Kalyan Singh Ka Hua Nidhan : Uttar Pradesh Ke Poorv Mukhyamantri Kalyan Singh Ka 89 Saal Ki Umr Me Hua Nidhan , Jaaniye Kaise Hui Inki Mrityu
कल्याण सिंह (बाबू जी) नहीं रहे। उन्होंने 89 साल की उम्र में SGPGI में आखिरी सांस ली। यूपी के पूर्व सीएम और राज्यपाल कल्याण सिंह दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे। 7 दिनों से वेंटिलेटर पर थे।
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जताया दुःख
21 जून को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के कारण लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 4 जुलाई को उन्हें PGI शिफ्ट किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर दुख जताया है। योगी ने कहा कि 23 अगस्त यानी सोमवार को नरौरा में गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।
वहीं, यूपी में 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। योगी ने कहा- कल्याण सिंह दो महीने से अस्वस्थ थे। उन्होंने आज रात सवा नौ बजे आखिरी सांस ली। हम सभी दुखी है। मैं दिवंगत आत्मा के लिए शांति की कामना करता हूं।
UP में भाजपा के पहले CM थे कल्याण
कल्याण सिंह यूपी में भाजपा के पहले सीएम थे। उन्होंने पहली बार सीएम बनने के बाद मंत्रिमंडल के साथ सीधे अयोध्या में जाकर राम मंदिर बनाने की शपथ ली थी। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचा गिराए जाने के दौरान कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने की अनुमति नहीं दी थी।
यह भी पढ़ें
Maharashtra Me Hua Dardnak Sadak Hadsa , Sariye Se Bhara truck Palta , 13 Majdooron Ki Gai Jaan
Punjab Me Bhajpa Ko Laga Jhatka , Kai Netaon Ne Chhodi Party , Jaaniye Kya Hain Poori Khabar
Munawwar Rana Ke Khilaf Hua Mukadma Darj , Talibaniyon Se Ki Thi Valmiki Ki Tulna
टिप्पणियाँ