Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 97

विधायक निधि गबन मामले में बढ़ सकती है मुख्तार अंसारी की मुश्किलें

 प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर विधायक निधि के गबन मामले में सुनवाई की. साथ ही जिलाधिकारी मऊ को संबंधित स्कूलों में जांच कर 19 मई तक सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. यह आदेश न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने अंसारी के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय और सरकार की ओर से आरके सिंह की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया.

मुख्तार अंसारी पर विधायक निधि के गबन पर पेश करने के निर्देश

मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जिलाधिकारी मऊ को निर्देश देते हुए कहा कि वह मौके पर जाकर स्कूल का सर्वे करने के साथ ही फोटोग्राफी सहित अपनी रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करें. कोर्ट ने इसके साथ ही जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल में पता करें कि स्कूल में कितने बच्चों का पंजीकरण है. साथ ही स्कूल की प्रधानाचार्य और प्रबंधक कौन है.

कोर्ट ने कहा कि, साथ ही यह भी जानकारी लें कि स्कूल मान्यता प्राप्त है या नहीं. कोर्ट ने पूछा स्कूल की आय-व्यय का साधन क्या है. वहीं इस संबंध में मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने कोर्ट को बताया कि स्कूल को विधायक निधि सीडीओ द्वारा जारी की जाती है. इस मामले में उन्हें झूठा फंसाया गया है.

उन्होंने कोर्ट को बताया कि याची ने विद्यालय भवन के निर्माण के लिए अपनी निधि की संस्तुति की, जो तीन किश्त में जारी की गई. याची ने केवल विधायक निधि की संस्तुति की और उसे इस मामले में आरोपी बना दिया गया. जबकि याची 25 अक्तूबर 2005 से जेल में निरुद्ध है. मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता ने कहा कि याची को झूठा फंसाया गया है उसके विरुद्ध कोई साक्ष्य न होने के बावजूद उसके खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है.

Read More : 18 मई को होगा राजीव गांधी प्रोद्योगिकी संस्थान जायस में उद्भवन एवम कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

कोर्ट ने पूछा स्कूले के आय-व्यय का साधन

वहीं, दूसरी ओर अपर शासकीय अधिवक्ता रत्नेन्दु कुमार सिंह ने कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय की मांग की. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे तत्व हैं जिन्हें कोर्ट के समक्ष रखना आवश्यक है. गौरतलब है कि 24 फरवरी 2021 को सराय लखांसी थाने में पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी.

मुख्तार अंसारी पर मऊ के सरवां स्थित गुरु जगदीश सिंह बैजनाथ पहलवान उच्चतर विद्यालय को दी गई विधायक निधि के गबन का आरोप है. इस संबंध में सीओ ने अपनी जांच के दौरान पाया गया कि विधायक निधि का प्रयोग करते हुए स्कूल के भवन का निर्माण नहीं कराया गया. वही इस संबंध में अब माना जा रहा है कि मुख्तार अंसारी की मुश्किल है और ज्यादा बढ़ सकती है. मामले में अगली सुनवाई 20 मई को होगी.

 

18 मई को होगा राजीव गांधी प्रोद्योगिकी संस्थान जायस में उद्भवन एवम कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

अमेठी : राजेश सोनी : अमेठी के राजीव गांधी प्रोद्योगिकी संस्थान जायस में उद्भवन एवम कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन आगामी 18 मई को होगा। संस्थान के निदेशक आचार्य अखौरी सुधीर कुमार सिन्हा व HAL कोरवा के महाप्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया जायेगा.

इस अवसर पर संस्थान में ऊर्जा शक्ति पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। ऊर्जा शक्ति अवार्ड ऊर्जा क्षेत्र में महिलाओं की उपस्थिति एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए आरजीआईपीटी की एक पहल है।

छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.

इसी क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सुश्री शुक्ला मिस्त्री, निदेशक रिफाइनरी इंडियन आयल कारपोरेशन को ऊर्जा के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए ऊर्जा शक्ति लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला स्नातक इंजीनियरिंग छात्राओं के लिए राष्ट्रीय स्तर की लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें विजई 6 छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. प्रोद्योगिकी

Read More : जेसीबी से हो रहा मनरेगा का काम, कामगारों के हक मार रहे बिचौलिये

संस्थान में आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के अवसर पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे देश में असंगठित गरीब मजदूरों के परिवारों हेतु चलाई जा रही ई श्रम योजना के अंतर्गत 75 पात्र कामगारों को ही श्रम कार्ड वितरित किए जाएंगे, साथ ही ज्ञानार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में अमेठी और रायबरेली क्षेत्र के 75 नागरिकों/ पेशेवरों को शिक्षा, चिकित्सा, खेल, व्यवसाय एवं सामाजिक कार्यों में उनके विशेष योगदान एवं प्रेरक कार्य हेतु सम्मानित भी किया जाएगा.

 

जेसीबी से हो रहा मनरेगा का काम, कामगारों के हक मार रहे बिचौलिये

बहराइच : अशोक सोनी : मनरेगा में JCB का उपयोग प्रतिबंधित होने के बावजूद, लगातार इसके उपयोग की खबरें सामने आती रहती है। ग्रामीण विकास विभाग के स्तर से लगातार इसे रोके जाने के संबंध में विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश जारी किये जा रहे हैं। जिसमे कहा गया है कि मनरेगा अधिनियम के मार्गदर्शिका के अनुसार मनरेगा में जेसीबी मशीन से काम कराना पूर्णतः अपराध है। साथ ही अन्य निर्देश भी दिये गए हैं। इसमें एफआईआर दर्ज कराने से लेकर नीलामी किया जाना भी शामिल है।

वहीं शासन से सख्त निर्देशों के बावजूद भी मनरेगा कार्यों में जेसीबी मशीन का प्रयोग जारी है। ताजा मामला विकासखंड महसी के ग्राम पंचायत पडोहिया का है । जहां तालाब की खुदाई जेसीबी से कराई जा रही । मनरेगा मनरेगा मजदूरों को काम नहीं दिया जा रहा। जिससे मजदूरों को काम के लाले पड़े हैं। वहीं उनके सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हुआ। ऐसे में जहां योगी सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ रहीं हैं। वही ग्राम प्रधानों पंचायत मंत्री शासन के आदेशों की सरेआम अवहेलना कर रहे हैं।

गारू में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, महिलाओं ने दारोगा को पीटा

लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र स्थित अरमू मोड़ के समीप बुधवार की रात पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच झड़प हो गयी. घटना में उग्र महिलाओं ने गारू थाना के दारोगा आलोक दुबे की पिटायी कर दी. इस संबंध में गारू थाना में कई ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए महुआडांड एसडीपीओ रतिभान सिंह को मामले की जांच करने का निर्देश एसपी ने दिया है.

Read More : संतो से भरी तेज रफ्तार जीप ठेले को टक्कर मारने से चार लोग गंभीर रूप से घायल

संतो से भरी तेज रफ्तार जीप ठेले को टक्कर मारने से चार लोग गंभीर रूप से घायल

अमेठी- राजेश सोनी : आखिर कब थमेगी प्रदेश में तेज रफ्तार की कहर , आये दिन रफ्तार कि कहर ने लोगों के लिए मौत कारण बन रहा है। आज एक बार फिर जनपद अमेठी में एक संतों से भरी ठेले हादसे का शिकार हो गया ।  संतो से भरी तेज रफ्तार जीप ठेले को टक्कर मार सड़क किनारे खड़े में पलटी जिससे ठेला और जीप सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सुचना पाकर मौके पर पहुंचे  पुलीस ने सभी घायलों को अमेठी सीएचसी में भर्ती कराया ।

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

सोमवार शाम करीब 4.30 बजे एक प्राइवेट बस सवारियों को लेकर चित्रकूट से प्रयागराज जा रही थी। खोह रेलवे क्रासिंग के आगे बघौड़ा के पास झांसी-मिर्जापुर हाईवे-75 पर सामने से तेज रफ्तार बोलेरो आ गई। जिसको बचाने में बस बेकाबू हो गई। बोलेरो को टक्कर मारते हुए बस पलटकर खाई में जा गिरी। हादसे में घायल 12 यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट में बोलेरो ड्राइवर रमाशंकर चौबे और बस के कंडक्टर सत्यनारायण की भी मौत हो गई।

यात्री बोले-ऐसी टक्कर हुई कि बस ही पलट गई

हादसे के बाद घायल यात्री लवलेश कुमार ने बताया कि बस प्राइवेट थी। हम लोग पूजन के बाद चित्रकूट से प्रयागराज के लिए लौट रहे थे। अचानक बोलेरो रॉन्ग साइड आ गई। जिसकी वजह से जोरदार टक्कर हुई। हम लोग कुछ समझ पाते। इससे पहले बस खाई में जाकर गिर गई। इतनी तेज आवाज हुई कि थोड़ी देर के लिए तो कुछ सुनाई देना ही बंद कर दिया। फिर, चीख पुकार की आवाजों से होश आया। हमें गांव के ही कुछ लोगों ने बाहर निकाला।

वहीं, हादसे में पप्पू खान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। वो अपने भतीजे की शादी का सामान खरीदने के लिए चित्रकूट पहुंचे थे। 5 जून को घर में शादी है। वो अपने घर रिहुटिया गांव लौट रहे थे। जब हादसा हुआ।

Read More : सरकार का बड़ा फैसला: गेहूं के निर्यात पर लगाया बैन

सरकार का बड़ा फैसला: गेहूं के निर्यात पर लगाया बैन

नई दिल्ली : गेहूं की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने बढ़ा फैसला किया है। शनिवार को सरकार ने गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया। गेहूं को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि देश की खाद्य सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। साथ ही पड़ोसी देशों और गरीब देशों को समर्थन करने के लिए भी ऐसा करना जरूरी था।

इस बीच आपको बता दें कि जिन देशों को पहले ही इसके निर्यात की अनुमति दी जा चुकी है, उन्हें इसका निर्यात जारी रहेगा। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने 13 मई को जारी अधिसूचना में कहा है कि इस अधिसूचना की तारीख या उससे पहले जिस खेप के लिए अपरिवर्तनीय ऋण पत्र (एलओसी) जारी किए गए हैं, की अनुमति होगी। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग से पूरी दुनिया में गेहूं की कीमतों में जोरदार इजाफा हुआ है। भारत में भी घरेलू स्तर पर गेहूं की कीमत बढ़ी है। कई प्रमुख राज्यों में सरकारी खरीद की प्रक्रिया काफी सुस्त चल रही है और लक्ष्य से काफी कम गेहूं की खरीदारी हुई है। इसकी वजह यह है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से ज्यादा कीमत बाजार में मिल रही है।

चीनी निर्यात में भारत दुनिया में नंबर-2

चीनी निर्यात के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। पूरी दुनिया में सिर्फ ब्राजील है, जो भारत से अधिक चीनी करता है। ऐसे में अगर मोदी सरकार चीनी पर बैन लगाती है तो कई देशों को बड़ी दिक्कत आ सकती है।

पिछले ही हफ्ते गेहूं निर्यात किया गया बैन

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के बाद पूरी दुनिया में गेहूं की भारी किल्लत हो गई थी, क्योंकि ये दो देश निर्यात का करीब 25 फीसदी हिस्सा कवर करते हैं। ऐसे में भारत की तरफ से गेहूं का निर्यात तेजी से बढ़ने लगा। निर्यात अधिक होने के चलते भारत में गेहूं की कीमतें भी बढ़ने लगीं। आखिरकार कीमतों पर लगाम लगाने के लिए पिछले ही हफ्ते सरकार ने गेहूं के निर्यात पर बैन लगाया था।

Read More : बारात लेकर निकले दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, टूट गई शादी; ससुराल की जगह पहुंचा अस्पताल

बारात लेकर निकले दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, टूट गई शादी; ससुराल की जगह पहुंचा अस्पताल

महाराजगंज  : आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। कोरोना के कारण पिछले 2 सालों से बारात शादियों में धूमधाम देखने को नहीं मिल रही थी। लेकिन इस बार किसी भी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। इसलिए शादियों में होने वाली रौनक लौट आई है। इसी बीच यूपी के महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह की रौनक उस समय फीकी हो गई जब दूल्हा अपने घर से परछावन कर बारात लेकर निकला लेकिन दुल्हन के घर यानी ससुराल ना पहुंचकर सीधे अस्पताल पहुंच गया।

बारात रोकी और छलकाने लगा जाम

दरअसल दूल्हे ने बीच रास्ते में बारात रोकी और अपने दोस्तों के संग शराब पीने लगा। जिसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से वो अस्पताल पहुंच गया। इसके बाद जैसे ही दुल्हन के घरवालों को ये पता चला कि दूल्हा अस्पताल में भर्ती है तो बारात आने वाले घर में हड़कंप मच गया। लड़की के घरवाले आनन फानन में अस्पताल पहुंचे और दूल्हे की हालत का जायजा लिया। इसी दौरान जब उन्हें ये पता चला कि दूल्हे की तबीयत शराब पीने से बिगड़ी है तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बीच रास्ते से ही बैरंग लौट गई।

ससुराल वाले हुए फरार

पिटाई से घायल हुई दुल्हन की हालत बिगड़ी हुई लगी तो ससुरालवालों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जब परिजनों को बेटी के एडमिट होने की खबर मिली तो वे अस्पताल पहुंचे और वहां से बेटी को निकालकर एक मेडिकल कॉलेज में अच्छे इलाज के लिए भर्ती करा दिया। दूसरी ओर इस के बाद ससुराल वाले भी फरार हो गए। मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंच चुका है। पुलिस का कहना है कि, पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

Read More : ज्ञानवापी में सर्वे के पहले दिन कई बड़े राज से उठा पर्दा, कल भी होगी वीडियोग्राफी

 

ज्ञानवापी में सर्वे के पहले दिन कई बड़े राज से उठा पर्दा

वाराणसी  : कोर्ट के आदेश के बाद वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर आज 14 मई को पहले दिन का सर्वे किया गया. सर्वे के लिए टीम को सुप्रीम कोर्ट ने सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय दिया था. टीम ने निर्धारित समय में सर्वे और वीडियोग्राफी का काम पूरा कर लिया. कल यानी 14 मई को तय समय पर ज्ञानवापी का सर्वे शुरू होगा.ज्ञानवापी में सर्वे के बाद बाहर आए पुलिस कमिश्नर सतीश गणेश ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार कमीशन की सर्वे कल भी जारी रहेगी.

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने बराबर सहयोग किया है. अब तक की सर्वे सकुशल संपन्न हो गई है. किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं हुआ. अब कल और परसों यानी 15-16 मई को भी सर्वे ऐसे ही चलती रहेगी. 17 मई को कमीशन अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा.

Read More : BHU में आक्रोशित छात्रों ने कुलपति आवास पर किया श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ

ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कई राज़

विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने बताया कि, पहले दिन का सर्वे पूरा हो चुका है. ज्ञानवापी के तहखाने खोलकर सर्वे और वीडियोग्राफी की गई. कल फिर सुबह वीडियोग्राफी होनी है. हालांकि, उन्होंने विस्तार से जानकारी देने से मना कर दिया. बताया कि सर्वे के दौरान प्रशासन का पूरा सहयोग रहा. मामले में जब सर्वे टीम के कैमरामैन से बात की गई, तो उन्होंने अभी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, क्योंकि आदेश है कि सर्वे और वीडियोग्राफी पूरी होने तक किसी भी प्रकार की जानकारी पब्लिक नहीं की जाएगी.

टीम ने निर्धारित समय में सर्वे और वीडियोग्राफी का काम पूरा कर लिया. कल यानी 14 मई को तय समय पर ज्ञानवापी का सर्वे शुरू होगा.ज्ञानवापी में सर्वे के बाद बाहर आए पुलिस कमिश्नर सतीश गणेश ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार कमीशन की सर्वे कल भी जारी रहेगी.

अब तक की सर्वे सकुशल संपन्न हो गई है. किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं हुआ. अब कल और परसों यानी 15-16 मई को भी सर्वे ऐसे ही चलती रहेगी. 17 मई को कमीशन अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा.

BHU में आक्रोशित छात्रों ने कुलपति आवास पर किया श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ

वाराणसी  : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हुई रोजा इफ्तार पार्टी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. पार्टी का विरोध कर रहे छात्रों ने शुक्रवार को कुलपति आवास के सामने श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ किया. छात्रों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि, जब तक वीसी रोजा इफ्तार को लेकर माफ़ी नही मांगेंगे तब तक हम विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे.

इफ्तार पार्टी को लेकर कुलपति ने मांगे माफी- छात्र

छात्रों ने कैंपस में निरंतर हो रही हिन्दू विरोधी गतिविधियों को लेकर कहा कि अभी तक कैंपस की दीवारों पर हिन्दू विरोधी नारों के लेखन करने वालो की गिरफ्तारी नही हुई है. न ही रोजा इफ्तार पार्टी को लेकर कुलपति ने माफ़ी मांगी है. इसके लिए कुलपति को चेतावनी देते हुए हमने वीसी आवास के सामने सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता पाठ और प्रदर्शन किया गया.

Read More : यूपी के बाद हरियाणा के मदरसों में जरूरी हो सकता है राष्ट्रगान, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

शैक्षणिक माहौल हो रहा खराब- छात्र

रोजा इफ्तार पार्टी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन ने विरोधी स्वर में कहा कि कुलपति सुधीर कुमार जैन ग़लत कर रहे हैं. यह नई परम्परा शुरू कर वह वैमनस्यता फैला रहे हैं. इससे शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है. इस दौरान छात्रों ने नारे लगाते हुए कहा कि सुधीर कुमार जैन होश में आओ.

कोविड में छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए की गई व्यवस्था

इस प्लेटफार्म पर उन्हें वेबिनार के माध्यम से क्लासेज, पत्र-पत्रिकाओं, शोधों की जानकारी भी मिलती रहेगी। शनिवार को यूजीसी के दिशा-निर्देशों के क्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य, मनोसामाजिक चिंता एवं कल्याण पर कुलपति द्वारा पुर्नगठित कोविड टास्क फोर्स कमेटी के तत्वावधान में वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें यूजीसी द्वारा लिए गए अहम फैसले के मद्देनजर ‘स्वयं’ के बारे में चर्चा हुई। इसमें मुख्य अतिथि यूजीसी अध्यक्ष प्रो. डीपी. सिंह ने कहा कि कोविड में छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उनका पठन-पाठन सुचारु रूप से चलता रहे इसके लिए बेहद जरूरी है उनका मानसिक स्वास्थ्य, ताकि वे प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपना मनोबल बनाए रख सकें और चिंतामुक्त रहें।

 

Read More: हैदराबाद गैंगरेप मामले में पुलिस ने की 5 आरोपियों की पहचान, 3 नाबालिग भी शामिल

यूपी के बाद हरियाणा के मदरसों में जरूरी हो सकता है राष्ट्रगान

हरियाणा : हरियाणा सरकार राज्य के सभी मदरसों में राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर सकती है। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने शुक्रवार को यह संकेत दिया। मंत्री ने कहा, ”इसमें कोई नुकसान नहीं है। राष्ट्रगान हर जगह गाया जाना चाहिए, चाहे वह मदरसा हो या स्कूल। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।”

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार ने कक्षा 9 की नई इतिहास की किताब वापस लेने की मांग की थी, जिसमें 1947 में देश के विभाजन के कारणों में कांग्रेस की “तुष्टिकरण की नीति” का भी उल्लेख है। इस पर कंवर पाल ने कहा, “आप इतिहास को सुगर-कोटेड नहीं बना सकते। जब किताब कई चीजों पर कांग्रेस को श्रेय देती है, तो गलतियों को भी उजागर किया जाएगा। देश के विभाजन को स्वीकार करना एक गलती थी और इसका उल्लेख मिलेगा।”

यूपी के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार से मदरसों में राष्ट्रगान गाना अनिवार्य किया है, जिसके बाद ऐसे संकेत सामने आए हैं। यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडे ने गत 9 मई को सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी किया। पांडे ने आदेश में कहा है कि पिछली 24 मार्च को बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप नए शिक्षण सत्र से सभी मदरसों में प्रार्थना के समय राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है।

Read More : काले हिरण के शिकारियों ने मचाया कोहराम, SI समेत 3 पुलिसकर्मियों को मारी गोली

हरियाणा और MP में भी हो रहा विचार

वहीं, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में मदरसों में राष्ट्रगान गायन अनिवार्य कर दिए जाने के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा कि उनके राज्य में भी इसी तरह के कदम पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि देश भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में जन गण मन का पाठ किया जाना चाहिए। मध्य प्रदेश के मंत्री मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रगान हर जगह गाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह अच्छी बात है। यह एक राष्ट्रगान है और इसे हर जगह गाया जा सकता है।”

 

काले हिरण के शिकारियों ने मचाया कोहराम, SI समेत 3 पुलिसकर्मियों को मारी गोली

गुना  : मध्य प्रदेश के गुना के आरोन थाना क्षेत्र के जंगल में शिकारियों ने कत्लेआम मचाया है। काले हिरन के शिकारियों ने गुना के आरोन थाने के एसआई, हेड कांस्टेबल व आरक्षक समेत 3 पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। गुना के एसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम पर शिकारियों ने अचानक से हमला किया जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मृतकों के नाम सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम हैं।

शिकारियों ने लूटी पुलिस की रायफल

जान लें कि शिकारियों ने पुलिस की एक रायफल भी लूट ली और फरार हो गए । बताया जा रहा है कि शिकारी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जंगल में शिकार करने पहुंचे थे। पुलिस ने मृतक पुलिसकर्मियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग ने भी चारों काले हिरणों और मोर के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More :  ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम शुरू, तहखाने तक होगी वीडियोग्राफी

गृह मंत्री का बयान

इस घटना पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस को कुछ अपराधियों के बारे में सूचना मिली थी और उन्होंने उन्हें घेर लिया। खुद को घिरा पाकर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। ड्यूटी के दौरान एक एसआई सहित 3 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। हम अपराधियों को जल्द ही पकड़ लेंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक मोर के शव के साथ हिरण के 5 सिर और 2 शव बरामद किए गए। ऐसा लगता है कि वे शिकारी थे।’

 

 ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम शुरू, तहखाने तक होगी वीडियोग्राफी

वाराणसी : वाराणसी के ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में कोर्ट के फैसले के बाद 14 मई यानी आज सुबह 8 बजे से सर्वे का कार्य शुरू हो चुका है. सर्वे टीम में एडवोकेट कमिश्नर के साथ दो सहायक भी शामिल हैं. इसके अलावा वादी और प्रतिवादी के साथ ही दोनों पक्षों के वकील भी मस्जिद परिसर में सर्वे टीम के साथ मौजूद हैं. दाखिल हुए सभी लोगों के मोबाइल फोन जमा करा लिए गए हैं. फिलहाल, परिसर के एक कमरे को खोला गया है, जिसका सर्वे किया जा रहा है.

ज्ञानवापी परिसर के एक कमरे में दाखिल हुई सर्वे टीम

दरअसल, ज्ञानवापी परिसर के अंदर सर्वे की टीम दाखिल हो चुकी है. अभी टीम तहखाने में नहीं पहुंची है. परिसर में कई कमरे मौजूद हैं, जिनमें से एक कमरे की चाभी टीम को मिल चुकी है. सर्वे टीम में एडवोकेट कमिश्नर के साथ दो सहायक भी शामिल हैं. इसके अलावा वादी और प्रतिवादी के साथ ही दोनों पक्षों के वकील समेत कुल 52 लोग अंदर मौजूद हैं.

कोर्ट कमिश्नर के साथ मौजूद हैं दो और वकील

अदालत ने 12 मई को सुनवाई के दौरान कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को बदलने के मसले पर भी साफ इंकार कर दिया है. कोर्ट कमिश्नर के बदले जाने की भी याचिका पर मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है. ताजा फैसले में कोर्ट कमिश्नर के साथ दो और वकीलों की नियुक्‍त‍ि की गई है. मामले में 17 मई के पहले सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी.

कोर्ट कमिश्नर को बदलने की मांग खारिज

बता दें कि 56 (ग) के आधार पर मुस्लिम पक्षकारों ने कोर्ट कमिश्नर को बदलने की थी. इस मांग को सिविल जज ने खारिज कर दिया है. 61 (ग) के आधार पर मस्ज़िद के अंदर सर्वे का मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया था. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है क‍ि मस्‍ज‍िद के सर्वे के मामले में यदि कोई बाधा बन रहा है तो प्रशासन उस पर दण्‍डात्‍मक कार्रवाई करे.

विवादित स्थान को क्यों कहा जाता है ज्ञानवापी

हिंदू पक्ष के मुताबिक, मस्जिद और विश्वनाथ मंदिर के बीच 10 फीट गहरा कुआं है, जिसे ज्ञानवापी कहा गया है. स्कंद पुराण में भी इसका जिक्र मिलता है. मान्यता है कि भगवान शिव ने स्वयं लिंगाभिषेक के लिए अपने त्रिशूल से ये कुआं बनाया था. शिवजी ने यहीं अपनी पत्नी पार्वती को ज्ञान दिया था इसलिए इस जगह का नाम ज्ञानवापी या ज्ञान का कुआं पड़ा. इसे लेकर कई कहानियां किंवदंतियां इलाके में प्रचलित है. काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद का विवाद अयोध्या बाबरी मस्जिद के विवाद से मिलता जुलता है.

Read more : एक्सपायर दवा मामले में कंपनियों को नोटिस भेजेगा लोहिया अस्पताल

मंदिर को तोड़कर बनाई गई ज्ञानवापी मस्जिद- हिंदू पक्ष

यहां भी मंदिर मस्जिद दोनों बने हैं. हिंदू पक्ष का कहना है कि 1669 में मुगल शासक औरंगजेब ने यहां काशी विश्वनाथ मंदिर को तोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद बनाई थी. मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यहां मंदिर नहीं था और शुरुआत से ही मस्जिद बनी थी. जैसा की इतिहास में कई मुद्दों और तथ्यों को को लेकर होता है, यहां भी इतिहासकारों में मतभेद है. कुछ इतिहासकार कहते हैं कि 14वीं सदी में जौनपुर के शर्की सुल्तान ने मंदिर को तुड़वाकर ज्ञानवापी मस्जिद बनवाई थी जबकि कुछ का मानना है कि अकबर ने 1585 में नए मजहब दीन-ए-इलाही के तहत विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद बनवाई.

 

एक्सपायर दवा मामले में नोटिस भेजेगा लोहिया अस्पताल

 लखनऊ : लोहिया संस्थान में डिप्टी सीएम द्वारा पकड़ी गई 2.4 लाख एक्सपायर दवाओं के मामले में अब संस्थान प्रशासन दवा कंपनियों को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। इस बड़ी लापरवाही को निरीक्षण के दौरान खुद डिप्टी सीएम ने उजागर किया था। अब संस्थान प्रशासन टेंडर के नियमों में भी संशोधन करने की बात कह रहा है। साथ ही एक्सपायर दवा की उठान न करने वाली कंपनियों को नोटिस जारी करने के साथ कार्रवाई की भी तैयारी है।

2017 से 2022 तक का ब्यौरा तलब

दरअसल गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोहिया संस्थान का निरीक्षण किया था। मामले की जांच सचिव चिकित्सा शिक्षा डीएस प्रियदर्शी को सौंपी गई और 3 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने का कहां गया। शुक्रवार संस्थान प्रशासन ने दवा एक्सपायर से संबंधी दस्तावेज जांच कमेटी के सामने पेश किए। नियम और शर्तों को भी कमेटी से साझा किया। जांच कमेटी ने दवाओं की खरीद, खपत, एक्सपायरी का पूरा ब्योरा तलब किया है। यह ब्यौरा 2017 से 2022 तक का मांगा गया है।

संस्थान ने बचाव में दी ये सफाई

लोहिया संस्थान के मीडिया सेल की तरफ से शुक्रवार रात में एक्सपायर दवाओं के मामले में बयान जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि लोहिया संस्थान में पीजीआई की तर्ज पर HRF यानी हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड के तहत दवाओं की खरीद-फरोख्त हो रही है। मरीजों को बाजार से सस्ती दर पर दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। तीन माह पहले ही एक्सपायरी दवाओं की सूचना कंपनी को दे दी जाती है।

दोषियों के खिलाफ नोटिस भेजेगा जायेगा

इसके बाद कंपनी दवाएं वापस ले लेती हैं। वापस की गई दवाओं का मूल्य अगले आर्डर में कम किया जाता है। संस्थान का दावा है कि कंपनियों को एक्सपायर दवा वापस ले जाने के लिए कहा जा रहा है। पर एक्सपायर दवाएं नहीं ले जा रही हैं। अब ऐसी कंपनियों की पहचान कर नोटिस थमाई जाएगी। अभी एक्सपायर दवा और उपकरणों को नष्ट करने के लिए लोहिया संस्थान में कोई प्रावधान नहीं है। आगे इस दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

Read More : मुंडका के भीषण अग्निकांड में 27 लोग जिंदा जले, राहत और बचाव जारी

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के मुताबिक इस प्रकरण की जांच रिपोर्ट 3 दिन में देने को कहा गया है। मामला गंभीर है और बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। दोषियों के खिलाफ एक्शन भी होगा।

 

मुंडका के भीषण अग्निकांड में 27 लोग जिंदा जले, राहत और बचाव जारी

दिल्ली : दिल्ली के मुंडका में एक व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार को लगी भीषण आग में 27 लोगों की मौत हो गई. प्रशासन ने सभी शव बरामद कर लिए हैं. वहीं, 12 लोग झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. घटना के बाद अब तक 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. वहीं शुक्रवार देर रात काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.दिल्ली के पश्चिमी इलाके में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास 3 मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने से 27 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी है. दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार शाम 4.40 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद 30 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

फैक्ट्री के दोनों मालिक गिरफ्तार
तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगने की घटना के बाद पुलिस ने कंपनी के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को पहले हिरासत में लिया फिर गिरफ्तार कर लिया है. वरुण गोयल और सतीश गोयल को दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

नहीं लिया गया था एनओसी: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बिल्डिंग में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे. बिल्डिंग का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम से एनओसी नहीं लिया गया था.बताया जाता है कि इमारत में अग्निशमन उपकरणों की समुचित व्यवस्था नहीं थी. व्यावसायिक गतिविधियों के लिए दमकल विभाग से एनओसी भी नहीं लिया गया था. बताया जाता है कि इमारत में निकासी का इंतजाम मानकों के मुताबिक नहीं था. इसकी वजह से लोग भीतर ही फंसे रह गये.

Read More : शराब की ठेका लेकर ग्रामीणों में भारी रोष, एनएच 52 पर ग्रामीणों ने किया प्रर्दशन

घटना के बाद मच गई अफरा-तफरी

जिस इमारत में आग लगी, उसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम था. बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे व अन्य उपकरण रखे हुए थे. प्लास्टिक के सामान में आग लगने से भारी मात्रा में धुआं निकला. कई लोगों की मौत इस दमघोंटू धुएं से हुई. भीतर फंसे लोग जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से नीचे कूद गये. चोट लगने से भी कई की जान गयी.

 

शराब की ठेका लेकर ग्रामीणों में भारी रोष, एनएच 52 पर ग्रामीणों ने किया प्रर्दशन

हरिमोहन चोडॉवत-झालावाड़ : झालावाड़ जिले के अकलेरा क्षेत्र के पचोला गांव मे ग्रामीणों महिलाओं और पुरुषों ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर जाम लगा दिया, जिसके चलते एनएच 52 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ग्रामीणों द्वारा गांव में धार्मिक स्थल के पास लगे शराब ठेके को हटाने की मांग की जा रही।

नाराज ग्रामीणों का कहना था कि पचोला गांव में बाबा रामदेव का स्थानक है, जहां ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों का आना जाना रहता है। लेकिन हाल ही में धार्मिक स्थल के पास ही एक शराब ठेका खोल दिया गया, जिसके चलते ना केवल ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही, बल्कि धार्मिक स्थल पर जाने वाली महिलाओं के साथ भी ठेके के पास बैठे शराबी अभद्र शब्द बोल कर परेशान करते हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में भारी रोष है। ऐसे में उनकी मांग है कि धार्मिक स्थल व विद्यालय के पास लगे इस शराब ठेके को तुरंत हटाया जाए, अन्यथा ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

पुलिस ने शराब पेटियों को जप्त किया |

Read More : तपती दोपहर में नंगे पैर भागते दिखें प्रदेश के होने वाले दरोगा

ग्रामीणों द्वारा एनएच 52 पर लगाए गए जाम के बाद राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मामले की सूचना मिलते ही अकलेरा थाना पुलिस और तहसीलदार भी मौके पर पहुंची और जाम हटाने के लिए ग्रामीणों की समझाइश की, लेकिन ग्रामीण धार्मिक स्थल के पास से शराब ठेका हटाने की बात अड़े रहे। जिसके बाद मौके पर पहुंची अकलेरा तथा घाटोली थाना पुलिस ने शराब ठेके के भीतर रखी सभी शराब पेटियों को जप्त कर शराब ठेके को बंद करवा दिया। आबकारी विभाग से जानकारी के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने भी जाम हटा लिया और आवागमन सुचारू हो पाया।

तपती दोपहर में नंगे पैर भागते दिखें दरोगा

कोटा : अनुभव मित्तल : कोटा में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को केवल सिक्योरिटी से ही नहीं गुजरना पड़ा बल्कि तपती दोपहर में नंगे पैर भी भागना पड़ा। तेज गर्मी से तपती सड़क पर नंगे पैर भागते हुए अभ्यर्थियों का नजारा दादाबाड़ी स्थित मोदी कॉलेज में सेंटर पर देखने को मिला। कोटा में कई सेंटर पर पेपर भी तय समय से डेढ़ घंटे बाद छूटा। कोटा में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ा।

पहली पारी की परीक्षा शुक्रवार सुबह 9 बजे परीक्षा शुरू हुई जो 11 बजे तक चली। कोटा के दादाबाड़ी में स्थित मोदी कॉलेज सेंटर पर मेन गेट से बच्चों को एंट्री दी गई और वही उनके बैग और जूते उतरवा लिए गए। लेकिन परीक्षा छूटने के बाद बाहर उन्हें बैक गेट से निकाला गया। ऐसे में परीक्षा छूटते ही बच्चे नंगे पैर मेन गेट की तरफ तपती सड़क पर भागते नजर आए। पैर जलने लगे तो कुछ बस की छाया में चलने लगे तो कोई पेड़ की छाया में खड़ा हो गया। कोटा में पेपर भी कई सेंटर पर देरी से छूटा।

क्यों भाग रहे थे नंगे पैर दरोगा

एसपी राजेश मील ने बताया कि स्कैनिंग में देरी की वजह से ऐसा हुआ जबकि पेपर 11 बजे ही बच्चों से ले लिया गया था। तकनीकी समस्या के चलते हैं 11 बजे के बजाय 12.30 बजे बच्चों को सेंटर से बाहर निकाला गया।

कोटा में 31 परीक्षा केंद्रों पर 1.29 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत है। दो पारियों में परीक्षा आयोजित हो रही है जिसमें पहली पारी में 37प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Read More : तीन दिन से लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी

तीन दिन से लापता युवक का मिला शव, दर्ज कराई थी प्राथमिकी

हिंडौन- अजीम खान : हिंडौन सिटी की जाटव बस्ती निवासी राहुल जाटव 11 मई को घर से सुबह निकला था उसके बाद वह वापस लौटकर नहीं आया इस पर उसके भाई ने कोतवाली पुलिस थाना में गुमशुदगी की लापता युवक रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया की पुलिस ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। 3 दिन के बाद युवक का शव प्रहलाद कुंड के पास जच्चा की बावड़ी में डूबा हुआ मिला। कोतवाली पुलिस ने मौके पर सिविल डिफेंस एकेडमी टीम को बुलाया। भरतपुर से आई एसडीआरएफ टीम ने भी की युवक की तलाश। शनिवार सुबह तैरता हुआ ऊपर आ गया शव। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस के बाद शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव, दो आरोपियों ने कबूल किया गुनाह

एनएच-74 रुद्रपुर-काशीपुर रोड स्थित भगवानपुर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में नग्न अवस्था में एक युवक की हत्या कर शव फेंकने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है. मृतक के चेहरे पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया है.

मृतक की पहचान सुभाष नगर निवासी सद्दाम के रूप में हुई है. आशंका जताई जा रही है उसकी गला दबा कर हत्या की गई और धारदार हथियार से उसका चेहरा काटा गया है. जानकारी के मुताबिक, सद्दाम पिछले तीन दिनों से घर गायब चल रहा था. सद्दाम ढोल बजाने का काम करता था. पिछले तीन दिनों से सद्दाम घर नहीं आया तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया.

Read More : दिवसीय दौरे पर झालावाड़ पहुंचे मंत्री प्रमोद जैन , ग्रामीण जन प्रतिनिधियों का लिया क्लास

दिवसीय मंत्री प्रमोद जैन , ग्रामीण जन प्रतिनिधियों का लिया क्लास

हरिमोहन चोडॉवत-झालावाड़ : दिवसीय मंत्री प्रमोद जैन , ग्रामीण जन प्रतिनिधियों का लिया क्लास झालावाड़ के प्रभारी तथा खनन एवम् गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया आज एक दिवसीय दौरे पर झालावाड़ मिनी सचिवालय पहुंचे और राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओ की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री प्रमोद जैन के झालावाड़ मिनी सचिवालय पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, तो वही डीएम भारती दीक्षित और एसपी मोनिका सेन ने भी बुके भेट कर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर सहित कई क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मंत्री प्रमोद जैन भाया ने झालावाड़ मिनी सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए राज्य सरकार की जन कल्याणकारी फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।इस दौरा मंत्री भाया ने कहा की राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को आमजन तक पहुंचना ही सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान कुछ विभागो के सुस्त रवैये को लेकर मंत्री भाया ने असंतोष भी जताया। बैठक के दौरान ग्रामीण जन प्रतिनिधियो ने विभिन्न समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से मंत्री के सामने ही जवाब मांगे।

Read More : करारी में बन रहे करोड़ों की लागत से गौशाला में हो रहा खेल, मानक को ताक पर रखे हो रहा गौशाला निर्माण

1 दिवसीय दौरे पर झालावाड़ पहुंचे, अधिकारियों की ली बैठक

आज सुबह करीब 10:00 बजे झालावाड़ पहुंचे प्रभारी मंत्री ने मिनी सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और पेयजल संकट और विद्युत कटौती से नागरिकों को हो रही परेशानियों के निस्तारण हेतु पीएचईडी तथा डिस्कॉम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने पीएचईडी अधिकारियों को जलापूर्ति समय में बदलाव करने के निर्देश दिए, जिससे विद्युत कटौती के दौरान पेयजल आपूर्ति की परेशानी से निजात मिल सके. इस दौरान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी और निकाय अधिकारियों से भी चर्चा कर संबंधित कार्यों की समीक्षा की है.

बाद में मंत्री प्रमोद जैन भाया ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चिड़ियाघर करवाना और आम जन तक पहुंचाना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है इसे लेकर आज समीक्षा बैठक की गई है हालांकि जनप्रतिनिधि मार्च को शिकायत मिली थी कि प्रशासनिक अधिकारी उन्हें तवज्जो नहीं देते ऐसे में अधिकारियों को शक्ति से निर्देश दिए गए हैं कि जनप्रतिनिधियों की बातों पर सख्ती से अमल करें।

करारी में बन रहे करोड़ों की लागत से गौशाला में हो रहा खेल|

कौशांबी – ज़ैगम अब्बास रिज़्वी : यूपी के कौशांबी जिले के आदर्श नगर पंचायत करारी में बनाए गए करोड़ों रुपए की लागत से गौशाला में जमकर खेल किया गया है। गौशाला की चहरदीवारी व अन्य दीवारों में अभी से दरारें दिखने लगी है। आरोप है की गौशाला मानक के अनुसार नही बनाई गई है।

आपको बता दें कि आदर्श नगर पंचायत के नेता नगर मोहल्ले में एक करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से कान्हा गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है । ठकेदार द्वारा गौशाला बनाने में जमकर मनमानी की गई है। मानक के अनुसार सीमेंट नही डाली गई। और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। हालत यह हो गई है की अभी से चहर दिवारी चरही अन्य दीवारों में जगह जगह दरारें आना शुरू हो गई है । कोई अकाधिकारी घटिया सामग्री को देख न इसके लिए ठेकेदार ने प्लास्टर भी करा दिया है । इसी तरह गौशाला परिसर में लगा समरसेबुल भी नही चल रहा है।

मानक को ताक पर रखे हो रहा गौशाला निर्माण|

उसको मट्टी से दबा दिया गया है। जबकि अभी यह गौशाला पूर्ण रूप से बनकर न तो तैयार हुआ है और न ही नगर पंचायत को सुपुर्द किया गया है। बता दें की कुछ महीने पूर्व तत्कालीन एसडीएम राजेश चंद्रा ने गौशाला निर्माण की जांच करने पहुंचे थे निर्माण कार्य में खामियां देख एसडीएम राजेश चंद्रा काफी नाराज हुए थे। उन्होंने ठेकदार को कड़ी चेतावनी देते हुए मानक के अनुसार सही ढंग से काम करवाने के निर्देश दिए थे।

लोगों का कहना है की यदि इसकी जांच कराई गई तो ठेकदर के खिलाफ कार्यवाही होना तय है। तुम्हारी फाइलों में शहर का मौसम गुलाबी है मगर आंकड़े झूठे और दावा किताबी है। आदर्श नगर पंचायत के शौचालय पर अदम गोंडवी का शेर फिट बैठता है। कौशांबी से संवाददाता मेराज शेख की खास रिपोर्ट।

Read More : मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा वयान, कहा- अब मुसलमान खामोस नही बैठेगा

मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, कहा- अब मुसलमान खामोस नही बैठेगा

बरेली :बी.एस.चन्देल  : ज्ञानवापी मस्जिद अब भी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. ज्ञानवापी मामले में दरगाह आला हजरत के उपदेशक मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, मौलाना के मुताबिक, इस मुद्दे को कट्टरपंथियों ने हवा दी है, हमने बाबरी मस्जिद खो दी है, अगर बाबरी मस्जिद की तरह हमला किया गया तो मुसलमान चुप नहीं बैठेंगे, मुस्लिम आंदोलन करने को मजबूर होंगे .

वाराणसी कोर्ट ने कल सुनाया फैसला

आपको बता दें कि ज्ञानवापी विवाद को लेकर कल वाराणसी कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था. कोर्ट ने कहा कि सर्वे पर कोर्ट कमिश्नर नहीं बदले जाएंगे, वे जारी रहेंगे लेकिन अब सर्वे में दो कोर्ट कमिश्नर होंगे. कोर्ट ने कमिश्नर बदलने की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने 17 मई से पहले ज्ञानवापी का दोबारा सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा है. वहीं मस्जिद की वीडियोग्राफी पर सहमति जताते हुए कोर्ट ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सर्वे में बाधा डालता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. उसके खिलाफ।

Read More : घर में घुस कर जान से मारने की दे रहे एलानिया धमकी

31 साल से कोर्ट में चल रहा है मामला

दरअसल, 1991 में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर मामला दर्ज किया गया था। काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों के वंशजों ने मस्जिद को लेकर सिविल कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई हुई। याचिका में कहा गया था कि 1669 में मुगल शासक औरंगजेब ने यहां के मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था। जहां आज भी मंदिर के साक्ष्य मौजूद हैं। अब कोर्ट के फैसले के बावजूद इस मामले में बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है.

Read more:कानपुर हिंसा पर सीएम सख्त, माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश

घर में घुस कर जान से मारने की दे रहे एलानिया धमकी

अमेठी: राजेश सोनी : कोतवाली थाना क्षेत्र के पूरे दीना पाठक निवासी जगदीश के घर में घुस के रात के अंधेरे में समय लगभग 11:30 बजे गीता देवी व ऊषा देवी तथा पति मुकेश कुमार ने मिल कर जगदीश प्रसाद तिवारी को जमकर मारा पीटा। जिससे जगदीश को सर पर गहरी चोट आई। वहीं थाने से आने के बाद मुकेश कुमार पीड़ित को दे रहा एलानिया धमकी।

अगर किसी से कोई शिकायत की या फिर कहीं आगे पैरवी करने गए तो जान से मार देंगे।वही जगदीश प्रसाद तिवारी ने बताया कि मेरी जान माल को किसी तरह का कोई नुकसान होता है। तो उसका जिम्मेदार कमरौली पुलिस प्रशासन होगा।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भले ही मुकदमा दर्ज कर लिया हो।लेकिन कार्यवाही ने नाम पर पुलिस को साँप सूंघ जाता है.

धारा 503 अंतर्गत मिलने वाली सजा

इसके तहत धमकी देने वाले व्यक्ति को सामान्य अपराध के लिए धमकी देने पर 2 वर्ष की कारावास या अर्थदंड अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है।अगर धमकी किसी ऐसे अपराध के लिए है जो जान से मारने अथवा किसी जघन्य अपराध के लिए दिया जा रहा है तो उसके फलस्वरूप उसे 7 वर्ष की सजा या अर्थदंड अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है।

भारतीय दंड संहिता की धारा 504 के अनुसार

अगर कोई भी व्यक्ति अन्य किसी व्यक्ति का अपमान करता है या गालियां देता है ऐसी कोई भी चीज कहता है जिससे कि वह व्यक्ति जानता है कि ऐसा बोलने से सामने वाला व्यक्ति गुस्से में आकर कोई भी ऐसा अपराध  एलानिया  कर सकता है तो…ऐसे में जो भी व्यक्ति उसे अपमानित करता है उसके ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 504 के तहत कार्रवाई की जाती है।

Read More : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया अमृत सरोवर का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया अमृत सरोवर का उद्घाटन

रामपुर : सुरेश कुमार : प्रधानमंत्री की मुहिम आज़दी का अमृत महोत्स्व के अंतर्गत देश के पहले  अमृत सरोवर योजना का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अमृत सरोवर में नौका बिहार का आनंद लिया, नाव में बैठकर उन्होंने सरोवर का चक्कर लगाया इसके बाद वहां ठेले पर जलपान किया।

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जल शक्ति स्वतंत्र देव सिंह ने अमृत सरोवर के उद्घाटन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा मुख्तार अब्बास नकवी जी का प्रयास यहां के हमारे अधिकारियों का प्रयास यहां के हमारे समाज के लोग लगकर इस कूड़े के ढेर को हटाया और एक अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया आज आदरणीय मोदी जी का सपना और इस देश का प्रधान सेवक पटवाई गांव के लोगों को मन की बात में पटवाई के सभी लोगों को अधिकारियों को आदरणीय नकवी जी को यहां के लोगों को यहां के विधायक जनप्रतिनिधियों को यहां के अधिकारियों को जन सामान्य लोगों को अभिनंदन दिया बधाई दिया|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की |

Read More : चाइनीज़ मांझे मे फंस कर 5 वर्ष के बच्चे का गला कटने से मौत, चाचा हुआ घायल.

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी  ने अमृत सरोवर के उद्घाटन के पश्चात मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा हमारे उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने देश के पहले अमृत सरोवर का शुभारंभ पटवाई रामपुर में किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के और योगी आदित्यनाथ जी की जो प्रेरणा और संकल्प था

और मार्गदर्शन था वो साकार हुआ है ये अमृत सरोवर जहां एक तरफ पर्यावरण की रक्षा करेगा जल संरक्षण का काम करेगा वहीं स्थानीय लोगों के आकर्षण का भी केंद्र होगा और उत्तर प्रदेश में जो जल शक्ति मंत्रालय है स्वतंत्र देव जी का हर जिले में इस दिशा में युद्ध सत्र में प्रयास कर रहा है और मुझे इस बात की खुशी है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस अमृत सरोवर के बारे में अपनी मन की बात में देश को बताया भी और अमृत सरोवर की दिशा में जिन लोगों ने प्रयास किया उनको बधाई भी दी और उनका स्वागत भी किया।

चाइनीस मांझे मे फंस कर 5 वर्ष के बच्चे का गला कटने से मौत, चाचा हुआ घायल.

बहराइच: अशोक सोनी :  बहराइच के थाना राम गांव क्षेत्र के राजापुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं बाइक पर सवार 2 लोग लोग चाइनीस मजे का शिकार हो गए. आपको बताते चलें हादसे के वक्त बाइक पर 4 लोग सवार थे इस हादसे में आगे बैठे 5 वर्ष के बच्चे की गला कटने से दर्दनाक मौत हो गई. तो वही बाइक चला रहे चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर हालत में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

मृतक बच्चे के परिजन ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर या चार लोग एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे तभी अचानक चाइनीस मानदेय की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई है. तो एक गंभीर रूप से घायल है. मृतक बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चा नर्सरी का छात्र है इस हादसे के बाद से घर में मातम का माहौल पसरा हुआ है. इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ शईर अहमद खान ने बताया की यह बच्चा मृत अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचा था जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया था. इसके बाद तत्काल उनके परिजन उसे वहां से लेकर चले गए।

 प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से युवक बुरी तरह घायल

दरअसल इंदौर शहर की सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात शास्त्री ब्रिज से उतरने के दौरान एक ऑफिस में कार्य करने वाले मुलायम सिंह ( 30) वर्ष की गले पर अचानक चायनीज मांझा आ जाने से गंभीर रूप से घायल गया जिसे तुरन्त राहगीर द्वारा उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में ले जाया गया है.

वहीं सेंट्रल कोतवाली थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के अनुसार सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल का उपचार कराया जा रहा है. युवक की हालत अब पहले से ठीक बताई जा रही है. वहीं लोगों के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है वह जांच की जा रही है.

Read More : अमेठी पुलिस को मिलि बड़ि सफलता, अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार