा का केंद्र बन गया है। कानून व्यवस्था की बात हो या ईज आफ डूइंग बिजनेस की, यूपी उत्तम प्रदेश बनकर उबर रहा है।

कुमार मंगलम बिरला बोले, निवेश के लिए आकर्षक प्रदेश बना यूपी

आदित्य बिरला ग्रुप के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने ईज आफ डूइंग बिजनेस को लेकर कई शानदार कदम उठाए हैं। जिसके कारण यह निवेशकों के लिए आकर्षक प्रदेश बन गया है। उन्होंने उद्योगपतियों ने प्रदेश में निवेश की अपील की है।

टाटा संस विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्घ

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने भाषण में कहा कि यूपी में विकास की अपार संभावनाएं हैं। कृषि के क्षेत्र में प्रदेश पहले ही खुद को साबित कर चुका है। यहां की करीब 24 करोड़ जनसंख्या प्रदेश की ताकत है। यूपी भारत को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में बड़ा योगदान दे सकता है। टाटा संस प्रदेश के विकास में सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्घ है।

read more : राज्यसभा में विपक्ष कर रहा नारेबाजी, फिर भी बोलते रहे पीएम मोदी

राज्यसभा में विपक्ष कर रहा नारेबाजी, फिर भी बोलते रहे पीएम मोदी

राज्यसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया दरअसल पीएम मोदी के भाषण से पहले ही विपक्ष ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी और विपक्ष के सांसद बेल में आकर नारेबाजी करने लगे। विपक्षी सांसद जेपीसी की मांग कर रहे थे। पक्षी सांसद वेल में आए। अडानी मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग को लेकर नारेबाजी की। राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनके इस रवैये पर नाराजगी जताई। इस नारेबाजी की वजह से कुछ देर के लिए पीएम मोदी अपनी सीट पर बैठ गए। लेकिन जब पीएम ने देखा कि ये नारेबाजी बंद नहीं हो रही है तो उपराष्ट्रपति के निर्देश पर उन्होंने अपना भाषण पढ़ना शुरू कर दिया।

हम देश को विकास का मॉडल दे रहे

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में कहा, हम देश को विकास का मॉडल दे रहे हैं। देश हमारे साथ है। कांग्रेस को बार-बार देश नकार रहा है, लेकिन कांग्रेस के साथी साजिशों से बाज नहीं आते हैं। जनता उनको देख रही है और सजा दे रही है।

उनके पास कीचड़, मेरे पास गुलाल – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, ‘उनके पास कीचड़ है, मेरे पास गुलाल है। कुछ लोगों का व्यवहार, कुछ लोगों की वाणी न सिर्फ सदन को, देश को भी निराश करने वाली है। इस प्रकार की प्रवृत्ति के माननीय सदस्यों को यही कहूंगा कि कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाल, जो भी जिसके पास था, उसने दिया उछाल। अच्छा ही है, जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा। इसलिए कमल खिलाने में आपका प्रत्यक्ष परोक्ष जो भी योगदान है, उसके लिए मैं उनका भी आभार व्यक्त करता हूं।

कांग्रेस समस्याओं को टालती थी – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार का स्थायी समाधान पर जोर है। कांग्रेस का कल्चर समस्याओं को टालने का था। कांग्रेस की कार्यशैली से किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। कांग्रेस ने देश के 6 दशक बर्बाद कर दिए। कांग्रेस राज में देश की जनता समस्याओं से जूझ रही थी। पीएम मोदी ने कहा, ’60 साल कांग्रेस के परिवार ने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए थे। हो सकता है उनका इरादा न हो, लेकिन उन्होंने किए। जब वो गड्ढे खोद रहे थे, 6 दशक बर्बाद कर चुके थे। तब दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे।

आजादी में आदिवासी भाईयों का बहुत योगदान

देश की आजादी में आदिवासी भाईयों का बहुत योगदान है, लेकिन दशकों तक वे विकास से दूर रहे। उनके नौजवानों के मन में बार-बार सरकार के खिलाफ सवाल उठते चले गए। सरकार ने उनके हित में काम किया होता, तो आज मुझे इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती।

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पहली बार आदिवासियों के लिए अगल मंत्रालय बना। पीएम मोदी ने कहा कि 110 ऐसे आकांक्षी जिले जहां बहुल संख्या आदिवासी की है, उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। यहां के शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया। बजट में शेड्यूल ट्राइब कंपोनेंट फंड के तहत 2014 के पहले की तुलना में 5 गुना अधिक वृद्धि हुई है।

हमने बेटी बेटी बचाओ अभियान चलाया – पीएम मोदी

हमने बेटी बचाओ अभियान चलाया। मुझे इस बात की खुशी है कि बेटों की तुलना में बेटियों की संख्या बढ़ रही है। बेटी जब स्कूल जाए और टॉयलेट के अभाव में स्कूल छोड़ दे, इसकी चिंता हमने की। बेटियों के लिए अलग शौचायल बनाए। बेटी की शिक्षा जारी रहे, इसके लिए हमने सुकन्या योजना चलाई। बेटी बड़ी होकर अपना काम करने के लिए बिना गारंटी लोन ले सके, इसके लिए मुद्रा योजना शुरू की।

पीएम मोदी ने कहा, यूनिकॉर्न की दुनिया में हम तीसरे नंबर पर

पीएम मोदी ने कहा, देश को आधुनिक होना है, नए संकल्पों को सोचना है तो साइंस और टैक्नोलॉजी को नकार नहीं सकते। हम टुकड़ों में नहीं सोचते हैं। हम हर दिशा में काम कर रहे हैं। हमने स्पेस के क्षेत्र में प्राइवेट भागेदारी का सपना पूरा किया। मुझे खुशी है देश के नौजवान प्राइवेट सैटेलाइट छोड़ने का सपना देखते हैं, यह गर्व की बात है। यूनिकॉर्न की दुनिया में हम तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

राज्यों के अधिकारों की उड़ाई घज्जियां – पीएम मोदी

जो लोग आज विपक्ष में बैठे हैं। उन्होंने राज्यों के अधिकारों की घज्जियां उड़ा दीं। मैं कच्चा-चिट्ठा खोलना चाहता हूं। वो लोग कौन थी, जिन्होंने आर्टिकल 356 का दुरुपयोग किया ? वे लोग कौन हैं, जिन्होंने यह किया और चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया। एक प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 356 का 50 पर प्रयोग किया,वह नाम है इंदिरा गांधी।

मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा, ‘कल खड़गे जी शिकायत कर रहे थे कि मोदी जी बार-बार मेरे चुनावी क्षेत्र में आते हैं। मैं उन्हें कहना चाहता हूं। मैं आता हूं वह तो आपने देखा लेकिन आप यह भी देखें कि वहां 1 करोड़ 70 लाख जनधन बैंक अकाउंट खुले हैं। सिर्फ कलबुर्गी में ही 8 लाख से ज़्यादा जनधन खाते खुले हैं। पीएम मोदी ने कहा, इसे देखकर उनकी (मल्लिकार्जुन खड़गे) पीड़ा मैं समझ सकता हूं। आप दलित की बात करते हैं यह भी देखें कि उसी जगह दलित को चुनाव में जीत भी मिली। अब आपको जनता ही नकार दे रही है तो आप उसका रोना यहां रो रहे हैं।

जन जन तक पहुंचाया गैस कनेक्शन पहुंचाया – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता हमारे देश के नागरिक थे, इसलिए हमने 25 करोड़ से ज्यादा परिवारों तक गैस कनेक्शन पहुंचाया। इसमें हमें नए इंफ्रास्ट्रक्चर और धन खर्च करना पड़ा। 18,000 से ज्यादा गांव ऐसे थे, जहां बिजली नहीं पहुंची थी। समय सीमा के साथ हमने 18,000 गांव में बिजली पहुंचाई।

हमने चुना सैचुरेशन का रास्ता – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, हमने सैचुरेशन का रास्ता चुना अर्थात शत प्रतिशत लाभार्थी को लाभ पहुंचे। सरकार इस राह पर काम कर रही है। सैचुरेशन का मतलब होता भेदभाव की सारी गुंजाइश खत्म करना। यह तुष्टीकरण की आशंकाओं को खत्म कर देता है। उन्होंने कहा, कांग्रेस को बार-बार देश नकार रहा है लेकिन कांग्रेस और उसके साथी अपनी साजिशों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। लेकिन जनता इसे देख रही है और उनको हर मौके पर सज़ा भी दे रही है।

read more : 100 में 85 हमारा है, बाकी 15 में भी बंटवारा है – स्वामी प्रसाद मौर्य

100 में 85 हमारा है, बाकी 15 में भी बंटवारा है – स्वामी प्रसाद मौर्य

भीम आर्मी उत्तर प्रदेश के सचिव अनिकेत धानुक से पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की एक छोटी से मुलाकात हुई। जिसमे भीम आर्मी उत्तर प्रदेश के सचिव अनिकेत धानुक से हुई बातचीत में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब योगी सरकार का 80-20 का नारा नहीं चलेगा। बल्कि, योगी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अब 85 और 15 का नारा चलेगा। 85 फीसदी वोट हमारा है और 15 में भाजपा समेत अन्य पार्टियों का बंटवारा है।

85-15 की लड़ाई की शुरुआत हो‌ चुकी स्वामी प्रसाद मौर्य पूर्व कैबिनेट मंत्री से भीम आर्मी उत्तर प्रदेश सचिव (ASP) अनिकेत धानुक से हुई बातचीत में आगे कहा कि यह लड़ाई 85 -15 की है और एक 85 वाला दूसरे 85 वाले से मिलने आया है और हजारों सालों से धार्मिक ग्रंथों के अनुसार हो रहें जुल्म के खिलाफ बहुजन समाज एक जुट हो रहा है और अब यह लड़ाई रूकने वाली नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के काले कारनामों का घड़ा भर गया है।

सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा का जिसने साथ दिया, सरकार में आने के बाद उसी का विनाश किया। किसानों ने भाजपा का साथ दिया, कृषि बिल लाकर उनकी कमर तोड़ दी गई। नौजवान भाजपा के दीवाने हो गए थे। सरकार में आने पर उन्हें लाठियां मिलीं।

नौकरी की परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं। कइयों के तो पेपर ही आउट हो गए। इतना ही नहीं, भाजपा सरकार आरक्षण भी खत्म कर रही है।

read more : भूकंप में गई परिवार के 25 लोगों की जान, लाशों से लिपट कर रोता रहा अहमद इदरीस