रविवार, 1 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

OMG!! ओमीक्रोन के सामने हमारी वैक्सीन बेअसर!......

कोलकाताः पूरी दुनिया में ओमीक्रोन को लेकर दहशत बनी हुई है। साउथ अफ्रीका से निकलकर ओमीक्रोन विश्व के 60 से ज्यादा देशों तक पहुंच चुका है। भारत में अब तक 49 मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल के बयान ने सभी की चिंता और बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हमारी वैक्सीन कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से निपटने में बेअसर हो। कोरोना वायरस का ओमीक्रोन वेरिएंट दुनिया के उन देशों में जंगल की आग की तरह से फैलना शुरू हो गया है जहां पर इनके मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही इसके लक्षण हल्‍के हैं, फिर भी बड़ी संख्‍या में लोग इससे संक्रमित हो सकते हैं और उन्‍हें अस्‍पताल जाना पड़ सकता है। इसमें कई लोग अपनी जान भी गंवा सकते हैं। विशेषज्ञों ने यह चेतावनी ऐसे समय पर दी है कि ओमीक्रोन से ब्रिटेन में 1 व्‍यक्ति की मौत हो गई है और 10 लोग अस्‍पताल पहुंच गए हैं।

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।