Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 74

उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री का पहला दौरा आज

उत्तर प्रदेश में सपा के मजबूत गढ़ रहे आजमगढ़ में मिली जीत को बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बरकरार रखने की कवायद में जुट गई है। उपचुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पहली बार आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचेंगे और जिले की जनता को रिटर्न गिफ्ट देंगे। उपचुनाव के बाद पहला दौरा करने वाले सीएम 141 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और साथ ही 50 योजनाओं का लोकापर्ण औ दौरानर शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृहस्पतिवार को 31 परियोजाओं का उद्घाटन और 19 का अभिमुखीकरण शामिल है। लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत के बाद सीएम योगी का यह पहला दौरा है। ऐसे में जिले की जनता को बड़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि चुनाव के दौरान सीएम योगी ने विकास की सौगात से नवाजे जाने का वादा किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ आजमगढ़ उपचुनाव में मिली जीत के लिए जनता को धन्यवाद देंगे। पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगीत के सबसे पुराने घराने हरिहरपुर जाएंगे, जहां पर शास्त्री गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा शास्त्री संगीत से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे और साथ ही संगीत के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि हरिहरपुर संगीत घराने को एक नई पहचान मिलेगी। इसके बाद सीएम योगी जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आजमगढ़, मऊ और बलिया के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।

Read More : प्रवर्तन निदेशालय नेशनल हेराल्ड कार्यालय को किया सील

हुआ ममता मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल

बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को हाल में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी घोषणा के मुताबिक बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया। नए मंत्रियों में पांच कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार व दो राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुप्रियो के अलावा स्नेहासिस चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा, प्रदीप मजूमदार, ताजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन को राज्यपाल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई | वहीं आदिवासी नेता बीरबाहा हांसदा और बिप्लब रॉय चौधरी ने राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली |इनमें बीरबाहा हांसदा पहले राज्य मंत्री थी और अब उनका प्रमोशन कर उन्हें स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा तजमुल हुसैन और सत्यजीत राय चौधरी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

गौरतलब है कि खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल की घोषणा की थीं। पांच दिनों के भीतर सोमवार को दूसरी बार कैबिनेट की बैठक के बाद ममता ने राज्य सचिवालय नवान्न में पत्रकारों को बताया था कि बुधवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा और पांच-छह नए चेहरों को इसमें शामिल किया जाएगा। वहीं, उन्होंने संकेत दिए कि चार-पांच मंत्रियों को हटाकर उन्हें संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी।

ममता ने इसके साथ ही मंत्रिमंडल को भंग करने की खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया था कि नया मंत्रिमंडल बनाने की कोई योजना नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा-वर्तमान में कई विभागों का संचालन बिना किसी मंत्री के हो रहा है और उनके लिए अकेले इनकी जिम्मेदारियां संभालना संभव नहीं है। मंत्रिमंडल में हमारे सहयोगी रहे सुब्रत मुखर्जी व साधन पांडे का निधन हो चुका है।

Read More : ईडी के इस्तेमाल के खिलाफ लोकसभा में विरोध

ईडी के इस्तेमाल के खिलाफ लोकसभा में विरोध

विपक्षी नेताओं के खिलाफ “केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग” को लेकर बुधवार को लोकसभा में विरोध हुआ।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुद वेल में आकर कांग्रेस सांसदों के साथ अपना विरोध जताया | कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सदस्य सदन के वेल में खड़े होकर “ईडी, मोदी डाउन डाउन” और “नरेंद्र मोदी जवाब दो” जैसे नारे लगाए। इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सांसद और कुछ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अपनी सीटों के पास खड़े होकर विरोध जताया | इसकी वजह से लोकसभा को पहले सुबह 11.10 बजे से दोपहर तक और फिर 12.15 बजे दोपहर से 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।

दोपहर में सदन की बैठक फिर शुरु हुई, तो कांग्रेस सांसदों ने जोर देकर कहा कि उनके नेता अधीर रंजन चौधरी को सदन में इस मुद्दे को उठाने की अनुमति दी जाए। लेकिन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने बोलने की अनुमति नहीं दी। इस पर सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

हंगामे के बीच द्रमुक सांसद दयानिधि मारन, शशि थरूर और कार्ति पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को सदन के वेल में आने के लिए राजी करते नजर आए। इस पर सोनिया गांधी उठ खड़ी हुईं और सदन के वेल में प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हुईं और चिदंबरम को भी आगे बढ़ने को कहा।

Read More : उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार को बसपा का समर्थन

कांग्रेस समेत विपक्षी दलों में आक्रोश

दरअसल हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लंबी पूछताछ की थी। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को भी ईडी ने तलब कर पूछताछ की थी। सोमवार (2 अगस्त) को ईडी ने नेशनल हेराल्ड के आफिस में छापा भी मारा था। इसको लेकर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों में घोर आक्रोश है। विपक्ष इसे सत्ता पक्ष का उनको खत्म करने की साजिश बता रहा है।

विपक्षी नेताओं का कहना है कि ईडी और सीबीआई सत्ता पक्ष की निजी एजेंसी बन गई हैं। उनका आरोप है कि मोदी सरकार दोनों एजेंसियों को भाजपा की निजी एजेंसी बना दी है।

Read More : ममता मंत्रिमंडल में फेरबदल, सत्ता में आने के बाद बड़ा बदलाव

ममता मंत्रिमंडल में फेरबदल, सत्ता में आने के बाद बड़ा बदलाव

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज अपने मंत्रिमंडल में बदलाव कर रही हैं। तृणमूल मंत्रिमंडल में नौ सदस्यों को शामिल किए जाने की संभावना है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा से टीएमसी में गए बाबुल सुप्रियो भी शामिल हैं।2011 में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से यह सबसे बड़े फेरबदलों में से एक होने की संभावना है। पिछले साल राज्य में तीसरी बार सत्ता में तृणमूल के लौटने के बाद मंत्रिमंडल में यह फेरबदल ऐसे समय होने जा रहा है जब पार्टी स्कूल नौकरी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक रूप से विपक्ष के निशाने पर है।

सुप्रियो के अलावा पार्थ भौमिक, स्नेहाशीष चक्रवर्ती और उदयन गुहा को भी मंत्री बनाया जा सकता है। सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में एसएससी घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से हटा दिया था। उनके उद्योग विभाग समेत कुछ अहम विभागों के पद रिक्त होने से यह विस्तार सह बदलाव किया जा रहा है।

कुछ मंत्री के बदलेंगे विभाग

ममता बनर्जी ने सोमवार को अपनी पार्टी के संगठन में बड़ा बदलाव किया था और घोषणा की थी कि मंत्रिमंडल में फेरबदल बुधवार को होगा। उन्होंने कहा था कि नए मंत्रिमंडल में चार-पांच नये चेहरे शामिल किए जाएंगे तथा इतने ही वर्तमान मंत्री पार्टी कार्य में लगाए जाएंगे। सोमेन महापात्रा, परेश अधिकारी, चंद्रकांत सिंह और मलय घटक कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं।

ममता सरकार के मंत्रिमंडल में अभी 21 कैबिनेट मंत्री, 10 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और नौ राज्यमंत्री हैं। बंगाल में, मानदंडों के अनुसार, 44 मंत्री हो सकते हैं।

Read More : उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार को बसपा का समर्थन

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार को बसपा का समर्थन

उपराष्ट्रपति पद पर होने वाले चुनाव के लिए बसपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं | बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का एलान किया है। मायावती ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी | बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में भी मायावती की बसपा ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु को समर्थन दिया था |

उपराष्ट्रपति चुनाव

 

मायावती ने ट्वीट कर कहा की ,जिस तरह देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए सत्ता और विपक्ष में आम सहमति नहीं बन पाई, उसी तरह उपराष्ट्रपति पद के लिए भी आम सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में मतदान हो रहा है। बसपा एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने जा रही है। उन्होंने इसकी औपचारिक ऐलान भी कर दिया।

छह अगस्त को होगा मतदान

देश के अगले उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए 6 अगस्त को मतदान होने वाला है। उसी दिन वोटों की गिनती भी हो जाएगी और चुनाव परिणाम भी आ जाएगा। एनडीए की ओर से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि विपक्ष की ओर से कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गरेट अल्वा को मैदान में उतारा गया है।

इससे पहले टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होगी। पार्टी ने आरोप लगाया था कि उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष का उम्मीदवार चुनने में टीएमएसी की अनदेखी की गई है। इसलिए पार्टी ने इन चुनावों में दूर रहने का फैसला किया है। पार्टी ने यह भी साफ किया था कि वह एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का भी समर्थन नहीं करेगी।

Read More : जिला प्रशासन ने स्कूल के बाहर ठेले और रेहड़ियों पर लगाई रोक

जिला प्रशासन ने स्कूल के बाहर ठेले और रेहड़ियों पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सभी स्कलों के बाहर आइसक्रीम और फास्ट फूड की रेहड़ियां नहीं लगेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्कूलों के बाहर ठेले लगने पर रोक लगा दिया है। इस रोक के पीछे बड़ी कारण ट्रैफिक जाम को बताया जा रहा है।

दरअसल, यह रोक लगने से पहले विभिन्न स्कूलों के नोडल अधिकारियों, शहर के यातायात पुलिस और जिला प्रशासन के बीच काफी चर्चा हुई था। मामले में काफी विचार विमर्श करने के बाद यह फैसला लिया गया है कि पीक आवर्स के दौरान स्कूलों के बाहर रेहड़ियां नहीं लगेगी।

प्रशासन ने जारी किया दिशा निर्देश

जिला प्रशासन द्वारा जारी इस नए दिशानिर्देशों के अनुसार, जो ठेले या रेहड़ियां स्कूल के समय पर अपना ठेला या रेहड़ियां लगाकर सामान बेचते है और सड़क को जाम करते है। इन लोगों को स्कलों के बाहर ठेले या रेहड़ियां लगाने को नहीं दिया जाएगा।

यही नहीं जो बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद निकलेंगे, उन्हें या तो उनके बस या कैब में जाकर बैठना होगा, नहीं तो उन्हें अपने घर जाना होगा। रास्ते में घूमने और सड़क जाम करने के लिए इन छात्रों को भी मना किया गया है।

Read More : कई राज्यों में बाढ़ से तबाही, उत्तर भारत पर मानसून का असर

कई राज्यों में बाढ़ से तबाही, उत्तर भारत पर मानसून का असर

देश के कई राज्यों को तर करने के बाद अब मानसून उत्तर भारत के राज्यों में अपना प्रभाव दिखाने लगा है। हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार काफी तेज हो गई है जिसके चलते जान-माल के नुकसान की भी खबर आने लगी है। इन सब के अलावा मौसम विभाग ने आज यूपी और बिहार के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, मऊ, जौनपुर, मैनपुरी, रामपुर, कासगंज, सीतापुर, बहराइच, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, भदोही, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार के इन कुछ जिलों में बारिश के आसार

बिहार के 10 जिलों बेगूसराय, पटना, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगडिया, भागलपुर, मुंगेर एवं बांका, किशनगंज में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

तमिलनाडु और केरल के लिए रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए गुरुवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट की चेतावनी का तात्पर्य है कि स्थानीय अधिकारियों को भारी बारिश के कारण होने वाली आपदाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Read More : राहुल गांधी का बीजेपी पर वार, महंगाई का आंकड़ा दे सरकार को घेरा

राहुल गांधी का बीजेपी पर वार, महंगाई का आंकड़ा दे सरकार को घेरा

महंगाई को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है | राहुल गांधी ने संसद में सत्तापक्ष की ओर से महंगाई होने की बात को खारिज किए जाने को लेकर आरोप लगाया कि देश की जनता परेशान है, लेकिन सरकार एक ‘अहंकारी राजा’ की छवि चमकाने के लिए अरबों रुपये फूंक रही है। अमृतकाल के जश्न में मगन बीजेपी सरकार ने सदन में कह दिया कि देश में महंगाई है ही नहीं। खैर, इन्हें महंगाई दिखाई कैसे देगी? आंखों पर अहंकार की पट्टी बांध कर, ‘मित्रों’ को ‘Free Fund’ में देश की संपत्ति जो बेच रहे हैं।

सरकार के दावों को भोथरा करने के लिए राहुल ने 2019 और 2022 में जरूरी चीजों के दामों से तुलना करके कुछ आंकड़े भी पेश किए। पेट्रोल की कीमत तीन साल में 33 फीसदी, डीजल की 36 फीसदी, एलपीजी में 113 फीसदी, नमक में 33 फीसदी की बढ़ोतरी होने की बात राहुल ने कही। जबकि अरहर दाल में 22 फीसदी, सोयाबीन तेल में 76 फीसदी, सरसों के तेल में 59 फीसदी व चाय के दामों में 33 फीसदी बढ़ोतरी की बात कही।

राहुल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में भी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि खुद को अकेला मत समझना। कांग्रेस आपकी आवाज़ है और आप कांग्रेस की ताकत। तानाशाह के हर फ़रमान से जनता की आवाज़ दबाने की हर कोशिश से हमें लड़ना है। आपके लिए, मैं और कांग्रेस पार्टी लड़ते आ रहे हैं, और आगे भी लड़ेंगे।

Read More : मोदी सरकार की सफल कही जाने वाली योजना का सच

मोदी सरकार की सफल कही जाने वाली योजना का सच

मोदी सरकार उज्ज्वला योजना को अपनी सबसे सफल योजनाओं में एक बताती रही है। हालांकि सामने आए आंकड़े के मुताबिक उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों ने एक बार भी सिलेंडर नहीं भरवाया , जिससे विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का एक और मौका मिला गया है। आंकड़े के सामने आने के बाद सरकार लोगों के निशाने पर आ गई है।

राज्यसभा में मोदी सरकार ने दी ये जानकारी

उच्च सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार से पीएमयूवाई के ऐसे लाभार्थियों का ब्योरा मांगा था जिसके बाद राज्यसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने लिखित जवाब में बताया कि “उज्ज्वला योजना के 4.13 करोड़ लाभार्थियों ने एक बार भी रसोई गैस सिलेंडर को रिफिल नहीं करवाया है, जबकि 7.67 करोड़ लाभार्थियों ने एक ही बार सिलेंडर भरवाया है।’ अब यह जानकारी सामने आने के बाद सरकार पर लोग तंज कस रहे हैं।

Read More : कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने की “योगी मॉडल” की तारीफ

कांग्रेस ने घेर लिया

महिला कांग्रेस ने ट्वीट किया कि ‘रसोई गैस सिलेंडर मोदी सरकार में इतना महंगा कर दिया है कि उज्ज्वला योजना का वादा चूल्हे के काले धुएं में उड़ गया है।’ ओडिशा कांग्रेस सेवादल ने लिखा कि ‘निशिकांत दुबे जी इसके लिए भी प्रधानमंत्री को बधाई दी जानी चाहिए।’ मल्लिकार्जुन खडगे ने लिखा कि उज्ज्वला “प्रचार” योजना का झांसा, मोदी सरकार के आंकड़ों से ही उजागर होता है। FY21-22 में, 2 Cr+ लोग LPG की सिंगल रिफिल का खर्च नहीं उठा सकते थे, जबकि 2.11 Cr ने इसे केवल एक बार रिफिल किया। मोदी जी, रीफिल की लागत ₹1053 और बिना सब्सिडी के साथ आपने गरीब भारतीयों को अंधकार युग में धकेल दिया है!

मई 2016 में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से ग्रामीण और वंचित परिवारों, खासकर ईंधन के रूप में जलावन लकड़ी, कोयला, गोबर के उपले आदि जैसे पारंपरिक ईंधन का उपयोग करने वालों के लिए एलपीजी जैसे खाना पकाने के स्वच्छ ईंधन को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक प्रमुख योजना के रूप में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) की शुरुआत की गई थी। मंत्रालय के मुताबिक, पारंपरिक ईंधन के उपयोग से ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण पर भी हानिकारक प्रभाव पड़ता है।

Read More : सोनिया-राहुल से पूछताछ के बाद नेशनल हेराल्ड दफ्तर पर छापेमारी

सोनिया-राहुल से पूछताछ के बाद नेशनल हेराल्ड दफ्तर पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार को (2 अगस्त) दिल्ली स्थित नेशनल हेराल्ड के दफ्तर में छापा मारा है। ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में हाल ही में सोनिया गांधी से पूछताछ की थी | इतना ही नहीं इससे पहले राहुल गांधी से भी इस मामले में पूछताछ की गई थी |

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से पूछताछ के कुछ दिनों बाद, जांच एजेंसी दिल्ली में अखबार के कार्यालयों और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) से जुड़े कई अन्य परिसरों सहित लगभग 12 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी तलाशी के बाद इन संपत्तियों को कुर्क कर सकती है।

नेशनल हेराल्ड

क्या है नेशनल हेराल्ड ?

पं. जवाहर लाल नेहरू ने 20 नवंबर 1937 को एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड यानी AJL का गठन किया था। इसका उद्देश्य अलग-अलग भाषाओं में समाचार पत्रों को प्रकाशित करना था। उस वक्त यह तीन अखबारों को प्रकाशित करता था. इसमें नेशनल हेराल्ड (इंग्लिश), नवजीवन (हिंदी) एंड क़ौमी आवाज़ (उर्दू) शामिल था. नेशनल हेराल्ड एक अखबार था, जिसको जवाहर लाल नेहरू ने 500 स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर शुरू किया था. इसमें ब्रिटिश के अत्याचारों के बारे में लिखा जाता था.

क्या है विवाद ?

2010 में AJL के शेयरधारकों को घाटा होने पर इसकी होल्डिंग यंग इंडिया लिमिटेड यानी YIL को ट्रांसफर कर दी गई। यंग इंडिया लिमिटेड की स्थापना उसी वर्ष यानी 2010 में हुई थी। इसमें तत्कालीन कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए। कंपनी में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी के पास रखी गई। शेष 24 फीसदी कांग्रेस नेताओं मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीस (दोनों का निधन हो चुका है) के पास थी।

शेयर ट्रांसफर होते ही AJL के शेयर होल्डर्स सामने आ गए। पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण, इलाहाबाद व मद्रास उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू सहित कई शेयरधारकों ने आरोप लगाया कि जब YIL ने AJL का ‘अधिग्रहण’ किया था तब उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया था। यही नहीं, शेयर ट्रांसफर करने से पहले शेयर होल्डर्स से सहमति भी नहीं ली गई। बता दें कि शांति भूषण और मार्कंडेय काटजू के पिता के नाम पर AJL में शेयर था।

Read More : ‘महाभारत’ के ‘नंद’ का निधन, लम्बे समय से ग्रसित थे इस बीमारी से …

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने की “योगी मॉडल” की तारीफ

उत्तर प्रदेश के ‘योगी मॉडल’ की तारीफ अब दूसरे राज्य में होने लगी है | कर्नाटक में बीजेपी नेता प्रवीन नेट्टारू की हत्या को लेकर जारी बवाल के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर तारीफ की और कहा वह भी योगी मॉडल अपना सकते हैं | भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारु की हत्या के बाद जारी बवाल के बीच आलोचनाओं का सामना कर रहे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उस वक्त सबको यह कह कर चौंका दिया कि “जरूरत पड़ी तो इस मामले में ‘योगी मॉडल’ की तर्ज पर कार्रवाई की जाएगी” |

मुख्यमंत्री के तौर पर एक साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर बसवराज बोम्मई ने कहा कि अगर स्थिति की मांग हुई तो उत्तर प्रदेश में चल रही सरकार के ‘योगी मॉडल’ को राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे राष्ट्र विरोधी और सांप्रदायिक तत्वों से निपटने के लिए अपनाया जा सकता है | उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश की स्थिति को देखते हुए, योगी आदित्यनाथ सही मुख्यमंत्री हैं | इसी प्रकार कर्नाटक में स्थिति से निपटने के लिए अलग तरीके हैं और उन सभी का इस्तेमाल किया जा रहा है | अगर स्थिति की मांग होगी तो कर्नाटक में भी योगी मॉडल को अपनाया जाएगा’|

दरअसल, ‘योगी मॉडल’ से अभिप्राय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ उठाए गए कड़े कदमों से हैं, जिनमें से अराजक तत्वों और माफिया के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल शामिल है | इतना ही नहीं, विकास दुबे एनकाउंटर का मामला भी योगी आदित्यनाथ की सख्ती का परिचय देता है |

अपराधियों के घर पर बुलडोजर ?

बता दें कि कर्नाटक में बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू की निर्मम बदमाशों ने हत्या कर दी। जिसके बाद प्रदेश में काफी हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने मांग की अपराधियों के घर पर तुरंत बुलडोजर को चलाया जाए। सीएम ने कहा कि कर्नाटक में भी अलग-अलग तरीकों से स्थितियों से निपटा जाता है। अगर जरूरत पड़ेगी तो योगी मॉडल भी कर्नाटक में लागू किया जाएगा। अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाया जा सकता है।

Read More:‘महाभारत’ के ‘नंद’ एक्टर रसिक देव का निधन

‘महाभारत’ के ‘नंद’ का निधन, लम्बे समय से ग्रसित थे इस बीमारी से …

टेलीविज़न जगत से एक और शोक भरी खबर सामने आई |  “भाभी जी घर पर है” के मलखान उर्फ़ दीपेश भान के बाद अब महाभारत में नन्द का किरदार निभाने वाले एक्टर रसिक देव का निधन हो गया है | उन्होंने 65 साल की उम्र में आखिरी सांस ली |रसिक दवे के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है |

रसिक दवे लंबे समय से किडनी संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे और पिछले दो साल से डायलिसिस पर थे। उनकी हालत लगातार खराब होती रही और शुक्रवार को किडनी फेल होने की वजह से उनका निधन हो गया | रसिक दवे की पत्नी टीवी अभिनेत्री केतकी दावे ने बताया है कि वह पिछले 2 सालों से डायलिसिस पर और बीते 1 महीने उनके लिए काफी दर्दनाक रहे थे |

अभिनेता, निर्देशक और निर्माता जमनादास मजीठिया ने अभिनेता के निधन पर ट्वीट किया और लिखा, “रसिक देव के असामयिक निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। बहुत जल्दी चला गया भाई। भगवान आपके परिवार को इस कठिन समय में आशीर्वाद दे। शक्ति दे। “ओम शांति”

रसिक दवे टीवी के चर्चित कलाकारों में से एक थे |उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था | रसिक दवे टीवी शो में अपनी अलग एक्टिंग के लिए जाने जाते थे | उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत गुजराती सिनेमा से की थी | इसके बाद धीरे-धीरे वह हिंदी सिनेमा में आए | उन्होंने कई कलाकारों के साथ अपनी एक्टिंग का दम दिखाया था | रसिक दवे टीवी शो में अपनी अलग एक्टिंग के लिए जाने जाते थे | हालांकि अपनी बीमारी के चलते लंबे वक्त से वह एक्टिंग दी दुनिया से दूर हो गए थे |

फैंस ने दी रसिक को श्रद्धांजलि

रसिक के निधन की खबर सुन उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एक फैन ने लिखा, ‘गुजराती थिएटर्स ने अपना सितारा खो दिया। आप बहुत याद आएंगे रसिक भाई।’ एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘भगवान आपकी आत्मा का शांति प्रदान करे।’

Read More:कबूतर ने कि जिमनास्ट की तरह शानदार बैकफ्लिप , वीडियो वायरल

ज़हरीली शराब से 42 की मौत, एक्शन मोड में पुलिस

गुजरात के बोटाद और अहमदाबाद में हुए ज़हरीली शराब कांड से सबक लेते हुए अब राज्य की पुलिस एक्शन मोड में आ गई है । अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने के लिए दक्षिण गुजरात के एडिशनल DGP राजकुमार पांडियन ने केमिकल का कारोबार करने वाले और कारोबारियों की एक बैठक ली । बता दें कि गुजरात में जहरीली शराब का ये मामला सोमवार को सुबह सुर्खियों में आया, जब बोटाद जिले के रोजिद गांव और आस-पास के इलाकों में कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गई थी | इसके बाद इन लोगों को बारवला इलाके में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था|

राज्य में पिछले 12 घंटे में 9 और लोगों की मौत हुई है | इसके साथ ही जहरीली शराब से अबतक मरने वालों की संख्या 42 हो चुकी है | इनमें से बोटाद अस्पातल में 31 लोगों की मौत हुई है, जबकि अहमदाबाद के अस्पताल में 11 लोगों ने जान गंवाई है |

पुलिस जांच में पता चला है कि जयेश उर्फ राजू नाम के एक व्यक्ति ने अहमदाबाद के एक गोदाम से 600 लीटर मिथाइल अल्कोहल चुराया था, जहां वह मैनेजर के रूप में काम करता था और फिर 25 जुलाई को अपने बोटाद स्थित चचेरे भाई संजय को 40 हजार रुपये में बेच दिया |

एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि इस इलाके के आस-पास के अपराधी किस्म के लोग मिथाइल अल्कोहल अथवा मेथानॉल में पानी मिलाकर जहरीली शराब बना रहे थे | ये रसायनिक मिश्रण बेहद जहरीला है| ये लोग इसे बाजार में 20 रुपये पाउच में बेच रहे थे | लगभग 24 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 328 120-B के तहत केस दर्ज किया | पुलिस ने अबतक इनमें से 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है |

Read More:कानपुर में हुआ ‘तमंचे पर मुर्गा’ कांड

कबूतर ने कि जिमनास्ट की तरह शानदार बैकफ्लिप , वीडियो वायरल

एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे सफेद कबूतर एक जिमनास्ट की तरह शानदार बैकफ्लिप करता नज़र आया | परिंदे की ऐसी कलाबाज़ी देख लोग वाह-वाह कर उठे | लेकिन बहुत से लोग एक परिंदे को ऐसा करते देख हैरानी भी जताने लगे | वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा व्यूज़ और करीब पौने 2 लाख लाइक्स मिले |

कबूतर है या जिमनास्ट

नीले धब्बों वाले सफेद कबूतर ने जैसे ही अपना नायाब टैलेंट दिखाया, लोग हैरान रह गए | वायरल वीडियो में कई कबूतर नज़र आ जाएंगे | जिसमें से एक खूबसूरत सा दिखने वाला उजला कबूतर अचानक कलाबाज़ी दिखाने लगता है | एक जिमनास्ट की तरह वो बैकफ्लिप करता नज़र आया | इस करतब को तुक्का नहीं कह सकते क्योंकिं उसने इसे एक नहीं बल्कि बैक टू बैक तीन बार रिपीट किया.उसे देखने वाली हर नज़र को ये जताने की कोशिश कर रहा हो कि वो कितना कमाल का कबूतर है | उसके जैसी कलाबाज़ियां किसी को नहीं आती होंगी |

जानकारी के मुताबिक कबूतरों की कुछ नस्लें ऐसी होती हैं जो रोलर और टंबलर होती है, यानि उनके इस तरीके से बैकफ्लिप जैसे करतब करने का कौशल पैदायशी गुण की तरह होता है | जानवर अक्सर कुछ ऐसा कर ही जाते हैं जो मज़ेदार होता है | जैसे वो बिल्ली जिसमें टीवी में मछली देखी और उसने पकड़ने के चक्कर में छलांक गलाते ही ज़मीन पर गिर पड़ी |

Read More:ममता बनर्जी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई

ममता बनर्जी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी ने सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है | दरअसल , स्कूल भर्ती घोटाले में फंसने के बाद मंत्री पद से हटाए गए पार्थ चटर्जी के पास दो विभागों के अलावा कई और पार्टी के पद भी थे | ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आगामी कैबिनेट मीटिंग में मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं | इतना ही नहीं, तृणमूल कांग्रेस में नए मंत्रिमंडल की तैयारी के साथ ही घोटाले के आरोप में फंसे हुए मंत्रियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है |

प्रवर्तन निदेशालय  द्वारा स्कूल भर्ती घोटाले में गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी को 28 जुलाई को पश्चिम बंगाल सरकार ने बर्खास्त कर दिया है | एक आधिकारिक आदेश में कहा गया, ‘पार्थ चटर्जी को उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग , संसदीय मामलों के विभाग और सार्वजनिक उद्यम एवं औद्योगिक पुनर्निर्माण विभाग के प्रभारी मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है |

फिलहाल ममता बनर्जी के पास पार्थ के मंत्रालयों का प्रभार

वहीं, यहां एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बर्खास्त किये गये मंत्री पार्थ चटर्जी के विभागों का प्रभार कुछ समय के लिए उनके पास रहेगा | मुख्य सचिव एच के द्विवेदी के हस्ताक्षर वाले आदेश के बाद बनर्जी ने पश्चिम बंगाल औद्योगिक संवर्धन बोर्ड की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘पार्थ दा के विभागों का प्रभार कुछ समय के लिए मेरे पास रहेगा… जब तक मैं मंत्रिमंडल में फेरबदल नहीं करती |’

ईडी ने किया था पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव चटर्जी को ईडी ने स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के भर्ती अभियान से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले की जांच के संबंध में 23 जुलाई को गिरफ्तार किया था | ईडी ने इस मामले में चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया है | ईडी ने अर्पिता के शहर में स्थित फ्लैट से करोड़ों रुपये की नकदी जब्त की है |

गौरतलब है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग की अनुशंसा पर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में समूह ‘ग’ और ‘घ’ वर्ग के कर्मचारियों और शिक्षकों की भर्ती में हुई कथित अनियमितता की जांच कर रही है | वहीं, ईडी घोटाले में धनशोधन के कोण से जांच कर रहा है |

Read More:सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एक नए परिवार कल्याण कार्ड की योजना बनाई है | इसके तहत राज्य के सभी परिवारों की मैपिंग कर फैमिली कार्ड बनाया जाएगा | फैमिली कार्ड 12 अंकों का होगा | इस कार्ड की मदद से सरकार परिवारों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने में मदद करेगी |

बताया जा रहा है कि कार्ड की मदद से योगी सरकार लोगों को सरकारी योजनाओं से रोजगार और नौकरी दिलाने में सहयोग करेगी | हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर एक प्रेजेंटेशन देखा था और अब समाज कल्याण विभाग को इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं | परिवार पहचान पत्र के लिए राशन कार्ड से डाटा एकत्रित करने की तैयारी की जा रही है | अगर ऐसा होता है तो कुछ ही दिनों में 60 प्रतिशत परिवार इससे जुड़ सकेंगे |

परिवार कल्याण कार्ड योजना से सरकार हर परिवार को रोजगार से जोड़ेगी | इसके अलावा सरकार की सभी योजनाओं को भी एक-एक परिवार से जोड़ा जाएगा | साथ ही धोखाधड़ी भी रुकेगी | उदाहरण के लिए यदि एक ही परिवार को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो उसका डाटा भी सरकार के पास रहेगा | अगर अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है तो उनके कार्ड क्लियर हो जाएंगे |

कार्ड हो जाएंगे बंद

जानकारी के मुताबिक, फैमिली कार्ड बनने के बाद फर्जी कार्ड बंद कर दिए जाएंगे | एक ही परिवार को बार-बार किसी योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा | सरकार की मंशा है कि जिन परिवारों को अभी तक लाभार्थी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है , उन परिवारों को लाभार्थी योजनाओं के अंतर्गत लाया जाए |

इतना ही नहीं इस कार्ड के बनने से सरकार के पास यह भी डाटा होगा कि किस परिवार को रोजगार और नौकरी की जरूरत है | उसी के अनुसार उस परिवार के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी | अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्ड के बनने से लोगों को काफी फायदा होगा | इन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा सकता है और इसके लिए अलग से आवेदन या किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी |

Read More:फाइनल हो गया शिंदे कैबिनेट का स्ट्रक्चर

फाइनल हो गया शिंदे कैबिनेट का स्ट्रक्चर

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार शपथ ले चुकी है , लेकिन अभी तक मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हुआ | शिवसेना से बगावत कर आए शिंदे ने बीजेपी के सहयोग से नई सरकार बना ली है और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है | ऐसे में देखना है कि खाली पड़े 40 मंत्री पदों में से किसके हाथ कितने मंत्रालय आते हैं|

महाराष्ट्र में बन सकते हैं 42 मंत्री

सरकार में कुल 42 मंत्री बनाए जा सकते हैं | इसमें मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का पद शामिल है | अब एकनाथ शिंदे जहां मुख्यमंत्री बन चुके हैं, तो वहीं उप-मुख्यमंत्री पद पर देवेन्द्र फडणवीस हैं | यानी महाराष्ट्र सरकार में अभी 40 मंत्री पद खाली हैं |

शिंदे के साथ आए थे 9 मंत्री

शिवसेना से बगावत कर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए विधायकों में 9 ऐसे हैं , जो उद्धव ठाकरे की महा विकास अघाड़ी सरकार में मंत्री थे | इनमें 5 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्यमंत्री थे | उम्मीद की जा रही है नए मंत्रिमंडल में इन सभी को फिर से जगह मिल सकती है | इस तरह एकनाथ शिंदे के गुट से नई सरकार में 15 से 16 मंत्री शामिल हो सकते हैं|

लागू होगा 65-35 का फॉर्मूला?

एकनाथ शिंदे की सरकार में बीजेपी के खाते में ज्यादा मंत्री पद आ सकते हैं | बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पार्टी और शिंदे गुट के बीच 65 और 35 प्रतिशत के हिसाब से मंत्री पदों का बंटवारा हो सकता है | अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी के खाते 24 से 25 मंत्री आएंगे , जबकि शिंदे गुट के 15 से 16 मंत्री नई सरकार की मंत्री परिषद का हिस्सा हो सकते हैं | इसके अलावा कई छोटी पार्टियों और निर्दलीय विधायकों ने भी नई सरकार को समर्थन दिया है | ऐसे में उन्हें भी नई मंत्री परिषद में जगह मिल सकती है |

इससे एक बात तो साफ है , कि भले जेपी के पास चाहे मुख्यमंत्री पद हो या ना हो, लेकिन स्पीकर, उपमुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों के साथ ही उसके पास सरकार में ज्यादा मंत्री होंगे और उन्हें महत्वपूर्ण विभाग भी दिए जाएंगे |

Read More:फिल्म शमशेरा के फ्लॉप होने पर छलका संजू का दर्द

फिल्म शमशेरा के फ्लॉप होने पर छलका संजू का दर्द

डायरेक्टर करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी ‘शमशेरा’ 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर , वाणी कपूर , संजय दत्त लीड रोल में देखे गए | फिल्म में भले ही इन सभी सितारों ने दमदार एक्टिंग की लेकिन यह दर्शकों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाईं और इस तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉफ साबित हुई | अब फिल्म की असफलता को लेकर संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इमोशनल स्टेटमेंट शेयर किया है | उन्होंने अपने स्टेटमेंट में उन सारी बातों का जिक्र किया है, जिसे उन्होंने बीते कुछ दिनों में फील किया है |

आपको बता दें कि संजय दत्त से पहले फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा ने भी अपने सोशल अकाउं पर ‘शमशेरा’ के फ्लॉफ होने पर अफसोस जताता था | उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘मेरे प्यारे शमशेरा, आप जैसे हैं वैसे ही प्रभावशाली हैं| मेरे लिए इस मंच पर खुद को व्यक्त करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां वह जगह है जहां आपके लिए प्यार, नफरत, उत्सव और अपमान मौजूद है |’ उन्होंने आगे ये भी लिखा था, ‘हर चीज का एक साथ सामना करेंगे, अच्छा बुरा और बदसूरत, शमशेरा परिवार, शमशेरा के कलाकारों और चालक दल के लिए ये शोर शराबा | प्यार, आशीर्वाद और चिंता जो हम पर बरस रही है, वह है सबसे कीमती और कोई भी इसे हमसे दूर नहीं ले सकता |

संजय दत्त ने लिखा इमोशनल नोट

करण मल्होत्रा के बाद अब संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर शेयर किया है | उनके पोस्ट में उनका दर्द साफ झलक रहा है | संयज दत्त अपने पोस्ट में लिखा- “शमशेरा प्यार का एक ऐसा मेहनत है, जिसे हमने अपना सब कुछ दिया है| यह खून, पसीने और आंसूओं से बनी है, यह एक सपना है, जिसे हम स्क्रीन पर लेकर आए | दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिल्में बनाई जाती हैं | देर-सबेर हर फिल्म को दर्शक मिल ही जाते हैं |”

संजय पोस्ट
संजय पोस्ट

 करण मल्होत्रा को बताया फैमिली

संजय दत्त अपने पोस्ट की आखिरी में फिल्म शमशेरा की कास्ट और क्रू को धन्यवाद देते हुए और डायरेक्ट के प्रति अपनी फीलिंग शेयर किया है | उन्होंने आगे लिखा, “फिल्म को नफरत करने वाले कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने फिल्म को देखा तक नहीं है | लोग उस मेहनत की इज्जत तक नहीं कर रहे हैं जो हमने इस फिल्म को बनाने में की है | मैं फिल्म निर्माता करण मल्होत्रा को काफी तारीफ करता हूं | अपने 4 दशक के करियर में मैंने जितने भी डायरेक्टर्स के साथ काम किया है, वह उन सब में से बेस्ट हैं | करण मेरे लिए परिवार की तरह है | कामयाबी और असफलता तो दूसरी बात है | करण के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा गर्व की बात रही है | मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा |”

Read More:केशव प्रसाद बोले हर तरफ बीजेपी लगा रही जीत का झंडा

केशव प्रसाद बोले हर तरफ बीजेपी लगा रही जीत का झंडा

मिशन 2024 को लेकर चित्रकूट में आयोजित हो रहे भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह पार्टी का राष्ट्रीय कार्यक्रम है और इसमें मुझे भी सम्मिलित होना है | भाजपा द्वारा समय-समय पर अनेक अभियान चलाए जाते हैं | 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद का चुनाव बीजेपी ने जीता है | इसके बाद आजमगढ़ और रामपुर के उपचुनाव में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है | डिप्टी सीएम ने कहा कि इसके बाद नगरीय निकाय के चुनाव होंगे और उम्मीद है कि जनता का आशीर्वाद बीजेपी को जरूर मिलेगा | उनका कहना था कि इसके बाद 2024 में लोकसभा के चुनाव होंगे | जिसमें पूरा विश्वास है कि बीजेपी 75 से ज्यादा सीटें जीतेगी |

वहीं, ओपी राजभर के बीजेपी के साथ आने के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अगर किसी को भाजपा में शामिल होना होगा तो वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से जरूर बात करेगा | उन्होंने कहा कि हालांकि ओपी राजभर के बीजेपी में आने को लेकर किसी तरह की कोई बातचीत की जानकारी मुझे नहीं है | इसलिए इस पर फिलहाल कोई सवाल नहीं बन रहा है |

जहर उगलना बंद करें ओवैसी

उधर , कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा किए जाने को लेकर असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों के स्वागत और सेवा की इस देश की परंपरा रही है | जब से यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है , तब से कांवड़ियों की सेवा हो रही है | कांवडियों पर पुष्प वर्षा की गई है और जो भी आवश्यकता है , वह सब कुछ किया जा रहा है और आगे भी ऐसा किया जाएगा | डिप्टी सीएम ने ओवैसी पर हमला करते हुए कहा कि जो जहर उगलने वाले लोग हैं , अब जहर उगलना बंद कर रचनात्मक कार्य करें | प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में बाढ़ के बन रहे हालात को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है |

Read more:टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया फाइनल

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया फाइनल

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनाए गए निर्भीक रवैए से टीम को कभी कभार असफलताएं मिलेंगी लेकिन उन्होंने इससे इनकार किया कि पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम ने रूढ़िवादी रवैया अपनाया था | रोहित ने कहा कि नए रवैये से खिलाड़ियों को अधिक स्वतंत्रता मिली है जिससे कि विश्वकप के निराशाजनक अभियान के बाद टीम को सफलताएं मिली | भारत विश्वकप में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाया था |

रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज से पहले कहा , “हम पिछले विश्वकप में अनुकूल परिणाम हासिल नहीं कर पाए थे लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमने इतने वर्षों में खराब क्रिकेट खेली और मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि हम रूढ़िवादी क्रिकेट खेल रहे थे | यदि हम वर्ल्ड कप में एक या दो मैच हारते हैं इसका मतलब यह नहीं कि हमने मौकों का फायदा नहीं उठाया |”

खिलाड़ियों को नेचुरल गेम खेलने की पूरी छूट: रोहित

उन्होंने कहा , “अगर आप विश्वकप से पहले हमारे प्रदर्शन को देखें, तो हमने लगभग 80 प्रतिशत मैच जीते | अगर हमने रूढ़िवादी तरीका अपनाया तो फिर हम इतने मैच कैसे जीत सकते थे | यह सही है कि हम विश्वकप में हार गए थे, लेकिन ऐसा होता है | इसका मतलब यह नहीं है कि हम खुलकर नहीं खेल रहे थे | बाद में हमने कोई बदलाव नहीं किया | हम पहले की तरह ही खेल रहे थे , लेकिन खिलाड़ियों को अपना नैसर्गिक खेल खेलने के लिए अधिक छूट दी गई थी | खुलकर खेलो और किसी तरह का बेवजह दबाव मत लो | यदि आप खुलकर खेलते हैं तो प्रदर्शन में वह दिखेगा |”

भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही’

रोहित ने कहा कि भारतीय टीम और उसके प्रशंसकों को इस तरह के बदलावों के साथ आगे बढ़ना होगा | उन्होंने कहा, “हम अभी जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं उसमें कभी कभार असफलताएं मिलना लाजमी है लेकिन इसमें कोई परेशानी नहीं क्योंकि हम कुछ सीख रहे हैं और कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं | इसलिए इसमें गलतियों की थोड़ी गुंजाइश है , लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमारे खिलाड़ी खराब खेल रहे हैं | इसका मतलब है कि हम कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं | समय के साथ हर किसी को बदलना पड़ता है और हम बदलाव कर रहे हैं और मुझे लगता है कि बाहर बैठे लोगों को भी अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है |”

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम लगभग तय

रोहित ने कहा है कि इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम लगभग तय है और अब केवल कुछ स्थानों पर ही फैसला लिया जाना बाकी है | उन्होंने कहा , “टीम में कुछ स्थान है जिनको अभी भरना है और हम जानते हैं कि इन स्थानों को भरने के लिए हमें क्या करना होगा | अभी हम जो मैच खेल रहे हैं, उनमें इन चीजों पर ध्यान दे रहे हैं |”

रोहित ने कहा, “हम जो भी सीरीज खेल रहे हैं वह महत्वपूर्ण है | निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप पास में है , लेकिन भारत के लिए आप जो भी सीरीज खेलते हो वह अहम होती है | हमने इंग्लैंड में जो हासिल किया, वह अहम था और हम उसे ही आगे बढ़ाना चाहते हैं |”

Read More:विमान हादसे में हिमाचल का पायलट शहीद

विमान हादसे में हिमाचल का पायलट शहीद

राजस्थान के बाड़मेर में मिग 21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से मंडी जिला का सपूत शहीद हो गया है | मिली जानकारी के अनुसार यह विमान हादसा बीती रात करीब 9 बजे हुआ है | शहीद की पहचान मोहित पुत्र राम प्रकाश निवासी संधोल के रूप में हुई है | मोहित पायलट के पद पर तैनात था | बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले ही मोहित छुट्टियों के दौरान अपने पैतृक गांव आया था |

हालांकि मोहित का सारा परिवार चंडीगढ़ में ही रहता है | मोहित के पिता राम प्रकाश भारतीय सेना से कर्नल के पद से सेवानिवृत हुए हैं | हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है , लेकिन बताया जा रहा है कि मोहित का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में ही होगा | डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने मोहित के शहीद होने की पुष्टि की है |

बता दें कि बाड़मेर के  बायतू थाना क्षेत्र के भीमड़ा गांव के पास गुरुवार रात एयरफोर्स का मिग प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान के जमीन पर गिरते ही जोरदार धमाके के साथ आग लग गई | दुर्घटनाग्रस्त प्लेन का मलबा आधा किलोमीटर तक फैल गया | हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई | मिग क्रैश की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई | घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे |

मिग-21 हादसे में भारतीय वायुसेना ने बयान जारी करते हुए दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि की है | बयान के मुताबिक, राजस्थान के उत्तरलाई एयर बेस से शाम तक़रीब 9:30 मिनट पर ट्विन सीटर मिग 21 बाइसन ट्रेनर एयरक्रफ्ट ने उड़ान भरी थी | ये उड़ान एक ट्रेनिंग उड़ान थी | दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं |

Read More:योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट हो गया तैयार

CM अशोक गहलोत के फोटो लगे नबेर से कि व्हाट्सप्प कालिंग

राजस्थान के सरहदी बाड़मेर जिले में अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद से भी ठगी का प्रयास कर पैसों की डिमांड की गई थी | वहीं गुरूवार को बाड़मेर जिले में कार्यरत एक आरएएस अधिकारी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बनकर साइबर ठगी के प्रयास करने का मामला सामने आया है | जानकारी के मुताबिक जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई को 2 बजकर 9 मिनट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फोटो और नाम लिखे हुए नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि वह मीटिंग में हैं और उसे अर्जेंट अमेजन पे ई-गिफ्ट कार्ड से कुछ सामान खरीदना है तो पैसों की जरूरत है |
ऐसे में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सजगता दिखाते हुए उसे कोई जवाब नहीं दिया | इसके बाद लगातार फोन कॉल व व्हाट्सएप पर मेसेज कर पैसों की डिमांड की जा रही थी | उन्हें लगातार मैसेज कर अमेजन पे ई-गिफ्ट कार्ड से 30 कार्ड खरीदने की डिमांड रखी गई जो एक कार्ड 10 हजार रुपये का था | ऐसे में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की सजगता से 3 लाख रुपये की ठगी से बच गए है |

सीएम की फोटो लगे नंबर से आया कॉल

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई के मुताबिक उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री का फोटो और नाम लिखे नम्बरों से मैसेज और WhatsApp कॉल आए कि अमेजन पे ई गिफ्ट कार्ड से उन्हें 30 कार्ड खरीदने हैं | वह खुद मीटिंग में है| हर कार्ड 10 हजार रुपये का था | ऐसे में करीब 3 लाख रुपये की डिमांड की गई थी | उन्हें विश्वास था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ऐसा मैसेज नहीं भेज सकते हैं | इसके बाद पैसे नहीं दिए तो लगातार मेसेज और फोन कॉल आने लगे |
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई की सजगता से खुद को लाखों की ठगी से बचा लिया है | उन्होंने आमजन से अपील की है कि ऐसे कोई भी परिचित या अनजान नम्बरों से मेसेज या फोन कॉल आए तो उसे पैसे नहीं दें | गौरतलब है कि सरहदी बाड़मेर जिले में पहले भी कई युवा साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं | बाड़मेर में साइबर सेल पुलिस उपाधीक्षक होने के बावजूद आज तक एक भी सायबर ठगी का खुलासा नही हो पाया है |