Thursday, April 9, 2026
Home Blog Page 62

नोटबंदी के छह साल , डिजिटल इकोनॉमी में कैश की धमक बरकरार

आज नोटबंदी को छह साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी का एलान किया था। इसके बाद पूरे देश में 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद हो गए थे, जो कि समय पूरे करेंसी सर्कुलेशन का कुल 86 प्रतिशत था। नोटबंदी के कुछ दिनों बाद जब दो हजार, पांच सौ और दो सौ रुपये के नोट चलन में तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। उससे पहले लोगों को बैंकों की लंबी-लंबी कतार में लगकर अपने नोट बदलने पड़े। कई जगहों पर शादी-विवाह के मौके पर लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी थी। हालांकि एक बार जब बाजार में नए नोट चलन में आ गए तो धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो गई।

नोटबंदी के बाद देश में करेंसी नोटों के प्रचलन में भी खासी तेजी देखने को मिली है। इसका उद्देश्य देश में कालेधन पर लगाम लगाना, जाली नोटों को खत्म करना और डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देना था। नोटबंदी के बाद देश की डिजिटल इकोनॉमी में बड़ा उछाल आया है। कालेधन और जाली नोटों की संख्या पर कुछ हद तक अंकुश लगा है, हालांकि कालेधन और जाली नोटों की समस्या अभी भी बनी हुई है।

पब्लिक डोमेन में मौजूद करेंसी में हुआ इजाफा

इस दौरान डिजिटल और यूपीआई के माध्यम से भुगतान का नया चलन भी देश में शुरू हो गया। काेरोना काल के दौरान इसमें और बढ़ोतरी आई और वर्तमान में डिजिटल पेंमेंट लगभग-लगभग करेंसी नोटों की तरह ही सामान्य हो चुका है। नोटबंदी के बाद देश में पब्लिक डाेमेन में नकद के रूप में मौजूद करेंसी में भी बड़ा इजाफा देखने को मिला है। भारतीय रिजर्व बैंक के 21 अक्तूबर 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार बीते छह वर्षों में देश में जनता के पास मौजूद करेंसी बढ़कर 30.88 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि विमुद्रीकरण के छह साल बाद और डिजिटल लेनदेन बढ़ने के बावजूद लोग अब भी नकदी का उपयोग बड़े पैमाने पर कर रहे हैं।

देश में करेंसी नोटों का चलन 72 फीसदी बढ़ा

फिलहाल देश में करेंसी नोटों के कैश सर्कुलेशन में करीब 72 फीसदी का इजाफा हो चुका है। जनता के पास मौजूद 30.88 लाख करोड़ रुपये की करेंसी का आंकड़ा 4 नवंबर 2016 को समाप्त पखवाड़े के दौरान मौजूद करेंसी के स्तर से 71.84 प्रतिशत अधिक है। चार नवंबर 2016 को देश के पब्लिक डोमेन में 17.7 लाख करोड़ रुपये की करेंसी मौजूद थी। जनता के पास मौजूद मुद्रा से तात्पर्य उन नोटों और सिक्कों से है जिनका उपयोग लोग लेन-देन करने, व्यापार निपटाने और सामान और सेवाओं की खरीदारी के लिए करते हैं।

कैश का अब भी दबदबा

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार भुगतान के नए और सुविधाजनक डिजिटल विकल्पों के लोकप्रिय होने के बावजूद अर्थव्यवस्था में नकदी का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, पहले नोटबंदी और फिर कोरोना महामारी के दौरान लोग बड़े पैमाने पर नोटबंदी का उपयोग करने लगे हैं।

read more : सुप्रीम कोर्ट ने तीनों दोषियों को किया बरी, दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को पलटा

सुप्रीम कोर्ट ने तीनों दोषियों को किया बरी, दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को पलटा

सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में दिल्ली के छावला इलाके में एक 19 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में मौत की सजा पाने वाले तीन दोषियों को बरी कर दिया है | दिल्ली हाईकोर्ट ने 2014 में दोषियों को मौत की सजा बरकरार रखी थी | कोर्ट ने कहा था कि दोषियों के लिए किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी | वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने 7 साल पुराने मामले में दोषियों को बरी कर दिया है | गुरुग्राम साइबर सिटी में काम करने वाली लड़की को दिल्ली के कुतुब विहार में उसके घर के पास एक कार में तीनों ने अपहरण कर लिया था |

उसका क्षत-विक्षत शव तीन दिन बाद रेवाड़ी के गांव रोधई के एक खेत से मिला था | शरीर पर कई चोटें थीं और उस पर कार के औजारों से लेकर मिट्टी के बर्तनों तक की वस्तुओं से हमला किया गया था | पुलिस ने बताया था कि रवि ने अपराध की साजिश रची, क्योंकि महिला ने रिश्ते के लिए उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया था |

गाड़ी से पकड़ा था राहुल को

लड़की के अपहरण के समय के चश्मदीदों के बयान के आधार पर पुलिस ने लाल इंडिका गाड़ी की तलाश की | कुछ दिनों बाद उसी गाड़ी में घूमता राहुल पुलिस के हाथ लगा | उसने अपना गुनाह कबूल किया और अपने दोनों साथियों रवि और विनोद के बारे में भी जानकारी दी | तीनों की निशानदेही पर ही पीड़िता की लाश बरामद हुई थी |

सुप्रीम कोर्ट ने बताया ट्रायल में कहां हुई चूक

अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी की पहचान तक साबित नहीं कर सका है। यह इस ट्रायल की एक बड़ी खामी रही है। बेंच ने कहा कि पूरे ट्रायल के दौरान 49 गवाहों में से 10 का क्रॉस एग्जामिनेशन भी नहीं किया गया। इस केस की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने निचली कोर्ट्स को नसीहत भी दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘अदालतों को कानून के मुताबिक मेरिट के आधार पर फैसले सुनाने चाहिए। कोर्ट को किसी भी तरह के बाहरी नैतिक दबाव में नहीं आना चाहिए।’ इस बेंच में चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस रविंद्र भट और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी भी शामिल थे।

निर्भया जैसी क्रूरता का शिकार हुई थी युवती

फरवरी 2012 में हरियाणा के रेवाड़ी में युवती की लाश एक खेत में अधजली अवस्था में पाई गई थी। किडनैपिंग के कई दिनों के बाद युवती की लाश मिली थी और इसके चलते काफी विरोध हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि युवती को कार के औजारों से मारा गया था। इसके अलावा मिट्टी के कुछ बर्तन उसके सिर पर मारे गए थे। यही नहीं क्रूरता की हद यहां तक थी कि युवती की आंखों में तेजाब डाल दिया गया था।

उसके प्राइवेट पार्ट्स में शराब की बोतल डाल दी थी। तीनों दोषियों ने हाईकोर्ट में झटका लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सजा घटाने की मांग की थी। लेकिन अदालत में सुनवाई के बाद पूरा मामला ही पलट गया और उन्हें रिहा कर दिया गया।

read more : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का लखनऊ में विरोध , समतामूलक चौराहे पर लगे पोस्टर

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का लखनऊ में विरोध , समतामूलक चौराहे पर लगे पोस्टर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दो दिनों के लिए लखनऊ में है। इस बार प्रियंका चोपड़ा न तो किसी फिल्म का प्रमोशन न कोई शूटिंग करने आई है। इस बार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नवाबों के शहर में सद्भावना का संदेश लेकर आईं हैं। लेकिन इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के विरोध के कुछ पोस्टर शहर में लगे दिखे। ये पोस्टर गोमती नगर के समतामूलक चौराहे से ताज होटल तक लगे थे। पोस्टर किन लोगों के द्वारा लगाए गए हैं इसका अभी पता नही चल सका है।

लखनऊ दौरे के पहले दिन प्रियंका चोपड़ा ने पहले दिन निगोहां के एक आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। यहां प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों और आंगनबाड़ी महिलाओं से मुलाकात कर कई विषयों पर बात की। गौरतलब है कि यूनिसेफ ने साल 2016 में प्रियंका चोपड़ा को अपना गुडविल एंबेसेडर बनाया था। प्रियंका चोपड़ा तबसे यूनिसेफ के साथ मिलकर बच्चों के लिए काम करती है ताकि आने वाली पीढ़ी का बेहतर भविष्य हो सके। बता दें, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस के साथ शादी की है और अब वो अमेरिका में ही रहती हैं।

लखनऊ में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का विरोध

दरअसल, जब प्रियंका चोपड़ा लखनऊ के 1090 चौराहे पर थीं, तो उनसे मिलने के लिए 1090 विमिन पावर लाइन की दीवार फांदकर एक युवक आ गया, जिसे अरेस्ट कर लिया गया है। साथ ही एक संगठन प्रियंका के लखनऊ दौरे को लेकर ‘यू आर नॉट वेलकम सिटी आफ नवाब्स’ के शहर भर में पोस्टर लगा रहा है। गोमतीनगर में प्रियंका के बॉयकॉट के पोस्टर लगाए गए हैं। इससे साफ जाहिर है कि कुछ लोगों को प्रियंका के लखनऊ आने पर खुशी नहीं हुई है।

लखनऊ आने से खुश दिखी प्रियंका

इससे पहले पोस्ट किए गए एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘अभी मैं यूनिसेफ के लिए लखनऊ में हूं। मैं वास्तव में इस जगह के दौरे का इंतजार कर रही हूं। मैंने अपने बचपन के कुछ साल लखनऊ के स्कूल में बिताए हैं। मेरे यहां परिवार और दोस्त हैं। और मैं यह समझने के लिए उत्सुक हूं कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के लिए जगह कैसे अच्छी हो गई है। मैं पहली बार देखना चाहती हूं कि कैसे प्रौद्योगिकी और नवाचार बड़े पैमाने पर उस बदलाव को ला रहे हैं। पूरे भारत में लैंगिक असमानता के कारण असमान अवसर पैदा होते हैं और यह लड़कियां ही हैं जो सबसे अधिक वंचित हैं।

औरतों के लिए कर रहीं काम

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हम लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों को देखने के लिए यूनिसेफ के कई भागीदारों से मिलने जा रहे हैं। मैं रोजमर्रा की जिंदगी में उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में सुनूंगी और समाधान देखूंगी | क्योंकि बड़े पैमाने पर समाधान की जरूरत है। जैसा कि मैंने अक्सर कहा है, महिलाएं और लड़कियां न केवल अपने लिए बल्कि अपने समुदायों के लिए बेहतर भविष्य बनाने की कुंजी हैं।

read more : राजनैतिक दलों को लिखा पत्र , जो जैन के बात करेगा जैन उसी की बात करेंगे

राजनैतिक दलों को लिखा पत्र , जो जैन के बात करेगा जैन उसी की बात करेंगे

जैन एकता मंच ने सभी राजनैतिक दलों के नेतागण को पत्र लिख कर जैनो के मुद्दों को उठाने की मांग की और कहा कि हाल में होने वाले उत्तर प्रदेश व दिल्ली के निकाय चुनाव हों या फिर अलग अलग प्रदेशो में विधानसभा के चुनाव या 2024 के लोकसभा चुनाव अब जो जैन समाज के मुद्दों की बात करेगा जैन अब उसी की बात करेंगे अन्यथा जो जैन समाज के साथ नही जैन समाज उसका पूर्णतया बहिष्कार कर देंगे। जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन ने कहा कि जैन समाज लगातार अपने मुद्दों की लड़ाई लड़ रहा है।

चूंकि जैन अहिंसा में विश्वास रखते है इसलिये शांति पूर्ण आंदोलन ही हुए है। एक दो अपवाद छोड़ दें परंतु न सरकार के कानों पर जूं रेंगी न ही किसी विपक्षी दल ने जैनो की पीड़ा में कोई कोई रूचि दिखाई है। आज पत्र के माध्यम से जैन एकता मंच ने सभी दलों को जैन समाज की उठ रही आवाज में अपनी आवाज मिलाने का न्योता दिया है।

जैन समाज अब मंच , माला , माइक व चंदे देने तक ही सीमित नही

जैन एकता मंच “युवा शाखा” के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रवक्ता गौरव जैन ने कहा कि जैन समाज अब मंच , माला , माइक व चंदे देने तक ही सीमित नही है और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है। आज की पीढ़ी समाज व धर्म के साथ सरकारों द्वारा किये जा रहे अन्याय के विरुद्ध अब लड़ना चाहती है। जो कोई भी इस धर्म आंदोलन के हवन में अपनी आहुति देगा जैन समाज उसके सदैव साथ है। अन्यथा अन्याय के विरुद्ध खामोश रहने वालों को जैन इस बार आईना दिखा देंगे। हम किसी के बंधक नही और अपने मुद्दों ,अधिकारों व आस्था के प्रति पूर्ण जागरूक हैं।

readc more : अलौकिक काशी में भव्य होगी देव दीपावली, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए लेज़र शो

अलौकिक काशी में भव्य होगी देव दीपावली, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए लेज़र शो

अमित गुप्ता रिपोर्टर वाराणसी  कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में देव दीपावली का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मां जाह्नवी के अर्धचन्द्राकार घाटों पर 10 लाख दीप जलाकर योगी सरकार दिव्य और भव्य देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ करेगी। इसके साथ ही पूरे बनारस में जनसहभागिता से तकरीबन 21 लाख दीये जलाये जाने की संभावना है। देव दीपावली महोत्सव को देखते हुए वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद ये पहली देव दीपावली है। देव दीपावली के अवसर पर जल, थल और नभ से काशी नगरी की सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।

भव्य से भव्यतम रूप प्रदान कर रही योगी सरकार

देव दीपावली पर जब लाखों दीपों की माला पहने हुए माँ गंगा का शृंगार होता है। तो ऐसा लगता है मानो आसमान के सितारे जमीन पर उतर आए हैं। ये नजारा सोमवार को काशी में देखने को मिलेगा, जब देवाधिदेव महादेव की नगरी में आकाश के देवता अपनी दीपावली मनाने आएंगे। इस अलौकिक देव दीपावली को योगी सरकार साल दर साल भव्य से भव्यतम रूप प्रदान कर रही है। इस बार वाराणसी में गंगा के दोनों तटों को कुल 10 लाख दीयों की रोशनी से जगमग करेगी। इसके अलावा काशी के घाटों पर सोमवार को अमृत महोत्सव की झलक भी देखने को मिलगी।

होटल से लेकर क्रूज तक सब हाउसफुल

8 लाख दीये वाराणसी में गंगा के पश्चिमी तट पर स्थित तकरीबन 84 घाटों पर जलाये जाएंगे। जबकि पूर्वी तट पर रेत पर भी 2 लाख दीप रौशन होंगे। इसके अलावा पूरे शहर में तकरीबन 11 लाख दीप काशीवासी जलाएंगे। काशी के घाटों की इस नयनाभिराम छटा को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक खींचे चले आते है। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद काशी में पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद हुई है। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बजरा, बोट व क्रूज़ की पहले से ही प्री बुकिंग हो चुकी है।

योगी सरकार चेत सिंह घाट पर पहली बार 3 डी प्रोजेक्शन मैपिंग लेजर शो आयोजित करा रही है। काशी के घाटों के किनारे सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतों पर धर्म की कहानी जीवंत होती दिखेगी। वही गंगा की गोद में शिव भजनों का लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो होगा। पर्यटक ग्रीन पटाखों का भी आनंद ले सकेंगे।

प्रशासन ने की है पुख्ता व्यवस्था

वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) देशों से रूस के एक व किर्किस्तान के दो सदस्य इस बार देव दीपावली में मेहमान होंगे। उन्होंने बताया कि देव दीपावली विश्व विख्यात हो चुकी है और इसको देखने के लिए विश्वभर से पर्यटक आते हैं। खास देव दीपावली के लिए शहर में स्वच्छता अभियान चला है। वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि सरकारी इमारतों, सभी चौराहों और पोलों पर स्पायरल तिरंगा एलईडी लाइटिंग लगायी गयी है।

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। रंगोली, फसाड लाइट व बिजली की लड़ियों से सजावट किया गया है। काशी की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है।

शहर में छह जगह से होगा लाइव प्रसारण

देव दीपावली पर विश्व प्रसिद्ध काशी के घाट की आरती और सजावट शहर के कई स्थानों से सजीव देखा जा सकेगा। योगी सरकार ने इसके लिए छह प्रमुख स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं के लिए रियल टाइम आरती देखने के लिए हाई रिजुलेशन कैमरे लगाये गये हैं। एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए छह जगहों का चयन भी भक्तों की अधिकता व आवागमन की दृष्टि से किया गया है।

ये स्थान अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, राजघाट, गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग व वाराणसी कैंट स्टेशन हैं। सजीव तस्वीरों के साथ जनता महाआरती के वक़्त भजन, घंटा घड़ियालों की आवाज़ के साथ आरती की ध्वनि भी सुन सकेगी।

जल, थल और नभ से होगी निगरानी

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के अनुसार पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतज़ाम किया गया है । किसी भी तरह के प्राइवेट ड्रोन को उड़ाने पर पूरी तरह ऱोक लगा दी गई है और जिले की सीमा पर भी चौकसी बरती जा रही है । इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएएसी बल की तैनाती की गयी है। गंगा नदी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को मुस्तैद किया गया है। पर्यटकों की बड़ी संख्या देखते हुए अस्पतालों में बेड रिज़र्व करके चिकित्सकों की टीम को अलर्ट रखा गया है।

नाविकों को निर्धारित पर्यटकों को बैठाने व लाइफ जैकेट पहनने की हिदायत दी गई है। श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भारी भीड़ के अनुमान से ट्रैफिक डाइवर्जन व पार्किंग सुनिश्चित कर किया गया है। पुलिस प्रशासन ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी करेगी।

काशी की विभूतियों को किया जाएगा याद

देव दीपावली समितियों ने भी दीपावली की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। योगी सरकार इनकी पूरी मदद कर रही है। समितियों ने निर्णय लिया है कि काशी से जुड़े महान सपूतों को पहला दीप अर्पित करेंगे। अस्सी घाट पर महामना मदन मोहन मालवीय, तुलसी घाट पर गोस्वामी तुलसीदास, हरिश्चंद्र घाट पर डोम राजा, सिंधिया घाट पर तैलंग स्वामी और स्वामी विवेकानंद जैसी विभूतियों के चित्र लगाए जाएंगे।

इसके अलावा संगीतकार भारत रत्न पं रविशंकर, भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, पद्मविभूषण पं किशन महाराज, पद्मविभूषण गिरिजा देवी, पद्मभूषण पं राजन मिश्रा, साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद, मुंशी प्रेमचंद के भी चित्र लगेंगे।

अमर सपूतों को दी जाएगी देव दीपावली में श्रद्धांजलि

आध्यात्मिकता के साथ राष्ट्रवाद व सामाजिकता की भी झलक देव दीपावली में देखने को मिलती है। काशी नरेश ने देश के लिए वीरगति प्राप्त होने वाले सैनिकों के लिए घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन की प्रथा शुरू की थी, जो आज भी जारी है। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा अमर जवान ज्योति की अनुकृति बनाई गई है। हर साल यहां भारत के अमर वीर योद्धाओं को ‘‘भगीरथ शौर्य सम्मान‘‘ से सम्मानित भी किया जाता है।

इसके साथ ही एक संकल्प गंगा किनारे’ के माध्यम से माँ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने, पर्यावरण व जल संरक्षण संकल्प दिलाया जाएगा। 51 कन्याओं द्वारा दशाश्वमेध घाट पर महाआरती होगी जो नारी शक्ति का भी संदेश देगी।

read more : ‘बेईमानी’ का शिकार हुए शाकिब अल हसन , पाकिस्तान सेमीफइनल में

सपा नेता गौरव जैन ने वोटर आईडी के फार्म जमा करवाये, बूथ पर पहुँचे अधिकारी

काफी दिन से वार्ड 41 के भाग संख्या 256 व 257 के मोहल्ला पीरजादगान की वोटर आईडी बनाये जाने को लेकर समस्या चल रही थी। समाजवादी पार्टी “लोहिया वाहिनी” के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व प्रत्याशी विधान परिषद गौरव जैन के बार बार प्रयास करने पर भी वोटर आई डी नही बन पा रही थी। जिसके बाद सपा नेतागण ने शीर्ष अधिकारियों से संपर्क कर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया था। उक्त प्रकरण को लेकर गौरव जैन के साथ वार्ड से सपा नेता दिलशाद कुरैशी व कार्यालय प्रभारी गजेंद्र चौधरी के साथ आर्य कन्या पाठशाला में पीरज़ादगान के वार्ड 41 के भाग संख्या 256 व 257 के बूथ पर पहुंचे गए। क्षेत्र के वोटर आईडी से वंचित लोगो के फार्म वहाँ आने शुरू हो गये।

सेक्टर मजिस्ट्रेट संतोष सिंह व नायब तहसीलदार आर.के.सिंह तो मौके पर पहुँचे गए परंतु 257 भाग संख्या की बी.एल.ओ. मौके पर मौजूद नही मिली। तब मौके पर मौजूद अधिकारियों व 256 की बी.एल.ओ. नीतू बजाज के सहयोग से उक्त भाग संख्या की वोटर आईडी के आपत्ति फार्म जमा कराये व उम्मीद जताई कि आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर सभी वोटर आईडी बना ली जायेगी व क्षेत्र के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग आगामी निकाय चुनाव में कर सकेंगे। बी.एल.ओ. मौके पर न होने के कारण 257 भाग संख्या के कई फार्म जमा नही हो सके |

वोटर्स लिस्ट में धांधली किसी कीमत पर बर्दाश्त नही

सपा गौरव जैन ने कहा कि वोटर्स लिस्ट में धांधली किसी कीमत पर बर्दाश्त नही की जायेगी व गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर प्रशासन व चुनाव आयोग सख्त कार्यवाही करे। जब तक ऐसे भेदभाव,लापरवाही अथवा धांधली करने वाले अधिकारी सिस्टम का हिस्सा होंगे। तब तक चुनाव निष्पक्ष हो पाना संभव नही है। समाजवादी पार्टी ऐसे भेदभाव भरी कार्यप्रणाली के विरुद्ध आवाज उठाती रहेगी। हर सम्भव प्रयास करेंगे कि चुनाव निष्पक्ष ही हो एवम सत्ता पक्ष की मनमानी नही चलेगी।

read more : रूसी सैनिकों के हमले से यूक्रेन हुआ तबाह , देश के कई हिस्सों में छाया अंधेरा

रूसी सैनिकों के हमले से यूक्रेन हुआ तबाह , देश के कई हिस्सों में छाया अंधेरा

रूस पूरी तरह से अटैकिंग मोड में दिखाई दे रहा है। यूक्रेन पर लगातार बमबारी करने में लगा है। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर इतनी मिसाइल दागी है कि यूक्रेन के कई हिस्सों में अंधेरा हो गया है। यूक्रेन अपने लोगों से अपील कर रहा है कि अपने सभी उपकरणों को चार्ज कर लें। जिन क्षेत्रों में बिजली है वहां कभी भी जा सकती है। रूस के इस घातक आक्रमण से जेंलेस्की बैकफुट पर आ गए हैं। अब यूक्रेन के राष्ट्रपति को समझ नहीं आ रहा है कि क्या करा जाए |

वो बार-बार अपने लोगों से अपील पर अपील किए जा रहे हैं। रूसी सेना पहले ही यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को लगभग 40 प्रतिशत क्षतिग्रस्त या खत्म कर चुकी है। पूरे यूक्रेन में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर रूसी हमलों ने 1.4 मिलियन से अधिक यूक्रेनी घरों की बिजली काट दी थी। यूक्रेन की राष्ट्रीय ऊर्जा यूजर ने कहा कि वह यूक्रेन के विद्युत ग्रिड को पूरी तरह से फेल होने से रोकने में मदद करने के लिए सात क्षेत्रों में रोलिंग ब्लैकआउट जारी रहेगा।

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में कर दिया अंधेरा

यूक्रेन के सरकारी बिजली ऑपरेटर ने ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर रूस के भीषण हमलों के बाद शनिवार को कीव और सात अन्य क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिजली आपूर्ति रोकने का ऐलान किया है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है, जब रूसी सेना ने मिसाइल और ड्रोन के साथ यूक्रेन के शहरों और गांवों पर बमबारी को जारी रखा है, जिससे बिजली संयंत्रों, पानी की आपूर्ति तथा अन्य बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है।

सात इलाकों में दिन में बिजली गुल

कीव, चेर्निहाइव, चर्कासी, ज़ाइटॉमिर, सुमी, खार्किव, और पोल्टावा क्षेत्र में दिन के समय बिजली गुल रहती है | ग्रिड के फेल होने से पहले कीव के अधिकारियों को कम से कम 12 घंटे की नोटिस मिलने की संभावना होगी। कीव नगरपालिका सरकार के सुरक्षा निदेशक रोमन टकाचुक ने बताया कि हम लोगों को सूचित करना शुरू कर देंगे और उन्हें छोड़ने का अनुरोध करेंगे। अगर हालात यहां तक पहुंचता है।

बिजली काटना ही आखिर रास्ता

कंपनी ने एक अद्यतन बयान में कहा कि कुछ खास घंटों के लिए बिजली आपूर्ति रोकना पर्याप्त नहीं हैं और इसके बजाय आपातकालीन आपूर्ति रोकी जाएगी, जो अनिश्चित समय तक जारी रह सकती है। यूक्रेन बिजली कटौती और पानी की आपूर्ति में व्यवधान से जूझ रहा है क्योंकि रूस सैन्य बलों ने पिछले महीने देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए थे।

ईरानी ड्रोन से हमला

रूस ने इस बात से इनकार किया है कि यूक्रेन में इस्तेमाल किए गए ड्रोन ईरान से आए थे। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने पहली बार आक्रमण से पहले मॉस्को को सीमित संख्या में ड्रोन की आपूर्ति करने की बात स्वीकार की। विदेश मंत्री ने दावा किया कि ईरान को यह नहीं पता कि यूक्रेन के खिलाफ उसके ड्रोन का इस्तेमाल किया गया या नहीं।

read more : कपूर परिवार में आई नन्ही परी, आलिया भट्ट ने बेटी को दिया जन्म

कपूर परिवार में आई नन्ही परी, आलिया भट्ट ने बेटी को दिया जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बच्चे को जन्म दिया है।आलिया को बेटी हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस और फैमिली और फ्रेंड्स में खुशी का मौहाल है। आलिया भट्ट के लिए ये साल बहुत ही शानदार रहा है। इसी साल उन्होंने रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल सात फेरे लिए तो इसी साल दोनों की साथ में पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी रिलीज हुई। वहीं इसी साल आलिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

आलिया ने एक पोस्ट कर जानकारी की उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारी बेबी इस दुनिया में आ गई है और वो क्या कमाल की लड़की है। हम इस वक्त इस खुशी को जाहिर नहीं कर सकते हैं। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर।

खुशियों में डूबा कपूर खानदान

आलिया भट्ट की डिलीवरी एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुई है। आलिया और रणबीर के बेबी के जन्म के बाद कपूर खानदान और भट्ट फैमिली में जश्न का माहौल है। हर कोई खुशी से झूम रहा है। आखिर नन्हे मेहमान का दोनों परिवारों को बेकरारी से इंतजार था। तो खुशी से झूमना तो बनता ही है।

स्वागत में कोई कमी नहीं

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने नन्हे मेहमान के आने से पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थी ताकि उसके स्वागत में कोई कमी न रहें। खबरों के अनुसार आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में मां बनने वाली थी। लेकिन पेट में दर्द होने के कारण वह आज ही मां बन गई हैं। आलिया भट्ट ने रिलायंस अस्पताल में अपनी डिलीवरी करवाई है। आपको बता दें कि ये अस्पताल मुंबई के गिरगांव में है। हाल ही में आलिया की गोदभराई की रस्में हुई थीं। इस सेरेमनी में कई सेलेब्स नजर आए थे। गोद भराई की कई फोटोज आलिया ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

प्रोफेशनल लाइफ

आलिया जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में होंगे। वहीं रणबीर की बात करें तो वह फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। इसके अलावा वह लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगे और इसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में होंगी।

read more : ‘बेईमानी’ का शिकार हुए शाकिब अल हसन , पाकिस्तान सेमीफइनल में

‘बेईमानी’ का शिकार हुए शाकिब अल हसन , पाकिस्तान सेमीफइनल में

टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप दो में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया। इससे दक्षिण अफ्रीका की टीम तो विश्व कप से बाहर हो गई, लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों की उम्मीदें जगा गई। दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच मैच के बाद रविवार को दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के ही बीच था। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 में होने वाला लीग मैच क्वार्टर फाइनल से कम नहीं है।

जो भी टीम मैच जीतेगी वह सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी। वही बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के विकेट को लेकर विवाद छिड़ गया। शाकिब को शादाब खान की गेंद ऑनफील्ड अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया, बांग्लादेशी कप्तान ने बिना देरी किए रिव्यू ले लिया।

थर्ड अंपायर से हुई गलतीं

शाकिब ने मामले को थर्ड अंपायर के पास इस उम्मीद में भेजा कि उन्हें शायद न्याय मिले, क्योंकि उन्हें विश्वास था कि गेंद उनके बल्ले पर लगी है। हालांकि, उन्हें क्या पता था कि थर्ड अंपायर भी बड़ी गलती कर सकते हैं। रिव्यू में साफ दिखा कि गेंद बल्ले पर लग रही थी और गेंद और बल्ले के बीच काफी गैप था। हालांकि, थर्ड अंपायर का मानना कुछ और ही था। उन्हें लगा कि बैट गेंद पर लगने की बजाय जमीन पर लगी है और बॉल-बॉट के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ। शाकिब अल हसन गोल्डन डक का शिकार हुए। बांग्लादेश का स्कोर एक समय 73 रन पर एक विकेट था |

लेकिन शादाब खान ने एक ही ओवर में सौम्य सरकार और शाकिब अल हसन को आउट करके बांग्लादेश को बैकफुट पर ढकेल दिया। भारत ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में जगह बना चुका है और अब यह मैच जो भी टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल का टिकट कटा चुके हैं।

पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने अंपायरों की आलोचना

इस फैसले के बाद कुछ पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने अंपायरों की आलोचना की शास्त्री ने कहा- बल्ले के नीच परछाई बताती है कि बैट हवा में था और गेंद बल्ले पर ही लगी थी। इसलिए शाकिब नॉटआउट थे। शाकिब इससे जरूर नाखुश होंगे। इसने मैच के पूरे मोमेंटम को बदल कर रख दिया। पाकिस्तान ने बड़े मैच में बड़े खिलाड़ी को आउट किया। जब आपका कप्तान इस तरह आउट हो तो डगआउट का माहौल खराब हो जाता है।

read more : घुट रहा दिल्ली-एनसीआर का दम, एक्यूआई 500 के पार , फेफड़ों को करें डिटॉक्स

घुट रहा दिल्ली-एनसीआर का दम, एक्यूआई 500 के पार , फेफड़ों को करें डिटॉक्स

दिल्ली-एनसीआर के शहरों में बीते कई दिनों से आबोहवा खराब बनी हुई है। इसके चलते लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी स्थिति लोगों को गंभीर बीमारियों का भी शिकार बना सकती है। दिल्ली सरकार समेत तमाम सरकारी संस्थाओं की ओर से इससे निपटने के लिए तमाम दावे भी किए गए थे और ग्रैप भी लागू किया गया है। हालांकि इसका भी ज्य़ादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। नोएडा, दिल्ली समेत कई शहरों में एक्यूआई 500 के पार है।

एक्यूआई में यूपी का नोएडा शहर 529 के लेवल पर है। इसके अलावा गुरुग्राम में एक्यूआई 478 दर्ज किया गया है। दिल्ली के धीरपुर के पास 534 दर्ज किया गया है। जबकि पूरी दिल्ली का एक्यूआई वर्तमान में ‘गंभीर’ श्रेणी में 431 पर है। गाजियाबाद के भी ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब है। बता दें कि 400 से ऊपर का एक्यूआई गंभीर माना जाता है और यह स्वस्थ लोगों को प्रभावित कर सकता है और बीमारियों से जूझ रहे लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। बहरहाल, आप भी अपने घर में कुछ तरीकों को अपनाकर प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों को मिला WFH, निजी कंपनियों को सलाह

दिल्ली में प्रदूषण के चलते प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारियों को सोमवार से घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने का आदेश दिया था। इसके अलावा उन्होंने निजी दफ्तरों से भी अपील की थी कि वे वर्क फ्रॉम होम की पॉलिसी लागू करें।

खतरनाक स्मॉग,एक्यूआई बेहद खतरनाक

आपको बता दें कि स्मॉग हमारे शरीर के लिए बेहद खतरनाक है। स्मॉग से सबसे ज्यादा नुकसान हमारे शरीर के अंदरूनी अंगों को होता है। जब ये प्रदूषण हमारी सांस के द्वारा शरीर के अंदर चला जाता है तोसांस लेने में दिक्कत, गले में दर्द, लंग्स कैंसर, हार्ट डिजीज और रेस्पिरेटरी इंफेक्शन जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। बता दें कि जब हमारे फेफड़ों या रेस्पिरेटरी सिस्टम में प्रदूषण की वजह से गंदगी पहुंच जाती है। तो इसे रोकने के लिए सबसे पहले आप कुछ ट्रिक्स का इस्तेमाल करें। इसका नेचुरल तरीका है आप जोर- जोर खांसने लगे. इससे जो भी गंदगी है निकलने लगेगी।

फेफड़ों को रखें साफ

अक्सर डॉक्टर भी कहते हैं कोल्ड कफ में स्टीम लेना तो जरूरी है। इस वक्त अगर आप भी दिल्ली में रह रहे हैं तो आप भी रोजाना स्टीम लें। अभी जो दिल्ली की स्थिती है। उसमें यह कह सकते हैं कि स्मॉग से जो भी गंदगी आपके लंग्स में चली जाएगी वह आप स्टीम के जरिए निकाल सकते हैं। इससे आपको लंग्स इंफेक्शन का खतरा नहीं रहेगा। बता दें कि लगातार स्टीम लेने से रेस्पिरेटरी सिस्टम में किसी भी तरह का कफ और गंदगी जमने का खतरा नहीं रहता।

सबसे जरूरी ब्रीदिंग एक्सरसाइज है। अनुलोम-विलोम जरूर करें। नाक में तेल डालकर उसे साफ रखें। चाहे तो बादाम का तेल या सरसों का तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं। भोजन में काली मिर्च, गुड़, अखरोट और बादाम का प्रयोग करें। जंक फूड खासतौर पर मैदा या जिसमें प्रिजरवेटिव हो उससे बचें।

read more : श्रीलंका को हरा इंग्लैंड सेमीफाइनल में, ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

श्रीलंका को हरा इंग्लैंड सेमीफाइनल में, ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 राउंड में ग्रुप एक के अब सभी मुकाबले खत्म हो गए हैं। आखिरी मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थी। खास बात यह रही कि इस मैच में श्रीलंका की हार से डिफेंडिंग चैंपियंस और मेजबान ऑस्ट्रेलिया अब वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को टूर्नामेंट में सिर्फ एक हार पहले मैच में न्यूजीलैंड से मिली थी लेकिन इसके बावजूद यह फॉर्मेट ही ऐसा ही कि टीम 7 अंकों के साथ भी टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गई।

सुपर 12 में ऑस्ट्रेलिया का एक मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ बारिश की भेंट भी चढ़ गया था। वहीं न्यूजीलैंड ने पहले मैच में कंगारू टीम को 89 रनों से बड़ी शिकस्त दी थी। यही कारण रहा कि शुरुआत से उनका नेट रन रेट खासा पिछड़ गया और यही कारण रहा कि तीन टीमों के बराबर अंक होने के बावजूद कीवी टीम टॉप पर रही और कंगारू बाहर हो गए। इंग्लैंड की बात करें तो उनका भी सीन कुछ ऐसा ही है एक मैच में दुर्भाग्यवश आयरलैंड से हारने के बाद उन्होंने कोई भी मैच नहीं गंवाया। एक मैच उनका भी नो रिजल्ट रहा था।

श्रीलंका की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर बोर्ड पर 141 रन लगाए हैं। श्रीलंका को इस स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज निसंका ने अहम भूमिका निभाई जिन्होंने 45 गेंदों पर 2 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। निसंका के अलावा भानुका राजपक्षे (22) ही 20 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे। इंग्लैंड के लिए मार्कवुड ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 142 रनों की दरकार है।

इंग्लैंड की पारी , सेमीफाइनल में पहुंची

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जोस बटलर और ऐलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड को धमाकेदार शुरुआत दी थी। पावरप्ले में इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 70 रन जोड़े थे। इंग्लैंड को पहला झटका बटलर के रूप में 75 के स्कोर पर लगा। बटलर 28 के निजी स्कोर पर हसरंगा का शिकार बने। इसके बाद इस लेग स्पिनर ने हेल्स को 47 के निजी स्कोर पर आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका 10वें ओवर में दिया। इंग्लैंड को तीसरा और चौथा झटका क्रमश: ब्रुक्स (4) और लिविंगस्टोन (4) के रूप में लगा। 111 रन पर 5 विकेट खोने के बाद इंग्लैंड के लिए एक बार फिर बेन स्टोक्स संकट मोचक बने और 42 रनों की पारी खेल उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई।

ग्रुप एक में ऐसा रहा अंकों का खेल

ग्रुप एक की तीन टीमों न्यूजीलैंड, इंग्लैंडआस्ट्रेलिया ने 7-7 अंक अर्जित किए थे। लेकिन सबसे बेहतर नेट रन रेट न्यूजीलैंड का रहा जो पहले नंबर पर 7 अंक के साथ रही। वहीं इंग्लैंड का नेट रन रेट आस्ट्रेलिया से बेहतर रहा और वो 7 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही। जबकि 7 अंक के साथ ही इन दोनों टीमों के मुकाबले खराब रन रेट के आधार पर तीसरे नंबर पर कंगारू टीम रही और उसे टी20 वर्ल्ड कप मे सेमीफाइनल की होड़ से बाहर होना पड़ा। वहीं ग्रुप एक में श्रीलंका की टीम 4 अंक के साथ चौथे, 3 अंक के साथ आयरलैंड पांचवें और 2 अंक के साथ अफगानिस्तान की टीम छठे स्थान पर रही।

read more : मुलायम सिंह यादव के बाद कौन? मैनपुरी और रामपुर में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

मुलायम सिंह यादव के बाद कौन? मैनपुरी और रामपुर में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन और हेट स्पीच मामले में आजम खान को हुई सजा के बाद से खाली हुई। यूपी की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधनसभा की सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इन दोनों सीटों पर आगामी 5 दिसंबर को उपचुनाव की वोटिंग और 8 दिसंबर को मतगणना कराने की घोषणा कर दी है।

दरअसल, एक ओर जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी लोकसभी सीट से चुने गये सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का बीते 10 सिंतबर को निधन हो जाने से मैनपुरी लोकसभा सीट रिक्त हो गई थी। तो वहीं 27 सितंबर को हेट स्पीच मामले में सपा के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक आजम खान को कोर्ट से 3 साल की सजा हो जाने से रामपुर विधानसभा की भी सीट खाली हो गई थी।

इसके चलते चुनाव आयोग ने मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तिथि का ऐलान कर दिया है। यूपी के अलावा ओडिशा, राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ में भी उपचुनाव इसी तारीख को होंगे। बिहार की कुरहनी, राजस्थान के सरदारशहर और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट पर चुनाव होगा।

नामांकन 17 नवंबर तक किया जा सकता है

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी और रामपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 10 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन 17 नवंबर तक किया जा सकता है। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 21 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

यूपी में खतौली सीट भी रिक्त घोषित किया जाएगा

इसके अलावा यूपी में मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट भी रिक्त घोषित किया आएगा। खतौली सीट से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। विक्रम सैनी को एक मामले में कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। ऐसे में रामपुर सीट के साथ-साथ खतौली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो सकता है। हालांकि, खतौली सीट को अभी रिक्त घोषित किया जाना बाकी है। ऐसे में यहां चुनाव के लिए तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

आचार संहिता लागू

चुनाव की घोषणा होते ही मैनपुरी और रामपुर में आचार संहिता लागू हो गई है। इन दोनों क्षेत्रों में सरकार की ओर से अब कोई नई घोषणा नहीं की जा सकेगी। इसके साथ ही किसी नई परियोजना को यहां शुरू करने पर भी रोक रहेगी। आयोग ने कहा है कि उप चुनाव के दौरान कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।

read more : केजरीवाल से हयात होटल में हुई थी मीटिंग , सुकेश ने फोड़ा एक और लेटर बम

केजरीवाल से हयात होटल में हुई थी मीटिंग , सुकेश ने फोड़ा एक और लेटर बम

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अब एक और लेटरबम फोड़ दिया है। सुकेश ने इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने निशाने पर लिया है। सुकेश ने अपने इस लेटर में कई बड़े और सनसनीखेज दावे किए हैं। सुकेश ने अपने वकील को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल को लिखी |

उसकी चिट्ठी सार्वजनिक होने के बाद से उसे सत्येंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक धमकियां दे रहे हैं। गुजरात, हिमाचल और एमसीडी चुनाव से ऐन पहले इस बार मीडिया को लिखे चार पेज के इस ‘विस्फोट’ लेटर में उसने ‘आप’ के नेता केजरीवाल पर 50 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है। सुकेश ने आगे यह भी लिखा है कि मुझसे आपने और कारोबारियों को आम आदमी पार्टी से जोड़कर 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए कहा था।

इसके बदले मुझे पार्टी में कर्नाटक में बड़ा पद भी ऑफर किया जा रहा था। सुकेश ने आगे लिखा कि केजरीवाल जी, आपने बेंगलुरु के पूर्व कमिश्नर भास्कर राव को उनकी नौकरी के बाद केवल ‘आप’ में शामिल करने के लिए मुझे क्यों मजबूर किया था ?

मुझसे 500 करोड़ रुपये इकट्ठा करने को बोला

सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा कि मुझे आपने क्यों और कारोबारियों को पार्टी से जोड़कर 500 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए बोला था जिसके बदले मुझे कर्नाटक में बड़ा पार्टी पद ऑफर किया जा रहा था। लेटर में लिखा है कि साल 2016 में आप (केजरीवाल) क्यों हैदराबाद के होटल हयात में मेरी डिनर पार्टी में शरीक हुए थे। जब मैंने आपको 50 करोड़ दिए थे। उस पार्टी में सत्येंद्र जैन भी आपके साथ थे। ये पैसे मैंने आपको कैलाश गहलोत के असोला फार्म पर दिए थे।

जेल में केजरीवाल ने फोन पर की बात

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने इस लेटर में आगे लिखा कि केजरीवाल जी आपने क्यों साल 2017 में सतेंद्र जैन के काले रंग के आई फ़ोन से मेरे से तिहाड़ जेल से क्यों बात की थी ? ये नम्बर संतेंद्र जैन के फोन में AK2 के नाम से सेव किया हुआ था। सुकेश ने चिट्ठी में आरोप लगाया कि केजरीवाल और संतेंद्र जैन के खिलाफ लिखी गयी पहली चिट्ठी के बाद मुझे तिहाड़ के पूर्व डीजी और उनका प्रशासन सतेन्द्र जैन के दम पर धमका रहा है।

सुकेश ने आगे लिखा कि मैं केजरीवाल और उनके मंत्री संतेंद्र जैन के प्रशासन से डरने वाला नहीं, मैंने जो जानकारियां दी हैं। वो एक दम सही हैं चाहे तो उनकी जांच करवा ली जाए।

केजरीवाल और सतेंद्र जैन पर गम्भीर आरोप

सुकेश चंद्रशेखर ने अपने इस लेटर में केजरीवाल और सतेंद्र जैन पर बेहद गम्भीर आरोप लगाए हैं। सतेंद्र जैन सुकेश की वीआईपी पार्टी में शरीक हुए थे जिसमें उसने पार्टी को 50 करोड़ रुपये दिए थे। दिल्ली के एलजी को सुकेश ने शिकायत दी है। बता दें कि एलजी ने तिहाड़ के पूर्व डीजी संदीप गोयल को जेल से हटा भी दिया है।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दी प्रतिक्रिया

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया , MCD और गुजरात में बुरी तरह हार के डर से बीजेपी ने तिहाड़ में बंद एक ठग से डील की है। वो रोज़ केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ बेतुके आरोप लगाएगा और बदले में बीजेपी उसके केस में उसे मदद करेगी। मैंने सुना है अगले हफ़्ते उसे नड्डा जी बीजेपी में शामिल करवायेंगे।

read more : आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम नेगी का निधन , जाते-जाते कर गए वोटिंग

आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम नेगी का निधन , जाते-जाते कर गए वोटिंग

भारत के पहले मतदाता होने का गौरव रखने वाले किन्नौर के श्याम सरन नेगी का न‍िधन हो गया। वे 106 साल के थे। वे हिमाचल प्रदेश में किन्नौर ज‍िले के कल्पा के रहने वाले थे। श्याम सरन नेगी काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने दो द‍िन पहले ही पोस्‍टल बैलेट के जर‍िए हिमाचल व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए वोट डाला था। अपनी अस्वस्थता के चलते उन्होंने बुधवार 2 नवंबर को अपने घर में ही वोट डाला।

इससे पहले वे हर बार वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर जाते थे। उनका वोट लेने के लिए चुनाव आयोग की ओर से खास इंतजाम किए गए थे। उन्हें लाल कालीन पर लाया गया था और पूरे सम्मान के साथ वोट लिया गया था। बुजुर्ग होने के चलते मतदान टीम उनके घर पहुंची थी और पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान की तारीख से पहले ही वोट लिया था। श्याम सरन नेगी ने देश के पहले आम चुनाव में पहला वोट डाला था और तब से वह कभी भी वोट डालने का मौका नहीं चूके थे।

श्याम नेगी को कैसे मिला देश के पहले वोटर का दर्जा

भारत में ब्रिटिश शासन की समाप्ति के बाद जब 1951 में पहली बार आम चुनाव कराए गए थे। तो श्याम सरन नेगी पहले शख्स थे। जिन्होंने मतदान किया था। वह 25 अक्टूबर, 1951 को लाइन में लगकर मतदान करने वाले पहले शख्स थे। तब आम चुनाव फरवरी 1952 में हुए थे, लेकिन हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते 5 महीने पहले ही मतदान करा लिया गया था।

फिल्म में भी श्याम नेगी को दिखाया गया, रहे सिलेब्रिटी वोटर

इसकी वजह यह थी कि फऱवरी में हिमाचल में बड़े पैमाने पर बर्फबारी होती रही है और उसके चलते मतदाताओं का पोलिंग स्टेशन पहुंचना मुश्किल होता। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस बार भी बर्फबारी के चलते पहले ही चुनाव कराए जा रहे हैं | जबकि गुजरात में दिसंबर में मतदान होना है। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि फिल्म ‘सनम रे’ में भी श्याम सरन नेगी को दिखाया गया है।

34 वीं बार वोट किया था

नेगी ने पहली बार 1951-52 के चुनाव में ह‍िस्‍सा ल‍िया था, जो देश का पहला चुनाव था। 106 साल के नेगी ने 34वीं बार वोट किया था। किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक ने श्‍याम सरन नेगी के न‍िधन की पुष्टि की। डीसी ने कहा कि मास्टर श्याम सरन नेगी आज दुनिया को अलविदा कह गए। ऐसे में आज उनका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सबसे बुजुर्ग वोटर के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहा है।

हिमाचल के सीएम ने जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके निधन पर शोक जताया। सीएम ने ट्वीट किया, स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता और किन्नौर के रहने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी।

स्कूल के रिटायर्ड टीचर थे नेगी

श्याम सरन नेगी स्कूल के रिटायर्ड टीचर थे। आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, नेगी का जन्म एक जुलाई 1917 को हुआ था। 106 साल की उम्र में न‍िधन से पहले उन्‍होंने ह‍िमाचल चुनाव में वोट डाला। उन्होंने पहली बार जब वोट किया था, तब वह 33 साल के थे। तब से लेकर मरने से पहले तक उन्होंने कभी भी अपना वोट बेकार नहीं जाने दिया।

16 बार लोकसभा चुनाव में वोट डाले

नेगी ने 1951 से लेकर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव में वोट डाले। इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने 34वीं बार वोट किया था। श्याम सरन नेगी को चुनाव आयोग ने 2014 के आम चुनाव के दौरान ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था। 12 जून, 2010 को मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें कल्पा आकर पहले मतदाता होने पर बधाई भी दी थी।

read more : इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक से घर के नजदीक से ही निकलवा सकेंगे रुपए

इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक से घर के नजदीक से ही निकलवा सकेंगे रुपए

झुंझुनूं. रामावतार सोनी, मुख्य डाक अधीक्षक ने बताया कि इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक से रुपए निकलवाने के लिए अब आपको पोस्ट ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पोस्ट ऑफिस की ओर से रुपए निकालने के लिए विभिन्न स्थानों पर एजेंसी ( फ्रेंचाइजी ) देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में करीब 18 स्थानों पर इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। पोस्ट ऑफिस की ओर से इंडिया पोस्ट पेंमैंट बैंक (आई पी पी बी) की सुविधा का विस्तार करने के लिए जिले भर में एजेंसी दी जा रही है। आईपीपीबी की एजेंसी देने से उपभोक्ता को अपने घर के नजदीक रुपए निकलवाने व अन्य सुविधा मिल सकेंगी।

तीन चरणों में होगा सुविधाओं का विस्तार

बैंकिंग सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा बैंकिंग प्रतिस्पर्धा के चलते अन्य बैंकों की तरह पोस्ट ऑफिस ने भी एजेंसी फ्रेंचाइजी देने का काम शुरू किया है। यहां मिलने वाली सुविधाओं का तीन चरणों में विस्तार किया जाएगा। पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण में आधार कार्ड से भुगतान करने, एटीएम व डेबिट कार्ड से रुपए निकालने, वाहनों का बीमा, जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा आदि का काम किया जा रहा है। द्वितीय चरण में खाते खोलना, दूसरे बैंक में राशि जमा करवाने का काम होगा। तृतीय चरण में लोन संबंधी कार्य किया जाएगा।

इनका कहना है

पोस्ट ऑफिस की ओर से जिले में फिलहाल 18 स्थानों पर एजेंसी दी गई है। शीघ्र ही अन्य स्थानों पर एजेंसी दी जाएगी। इससे लोग घर के नजदीक ही रुपए निकलवाने व अन्य कार्य कर सकेंगे। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इससे फायदा होगा।

इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक ने यहां जारी की फ्रेंचाइजी

झुंझुनूं ब्लॉक : 1

बुहाना ब्लॉक : 2

सूरजगढ़ ब्लॉक : 2

पिलानी ब्लॉक : 5

नवलगढ़ ब्लॉक : 2

खेतड़ी ब्लॉक : 6

read more : सस्ता हुआ प्लेटफॉर्म टिकट , डिविजनल रेलवे मैनेजर से रेट बढ़ाने का अधिकार भी छिना

सस्ता हुआ प्लेटफॉर्म टिकट , डिविजनल रेलवे मैनेजर से रेट बढ़ाने का अधिकार भी छिना

भारतीय रेलवे से जुड़ी एक बड़ी आ रही है | मिली सूचना के अनुसार, रेल मंत्रालय ने डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) से प्लेटफॉर्म टिकट की दर तय करने का अधिकार छीन लिया है | अब इसका अधिकार रेल मंत्रालय के पास रहेगा | रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने बड़े स्टेशनों पर बढ़े हुए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम को कम कर दिया है | दरअसल त्योहारों के मद्देनजर रेल विभाग के देश के कुछ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम में 3 से 5 गुना तक बढ़ोतरी कर दी थी | इससे पहले दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए प्लेटफार्म टिकट की दर कई बड़े स्टेशनों पर 30 से 50 रुपये तक कर दी गई थी | बढ़े हुए टिकट के दाम का जबरदस्त विरोध शुरु हो गया | जिसके बाद रेलवे ने इसे वापस लिया गया |

10 रुपये का हुआ प्लेटफॉर्म टिकट

इससे पहले उत्तर रेलवे ने यात्रियों को खुशखबरी दी थी | उन्होंने प्लेटफॉर्म टिकट के बढ़े हुए रेट को वापस लेने का ऐलान किया | बताया गया कि दिवाली और छठ पूजा के कारण रेट को बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया था | लेकिन अब प्लेटफॉर्म टिकट पहले की तरह 10 रुपये में मिलेंगे |

उत्तर रेलवे ने बढ़ाए थे दाम

त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों पर उमड़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने प्लेटफॉर्म टिकट के दाम में बढ़ोतरी कर दी थी | लोगों को एक प्लेटफॉर्म टिकट 30 रुपये के बजाय 50 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा था | उत्तर रेलवे के 14 जिलों के रेलवे स्टेशनों पर ये दाम बढाए गए थे | जिनमें लखनऊ, वाराणसी , बाराबंकी और अयोध्या कैंट , अयोध्या जंक्शन, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर जंक्शन, बरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ और उन्नाव जंक्शन जैसे स्टेशन शामिल थे |

मध्य रेलवे ने भी की थी बढ़ोतरी

उत्तर रेलवे के अलावा मध्य रेलवे ने भी कुछ रेलवे स्टशनों पर प्लेटफार्म टिकट के दाम में बढ़ोतरी की थी | जिनमें महाराष्ट्र के कई स्टेशन शामिल थे | जिनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और थाणे रेलवे स्टेशन शामिल थे | वहीं, कल्याण, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और पनवेल स्टेशन पर भी प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ाकर 50 रुपये कर दिए गए थे |

दक्षिण रेलवे में टिकट अभी भी महंगा

उत्तर रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट के रेट बेशक कम कर दिए हैं | लेकिन दक्षिण रेलवे ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत में बढ़ोतरी को अभी वापस नहीं लिया गया है | दक्षिण रेलवे ने चेन्नई और आसपास के 8 बड़े रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों को 1 अक्टूबर से 10 से बढ़ाकर 20 कर दिया था | यह फैसला 31 जनवरी 2023 तक के लिए था |

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जारी किया गया आदेश

दरअसल मुंबई, दिल्ली सहित देश के अन्य महानगरों में काफी संख्या में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग रहते है | इनमें नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है | लेकिन, त्योहारी सीजन आने पर ये लोग वापस अपने घर रवाना होते हैं | इस बार भी दिवाली पर काफी संख्या में लोग यूपी आए हैं | दिवाली बीत जाने के बाद वापसी के क्रम में स्टेशनों पर काफी भीड़ उमड़ रही थी | रेलवे का यह आदेश इसी भीड़ को नियंत्रित करने के मद्देनजर लिया गया था |

read more : ऑस्ट्रेलिया ने किसी तरह बचाई लाज, अफगानिस्तान के सामने निकला दम

ऑस्ट्रेलिया ने किसी तरह बचाई लाज, अफगानिस्तान के सामने निकला दम

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने ही घर में टी20 विश्व कप मैच दर मैच चुनौती साबित होता गया है और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बस उम्मीदों पर टिकी हैं | टूर्नामेंट की खराब शुरुआत करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को हराने के लिए पापड़ बेलने पड़ गए | पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच खेल रही अफगान टीम ने आखिरी गेंद तक कड़ी टक्कर दी और सिर्फ 4 रन से हारी |

इस जीत से डिफेंडिंग चैंपियन टीम ने एकबार फिर से सेमीफाइनल की रेस में वापसी कर ली। एडिलेड में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं था। करो या मरो की इस लड़ाई में मेजबानों को जीत और टूर्नामेंट में एक नई जिंदगी भी मिली पर इससे उनकी सांसें कितनी लंबी चलेगी ये कहना फिलहाल ठीक नहीं है। एडिलेड में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने कप्तान एरॉन फिंच के बिना ही उतरी थी |

ऐसे में टीम को कुछ बदलाव करने पड़े और ये सफल साबित नहीं हुए | अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 168 रन के स्कोर पर ही रोक दिया था | इसके बाद अफगान टीम ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को चिंता में डाल दिया था |

अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने डराया

रहमानुल्लाह गुरबाज की धमाकेदार ओपनिंग के दम पर अफगानिस्तान ने 2 विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाए रखा फिर गुलबदीन नईब और इब्राहिम जादरान के बीच 59 रनों की बेहतरीन साझेदारी ने अफगानिस्तान को अनपेक्षित जीत की उम्मीद जगा दी |

बड़े उलटफेर से चूक गए राशिद खान

आखिरी ओवरों में स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने अपने बल्ले का जलवा दिखाया और सिर्फ 23 गेंदों में नाबाद 48 रन कूटकर टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया था | 20वें ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 22 रनों की जरूरत थी | राशिद ने इसमें 2 चौके और 1 छक्का जमाया, लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने किसी तरह राशिद के हमले से ऑस्ट्रेलिया को बचाते हुए सिर्फ 4 रन से टीम को जिता दिया साथ ही ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है | उसे अब श्रीलंका के भरोसे रहना होगा, जिसका मुकाबला इंग्लैंड से है |

मैक्सवेल-मार्श बने ऑस्ट्रेलिया के लिए संकटमोचक

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टीम में तीन बदलाव करते हुए कैमरन ग्रीन, केन रिचर्डसन और स्टीव स्मिथ को शामिल किया लेकिन तीनों खिलाड़ी कोई असर नहीं डाल सके | ओपनिंग में कैमरन ग्रीन जल्दी चलते बने, जबकि बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे डेविड वॉर्नर एक खराब शॉट खेलकर बोल्ड हो गए | पहली बार इस विश्व कप में बैटिंग के लिए उतरे स्मिथ भी सस्ते में निपट गए |

अफगानिस्तान से मिली अधूरी जीत

ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में एक बड़ी जीत की दरकार थी। उसके लिए इंग्लैंड से बेहतर नेट रन रेट हासिल करने के लिए अफगानिस्तान को 106 रन के भीतर रोकना जरूरी था। यानी इस मैच में कंगारू टीम को कम से कम 62 रनों से जीत की दरकार थी | ताकि वह इंग्लैंड से सही मायने में आगे निकल सके। लेकिन यह मुमकिन नहीं हुआ।

read more : आयरलैंड हुआ बाहर , सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड

आयरलैंड हुआ बाहर , सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक बार फिर से न्यूजीलैंड ने आईसीसी टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। सुपर 12 के अपने अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम ने आयरलैंड को 35 रनों हराकर लगभग सेमीफाइनल में पहली सीट बुक कर ली है। संभवत: शानदार नेट रनरेट के चलते केन विलियमसन की अगुआई वाली यह टीम ग्रुप 1 में टॉप पर ही रहेगी। इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने 61 रनों की शानदार पारी खेली। उसके बाद गेंदबाजों ने अपना काम किया और टीम को आसान जीत दिलाई।

आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने यादगार हैट्रिक बनाकर टी20 विश्व कप के मैच में शुक्रवार को न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 185 रन पर रोक दिया। विलियमसन ने टूर्नामेंट में पहली बार सौ से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौक और तीन छक्के लगाए।

अच्छी शुरुआत के बाद डगमगाई आयरलैंड टीम

आयरलैंड ने अच्छी शुरुआत की थी और अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग व कप्तान एंड्रू बालबर्नी की जोड़ी ने कीवी टीम के पसीने छुड़ा दिए थे। 7 ओवर करीब में टीम का स्कोर 68 रन बिना किसी नुकसान के था। इसके बाद 5 रन के भीतर टीम ने 3 विकेट गंवा दिए। सैंटनर ने आते ही अपने पहले ओवर में बालबर्नी (30) को और ईश सोढी ने भी पहले ओवर में ही स्टर्लिंग (37) को आउट कर दिया। इसके बाद आयरलैंड की पारी संभल नहीं पाई। देखते ही देखते 102 पर आधी टीम आउट हो गई। अंत में फर्ग्युस के 3, सोढी-सैंटर और साउदी के 2-2 विकेट की बदौलत आयरलैंड की टीम 9 विकेट पर 150 रन बना सकी और कीवी टीम ने मैच अपने नाम कर लिया।

सेमीफाइनल का समीकरण

न्यूजीलैंड की टीम सुपर 12 के सभी 5 मैच खेल चुकी है जिसमें से 3 जीत एक हार और एक नो रिजल्ट के बाद उसके 7 पॉइंट्स हैं। टीम टॉप पर मौजूद है और उसका नेट रनरेट +2.113 है। ऑफिशियली अभी न्यूजीलैंड नहीं पहुंची है सेमीफाइनल में लेकिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट क्रमश: +0.547 और -0.304 है जो कि न्यूजीलैंड से बहुत कम है। अब अगर यह दोनों टीमें चमत्कारी जीत अपने आखिरी मुकाबले में दर्ज कर लें तब भले न्यूजीलैंड बाहर हो जाए। वरना न्यूजीलैंड टीम का अंतिम 4 में पहुंचना लगभग तय है।

read more : ट्विटर डाउन ? कई यूजर्स को लॉगिन में आई दिक्कत, लोग बोले- मस्क इफेक्ट

ट्विटर डाउन ? कई यूजर्स को लॉगिन में आई दिक्कत, लोग बोले- मस्क इफेक्ट

एलन मस्क की हो चुकी ट्विटर इन दिनों लगातार लाइमलाइट में चल रही है। कंपनी में छंटनी का दौर शुरू होगा। इस बीच कई ट्विटर यूजर्स ने शिकायत की कि उन्हें सुबह के वक्त लॉगिन में दिक्कत महसूस हुई। कई यूजर्स ने इसके स्क्रीनशॉट्स शेयर किये हैं। कई ट्विटर यूजर्स ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट के साथ हुई समस्याओं की सूचना दी। कई लोगों ने कहा कि वे वेबसाइट में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, आउटेज लगभग 3 बजे शुरू हुआ और सुबह 7 बजे के आसपास तक यह देखा गया। हालांकि यह शिकायत सभी यूजर्स के साथ नहीं देखी गई। हमने भी ट्विटर को खोला और यह कुछ यूजर्स के लिए सही काम कर रहा है | जबकि कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल में परेशानी हो रही है | डाउनडेक्टर का कहना है कि समस्या ऐप के बजाय ट्विटर के डेस्कटॉप एडिशन के साथ है |

ट्विटर डाउन का नहीं पड़ा ज्यादा प्रभाव

डाउनडेक्टर के अनुसार, ट्विटर आउटेज लगभग सुबह 3 बजे शुरू हुआ और सुबह 7 बजे के आसपास इसमें बड़ा स्पाइक देखा गया | डाउन डिटेक्टर मैप जो उन इलाकों को दिखाता है जहां कोई खास साइट डाउन होती है | डाउनडेक्टर के अनुसार, भारत के बहुत कम हिस्से ट्विटर डाउन होने से प्रभावित थे | ट्विटर पिछले एक हफ्ते से लगातार खबरों में है क्योंकि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने आखिरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को टेकओवर कर लिया है | मस्क ने कहा है कि वह बैन यूजर्स और अकाउंट्स को प्लेटफॉर्म पर कभी वापस नहीं लाएंगे |

क्या दिख रहा था

यूजर्स ने स्क्रीन शॉट किये हैं। जिसमें दिख रहा है कि लॉग इन में दिक्कत महसूस हुई है। लॉग इन करने की कोशिश में दिख रहा है | कुछ गलत हो गया है, लेकिन चिंता न करें – पुनः प्रयास करें। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, मैं ट्विटर एक्सेस नहीं कर पा रहा हूं और मुझे एक एरर प्रॉम्प्ट मिल रहा है | कुछ गलत हो गया | लेकिन घबराएं नहीं – फिर से कोशिश करें।

read more : मोरबी पुल हादसे में सरकारी अफसर पर एक्शन, चीफ ऑफिसर संदीप जाला सस्पेंड

मोरबी पुल हादसे में सरकारी अफसर पर एक्शन, चीफ ऑफिसर संदीप जाला सस्पेंड

गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में प्रशासन ने पहली बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीफ फायर ऑफिसर संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया गया है। मामले में किसी सरकारी अफसर के खिलाफ यह पहला बड़ा एक्शन है। मोरबी शहर में मच्छू नदी पर बने केबल पुल टूटने से 135 लोगों की जान चली गई। इससे पहले पुलिस ने उनसे चार घंटे तक पूछताछ की थी। उनसे पुल के मरम्मत कार्य के लिए गुजरात स्थित घड़ी निर्माता कंपनी ओरेवा के साथ किए गए समझौते को लेकर सवाल पूछे गए थे।

हाल ही में खोला गया था पुल

बता दें कि मोरबी जिले में टूटा पुल हाल ही में लोगों के लिए मरम्मत कार्य के बाद खोला गया था। यह पुल यहां एक स्थानीय पर्यटक आकर्षण के तौर पर प्रसिद्ध है। यह हादसा 30 अक्टूबर को शाम करीब 6.20 बजे हुआ था और उस दौरान सैकड़ों लोग पुल पर मौजूद थे। तभी अचानक से पुल टूट गया और सैकड़ों लोग नदी में डूब गए। इस हादसे में 135 लोगों की डूबने के चलते मौत हो गई थी।

खुद को पाक-साफ साबित करे गुजरात सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात में मोरबी पुल हादसे की जांच को लेकर सवाल खड़े करते हुए गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गुजरात सरकार लापरवाही भरी जांच की प्रक्रिया पर खुद को पाक-साफ साबित करे। रविवार को पुल गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई थी।

पुल की केबल पर जंग लग चुका था

पुल टूटने के बाद एफएसएल की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ था। रिपोर्ट में पाया गया था कि केबल जंग खा चुकी थी और मरम्मत में पुल का बस फर्श बदला गया था। अधिकारी ने कहा कि केबल नहीं बदली गई थी और ना ही पुल की सही मरम्मत की गई थी। जांच अधिकारी ने कोर्ट में कहा कि पुल के मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया नहीं अपनाई गई थी।

समझौते पर सवाल, काम के योग्य नहीं थे ठेकेदार

कोर्ट में जमा किए दस्तावेजों से पता चलता है कि ब्रिज का मरम्मत कार्य जिस ठेकेदार को सौंपा गया था वह ऐसे काम के लिए योग्य नहीं थे। उप-ठेकेदार ने केवल केबलों को पेंट और पॉलिश किया। जंग लगी जंजीरों को बदला नहीं गया। जिसकी वजह से हादसा हो गया। ओरेवा कंपनी इस कार्य के लिए पूरी तरह अयोग्य थी। इससे पहले 2007 में भी कंपनी को मरम्मत का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था।

read more : भारत के लिए चमत्कार बनी बारिश , रोमांचक मैच में बांग्लादेश से जीता भारत

भारत के लिए चमत्कार बनी बारिश , रोमांचक मैच में बांग्लादेश से जीता भारत

हारी हुई बाजी को कैसे जीता जाता है , ये कोई भारतीय टीम से सीखे | टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराया | भारतीय टीम की ये जीत किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही | एक वक्त था जब भारत बेहद मुश्किल में था | 7 ओवर में 66 रन बनाकर बांग्लादेशी टीम की मैच पर पूरी पकड़ थी लेकिन फिर बरसात हुई और वहीं से मैच पूरी तरह से बदल गया | एडिलेड में बारिश ने लगभग 40 मिनट तक खेल रोका | जब बादल बरस रहे थे तो बांग्लादेशी टीम डकवर्थ लुईस नियम से 17 रनों से आगे थी |

लेकिन फिर बरसात रुकी और शुरू हुआ असली खेल | भारत और बांग्लादेश के बीच हुए सुपर 12 स्टेज के मुकाबले में वह सबकुछ देखने को मिला जो टीमें चाहती थी। इस मैच में एक एक रन को तरस रहे केएल राहुल ने फिफ्टी लगाई, विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया और आखिर में एक अहम जीत दर्ज की। हालांकि ये जीत लिटन दास की आक्रामक पारी को बारिश से मिली ठंडक के बाद हासिल हुई पर हुआ वही जो रोहित शर्मा एंड कंपनी चाहती थी |

बारिश के बाद कैसे बदला खेल ?

बारिश के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पहला ओवर आर अश्विन को दिया और उनकी दूसरी गेंद पर ही खेल हो गया | बांग्लादेश के ओपनर लिट्टन दास रन आउट हो गए | केएल राहुल के जबर्दस्त थ्रो पर लिट्टन दास 60 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए | इससे पहले लिट्टन ने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक जमाकर भारतीय गेंदबाजों की धुनाई कर दी थी | लेकिन यहां से मैच भारत के पक्ष में आ गया |

बांग्लादेश की पारी, लिटन दास का अर्धशतक

बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज लिटन दास ने 21 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान 3 छक्के व 6 चौके लगाए। इस मैच में पहला विकेट बांग्लादेश की तरफ से लिटन दास का गिरा | जो 27 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश का दूसरा विकेट शांतो के रूप में गिरा जो 21 रन बनाकर शमी की गेंद पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हुए।

अफीफ हुसैन 3 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर सूर्यकुमार के हाथों लपके गए। कप्तान शाकिब अल हसन को अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंद पर दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट करवा दिया। यासिर अली को हार्दिक पांड्या ने एक रन पर अर्शदीप के हाथों कैच आउट करवा दिया। मोसादेक को हार्दिक पांड्या ने 6 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत की तरफ से हार्दिक व अर्शदीप सिंह को 2-2 जबकि मो. शमी को एक सफलता मिली।

भारत की पारी, राहुल व कोहली के अर्धशतक

भारतीय पारी की शुरुआत करने के एल राहुल और रोहित शर्मा उतरे लेकिन रोहित केवल 2 रन बनाकर हसन महमूद की गेंद पर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए राहुल और कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन 50 रन पूरा करते ही के एल राहुल भी शाकिब की गेंद पर मुस्तफिजुर को कैच थमा बैठे। सूर्युकमार यादव ने 30 रन की पारी खेली और शाकिब अल हसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। हार्दिक पांड्या 6 रन बनाकर आउट हो गए।

विराट कोहली ने 37 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। दिनेश कार्तिक ने 7 रन बनाए और वो रन आउट हो गए। इसके बाद अक्षर पटेल 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए। कोहली ने इस मैच में 44 गेंदों पर नाबाद 64 रन की पारी खेली तो वहीं अश्विन भी 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत को मिली तीसरी जीत

टीम इंडिया को सुपर 12 स्टेज में मिली ये तीसरी जीत है। भारत ने इस मैच में बांग्लादेश को 5 रन से हराया। इस जीत के दम पर भारतीय टीम ग्रुप 1 में 6 अंकों के साथ टेबल टॉपर बन गई है और उसका सेमीफाइनल में पहुंचना काफी हद तक पक्का हो चुका है।

read more : उत्तर कोरिया ने अलग-अलग तरह की दागीं 10 मिसाइल , खतरनाक हो रहे किम जोंग

उत्तर कोरिया ने अलग-अलग तरह की दागीं 10 मिसाइल , खतरनाक हो रहे किम जोंग

उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने अलग-अलग तरह की कम से कम 10 मिसाइल दागी हैं। जो दक्षिण कोरिया की समुद्री सीमा के दक्षिण में उसके जलक्षेत्र के पास आकर गिरी हैं। ये जानकारी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के संचालन निदेशक कांग शिन-चुल ने दी है। उन्होंने कहा यह जो बहुत ही असामान्य और अस्वीकार्य है। इससे पहले दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में बताया था कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को समुद्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। हालांकि उन्होंने तब ये नहीं बताया था कि मिसाइल कितनी दूर तक आकर गिरी है।

मिसाइल दागने से कुछ घंटे पहले उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर ‘इतिहास में सबसे भयानक कीमत चुकाने’ की धमकी दी थी। उत्तर कोरिया बीते कुछ वक्त से अमेरिका और दक्षिण कोरिया को लेकर लगातार निशाना साध रहा है। वो इन दोनों देशों के सैन्य अभ्यास से आगबबूला हुआ बैठा है। एक बयान में किम जोंग उन के करीबी और विश्वासपात्र माने जाने वाले सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी के सेक्रेटरी पाक जोंग चोन ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच जारी सैन्य अभ्यास को आग्रामक और उकसाने वाला बताया था।

किम जोंग उन की दादागीरी की वजह क्या है ?

उत्तर कोरिया की ओर से ऐसे कदम उठाने के पीछे की वजहें आखिर क्या हो सकती हैं ? बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इसके पीछे दो-तीन वजहें हो सकती हैं | पहली वजह- अपने हथियारों की टेस्टिंग | दूसरी वजह- अमेरिका और पूरी दुनिया का अपनी ताकत के बारे में संदेश देना | तीसरी वजह – अपने देशवासियों को आश्वस्त करना, ताकि तानाशाह पर जनता का भरोसा बना रहे | हालांकि ये वजहें कितनी सही हैं, इसे समझना मुश्किल है |

द्वीप पर रहे लोगों को किया गया अंडरग्राउंड

दक्षिण कोरिया की मीडिया ने द्वीप पर रहने वाले लोगों को अंडरग्राउंड शेल्टर में ले जाने की तस्वीरें जारी की हैं। मिसाइल जहां गिरी, वह क्षेत्र कोरिया प्रायद्वीप की पूर्वी समुद्री सीमा से 26 किलोमीटर (16 मील) दूर है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय सीमा से इसकी दूरी काफी अधिक है। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि 1948 में उत्तर और दक्षिण कोरिया बनने के बाद यह पहला मौका है, जब कोई मिसाइल समुद्री सीमा के इतने नजदीक गिरी है।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया को चेतावनी

उत्तर कोरिया ने यह भी कहा कि उसके हालिया हथियारों की टेस्टिंग अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए चेतावनी हैं। क्योंकि वह उस पर हमला करने की तैयारी के तहत लगातार संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। बता दें इन दोनों देशों के बीच चले सैन्य अभ्यास में 240 युद्धक विमान भी शामिल किए गए थे। उत्तर कोरिया ने दावा करते हुए कहा कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका का सैन्य अभ्यास उस पर संभावित आक्रमण का युद्धाभ्यास है और उसने मंगलवार को इसके जवाब में ‘अधिक प्रभावशाली उपायों’ की चेतावनी दी है।

युद्धक विमानों से अभ्यास किया

मंत्रालय का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने 200 से अधिक युद्धक विमानों के साथ हवाई अभ्यास किया है। इनमें एफ-35 लड़ाकू विमान भी शामिल थे। वहीं उत्तर कोरिया ने भी इस साल अपने हथियारों का प्रदर्शन तेज कर दिया है। उसने 40 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों को लॉन्च किया है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने इस साल बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास फिर से शुरू किए हैं। उत्तर कोरिया ने कहा कि उसकी प्रक्षेपण गतिविधियां संयुक्त सैन्य अभ्यासों के बीच एक चेतावनी के तौर पर हैं। उसने एक बयान में कहा, ‘अगर अमेरिका गंभीर सैन्य उकसावों को जारी रखता है तो उत्तर कोरिया इसके जवाब में अधिक शक्तिशाली उपाय करेगा।

जवाब में दक्षिण कोरिया ने भी दागीं मिसाइल

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उसने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपणों के जवाब में हवा से सतह पर मार करने वाली तीन मिसाइलों का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार, उसके लड़ाकू विमानों ने बुधवार को प्रतिद्वंद्वियों की पूर्वी सीमा के पास तीन मिसाइलें दागी हैं। सेना ने बताया कि उत्तर कोरियाई मिसाइल परीक्षणों के जवाब में यह कार्रवाई की गई है।

जापान के पीएम भी करेंगे बैठक

जापान ने भी उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण की पुष्टि की है। इसके साथ ही उसने अपने तटरक्षक बल को सतर्क रहने को कहा है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि हम कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव को देखते हुए जल्द से जल्द एक राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक आयोजित करना चाहता हूं।

read more : इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड पर दर्ज की 20 रनों से जीत ,बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की टेंशन