Thursday, April 9, 2026
Home Blog Page 96

बाज नहीं आने वाले हैं भूमाफिया, करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन पर किया कब्जा

अमेठी : राजेश सोनी : शुकुल बाजार थाने गेट के ठीक सामने दशकों पूर्व एक कानी हौज हुआ करती थी बाज नहीं आने वाले हैं भूमाफिया, करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन पर किया कब्जा जिस पर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामसभा के लोग आवारा पशुओं को बंद करने का काम करते थे। |जो कांजी हौज जिला पंचायत द्वारा संचालित की जाती थी लेकिन लगभग एक दशक से कांजी हौज अचानक गायब हो गया और वहां पर निजी व्यक्ति की बाउंड्री और उसके मकान का बोर्ड लग गया।

उसी ग्राम सभा के शिकायतकर्ता हरिप्रसाद ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आईजीआरएस के तहत शिकायत कि थाने के सामने भूमि गाटा संख्या 620 सार्वजनिक भूमि स्थित हैं कब्जा कर्ता का नाम लल्लू सिंह उर्फ जगजीवन बक्स सिंह पुत्र हर्ष बहादुर सिंह बताया जाता है

आवेदक ने कब्जे के संबंध में शिकायत दर्ज

आवेदक ने कब्जे के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है वहीं शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा आख्या रिपोर्ट लगाई गई कि महोदय आवेदक के प्रकरण में जांच की गई जांच में पाया गया कि गाटा संख्या 620 पर बनी इमारत खाली है किसी प्रकार कोई अवैध कब्जा नहीं है जांच आख्या सादर प्रेषित। शिकायतकर्ता ने बताया कि जहां अधिकारियों द्वारा यह आख्या रिपोर्ट लगाई गई की इमारत खाली है वही मौके पर कब्जा कर्ता की बाउंड्री गेट और गेट पर बकायदा नाम और पते का पत्थर लगा हुआ है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त गाटा संख्या 620 रकबा 6 बिस्सा है जिसमें 2 बिस्सा आबादी चकबंदी अधिकारी द्वारा दर्ज की गई है ,जमीन पर सरकारी इमारत बनी हुई थी जिसे तोड़कर कब्जा कर्ता द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। आबादी की जमीन भी सरकारी जमीन है ऐसे में कब्जा कर्ता से आबादी की जमीन भी खाली कराकर गरीब लोगों में या सार्वजनिक कार्य में उपयोग की जाए।

क्योंकि यह जमीन भी जो 2 बिस्सा गाटा संख्या 620 से आबादी दर्ज की गई है यह भी ग्रामसभा की जमीन है किसी के नाम अंकित नहीं है। जबकि सरकारी इमारत और जमीन पर कब्जा कर्ता दबंग सरहंग है जिसके पास कई बीघे जमीन, पेट्रोल पंप ,सहित शुकुल बाजार कस्बे में कई दुकानें हैं ऐसे में आबादी की जमीन पर भी इनका कब्जा कैसे हो सकता है।

Read More : नहीं रहे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स, कार हादसे में हुआ निधन

नहीं रहे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स, कार हादसे में हुआ निधन

 खेल डेस्क : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स अब नहीं रहे. शनिवार देर रात उनकी निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रयू साइमंड्स की बीते शनिवार की रात कार हादसे में मौत हो गई. उनकी कार टाउन्सविले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर की मौत हो गई.कार हादसे में क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स को काफी गंभीर चोटें आई थीं. जिसके बाद उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन सारे प्रयास असफल साबित हो गए. दुर्घटना के कारण दुनिया ने एक महान क्रिकेटर को खो दिया. वहीं, एंड्रयू साइमंड्स के निधन के बाद उनके प्रशंसकों में गहरा शोक है.

शनिवार देर रात हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, वेस्ट हर्वे रेंज में शनिवार देर रात करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. हादसे के बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने बताया कि उनकी कार सड़क पर पलट गई थी, जिससे उन्हें काफी चोट आयी थी.

अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद एंड्रयू साइमंड्स को पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने भी उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की. लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका. डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में एंड्रयू साइमंड्स को गंभीर चोटें आई थीं.

Read More : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में लोक अदालत का हुआ आयोजन

शोक में प्रशंसक

एंड्रयू साइमंड्स की मौत से उनके प्रशंसकों में घोर निराशा है. कुछ ही समय के अंतराल में ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत से एक और दिग्गज खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया. गौरतलब है कि अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के मशहूर खिलाड़ी शेन वॉर्न का भी निधन हो गया था.

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में लोक अदालत का हुआ आयोजन

रामपुर : सुरेश कुमार : राष्ट्रीय लोक अदालत में वर्षों से चले आ रहे वादों को आपसी सुलह समझौता एवं जुर्माने के आधार पर निपटाया जाता है कुछ इसी तरह जनपद रामपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में तहसीलों एवं जिला स्तर पर लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें लगभग लक्ष्य से दोगुने वादों का निपटारा किया गया है।

जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रभारी जिला जज नीलू मोघा एवं सचिव रमेश कुशवाहा की अगुवाई में लोक अदालत का आयोजन किया गया यही नहीं राजस्व विभाग ने भी जनपद की सभी तहसीलों में लोक अदालत लगाई इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्याय विभाग ने जमकर प्रचार प्रसार किया और अपराधिक समनीय वाद, राजस्व वाद, पारिवारिक संबंधित वाद, बैंक ऋण से संबंधित वाद, मोटर वाहन क्लेम आदि लगभग 10 हजार वादों को निपटाने का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन न्याय विभाग के जबरदस्त प्रयासों के चलते लोक अदालत खत्म होते-होते यह संख्या लगभग लक्ष्य से दोगुनी हो चुकी थी।

Read More : आम सुविधाओं से वंचित दौसा आश्रय स्थल, मौन नजर आया प्रशासन

न्यायिक अधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रमेश कुशवाहा के मुताबिक जनपद एवं तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसका समय प्रातः 10 बजे से साईं 5 बजे तक रहा राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य जो लंबे समय से वाद न्यायालय में चल रहे हैं और जिनको आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटाया जा सकता है तो ऐसे ही लगभग 20 हजार वादों का निपटारा दोनों पक्षकारों का उनकी शर्तों के आधार पर कराया गया है लोक अदालत की खास बात यह होती है कि इनको आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटा दिया जाता है और फिर किसी तरह के विवाद की कोई गुंजाइश नहीं रहती है।

Read More : आम सुविधाओं से वंचित दौसा आश्रय स्थल, मौन नजर आया प्रशासन

आम सुविधाओं से वंचित दौसा आश्रय स्थल, मौन नजर आया प्रशासन

दौसा  :सुमनलता जयसवाल  : दौसा जिला मुख्यालय होते हुए नही मिल रही कोई सुविधाओं पुलिस भर्ती में दूर से आए छात्र छात्राओं को करना पड़ा भीषण गर्मी व पानी का सामना दौसा का प्रशासन की. और से बाहर से आने वाले लोगो को नहीं मिल रही कोई सुविधाएं राजस्थान पुलिश की परीक्षा देने के लिये बाहर से छात्र-छात्रएं आये उनके रुकने के लिये दौसा नगरपरिषद के आश्रय स्थल में ना तो पंखे चालू है.

ना कूलर चालू है व पानी की टुटी तक बंद है लोगो की बाजार से पानी की बोतले खरीद कर पीना पड़ रहा पानी जिससे कारण दूर से आए अभ्यार्थियों को परेशानीओ सामना करना पड़ रहा है कूलर रखे है लेकिन कबाड़े में पड़े है . जिससे इस भीषण गर्मी को देखते हुए छात्र-छात्राओ की गर्मी में हालात खराब है. मजबूरी में उनको छत पर पड़ रहा सोना कब तक प्रशासन की ओर से नगर परिषद आश्रय स्थल में नहीं है कोई सुविधाएं आखिर नगरपरिषद कब तक नरक परिषद बना रहेगा.

तत्वाधान में लोक अदालत का हुआ आयोजन

अधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रमेश कुशवाहा के मुताबिक जनपद एवं तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसका समय प्रातः 10 बजे से साईं 5 बजे तक रहा|

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य जो लंबे समय से वाद न्यायालय में चल रहे हैं और जिनको आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटाया जा सकता है तो ऐसे ही लगभग 20 हजार वादों का निपटारा दोनों पक्षकारों का उनकी शर्तों के आधार पर कराया गया है लोक अदालत की खास बात यह होती है कि इनको आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटा दिया जाता है और फिर किसी तरह के विवाद की कोई गुंजाइश नहीं रहती है।

Read More :  मिथुन समेत इन 4 राशि वालों के लिए खास होने वाला है रविवार का दिन, जानें अपनी राशि का हाल!

 मिथुन समेत इन 4 राशि वालों के लिए खास होने वाला है रविवार का दिन, जानें अपनी राशि का हाल!

ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है।  मिथुन समेत इन 4 राशि वालों के लिए खास होने वाला है रविवार का दिन, जानें अपनी राशि का हाल!

मेष राशि :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बेकार की भाग-दौड़ से मन में उलझन रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृष राशि :

आज के दिन किसी भी पछड़े में ना पड़ें। कार्यक्षेत्र में काफी काम मिलने से लाभ होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। पिछले समय में किया गया निवेश आज लाभदायक साबित हो सकता है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि :

आज के दिन मन में शांति रहेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है।

कर्क राशि :

विरोधी आपका बुरा करने की सोचेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रहने से लाभ होगा। काम और स्वास्थ्य को लेकर दबाव महसूस करेंगे।

सिंह राशि :

मां की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। करियर में उछाल आने से आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। वाहन सुख मिलेगा। बाहर यात्रा करने से बचें। जीवन में उतार-चढ़ाव आने के बावजूद धन लाभ संभव है।

कन्या राशि :

कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन पैसे का लेनदेन करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी के काम से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

मकर राशि :

कार्य चित्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अपने प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान सुख मिल सकता है।

कुंभ राशि :

जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे। जो लोग सिंगल है उनकी शादी तय हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में प्रयास करते रहें सफलता मिलेगी। दोस्तों के सहयोग से कोई लाभ हो सकता है।

मीन राशि :

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। घर परिवार में खुशहाली रहेगी। संतान की तरफ से भी संतुष्ट रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

तुला राशि :

संतान की तरफ से कोई संतोषजनक समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय में हर किसी पर भरोसा ना करें। भाई-बहनों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

Read More : थाना दिवस पर जायस कोतवाली पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह

 किसी शुभ काम की शुरुआत के लिए कब रहेगा शुभ मुहूर्त, देखिए आज का पंचांग

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 15 मई 2022 रविवार का दिन है। वैशाख  की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 12:45 PM तक उसके बाद पूर्णिमा है।  किसी शुभ काम की शुरुआत के लिए कब रहेगा शुभ मुहूर्त, देखिए आज का पंचांग सूर्य मेष राशि पर योग-व्यातीपात , करण-वणिज और विष्टि वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 15 मई का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-चतुर्दशी 12:45 PM तक उसके बाद पूर्णिमा आज का नक्षत्र-स्वाती 03:35 PM तक उसके बाद विशाखा आज का करण- वणिज और विष्टि आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष आज का योग-वरीयान आज का वार-रविवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-5:49 AM सूर्यास्त-6:56 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-6:16 PM चन्द्रास्त-5:40 AM सूर्य – सूर्य मेष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign) चन्द्रमा- तुला राशि पर संचार करेगा। दिन-रविवार माह- वैशाख व्रत- वैशाख पूर्णिमा व्रत

पंचांग ज्योतिष शास्त्र
पंचांग ज्योतिष शास्त्र

Read More : 8वी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ज्योतिष शास्त्र दिन महीना समय जानिये|

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त- 11:56 AM से 12:49 PM अमृत काल– – 07:28 AM से 08:56 AM ब्रह्म मुहूर्त–04:13 AM से 05:01 AM विजय मुहूर्त-02:08 PM से 03:01 PM गोधूलि मुहूर्त-06:22 PM से 06:46 PM निशित काल-11:33 PM से 12:15 AM, May 16 आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धि योग- नहीं है रवि पुष्य योग – 05:13 AM से 03:35 PM अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:56 AM से 12:49 PM आज का अशुभ समय( Today Bad Time)

Read More : 8वी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राहु काल-05:18 PM से 06:57 PM तक कालवेला / अर्द्धयाम-11:27AMसे 12:21PMतक दुष्टमुहूर्त-05:11 PM से 06:04 PM यमगण्ड– 12:23 PM से 2:01 PM भद्रा- 12:45 PM से 11:17 PM गुलिक काल -15:15PM से 16:55PM तक गंडमूल-नहीं है आज का चौघड़िया (Today Choghadiya) दिन का चौघड़िया उद्बेग 05:49 AM 07:28 AM चर 07:28 AM 09:06 AM लाभ 09:06 AM 10:44 AM अमृत (वार वेला) 10:44 AM 12:23 PM काल (काल वेला) 12:23 PM 14:01 PM शुभ 14:01 PM 15:39 PM रोग 15:39 PM 17:18 PM उद्बेग 17:18 PM 18:56 PM

कमिश्नर डी.के. ठाकुर का फर्जी पत्रकारों के खिलाफ़ एक्शन प्लान?

लखनऊ। अभी दो दिन पहले कमिश्नर कार्यालय से यह आदेश जारी हुआ था कि सभी फर्जी पत्रकारों की जांच करके उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी जिससे की वास्तविक पत्रकारों को रिर्पोटिंग के दौरान आसानी हो।यह आदेश पारित होते ही फर्जी पत्रकारों की नींद और चैन हराम हो गया, साथ ही अब यह प्रश्न भी उठने लगा कि आखिर जांच के दौरान पत्रकार फर्जी है या असली इसका पैमाना क्या होगा?

जबसे कमिश्नर आफिस से यह आदेश जारी हुआ है तब से हर जगह चाहे सोशल मीडिया का कोई भी प्लेटफार्म व्हाट्स-अप, फेसबुक हो, या वरिष्ठ पत्रकारों को कार्यालय हो तथा सूचना विभाग का परिसर हो हर जगह बस यही चर्चा है कि आखिर इस जांच का पैमाना क्या होगा, कैसे सिद्ध किया जायेगा कि यह पत्रकार फर्जी है या असली?

लखनऊ घंटाघर पर सीएए का विरोध शुरू हुआ|

राजधानी लखनऊ में हर गली, हर मोहल्ले में दर्जनों पत्रकार आपको देखने को मिल जायेंगे जिनका वास्तविक पत्रकारिता से कोई लेना देना भी नहीं है और जिनको खबर कैसे लिखी जाती है या खबर का आंकलन कैसे होता है यह भी नहीं पता बस स्वयं को पत्रकार मानकर धड़ल्ले से रौब जमाते फिरते हैं।

जैसा कि आपको याद होगा जब लखनऊ घंटाघर पर सीएए का विरोध शुरू हुआ था तक कुकुरमुत्ते की तरह फर्जी पत्रकार पैदा हो गये थे एक 600 से 700 की आईडी बनवाकर मोबाइल से वीडियों बनाकर यू-ट्यूब और फेसबुक पर डालकर अपने आपको स्वंय पत्रकार की उपाधि दे देने वाले यह तथाकथित पत्रकार राजधानी में हजारों की मात्रा में उपलब्ध हैं और इनके कारण वास्तविक रूप में जो पत्रकार हैं वह बेचारे अपने आपका परिचय तक देने में संकोच करते हैं। एक गुलदस्ता लेकर किसी भी पुलिस कर्मी के साथ फोटो खिचवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड़ कर दिया या एवार्ड-एवार्ड खेल लिया बस बन गये पत्रकार।

Read More : बाग़ की रखवाली कर रहें बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या

असली और नकली पत्रकारों के अंतर का पता लगाने का बेहतरीन रास्ते के यह कई बिन्दु हो सकते हैं-
1. उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिये।
2. फ्री लान्स हो सूचना विभाग द्वारा (स्वतंत्र पत्रकार हो)
3. किसी भी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समाचार पत्र में कार्यरत होना चाहिये तथा संस्था के सम्पादक द्वारा जारी किया गया अधिकृत पहचान-पत्र होना चाहिये।
नोटः अगर इनमें से कुछ भी एक प्रमाण-पत्र किसी भी पत्रकार के पास उपलब्ध है तो उसे फर्जी पत्रकार नहीं कहा जायेगा बाकि सभी को फर्जी मनाकर कार्यवाही की जा सकती है।

बाग़ की रखवाली कर रहें बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या

बरेली : बी.एस.चन्देल : बरेली के शाही में आम के बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई पुलिस ने हत्या आरोपी दोनो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार शराब पीने से मना करने के विवाद में दोनो भाईयो ने हत्याकांड को अंजाम दिया|फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के जुनाई गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग की बाग़ की रखवाली करते समय उसको उनके ही चचेरे भाइयो ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया दरसल हत्या के पीछे शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद के बाद बात कही जा रही है.

Read More : राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में 124 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

वही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताता की थाना शाही में एक हत्या का मामला सामने आया है जिसमे एक बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या कर दी गई है जिसमे हत्या करने बाले दोनों सगे भाइयो को गिरफ्तार कर लिया गया है दोनों को जेल भेजा जा रहा है.

एक साल से सुलग रही थी रंजिश की चिंगारी

रंजिश की यह चिंगारी एक साल पहले से सुलग रही थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तथ्य सामने आया कि एक साल पहले हरदोई जिले के युवक की हत्या के मामले में शिवपाल के दो पुत्र जेल गए थे। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही दोनों जेल से छूटकर आए थे।
मृतक के बेटे की तहरीर पर थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में कुछ बिंदु सामने आए हैं। पुलिस गहनता से पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में 124 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

डूंगरपुर : गुणवंत कलाल : विधिक सेवा समिति सीमलवाड़ा द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत सीमलवाड़ा न्यायालय परिसर में तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष मुकेश कुमार रैगर की अध्यक्षता में व तहसीलदार जगदीश चंद्र बामणिया की मौजूदगी में
अपराधिक प्रकरण 56 एवं प्रिलिटिगेशन के तहत 68 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। जिसमें कुल राशि 44 लाख 82 हजार 513 का सेटलमेंट अवार्ड राशि जारी की।

शिविर के माध्यम से धंबोला उपखंड क्षेत्र के विधुत उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग सहायक अभियंता हर्षद पंचाल द्वारा विभागीय नियमानुसार बकाया राशि पेनल्टी, ब्याज आदि में छूट देकर भारी राहत दी। जिससे विद्युत विभाग से संबंधित पुरानी समस्याओं से ग्रसित उपभोक्ताओं में खुशी छाई रही। उक्त शिविर में कुल 56 मामलों का निस्तारण कर 3 लाख70 हजार रुपए की राजस्व आय प्राप्त की। वही उपभोक्ताओं को पुरानी समस्याओं बकाया आदि से राहत मिली। उक्त शिविर में कनिष्ठ अभियंता जयेश खराड़ी ,रीडर हरिशंकर गमेती ,तालुका समिति के सचिव रमनलाल डामोर,अरविंद रोत, लिपिक नवीन वर्मा जगदीश पाटीदार तुषार पाटीदार,बाल गोविंद पाटीदार, जगदीश कटारा, राकेश बैरवा, दिनेश पाटीदार, दुष्यंत वैष्णव,बंसीलाल बरंडा, एपीपी वीरेंद्र भगोरा,श्रवण रावल, गौतमलाल रोत,इंदुलाल पाटीदार ,भगवान गुर्जर व पीएलवी गौरव पंड्या समेत कार्मिक मौजूद रहे।

Read More : बड़ी खबर : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा

बड़ी खबर : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद बिप्लव कुमार देव ने शनिवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्या को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस्तीफा देने के बाद बिप्लव देव ने कहा कि पार्टी का आदेश सर्वोपरि है. पार्टी आलाकमान के निर्देश पर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है. विधायक दल की बैठक में नया मुख्यमंत्री चुना जायेगा. त्रिपुरा में वर्ष 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं.

Read More :  मिथुन समेत इन 4 राशि वालों के लिए खास होने वाला है रविवार का दिन, जानें अपनी राशि का हाल!

रात 8 बजे विधायक दल की बैठक में चुना जायेगा नया सीएम

आज रात 8 बजे भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी. बैठक में विधायक दल के नये नेता का चयन होगा. केंद्रीय मंत्री और त्रिपुरा भाजपा के प्रभारी भूपेंदर यादव ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिप्लव देव के नेतृत्व में त्रिपुरा ने 4 साल में विकास की नयी इबारत लिखी है. आज बिप्लव देव ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. अब नये नेता का चयन किया जायेगा.

अमित शाह से मिले बिप्लव कुमार देव

बिप्लव कुमार देब ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा. बिप्लव कुमार देब के इस्तीफा के बाद कई तरह की अटकलें लगायी जाने लगीं. हालांकि, निवर्तमान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि पार्टी का आदेश सर्वोपरि है.

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत करने के लिए वह काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि अब वह पार्टी को निचले स्तर पर मजबूत करने के लिए काम करेंगे. अब वह पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार बनाने के लिए काम करेंगे.

थाना दिवस पर जायस कोतवाली पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह

राजेश सोनी : अमेठी : थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज दिनाँक 14.05.2022 को थाना जायस में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें आए हुए फरियादियों की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री दिनेश सिंह द्वारा सुना गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण व समयवद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आदेश-निर्देश दिये गए.

थानों में साफ सफाई पर डीएम ने जताई संतुष्टि

थानों में बेहतर साफ सफाई होने पर डीएम ने संतष्टि जताई। कोतवाली में समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम एसपी को थाना परिसर में काफी साफ सफाई दिखी। दरअसल लावारिश वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया लगातार चलने के कारण कबाड़ा लगभग खाली हो चुका है। ऐसे में थाना परिसर खाली-खाली दिख रहा था। जिसको लेकर डीएम ने पुलिस की पीठ थपथाई।

समाधान दिवस पर डीएम-एसपी पहुंचे कोतवाली और गजरौला

भी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर कोतवाली में सुबह दस बजे डीएम पुलकित खरे,एसपी दिनेश कुमार पी पहुंचे। उन्होंने थाना…

माह के अंतिम शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर कोतवाली में सुबह दस बजे डीएम पुलकित खरे,एसपी दिनेश कुमार पी पहुंचे। उन्होंने जायस थाना समाधान दिवस का निरीक्षण कर रजिस्टर आदि चेक किया। कोतवाली में मौजूद फरियादियों की शिकायतों को सुना। शिकायतों का निस्तारण न होने पर जांच के बाद एफआइआर दर्ज करने के निर्देश कोतवाल हरीशवर्धन सिंह को दिए। लगभग दो घंटे रूकने के बाद दोनों अफसर थाना गजरौला पहुंचे। यहां भी जन शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण अधीक्षक किया। निस्तारण के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राजस्व टीम को अफसरों ने निर्देशित किया कि समाधान दिवस में आई शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए। जनता को बार-बार परेशान न होना पड़े। इसके अलावा शहर के थाना

सुनगढ़ी,जहानाबाद,अमरिया,बरखेड़ा,बिलसंडा,बीसलपुर,दियोरिया,पूरनपुर,हजारा,माधोटांडा,गजरौला और सेहरामऊ उत्तरी में भी संबधित एसडीएम,सीओ और थाना प्रभारियों ने जनशिकायतें सुनी।

Read More : मध्यप्रदेश में ड्राइवर को जिंदा जलाया…

मध्यप्रदेश में ड्राइवर को जिंदा जलाया…

मध्यप्रदेश : आलीराजपुर में एक पिकअप वेन ने 8 साल की बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई करते हुए पिकअप में आग लगा दी, फिर ड्राइवर को भी उसी आग में फेंक दिया। बुरी तरह झुलसे ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग ड्राइवर से मारपीट करते और वाहन में आग लगाते दिख रहे हैं।

अपने घर में अकेला कमाने वाला था ड्राइवर

ड्राइवर मगन सिंह (37 साल) निवासी जामली जोबट को भाबरा के शासकीय अस्पताल लाया गया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे गुजरात के दाहोद रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मगन सिंह अपने परिवार में अकेला ही कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी, तीन छोटे बच्चे और बूढ़े माता-पिता हैं।

Read More : CM योगी आदित्यनाथ ने अचानक रद्द किए गोरखपुर के सभी कार्यक्रम

बच्ची को कुचला तो ग्रामीणों ने पिकअप के साथ ड्राइवर को जिंदा जलाया

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 7-8 बजे के बीच ग्राम छोटी पोल में एक पिकअप ने बच्ची को रौंद दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मारपीट करते हुए वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। एसडीएम किरण अंजना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी

आगजनी में पिकअप में बैठा ड्राइवर मगन सिंह (Driver Magan Singh) बुरी तरह झुलस गया। मौके पर देरी से पहुंची पुलिस ने मगन सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा, बाद में उसे देर रात भाभरा से दाहोद रेफर किया गया। लेकिन गंभीर रूप से झुलसने का कारण उसकी रास्ते में ही उसी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अचानक रोड पर आ गई थी, जिसकी वजह से यह घटना हो गई।

Read More:दो समुदाय में झड़प , चली गोलियाँ, पेट्रोल बम

CM योगी आदित्यनाथ ने अचानक रद्द किए गोरखपुर के सभी कार्यक्रम

गोरखपुर :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर सीएम योगी ने गोरखपुर में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं. इसमें सीएम योगी द्वारा 280 करोड़ रुपये की परिजनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम शामिल था. दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर उत्तर प्रदेश में आज एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है.

सीएम योगी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने शेख के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है . बता दें कि जानकारी के मुताबिक बता दें कि वर्ष 1948 में जन्मे शेख खलीफा यूएई के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी अमीरात के 16वें शासक थे। वह यूएई के पहले राष्ट्रपति शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे. शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया.

Read More : एक साथ कैसे प्रेग्नेंट हो गईं हॉस्पिटल की 11 नर्स…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं. इस बीच वह गोरखपुरवासियों को 280 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की विकास परियोजनाओं का सौगात देने वाले थे पर अब ये सभी कार्यक्रम टाल दिए गए हैं. ये सभी कार्यक्रम अब रविवार को 11 बजे होंगे. बता दें कि रविवार को गोरखपुर के गिडा में आयोजित कार्यक्रम में 143 करोड़ रुपए की लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. इस कार्यक्रम में मंच पर करीब 1000 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाले 6 निवेशकों को भूखंड आवंटन का प्रमाण पत्र भी मुख्यमंत्री के हाथों दिया जाएगा.

एक साथ कैसे प्रेग्नेंट हो गईं हॉस्पिटल की 11 नर्स…

नई दिल्ली : एक हॉस्पिटल की 11 मेडिकल प्रोफेशनल्स एक साथ प्रेग्नेंट हो गईं। इनमें से दो की तो डिलीवरी डेट भी सेम है। यह सभी नर्स जुलाई से नवंबर के बीच बच्चों को जन्म देंगी। एक साथ प्रेग्नेंसी को लेकर ऐसे मजाक भी चल रहे हैं कि हॉस्पिटल के पानी में कुछ मिला था। मामला अमेरिका के मिजूरी राज्य का है। यहां लिबर्टी हॉस्पिटल है। अस्पताल की 10 नर्स और 1 डॉक्टर एक साथ प्रेग्नेंट हो गईं।

सभी इसी साल बच्चे को जन्म देंगी। अगर आपको यह जानकर हैरानी हो रही है तो बता दें कि यह किसी प्लानिंग के तहत नहीं किया गया है। यह संयोग ही है कि 11 मेडिकल स्टाफ एक ही समय पर प्रेग्नेंट हो गईं। इससे भी बड़ा संयोग तो यह है कि सभी स्टाफ ऑब्सटेट्रिक्स, लेबर और डिलीवरी डिपार्टमेंट में काम करती हैं। बर्थिंग सेंटर के डायरेक्टर निकी कोलिंग ने कहा- वे लोग ज्यादातर काम साथ ही करते हैं। लेकिन इससे पहले कभी साथ में 10 महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हुई थीं।

लेबर और डिलीवरी नर्स केटी बेस्टजेन की डिलीवरी 20 जुलाई को होनी है। वहीं ऑब्सटेट्रिक्स फ्लोट नर्स थेरेस बायरम की डिलीवरी लेट नवंबर में होगी।

Read More : 8वी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

एक साथ काम करती थीं सभी नर्सें

अस्पताल के बर्थिंग सेंटर की डायरेक्टर निकी कोलिंग ने बताया कि ये सभी नर्सें किसी भी काम को एक साथ ही करती थीं, लेकिन हमें इनमें से 10 के गर्भवती होने का अंदेशा नहीं था। यह तो काफी मजेदार है। इनमें से कुछ मेडिकल स्टाफ की डिलीवरी अगले कुछ हफ्तों में होगी, जबकि बाकी नर्सेज की डेट सितंबर से नवंबर तक है। अस्पताल प्रशासन ने इन सभी नर्सेज को स्थानीय कानून और अस्पताल के नियमों के आधार पर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

अस्पताल की प्रसूति-स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर भी गर्भवती

लेबर और डिलीवरी डिपार्टमेंट में काम करने वाली नर्स केटी बेस्टजेन का डिलीवरी डेट 20 जुलाई का है, जबकि 27 साल की ऑब्स्टेट्रिक फ्लोट नर्स थेरेसी बायरम नवंबर के अंत में मां बनने वाली हैं।

8वी के छात्र हिमांशु ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजस्थान :  सादिक़ अली : डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय स्कूली छात्र ने आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगा उस पर लटक अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले दोवड़ा थाना क्षेत्र पाल मांडव गांव निवासी 14 वर्षीय हिमांशु पुत्र मुकेश परमार बीती दिन रात करीब 9 बजे घर से बाहर निकला। शनिवार सुबह करीब 6 बजे हिमांशु की मां मीरा परमार ने देखा की उसका बेटा हिमांशु घर में नहीं है। जिस पर मीरा लड़के की खोज के घर से निकली।इस बीच घर से कुछ ही दूरी पर आम के एक पेड़ पर रस्सी से हिमांशु का शव लटका हुआ मिला। मां ने इसकी जानकारी अपने परिजनों व पुलिस को दी।

हिमांशु ने क्यों की आत्महत्या

सूचना मिलने पर मौके पर दोवड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा छात्र को नीचे उतारकर जिला अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में लाया गया जहा मृतक के चाचा ने पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने की लिखित रिपोर्ट पेश की। पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों सुपुर्द किया। मृतक के परिजनों ने बताया की हिमांशु परमार हडमतियां गांव में स्कूल में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत था। वही उसके पिताजी मुकेश परमार शुक्रवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद में रोजगार के लिए गए हुए थे।पुलिस ने मामले किया जांच शुरू कर दी।

Read More : दुष्कर्म के आरोप में आरपीएफ के सिपाही गिरफ्तार

सूचना मिलने पर मौके पर दोवड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा छात्र को नीचे उतारकर जिला अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में लाया गया जहा मृतक के चाचा ने पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने की लिखित रिपोर्ट पेश की। रात करीब 9 बजे घर से बाहर निकला। शनिवार सुबह करीब 6 बजे हिमांशु की मां मीरा परमार ने देखा की उसका बेटा हिमांशु घर में नहीं है। जिस पर मीरा लड़के की खोज के घर से निकली।इस बीच घर से कुछ ही दूरी पर आम के एक पेड़ पर रस्सी से हिमांशु का शव लटका हुआ मिला। मां ने इसकी जानकारी अपने परिजनों व पुलिस को दी।

दुष्कर्म के आरोप में आरपीएफ का सिपाही गिरफ्तार

सम्भल  : सरफ़राज आंसारी : जनपद सम्भल के चंदौसी में तैनात दुष्कर्म के आरोपी आरपीएफ के सिपाही को जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी सिपाही का नाम सौरभ है, उसकी पहचान होने के बाद जीआरपी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद महिला का मेडिकल कराया गया। पीड़ित महिला मुरादाबाद में मझोला थानाक्षेत्र की निवासी है।

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला आठ मई को परिवार में विवाद होने के कारण नाराज होकर ट्रेन में बैठ गई थी। ट्रेन चंदौसी में रुकी तो सभी यात्री उतर गए लेकिन वह बोगी में बैठी रही। इस दौरान आरपीएफ का एक सिपाही पूछताछ के बहाने उसे अपने कमरे पर ले गया। आरोप है कि सिपाही ने वहां महिला से दुष्कर्म किया। 11 मई को महिला वापस अपने घर मुरादाबाद पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी।

इस पर महिला के पति ने जीआरपी थाने पहुंचकर सारा मामला पुलिस को बताया। साथ ही एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता को भी यह सूचना पहुंचाई। चूंकि पीड़ित महिला आरोपी पुलिसकर्मी का नाम नहीं बता पा रही थी। इसके चलते एसपी ने थाने की टीम को चंदौसी भेजकर जांच पड़ताल करने के लिए कहा। जीआरपी मुरादाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार महिला और उसके पति को लेकर चंदौसी पहुंचे थे।

संभाल से क्यों महिला जा रही थी

वहां जीआरपी के सभी सिपाहियों को महिला के सामने पेश किया लेकिन किसी की पहचान नहीं हुई। इसके बाद अज्ञात पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कुछ देर बाद पुलिस महिला के बताए पते पर आरोपी पुलिसकर्मी के कमरे पर पहुंची। तब पता चला कि वहां आरपीएफ का एक सिपाही रहता है।

जीआरपी ने उसे पकड़कर महिला के सामने पेश किया, पीड़ित महिला ने उसे देखते ही पहचान लिया। इसके बाद जीआरपी ने कार्रवाई की। एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने कार्रवाई आरपीएफ के सिपाही सौरभ को पकड़े जाने की पुष्टि हुई। सौरभ को महिला के पहचानने पर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

Read More : विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी ने जन सुनवाई के तहत सुनी जनता की समस्याएं

विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी ने जन सुनवाई के तहत सुनी जनता की समस्याएं

अमेठी : राजेश सोनी : भाजपा नेता एवमं पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिस्र मटियारी ने अपने व्यापक क्षेत्रीय दौरे के तहत महीने के दूसरे शनिवार को निश्चित समाधान दिवस के तहत आज मुसाफिरखाना डाकबंगले में जनसुवाई के दौरान जनता की समस्याएं को सुना , और उनका त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित भी किया.

Read More : पशुओं के प्रति लापरवाही के कारण ग्राम प्रधान व सहायक खंड विकास अधिकारी के खिलाफ

विधायक ने जनसुनवाई के दौरान जनता की समस्याओं को सुना और समस्याएं निपटाने का आश्वासन दिया, जनता के हितों की बात की, विधायक ने अपने जनसम्पर्क के दोरान भाजपा की जनता के बीच लोकप्रयता को बताया तथा विश्वास दिलाया की भारतीय जनता पार्टी अपने वचनोे तथा किये गये वादों को लेकर वचनवद्ध है पार्टी ने हमेंशा से ही जनता के हितों के लिये सोचा है। श्री चंद्रप्रकाश जी ने जनता के नेत्रतव वाली सरकार की बात कहकर जनता का मनोबल तो बढ़ाया ही साथ ही जनता के सुख दुख की सरकार को बताया विधायक के इस प्रकार घुलने को लेकर जनता में काफी लोकप्रियता है।

भाजपा नेता एवमं पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिस्र मटियारी ने अपने व्यापक क्षेत्रीय दौरे के तहत महीने के दूसरे शनिवार को निश्चित समाधान दिवस के तहत आज मुसाफिरखाना डाकबंगले में जनसुवाई के दौरान जनता की समस्याएं को सुना , और उनका त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित भी किया.

विधायक ने जनता की समस्याएं

विधायक ने जनसुनवाई के दौरान जनता की समस्याओं को सुना और समस्याएं निपटाने का आश्वासन दिया, जनता के हितों की बात की, विधायक ने अपने जनसम्पर्क के दोरान भाजपा की जनता के बीच लोकप्रयता को बताया तथा विश्वास दिलाया की भारतीय जनता पार्टी अपने वचनोे तथा किये गये वादों को लेकर वचनवद्ध है पार्टी ने हमेंशा से ही जनता के हितों के लिये सोचा है। श्री चंद्रप्रकाश जी ने जनता के नेत्रतव वाली सरकार की बात कहकर जनता का मनोबल तो बढ़ाया ही साथ ही जनता के सुख दुख की सरकार को बताया विधायक के इस प्रकार घुलने को लेकर जनता में काफी लोकप्रियता है।

पशु के प्रति लापरवाही के कारण ग्राम प्रधान व सहायक खंड विकास अधिकारी के खिलाफ FIR

अमेठी : राजेश सोनी : संग्रामपुर पशु चिकित्सा अधिकारी मेहर सिंह ने बताया कि नोडल अधिकारी के निरीक्षण में मौके पर 50 किलो भूसा पाया गया जोकि एक मीटिंग के पशुओं के चारे के लिए पूर्ण नहीं था जबकि सभी गौशाला पर लगभग 3 महीने के लिए ढाई सौ कुंतल भूसा रिजर्व करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर पशुओं के प्रति लापरवाही देखते हुए ग्राम प्रधान व सहायक खंड विकास अधिकारी के खिलाफ अमेठी जिला अधिकारी के निर्देश पर संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराया गया है.

बख्शी का तालाब में प्रधान संघ ने जताया रोष:

खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान संगठन की बैठक आयोजित हुई। गुरुवार को आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष ने 13 सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी बख्शी का तालाब को सौंपा। ज्ञापन में अधिकांश प्रधान ग्राम पंचायत सचिव और सरकार द्वारा मुहैया बजट को लेकर असंतोष जताया।

ग्राम पंचायत सहायक के कामों की प्रधानों को नहीं होती जानकारी

पंचायत सहायकों को सीधे ब्लॉक से निर्देश जारी होते हैं, इसकी जानकारी ग्राम प्रधानों को नहीं होती है। ग्राम पंचायत सहायक द्वारा जो कार्य किया कराया जाता है, उसकी जानकारी में प्रधान को होना चाहिए। प्रधान संघ के पदाधिकारी अरुण सिंह व ग्राम प्रधान पहाड़पुर प्रधान आजाद अंसारी ने सरकारी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए ।

संग्रामपुर ब्लॉक से जुड़ा है मामला

बताते चलें कि शासन द्वारा गो आश्रय स्थलों पर गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा, भूसा, पानी, छांव, इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर डीएम द्वारा भी लगातार संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा कर गो आश्रय स्थलों पर गोवंशों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

Read More : अपने तीन दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर पहुंची सासंद मेनका गांधी, विकास अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

अपने तीन दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर पहुंची सासंद मेनका गांधी

 सुल्तानपुर : मोहम्मद अफसर : सुलतानपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन विकासभवन के प्रेरणा सभागार में अमृत सरोवर योजना के क्रियान्वयन हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। मेनका संजय गांधी ने जिलाधिकारी व विकास अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत बन रहे 75 तालाबों की बारीकी से जानकारी ली। बैठक में उनको बताया गया कि 68 तालाबों का चयन कर लिया गया है।

श्रीमती गांधी ने कादीपुर के रुपईपुर एवं धनपतगंज के सेवरा गांव के तालाब को चयनित करने के लिए कहा।इसके पूर्व श्रीमती गांधी ने शहर में हो रहे हैं सड़क चौड़ीकरण, बिरसिंहपुर अस्पताल , एफएम रेडियो आदि कार्यों में हो रही लेटलतीफी को लेकर असंतोष व्यक्त किया। श्रीमती गांधी ने कहा हम चाहते हैं कि सुलतानपुर मैं घुसते ही लोगों को स्मार्ट सिटी का एहसास हो। उन्होंने शहर को हरा-भरा बनाने के लिए पेड़ लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा जो लोग भी यहां आए शहर को देखकर खुशी महसूस करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रथम चरण|

श्रीमती गांधी ने सड़क चौड़ीकरण कार्य में काटे गए पेड़ों की भरपाई के लिए नगरपालिका के 27 मोहल्लों में पार्क बनाकर उसमें वन लगाने के लिए कहां।उन्होंने कहा पार्कों में बेंच भी लगाई जाए ताकि लोगों को बैठने के लिए यह पार्क शांति व सुकून का स्थल बन सके सासंद मेनका गांधी ने शहर में हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में बीचोबीच बनाए जाने वाले डिवाइडर पर अमलतास, गुलमोहर व अशोक के पेड़ लगाने का निर्देश दिया। श्रीमती गांधी ने कहां जिले में बनाए जाने वाले 75 अमृत सरोवरों में स्वच्छ पानी तो होगा ही साथ ही साथ चारों तरफ घने पेड़ लगाने के लिए कहा।उन्होंने बताया इस योजना में 1 एकड़ से कम का कोई भी तालाब नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रथम चरण में 22 अगस्त 2022 तक 75 तालाब निर्माण की पूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया है।उन्हें पूर्ण विश्वास है कि तालाबों का निर्माण समयबद्ध कर लिया जाएगा सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया सांसद ने शहर में 27 पार्को को गति देने के लिए पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल को 27 मोहल्लों से सभासदों व प्रभावशाली लोगों को बुलाकर शनिवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में ही 5:00 बजे मीटिंग कराने की जिम्मेदारी सौंपी.

Read More :  लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, ड्रीम प्रोजेक्ट किसान पथ का काम देखकर हुए खफा

 लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, ड्रीम प्रोजेक्ट किसान पथ का काम देखकर हुए खफा

 लखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। सांसद राजनाथ सिंह अपने ड्रीम प्रॉजेक्ट किसान पथ का काम देखकर खफा नजर आए। उन्होंने कहा कि मेरी सख्ती के बावजूद कॉन्ट्रैक्टर के पैसा नहीं लगा पाने की वजह से काम समय से पूरा नहीं हुआ। उन्होंने साथ ही गोमती नगर स्टेशन को भी वर्ल्ड क्लास बनाए जाने के वादे को फिर से दोहराया।राजनाथ सिंह ने खुद किसान पथ की प्रगति पर असंतोष जताते हुए कहा, ‘मैंने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ का विकास करने के लिए पूरी ईमानदारी से कोशिश की। हमारे ड्रीम प्रॉजेक्ट किसान पथ का काम अब तक पूरा हो जाना चाहिए था। मैंने किसान पथ को समय से पूरा करने के लिए कड़ाई से कहा लेकिन कॉन्ट्रेक्टर के पैसा न लगा पाने के चलते समय से काम नहीं पूरा हुआ।’

Read More : भंडारी सरपंच की तलाकशुदा बेटी व शादी-शुदा ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग के चलते पेड़ से एक ही फन्दे पर लटके मिले

उन्होंने आगे कहा ‘किसान पथ के निर्माण से ट्रैफिक समस्या से निजात मिल जाएगा। 6 फ्लाईओवर बन गए है, जल्द ही 5 और फ्लाईओवर बन जाएंगे। साथ ही गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। गोमतीनगर स्टेशन पर रुकने, खाने-पीने की होगी व्यवस्था। विश्वस्तरीय गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के लिए जमीन खरीद में समस्या आ रही है।’

लखनऊ में अपने ड्रीम प्रॉजेक्ट किसान पथ और गोमती नगर स्टेशन की प्रगति देख खफा हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ के सांसद राजनाथ ने कहा, ‘किसान पथ के निर्माण से ट्रैफिक समस्या से निजात मिल जाएगा। 6 फ्लाईओवर बन गए है, जल्द ही 5 और फ्लाईओवर बन जाएंगे। साथ ही गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। गोमतीनगर स्टेशन पर रुकने, खाने-पीने की होगी व्यवस्था। विश्वस्तरीय गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के लिए जमीन खरीद में समस्या आ रही है।’

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की कमान संभालने के बाद विदेशों में भारत की साख बढ़ गई है। पहले भारत की बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता था। आज भारत की बात को अमेरिका जैसे देश भी बेहद गंभीरता से सुनता है। मोदी जी के सशक्त नेतृत्व के चलते भारत की बढ़ी साख। मोदीजी सिर्फ तीन-साढ़े तीन घंटे ही सोते हैं। कोरोना और यूक्रेन-रसिया विवाद ना होता तो देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होती। हमारा लक्ष्य है कि 10 वर्षों के अंदर भारत दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्था बने।’

भंडारी सरपंच की बेटी ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का था मामला

गुणवंत कलाल : डूंगरपुर : डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के नवलपुरा गाँव में वारन्दा बाँध के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर भंडारी पंचायत के सरपंच की तलाकशुदा बेटी व शादी-शुदा चालक ने आत्महत्या कर ली | प्रेम-प्रंसग के चलते दोनों आत्महत्या की है | पुलिस ने दोनों के शव पेड़ से उतरवाकर सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है | पुलिस मामले की जांच कर रही है |

डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाने के थानाधिकारी भैयालाल आंजना ने बताया की सुबह लोगो से सुचना मिली की धम्बोला थाना क्षेत्र के नवलपुरा गाँव में वारन्दा बाँध के पास नीम के पेड़ से एक युवक व युवती के शव फंदे से लटके हुए है | सुचना पर धम्बोला थाने एसआई गोविन्द सिंह, पीठ चौकी प्रभारी विद्याशंकर मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे | पुलिस ने मौका मुआयना किया और दोनों शवो की पहचान की | थानाधिकारी भैयालाल आंजना ने बताया की जिसमे युवती की पहचान भंडारी सरपंच अरविदं डामोर की बेटी के रूप में की |

बेटी ने क्यों की जीवन लीला समाप्त

वही युवक की पहचान सरपंच के ट्रेक्टर चालक राजेश के रूप में की | इसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना भंडारी सरपंच अरविन्द डामोर को दी | सुचना पर सरपंच अरविन्द डामोर मौके पर पहुंचे | वही परिजनों की मौजूदगी में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शवो को पेड़ से नीचे उतारा | थानाधिकारी भैयालाल आंजना ने बताया की सरपंच अरविन्द डामोर की बेटी प्रवीणा डामोर की शादी 3 साल पहले हुई थी और एक साल पहले उसका तलाक हो गया था और तब से वह अपने पीहर में रह रही थी |

वही मृतक युवक सरपंच अरविन्द डामोर का ट्रेक्टर चालक है जो पिछले ढाई साल से उसके यहाँ काम कर रहा था | मृतक चालक राजेश शादी-शुदा है और उसके एक लड़का व लडकी भी है | सरपंच ने बताया की कल शाम से दोनों घर से लापता थे | पुलिस ने दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग का अंदेशा जताया है | फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतको के शव सीमलवाडा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है | वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है |

Read More : ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर किया वार , कहा- भाजपा कानून का उल्लंघन कर रही है

ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर किया वार

डिजिटल डेस्क : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक बार फिर शुरू हुआ. यह रविवार को भी जारी रहेगा. इस बीच मामले को लेकर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि भाजपा कानून का उल्लंघन कर रही है. बाबरी को हमसे छीना गया लेकिन ज्ञानवापी मस्जिद को हम नहीं छीनने देंगे.पत्रकारों से बात करते हुए

ओवैसी ने क्यों बनाया भाजपा को निशाना

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्‍जिद के लिए कई हथकंडे लगाये गये. इस वजह से हमने बाबरी मस्‍जिद को खो दिया. ऐसी ही प्रक्रिया वाराणसी जिले में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रही है. ज्ञानवापी मस्जिद को छीनने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाएंगे. हम इन्हें ज्ञानवापी मस्जिद छीनने नहीं देंगे. भाजपा पर हमला करते हुए ओवैसी ने कहा कि 1991 के कानून का सम्‍मान करना चाहिए. बीजेपी कानून का पालन नहीं कर रही है. पीएम मोदी को अपनी चुप्‍पी तोड़नी चाहिए. कांग्रेस के ऊपर किये गये सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी खत्‍म हो चुकी है.

ज्ञानवापी मस्जिद: परिसर का सर्वे कार्य रविवार को भी जारी रहेगा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य रविवार को भी जारी रहेगा. मामले को लेकर वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि सर्वे कार्य शांतिपूर्ण तरीके से चला. किसी भी पक्ष ने कोई अवरोध उत्पन्न नहीं किया. सब कुछ सामान्य है. हम (पुलिस आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट) सर्वे कार्य की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं.

Read More : विधायक निधि गबन मामले में बढ़ सकती है मुख्तार अंसारी की मुश्किलें, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

क्या है मामला

यहां चर्चा कर दें कि वाराणसी की अदालत ने ज्ञानवापी-शृंगार गौरी परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य कराने के लिए नियुक्त अधिवक्ता अयुक्त अजय मिश्रा को पक्षपात के आरोप में हटाने की मांग संबंधी याचिका गुरुवार को खारिज कर दी थी. अदालत ने स्पष्ट किया था कि ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर भी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। दीवानी अदालत के न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) दिवाकर ने अधिवक्ता आयुक्त मिश्रा को हटाने संबंधी याचिका को नामंजूर करते हुए विशाल सिंह को विशेष अधिवक्ता आयुक्त और अजय प्रताप सिंह को सहायक अधिवक्ता आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया था. उन्होंने संपूर्ण परिसर की वीडियोग्राफी करके 17 मई तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश भी दिए थे.