Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 88

जातिगत जनगणना के लिए बिहार में क्यों …राज़ी बीजेपी

बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। सत्‍ताधारी राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल भारतीय जनता पार्टी (BJP) इसके लिए देश में ना-ना करते-करते अब बिहार में हां-हां कर रही है | जिसके बाद …बिहार में जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है । गौरतलब है कि जाति आधारित जनगणना कराने के मुद्दे पर बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने सर्वदलीय बैठक की । मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में बैठक हुई | जिसमें बिहार में किस तरीके से जातीय जनगणना कराई जाए और इसकी रूपरेखा क्या होगी इन सभी विषयों पर सभी राजनीतिक दलों ने अपना पक्ष रखा |

Read More : के.के. कैसे निकले नजरूल मंच से, क्या कहा कार्यक्रम के दो मेजबानों ने

नौ राजनीतीक दलों के नेताओं ने लिया हिस्सा

सीएम नीतीश द्वारा की गई सर्वदलीय बैठक में 9 राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया था। जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश ने बताया कि प्रदेश में जाति आधारित जनगणना कराने को लेकर सर्वसहमति से फैसला लिया गया है। साथ ही उन्होंने फंड का प्रबंध किए जाने की बात भी कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना को निश्चित समय सीमा के अंदर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना कराने के लिए नियुक्त किए जाने वाले कर्मचारियों को इसके लिए जरूरी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जनगणना के पूरा होने के बाद इसके आंकड़े भी जारी किए जाएंगे।

दो बार सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास 

बता दें ,बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों से पूर्व में दो बार सर्वसम्मति से जातीय जनगणना कराने का प्रस्ताव पास हो चुका है | मगर इसके बावजूद भी तब तक राज्य तब तक राज्य में जारी जनगणना नहीं कराई जा सकी है | पिछले साल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को उठाया था जिसके बाद अब नीतीश कुमार भी तेजस्वी के साथ इस मुद्दे पर नजर आए |

क्यों राज़ी हुई बीजेपी

बीजेपी की राजनीति का आधार जाति के बड़े हिंदू समाज को माना जाता है। बीजेपी नहीं चाहती कि हिंदू समाज जातियों के आधार पर बंटे, क्‍योंकि इससे उसका हिंदुत्व का मुद्दा कमजोर पड़ेगा। दरअसल , बीजेपी के साथ वैश्‍य समुदाय का जुड़ाव रहा है। इस समुदाय में अन्‍य पिछड़ी जातियां आती हैं। बीजेपी ने क्षेत्रीय दलों की काट में पिछड़ा और अति पिछड़ा नेतृत्व तैयार किया है, लेकिन बिहार सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि में जाति आधारित पार्टियां मजबूत स्थिति में हैं। इसलिए बिहार में जातिगत जनगणना होती हे तो जाति की राजनीति को बल मिलेगा। इससे बीजेपी की समुदाय की राजनीति प्रभावित होगी।

Read More : जम्मू-कश्मीर : वाहन में विस्फोट, 3 जवान घायल, जानें कैसे हुआ धमाका

 

 

 

जम्मू-कश्मीर : वाहन में विस्फोट, 3 जवान घायल, जानें कैसे हुआ धमाका

जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां शोपियां के सेडो में किराये के एक निजी वाहन में विस्फोट की खबर है. इस संबंध में IGP कश्मीर विजय कुमार ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि निजी वाहन में विस्फोट हो गया जिसमें 3 जवान घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

क्‍या है धमाके की वजह

IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि विस्फोट की प्रकृति और स्रोत की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि हथगोले के कारण विस्फोट या वाहन के अंदर पहले से लगाये गये IED या बैटरी की खराबी वजह हो सकती है. इसकी जांच की जाएगी उसके बाद ही कुछ सामने आ सकेगा.

कश्‍मीर में दहशत में लोग

आपको बता दें कि कश्‍मीर में अभी तनाव का माहौल है. इसलिए हर धमाके को आतंकी एंगल से देखा जाता है. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने एक नागरिक को उसके आवास के पास गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गया. घायल को नजदीकी पुलवामा अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इससे पहले मई के महीने में दो कश्‍मीरी पंडितों की हत्या से घाटी में तनाव है. पिछले दिनों आतंकियों ने एक महिला शिक्षक की हत्‍या कर दी थी. इससे पहले राहुल भट्ट नामक सरकारी कर्ममारी को आतंकियों ने मार दिया था.

Read More : के.के. कैसे निकले नजरूल मंच से, क्या कहा कार्यक्रम के दो मेजबानों ने

गृहमंत्री शाह तीन जून को कश्मीर की स्थिति की समीक्षा करेंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं. आतंकवादियों द्वारा घाटी में टारगेट मर्डर को अंजाम दिये जाने के बीच 15 दिन से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी बैठक होगी. अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में भाग लेंगे, जिसमें कोविड-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा की व्यवस्था का जायजा लिये जाने की भी उम्मीद है.

 

 

के.के. कैसे निकले नजरूल मंच से, क्या कहा कार्यक्रम के दो मेजबानों ने

हावड़ा : कोलकाता में हुई सिंगर के. के. की मौत के बाद हर कोई स्तब्ध है। ऐसे में मंगवार को केके के साथ क्या हुआ था, इस बारे में उनके आखिरी लाइव शो कार्यक्रम में इंचार्ज सुदीप्त मित्रा और शिल्पी मित्रा ने बुधवार को बात की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कार्यक्रम के बाद जब हॉल से निकले तो केके की क्या हालत थी? हावड़ा के इच्छापुर के बटतल्ला के रहने वाले इस जोड़े ने कलाकार केके के साथ बिताए पलों को याद किया। उन्होंने केके के साथ समय बिताने का अनुभव भी साझा किया। शिल्पी के अनुसार, वह और उनके पति दोनों केके के प्रशंसक हैं। केके को परफॉर्म करते देख वो काफी एक्साइटेड थे। शिल्पी ने कहा कि मेरी बेटी सुबह से बहुत उत्साहित है। सामने से मैंने बिल्कुल अलग तरह से केके को देखा। उन्हें एक मंच पर इतने करीब से देखने का अनुभव अवर्णनीय है।

Read More : स्वामी निश्चलानंद की मांग- मक्का को घोषित किया जाए मक्केश्वर मंदिर

कार्यक्रम में क्या हुआ था उस रात

नजरूल मंच पर स्थिति के बारे में बात करते हुए शिल्पी और उनके पति कहते हैं कि कोलकाता में बहुत गर्मी थी। नजरूल मंच पर भी कई लोग थे। उसके बाद भी उन्होंने सबके अनुरोध पर गाया। उनमें इतनी ऊर्जा थी कि वह मंच पर कूद कूद कर परफॉर्म कर रहे थे। उनका आखिरी गाना था, हम रहें या न रहें कल। सुदीप्त के शब्दों में, मंगलार का शो संयोग से केके का आखिरी शो था और उनके साथ हमारा पहला शो था। उन्होंने केके से ग्रीन रूम में बात की। उन्होंने बस अपने गीतों की सूची दिखाई। उन्होंने मंच पर उन गीतों को गाया। वहां भी वह ठीक थे। उन्होंने अपने हाथ से कुर्सी लाई और हमें बैठने दिया। इतने कम समय में उन्होंने जो ईमानदारी दिखाई, वह अकल्पनीय है।

मुझे आज की वे घटनाएँ बहुत अच्छी तरह याद हैं। हालांकि सेरेमनी के दौरान वह बार-बार पसीना पोंछ रहे थे। उन्हें गाने में भी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने कहा कि भी उन्हें बहुत गर्मी लग रही है। इधर शिल्पी का दावा है कि केके शो के अंत में भी बहुत उत्साहित थे। समारोह के अंत में भी केके लोगों का अभिवादन करते हुए निकले। मुझे समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों हुआ? वह शो के दौरान कभी स्टेज से बाहर नहीं गए। मंच पर एलईडी लाइटें जल रही थीं। हॉल में तापमान बढ़ गया था। वैसे भी जो स्टेज पर परफॉर्म करते हैं, उन्हें पसीना आता ही है। ऐसे में इतनी गर्मी में किसी के लिए भी संभव नहीं है कि वह सहन कर पाये।

 

स्वामी निश्चलानंद की मांग- मक्का को घोषित किया जाए मक्केश्वर मंदिर

वाराणसी  :  वाराणसी के अस्सी स्थित मठ में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी के बाद पत्रकार वार्ता आयोजित की गई. वार्ता में गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि ज्ञानवापी में शिवलिंग ही है. वो आदि विशेश्वर हैं. किसी को संशय नहीं होना चाहिए. वे आदि विशेश्वर हैं. ज्ञानवापी परिसर को जल्द से जल्द हिंदुओं को सौंप देना चाहिए.शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि मुसलमानों को न्याय सहिष्णु होना चाहिए. उन्हें आक्रांताओं की थाती (कोई चीज) संभाल कर नहीं रखनी चाहिए. परातंत्र में मुगलवंश के कुछ शासकों ने मानवाधिकार को कुचल कर मंदिरों पर कब्जा किया. मस्जिदें बनवा दीं, लेकिन अब लोकतंत्र है. हिंदुओं को उनके धर्म स्थल लौटा देने चाहिए. इसमें ज्ञानवापी भी है जहां विश्वेश्वर महादेव विराजमान हैं.

उन्होंने कहा कि, कोई भी देश कितने भी वर्षो तक परतंत्र क्यों न रहा हो, मानवाधिकार की सीमा में उसे स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त रहता है, बिल्कुल इसी प्रकार हमारे मानवाधिकार का अतिक्रमण कर के जिन तत्वों ने इसे ध्वस्त किया. अब हमारा दायित्व बनता है कि हम इसे पुनः इसके स्वरूप में स्थापित करें. जगन्नाथ मन्दिर को लेकर कोई केस चल रहा था उसमें कोई पार्टी नहीं थी. मगर उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने मेरे पास सूचना भेजी की आपका इस पर दृष्टिकोण क्या है. मैंने तब 31 बिंदुओं में लिखित दृष्टिकोण प्रस्तुत किया. वही न्याय बन गया वही निर्णय बन गया.

मुसलमानों को न्याय सहिष्णु होना चाहिए- स्वामी निश्चलानंद

स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि ढाई दशक पहले उनके समक्ष एक प्रस्ताव आया था जिसमें श्रीराम मंदिर के समीप ही अयोध्या में मस्जिद बनाने का प्रस्ताव बना था, जिस पर कई धर्माचार्य सहमत हो गए लेकिन स्वामी निश्चलानंद के असहमत होने से नहीं बन सका. ऐसे ही राम सेतु भी नहीं टूटा.शंकराचार्य ने कहा कि इसके कोई संदेह नहीं कि ज्ञानवापी में शिवलिंग है. महादेव तो मक्का में भी विराजमान हैं, जिसे मक्केश्वर महादेव घोषित करना चाहिए. ऐसे ही ताजमहल में भी महादेव विराजमान हैं, जिसके दस्तावेज जयपुर नरेश के पास अब भी मौजूद हैं. जिसको मुस्लिम समुदाय के लोग मक्का कहकर जाते हैं. वह मक्केश्वर महादेव है. ये दोनों जगह भी शिवधाम रहे हैं. आखिर ये लोग कब तक सत्य को छिपाएंगे.

Read More : लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित, UPSSSC ने जारी की एग्जाम की नई डेट

बुद्धि हमेशा सत्य का परिचय देती हैं. इसलिए ज्ञानवापी मस्जिद में मिले स्वयम्भू शिवलिंग को फव्वारा कहने वाले लोग कब तक सत्य को छिपाएंगे. उन्होंने ऐसे धर्माचार्यों के वजूद को कटघरे में खड़ा किया जो शिवलिंग होने पर आशंका कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को किसने धर्माचार्य बनाया जिनको धर्म और आध्यात्म के बारे में जानकारी ही नहीं. उन्होंने कहा कि काशी प्रवास पर हूं, इसलिए ऐसे धर्माचार्य उनके साथ विचार रख सकते हैं, जिसके बाद उनकी आशंकाओं को बिंदुवार दूर कर देंगे.

 

लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित, UPSSSC ने जारी की एग्जाम की नई डेट

डिजिटल डेस्क : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम बदल दिया है. लेखपाल भर्ती परीक्षा अब 24 जुलाई को कराई जाएगी. आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

24 जुलाई को होगी लेखपाल भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन (UPSSSC) के अनुसार, राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को प्रस्तावित थी. लेकिन अब यह परीक्षा 24 जुलाई 2022 को आयोजित की जानी है. इसके अलावा सम्मलित प्रवर/ अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा 29 जून 2022 को प्रस्तावित थी. लेकिन अपरिहार्य कारणों से परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है, परीक्षा अब 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी.

Read More : आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पटेल

लेखपाल के 8085 पदों पर होनी है भर्ती
दरअसल, प्रदेश में लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए 247667 उम्मीदवारों को पात्र पाया गया है. जबकि लेखपाल भर्ती के लिए कुल 1390305 आवेदन दिए गए थे. लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी में मिले स्कोर के आधार पर कैटेगरीवाइज 15 गुना अधिक उम्मीदवारों को अर्ह घोषित किया गया था. प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती होनी है.

 

आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पटेल

डिजिटल डेस्क :  कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल गुरुवार को यानी आज भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं. भाजपा में शामिल होने के पहले उन्होंने आज सुबह सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नया अध्याय शुरू करने जा रहा हूं. भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा. आपको बता दें कि पिछले महीने हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्‍तीफा देते हुए शीर्ष नेतृत्‍व पर कटाक्ष किया था.

भाजपा में शामिल होने के पहले घर में पूजा
गांधीनगर में भाजपा कार्यालय के बाहर हार्दिक पटेल के पोस्‍टर नजर आ रहे हैं. पोस्‍टर में उनके साथ पीएम मोदी, भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह नजर आ रहे हैं. भाजपा का दामन थामने के पहले हार्दिक पटेल ने गुरुवार सुबह घर में पूजा की जिसकी तस्‍वीर सामने आयी है.

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को दिया झटका
यहां चर्चा कर दें कि गुजरात कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल के 2 जून को भाजपा में शामिल होने की खबर 31 मई को आयी थी. न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने यह खबर खुद पाटीदार नेता के हवाले से दिया था. गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका हार्दिक पटेल ने पिछले दिनों दिया. पाटीदार नेता ने कांग्रेस से इस्‍तीफा देते हुए ट्विटर पर कांग्रेस पर कटाक्ष किया था. हार्दिक पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गये त्यागपत्र को ट्विटर पर पोस्ट किया और पार्टी पर कई तरह के आरोप लगाये. इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के काम की तारीफ की थी. इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे थे.

कांग्रेस से इस्‍तीफा देते हुए हार्दिक पटेल ने क्‍या किया था ट्वीट

भाजपा में शामिल होने जा रहे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने जानकारी दी थी कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. हार्दिक ने कांग्रेस पर गुजरात विरोधी सोच होने का आरोप तक लगा दिया था. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सिर्फ विरोध की राजनीति कर रही है और खुद को एक विकल्प के तौर पर पेश करने में असफल साबित हुई है. अपने ट्विटर वॉल पर उन्होंने कहा था कि आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी. मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा.

Read More : सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी को ED का बुलावा

 

सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी को ED का बुलावा

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED ने नोटिस भेजा है| कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह दावा किया है | कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है। हमें डराने के लिए ऐसा किया जा रहा है, लेकिन हम न डरेंगे और न झुकगें। डटकर इसका सामना करेंगे।”

सिंघवी ने कहा, ‘ईडी ने 8 जून को राहुल गांधी और सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है | सोनिया इस पूछताछ में जरूर शामिल होंगी | राहुल फिलहाल विदेश गए हैं | अगर वह तबतक वापस आ गए तो जाएंगे | वरना ईडी से और वक्त मांगा जाएगा | ‘

रणदीप सुरजेवाला ने ईडी को घेरा

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणदीप सुरजेवाला ने ईडी को घेरा | वह बोले कि पूरी साजिश के पीछे पीएम हैं और ED उनकी ‘पालतू’ एजेंसी है | सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है | उन्होंने ईडी के नोटिस को नई कायराना हरकत बताया है | सुरजेवाला ने कहा कि नेशनल हेराल्ड 1942 का अखबार था | उस वक्त ब्रिटिश सरकार ने इसको दबाने का काम किया था. अब मोदी सरकार ईडी का इस्तेमाल करके ऐसा कर रही है.

आपको बताते चलें ,ईडी ने हाल ही में यंग इंडियन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के चलते मामला दर्ज किया था। इसी को नेशनल हेराल्ड का स्वामित्व प्राप्त है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत सोनिया और राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इससे पहले एजेंसी ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से भी पूछताछ की थी।

Read More : कॉन्सर्ट में ऐसा क्या हुआ …. भारतीय संगीत का एक रौशन सितारा बुझ गया

 

 

कॉन्सर्ट में ऐसा क्या हुआ …. भारतीय संगीत का एक रौशन सितारा बुझ गया

भारतीय संगीत का एक रौशन सितारा हमारे साथ अब नहीं रहा | बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नथ, जिन्हें लोग केके के नाम से जानते हैं वो अब हमारे बीच नहीं रहे | मंगलवार को केके ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया | उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं | केके के निधन से परिवार , बॉलीवुड समेत सिंगर के तमाम फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है | हर किसी की आंखें इस समय नम हैं |

केके की मौत को लेकर पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उन्हें हार्ट अटैक आया था | हार्ट अटैक आने की वजह से ही केके का निधन हुआ है | बताया जा रहा था कि केके कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे, जिसके बाद स्ट्रोक आने से उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया |

केके की मौत बनी सस्पेंस 

अब केके की मौत के मामले में नई जानकारी सामने आ रही है | जिसने कोलकाता में सिंगर केके की मौत को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है | पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनके माथे और होठों पर चोट के निशान मिले हैं. इसके बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मौत (Unnatural Death) का मामला दर्ज किया है | पुलिस केके की मौत के मामले में आयोजकों और होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है | केके के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं | ऐसे में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है | केके का आज कोलकाता के अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा |

बॉलीवुड के मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की मंगलवार रात कोलकाता में निधन हो गया | केके बॉलीवुड के वो गायक थे, जिनके गाए गाने कभी पुराने नहीं होते | खुदा जाने जैसा रोमांटिक गाना हो,इट्स द टाइम टू डिस्को या फिर कोई कहे कहता रहे जैसे डांस नंबर्स | एक रौशन सितारे को खामोश होता देखना वाकई दिल को तोड़ने वाला है |

Read More : बंगले में मिली एक डायरी ,गड़बड़झाले की डिटेल होने का डिप्टी सीएम ने किया दावा

बंगले में मिली एक डायरी ,गड़बड़झाले की डिटेल होने का डिप्टी सीएम ने किया दावा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी को घेरते हुए दावा किया | डिप्टी सीएम ने बताया की उनके आवास पर एक डायरी मिली जिसमें पिछली सरकार के तहत बजट से संबंधित जानकारी मिली है। उन्होंने विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान इस डायरी के बारे में खुलासा किया। हालांकि , उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उस पार्टी का नाम नहीं लिया जिस सरकार से संबंधित यह बजट है। उनका आरोप है कि डायरी में बजट में पैसे के गड़बड़झाले की डिटेल है।

केंद्रीय मंत्री के विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित आवास पर एक डायरी मिलने का दावा किया गया है ,जिसमें उनके अनुसार, उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारों में किसी सरकार के तहत बजट से संबंधित जानकारी है। इसमें पैसों की गड़बड़ी की डिटेल मौजूद है।

डिप्टी सीएम ने बताए ‘कोड वर्ड’

इस डायरी में कोड में बातें लिखी गई हैं और जी, एस, ए, आर और एन के रूप में चार लोगों का वर्णन किया गया है। जिसे ‘जी” के रूप में वर्णित किया गया है, वह काफी पावरफुल व्यक्ति प्रतीत हो रहा है क्योंकि उसे मुख्यमंत्री से भी अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। इसी तरह, ‘एस’ के रूप में वर्णित व्यक्ति को पैसा इकट्ठा करना था और इसे ‘ए’ को देना था। यह राशि नकद नहीं बल्कि इसे ट्रांसफर करना था | ‘आर’ के रूप में वर्णित व्यक्ति को एकत्र किए गए धन का प्रबंधन करना था और ‘एन’ के पास पूरे ऑपरेशन की जिम्मेदारी थी।”

डायरी का खुलासा करने के साथ उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला | उन्होंने कहा, “मेरे समाजवादी दोस्त इस डिटेल को डिकोड करने में सक्षम होंगे | हमें अभी इसे डिकोड करना है।” ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के उस बयान के तुरंत ये बातें कहीं, जिनमें उन्होंने देश के उत्थान के लिए अथक प्रयास करने वाले समाजवादी नेताओं के सिद्धांतों की अनदेखी के लिए भाजपा पर हमला किया था।

ब्रजेश पाठक ने सामाजवादी पार्टी पर परिवारवाद की राजनीती करने का आरोप लगाया | उन्होंने कहा , सपा के बड़े नेताओं ने समाजवाद की परिभाषा को ही बदल कर रख दिया। उन्होंने प्रशासन को समाज के लिए काम करने के बजाय अपने परिवार तक ही सीमित रखा। हालांकि, ब्रजेश पाठक का संबोधन पूरा होने तक अखिलेश विधानसभा से जा चुके थे।

Read More : राकेश टिकैत पर फेंकी गई स्याही , कटघरे में स्थानीय पुलिस

राकेश टिकैत पर फेंकी गई स्याही , कटघरे में स्थानीय पुलिस

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का काली स्‍याही फेंके जाने के बाद पहला बयान सामने आया है। राकेश टिकैत ने कहा है कि काली स्‍याही और जानलेवा हमले भी किसानों की आवाज को दबा नहीं सकते हैं | हालाँकि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। राकेश टिकैत ने उन पर हुए इस हमले के लिए स्थानीय पुलिस को जिम्‍मेदार ठहराया। साथ ही भाजपा शासित राज्‍य सरकार की इसमें मिली भगत बताई।

राकेश टिकैत सोमवार को कर्नाटक की राजधानी स्थित गांधी भवन में किसान संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे | इस दौरान कुछ लोगों ने काफी उपद्रव मचाया और राकेश टिकैत के मुंह पर काली स्‍याही फेंक दी | किसान नेता ने सोमवार देर रात मामले को लेकर ट्वीट किया, ”काली स्याही और घातक हमले इस देश के किसानों, मजदूरों, दलितों, शोषितों, पिछड़ों और आदिवासियों की आवाज को दबा नहीं सकते। लड़ाई आखिरी सांस तक जारी रहेगी।”

किसान संगठन ने उठाई पुलिस पर कार्यवाही की मांग

राकेश टिकैत के अपमान के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने आवाज़ उठाई और स्याही फेंकने वालों के लिए सख्त सजा की मांग की। आपको बताते चले ,किसानों की 40 से अधिक यूनियन के संगठन ने मांग की है कि, ‘इस लापरवाही के दोषी’ पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाए और मामले में न्यायिक जांच का आदेश दिया जाए।

वहीं कर्नाटक के गृहमंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने राकेश टिकैत के आरोपों को नकार दिया है। उन्‍होंने कहा, ‘देखिए, इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मैं जांच अधिकारियों के संपर्क में हूं। इस हमले की मैं निंदा करता हूं। हालांकि, देश का संविधान सभी को अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता देता है। किसान सम्मेलन के आयोजकों ने एक प्रेस कांफ्रेस करके स्याही प्रकरण के लिए किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर पर अपना शक जताया है।

Read More : गर्मी की तपिश से आमजन का हाल बेहाल, वाटर पार्क बना जी का जंजाल

अफवाहों के दौर से गुजरती राजधानी

लखनऊ – वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में मंदिर और मस्जिद मामले को लेकर अफवाहों का दौर चल रहा है | राजधानी में विगत शुक्रवार को टीले वाली मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह की खबर चली |  जिसके  मद्देनजर नमाजियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई | शासन की कड़ी व्यवस्था के चलते मामला शांत हो गया | इसी तरह से रविवार सायंकाल खबर अफवाह फैलाई गई की हिंदू संगठन द्वारा टीले वाली मस्जिद पर झंडा फहराने की योजना बनाई जा रही | खबर मिलते ही दर्जनों मीडिया कर्मी वहां एकत्रित हो गए लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी|

अफवाह से भड़की राजधानी

रात्रि 10:00 बजे के उपरांत एक ऑटो रिक्शा टीले वाली मस्जिद के गेट पर आकर रुका जिसपर फ्लेक्स लगाने का सारा सामान रखा हुआ था | सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में ई-रिक्शा ड्राइवर सहित एक व्यक्ति को दबोच लिया | मामले की सूचना मिलते ही रूमी गेट चौकी प्रभारी व चौक कोतवाली प्रभारी अपने दल बल के साथ पहुंच गए | जब पुलिस द्वारा बैनर खोल के देखा गया तो वह बैनर पार्टी संगठन का निकला | बैनर में धार्मिक स्वतंत्रता से संबंधित अनुच्छेद लिखे हुए थे लेकिन मामले की नजाकत को देखते हुए कोतवाली प्रभारी दोनों व्यक्तियों को माल सहित थाने ले गए | फिलहाल वर्तमान समय राजधानी में अफवाहों का दौर चरम पर चल रहा है |

इस सम्बंध में भीम आर्मी के प्रदेश संगठन सचिव आजाद अनिकेत धानुक के अनुसार ,ये कोई राजनीतिक स्टंट नहीं है हम देश के नागरिकों को सुरक्षा की दृष्टि से संविधान के बारे में जागरुक कर रहे है | हमें नहीं लगता कि ये कार्य कहीं से संविधान के विरुद्ध है | मैं पुलिस द्वारा उठाए गए कदम की निंदा करता हूं।

Read More : गर्मी की तपिश से आमजन का हाल बेहाल, वाटर पार्क बना जी का जंजाल

घर के आंगन से खेलते-खेलते गायब हुई मासूम, दूसरे दिन बरामद हुआ शव

बहराइच-सन्तोष शुक्ल : थाना मोतीपुर के ग्राम पंचायत कुड़वा निवासी मुकेश कुमार की 4 वर्षीय पुत्री प्राची रविवार दोपहर अपने आंगन में खेल रही थी । खेलते-खेलते अचानक बालिका आंगन से लापता हो गई। परिवारजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन मासूम बालिका नहीं मिली | जिसके बाद परिवारजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सोमवार सुबह 6 बजे के आसपास घर के कुछ ही दूरी पर मासूम का शव बरामद हुआ । शव देखकर परिजन रोने चिल्लाने लगे। सूचना पुलिस को दी गई थाना प्रभारी मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार ,बालिका के शव पर चोट के निशान पाए गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने घटनास्थल का मुआयना किया । फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है  |

Read More : गर्मी की तपिश से आमजन का हाल बेहाल, वाटर पार्क बना जी का जंजाल

क्या हुआ था आँगन में मासूम के साथ

थाना मोतीपुर के ग्राम पंचायत कुड़वा निवासी मुकेश कुमार की 4 वर्षीय पुत्री प्राची रविवार दोपहर अपने आंगन में खेल रही थी । खेलते-खेलते अचानक बालिका आंगन से लापता हो गई। परिवारजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन मासूम बालिका नहीं मिली | जिसके बाद परिवारजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

थाना प्रभारी मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार ,बालिका के शव पर चोट के निशान पाए गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने घटनास्थल का मुआयना किया । फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है  |

क्या रिपोर्ट आई पोस्टमार्टम में मासूम की

थाना मोतीपुर के ग्राम पंचायत कुड़वा निवासी मुकेश कुमार की 4 वर्षीय पुत्री प्राची रविवार दोपहर अपने आंगन में खेल रही थी । खेलते-खेलते अचानक बालिका आंगन से लापता हो गई। परिवारजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन मासूम बालिका नहीं मिली | जिसके बाद परिवारजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

गर्मी की तपिश से आमजन का हाल बेहाल, वाटर पार्क बना जी का जंजाल

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़ जिले में गर्मी की तपिश से आमजन का हाल बेहाल है। ऐसे में शनिवार और रविवार छुट्टी के अवसर पर युवक युवतियां व बच्चे झालावाड़ शहर के वाटर पार्क पहुंचकर ठंडक का मजा लेते हुए मौज मस्ती करते नजर आते हैं, लेकिन छुट्टियों के बीच मौज मस्ती के दौरान कभी-कभी लापरवाही भी भारी पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया जब झालावाड़ के मुकुंदरा वाटर पार्क और रिसॉर्ट में छुट्टी का आनंद लेने पहुंचे एक युवक को वाटर पार्क की स्लाइडर की चोट लग गई और वह गंभीर घायल हो गया।  गार्ड्स ने घायल युवक को तुरंत पानी से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया।

Read More : भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी , लीपापोती देख विधायक ने की लिखित शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार झालावाड़ के मुकुंदरा वाटर पार्क में कुछ युवक-युवतियां छुट्टी का मजा लेने के लिए पहुंचे थे। इन्हीं में से एक युवती वाटर पार्क के ऊंचाई वाली स्लाइड से स्लाइडिंग करती हुई नीचे आ रही थी, उसी दौरान स्लाइड के टेल पर खड़ा युवक अपना ध्यान खो बैठा और इसी बीच स्लाइडिंग प्लेट पर तेज रफ्तार में नीचे आई युवती के स्लाइडर की हिट युवक के सिर में लग गई। तेज टक्कर के कारण युवक के सिर से खून बह निकला और पानी में डूब गया। मौके पर खड़े युवक और वाटर पार्क के सिक्योरिटी गार्ड्स ने घायल युवक को तुरंत पानी से बाहर निकाला और अस्पताल में उपचार हेतु भिजवाया जहां युवक का उपचार करवाया गया। फलक युवक की हालत खतरे से बाहर है लेकिन घटना ने कहीं ना कहीं मौज मस्ती के बीच लापरवाही बरतने वाले युवाओं को भी सावधानी बरतने का संदेश दे दिया।

सड़क दुर्घटना को लेकर उत्तर प्रदेश व कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों के बीच हुई वार्ता

29 मई- जनपद बहराइच के थाना मोतीपुर अन्तर्गत नैनिहा मण्डी के निकट हुई सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई जी द्वारा वार्ता की गयी। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बोम्मई को आश्वस्त किया गया है कि दुर्घटना में घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज मुहैय्या कराया जा रहा है। इस सम्बन्ध में अधिकारियों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि सड़क दुर्घटना को लेकर दोनों राज्यों के उच्चाधिकारी भी एक-दूसरे के सम्पर्क में है।

इसके अलावा जनपद बहराइच के डीएम व एसएसपी भी कर्नाटक राज्य के जनपद बीडर व गुलबर्ग के डीएम व एसएसपी से सम्पर्क में बने हुए है। सड़क दुर्घटना से प्रभावित सभी व्यक्ति जनपद बीडर अथवा गुलबर्ग के निवासी हैं। डीएम डॉ. चन्द्र ने यह भी बताया कि शवों को भेजने की व्यवस्था की जा रही है तथा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का समुचित इलाज भी कराया जा रहा है। दुर्घटना में शामिल व्यक्तियों के जो भी रिश्तेदार व परिजन जनपद पहुॅच रहे हैं उनके भी ठहरने व खान-पान की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

Read More : भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी , लीपापोती देख विधायक ने की लिखित शिकायत

उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटना में घायल मरीज़ों के इलाज को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। एक ओर जहॉ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने अन्य अधिकारियों के साथ महर्षि बालार्क ज़िला चिकित्सालय, बहराइच पहुॅच कर घायलों का हाल-चाल पूछा तथा मौके पर मौजूद चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैय्या कराया जाय। इसके उपरान्त डीएम व एसएसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ घटना स्थल का भी निरीक्षण किया।

भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी , लीपापोती देख विधायक ने की लिखित शिकायत

भाजपा सरकार जहाँ एक तरफ भ्रष्टाचार ख़त्म करने की बात कर रही तो वही दूसरी तरफ उसी सरकार के लिए काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जा रहे है | एक नया मामला संज्ञान में आया है जो की शोहरतगढ़ सीट का है | शोहरतगढ़ विधानसभा के जीतपुर बांध पर बनी सड़क जगह-जगह से धस चुकी है। करीब 7 किलोमीटर तक बनी इस सड़क की लागत करीब 9 करोड़ रुपए है। यह सड़क त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सिद्धार्थनगर के द्वारा बनवाई जा रही है। इस सड़क का निर्माण चार-पांच महीनों से चल रहा था। लेकिन इस पर लेपन का कार्य मई में शुरू हुआ | लेकिन सड़क में मानक की धज्जियां उड़ाई गई हैं |

एक तरफ सड़क बनती जा रही है तो दूसरी तरफ धंसती और उखड़ती जा रही है। जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं | स्थानीय लोगों का कहना है कि , अगर 20 दिन में ही सड़क इस तरह उखड़ और धंस जाएगी तो आगे क्या होगा। इस सड़क के बनने से भी लोग काफी खुश थे लेकिन भ्रष्टाचार के इस खेल ने उन्हें निराश कर दिया |

Read more : यूरोप में मंकी पॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी में अलर्ट जारी

भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी

वहीं मामले की जानकारी होते ही स्थानीय विधायक विनय वर्मा ने जिला अधिकारी से इस पर कठोर कार्रवाई करने को कहा| लेकिन मामले में लीपापोती देख विधायक ने इस मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। जिसमें उन्होंने इस सड़क की उच्चस्तरीय जांच कराकर ठेकेदार और विभाग के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है ।

जबकि इस मामले में जिलाधिकारी संजीव रंजन का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आने के बाद पीडब्ल्यूडी के ई एक्स ई एन को मौके पर भेज कर जांच कराई गई। जांच में सड़क धंसने की बात तो सामने आई है । जिलाधिकारी ने कहा कि अभी इस सड़क के निर्माण में पेमेंट नहीं हुआ है और निर्माण कार्य चल रहा है और ठेकेदार को काम को सही कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की हर स्तर से जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read more: 2024 के चुनावों के लिए अभी से जुटना होगा-सीएम योगी

तारा एयरलाइंस का विमान हुआ लापता

नेपाल के पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ा तारा एयरलाइंस का विमान लापता हो गया है। इस विमान में 4 भारतीय नागरिक और 3 जापानी नागरिक भी शामिल हैं। बाकी यात्री नेपाली नागरिक हैं। विमान में चालक दल समेत कुल 22 लोग सवार थे। विमान की तलाश शुरू कर दी गई है। मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया, “विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर उसे माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया था जिसके बाद से उस विमान से संपर्क नहीं हो पाया है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदींद्र मणि पोखरेल ने कहा कि गृह मंत्रालय ने लापता विमान की तलाश के लिए मस्टैंग और पोखरा से दो निजी हेलीकॉप्टर तैनात किया गया हैं। यह हेलीकॉप्टर लापता विमान की तलाश में जुट गए हैं।नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया नेपाली सेना ने एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर को लेटे, मस्टैंग के लिए रवाना किया गया है, जो लापता तारा एयर विमान का संदिग्ध तरीके से लापता होने का क्षेत्र है।

नेपाल के काठमांडू में भारतीय दूतावास ने लापता विमान के संबंध में एक आपातकालीन हॉटलाइन नंबर जारी कर दिया है। जिसका नंबर +977-9851107021 है। विमान में 4 भारतीयों समेत 22 लोगों सवार थे। दूतावास ने ट्वीट करते हुए लिखा, “दूतावास लापता यात्रियों के परिवार के संपर्क में है।”

Read more : 2024 के चुनावों के लिए अभी से जुटना होगा-सीएम योगी

2024 के चुनावों के लिए अभी से जुटना होगा-सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर में दीप जलाकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें 2024 के लिए अभी से तैयारी करनी है। 2024 में मोदीजी को फिर प्रधानमंत्री बनाने में यूपी का बड़ा योगदान होगा। उत्तर प्रदेश की 75 लोकसभा सीटों का लक्ष्य लेकर अभी से हम आगे बढ़ेंगे।

यह कार्य समिति 2024 के संकल्पों को पूरा करेगी। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर हमें घर-घर जाना होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर यूपी की जनता ने 5 साल पहले भाजपा की सरकार बनाई। बीते पांच सालों में हमने यूपी की छवि बदली है। पहले की सरकारों ने यूपी को बहुत पीछे धकेल दिया था। योगी ने कहा कि , यह पहला मौका था कि यूपी में सड़कों पर अलविदा की नमाज नहीं हुई। यह नमाज सिर्फ इबादतगाह और मस्जिदों में ही होगी।

शांति से उतरवाए माइक और कम हुई आवाजे

70 हजार माइक शांति से उतरवाए गए हैं और 60 हजार की आवाज कम हुई है।सीएम योगी ने कहा कि नई सरकार के नए बजट में लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए थे।जिसमे 130 में से 97 वादों को पूरा करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 54 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था भी की गई है। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को मिली जीत के लिए योगी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने तमाम मिथकों को तोड़कर प्रदेश में दुबारा सरकार बनाई है। उत्तर प्रदेश में यह पहला अवसर 37 वर्ष के बाद आया है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में एक नये भारत के लिए भाजपा सरकार आगे बढ़ चुकी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन करते हुए कहा कि तमाम चुनौतियों के बीच मोदी के नेतृत्व में और योगी के कार्यों के आधार पर हम दुबारा सत्ता में आए।

Read more : यूरोप में मंकी पॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी में अलर्ट जारी

यूरोप में मंकी पॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी में अलर्ट जारी

यूरोप में मंकी पॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विदेश से लौटै यात्रियों की निगरानी के लिये कहा है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों में बुखार व शरीर पर चकत्ते मिलने पर तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालयों को सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। सीएमओ लखनऊ ने बताया कि यूरोप और अमेरिका में मंकीपॉक्स फैल रहा है। यूपी में वहां से बहुत से लोग आते-जाते हैं। इसलिये ऐसे लोगों पर निगरानी की जरूरत है। इसलिये सरकारी व निजी अस्पतालों को अलर्ट पर रहना जरूरी है। यदि मंकी पॉक्स के लक्षणों जैसा कोई मरीज मिलता है तो उसे तुरंत भर्ती करके आइसोलेट किया जाये।

स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिये गए हैं कि संदिग्ध मरीज के नमूने लेकर पुणे स्थित लैब में भेजकर उसकी जांच करायी जाये। मरीज का नमूना लेने और उसकी जांच के लिये भारत सरकार की एडवाइजरी का पालन करने के लिये कहा है। जिससे अन्य लोगों में संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।मंकी पॉक्स वायरस त्वचा, आंख, नाक या मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है। यह संक्रमण संक्रमित जानवर के काटने या उसके खून, शरीर के तरल पदार्थ या फिर उसको छूने से हो सकता है।

Read More : सड़क सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार की सख्त कार्यवाही जारी

क्या होता है मंकी पॉक्स

मंकीपॉक्स जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाला वायरस है। इसमें चेचक के रोगियों जैसे लक्षण होते हैं। इसका कोई सटीक इलाज नहीं है। संक्रामक होने के बावजूद इसे कम गंभीर माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी जानलेवा नहीं है फिर भी संक्रमण से बचाव के लिये सावधान रहना जरूरी है।

क्या हैं लक्षण

मंकी पॉक्स वायरस त्वचा, आंख, नाक या मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है

संक्रमित जानवर के काटने या उसके खून, शरीर के तरल पदार्थ या फिर उसको छूने से हो सकता है

मंकी पॉक्स संक्रमित जानवर का मांस खाने से भी हो सकता है

इसके लक्षण बुखार, दाने और सूजी हुई लिम्फ नोड्स हैं और इससे कई तरह की मेडिकल कॉम्पलिकेशन्स हो सकती हैं।

आमतौर मंकीपॉक्स पर 2 से 4 सप्ताह तक रहता है।

मंकीपॉक्स का इलाज चेचक के समान किया जाता है।

मंकीपॉक्स चेचक की तुलना में कम संक्रामक है और कम गंभीर है।

चेचक के टीके भी मंकीपॉक्स से सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम हैं।

Read More : निजी और सरकारी अस्पतालों से परेशान जनता ने लगाई हयात ज़फर हाशमी से गुहार

सड़क सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार की सख्त कार्यवाही जारी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दी है। उनके निर्देश पर 19 मई से चलाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सड़क मार्गों के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने, अवैध पार्किंग को रोकने, अवैध ट्रांसपोर्ट परिवहन के कारोबार में लिप्त माफियाओं को चिन्हित किए जाने के प्रयास किए गए हैं और साथ ही बडे़ शहरों के इंंट्री प्वाइंट्स पर खड़े वाहनों और सड़क के किनारे पार्किंग सुविधा रहित ढाबों पर खड़े वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। इसके तहत 658 इंंट्री प्वाइंट्स में से 18,875 वाहन हटाए गए। वहीं, पार्किंग सुविधा रहित 416 ढाबों के मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई |

गृह विभाग की ओर से अभियान की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश में चिन्हित 606 अवैध ऑटो/टैक्सी/बस स्टैंड को हटा दिया गया है और अभी भी कार्रवाई जारी है। अवैध ऑटो टैक्सी, बस स्टैंड संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के तहत 20 पर गुंडा अधिनियम, दो पर गैंगस्टर अधिनियम की कार्रवाई की जा चुकी है। इधर, 100 से अधिक वाहनों को जब्त किया जा चुका है। अवैध अतिक्रमण व पार्किंग के खिलाफ चलाए गए।

अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही जारी

इस अभियान के तहत सड़कों से अतिक्रमण को चिन्हित कर 10,687 स्थलों से अतिक्रमणकारियों को हटाया जा चुका है।इसी प्रकार 1,229 अवैध पार्किंग स्थल हटा दिए गए हैं। इस कार्रवाई में शामिल तीन व्यक्तियों पर गुंडा अधिनियम व दो व्यक्तियों पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है और 234 वाहनों को जब्त किया गया है। अवैध ट्रांसपोर्ट व परिवहन से संबंधित 9 माफियाओं को चिन्हित किया गया है और पांच प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. इन चिन्हित माफियाओं में से एक पर गैंगस्टर एक्ट और दूसरे पर गैंगस्टर एक्ट 14(1) की कार्रवाई की गई। सड़क सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग की सड़कों, नगर मार्गों व अन्य सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

Read more : निजी और सरकारी अस्पतालों से परेशान जनता ने लगाई हयात ज़फर हाशमी से गुहार

निजी और सरकारी अस्पतालों से परेशान जनता ने लगाई हयात ज़फर हाशमी से गुहार

रिपोर्टर-अनस ख़ान : कानपुर की जनता ने निजी और सरकारी अस्पतालों से परेशान होकर एम एम ए जौहर फैन असोसिएशन के अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी से मदद की गुहार लगाई| जिसके चलते हयात ज़फर हाशमी ने CMO कानपुर को ज्ञापन देने का समय लिया| हयात ज़फर हाशमी का कहना है CMO कानपुर को ज्ञापन देने उर्सला अस्पताल पहुचें तो CMO कानपुर वहां मौजूद नहीं थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि दो दिन पूर्व उन्होंने कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नेपाल सिंह को लिखित में पत्र भेज था | 23 मई को उनका प्रतिनिधि मंडल उनसे भेंट करके कानपुर के निजी और सरकारी अस्पतालों की मनमानी और अनियमिताओं को लेकर आपसे अवगत कराना चाहता है

ज्ञापन को चस्पा कर हयात ज़फर हाशमी ने किया विरोध

जब आज उनका प्रतिनिधि मंडल परिषद पहुचा, तो ना ही CMO मिले और ना ही उनका कोई प्रतिनिधि | अफसोस उन्हें अधिकारियों की संवेदनहीनता को देखते हुए खाली पड़ी कुर्सी पर ज्ञापन को चस्पा करना पड़ा | हयात ज़फर हाशमी का कहना है | कुर्सी पर बैठ कर उनकी मांगों को सुनने वाला कोई नहीं है | इसलिए खाली कुर्सी पर ज्ञापन रख कर आग्रह किया है |

Read More : हिंडौन में 4 साल की बच्ची से रेप ,मासूम को उठाकर ले गया दरिंदा, सुबह मिली लहुलुहान

मेडिकल स्टोर व मोबाइल की दुकान से चोरों ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ़

कौशल सिहं लखीमपुर- शुक्रवार रात चोरों ने इदरीस मेडिकल स्टोर व जफर मोबाइल की दुकानों को शटर गैस कटर से काट कर लाखों की दवाईयां समेत हजारों के नये कीपैड व एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोर चुरा ले गये । गोला कोतवाली क्षेत्र के केशवापुर चौराहे पर भेलवा रोड के किनारे लोहे की दुकान को शुक्रवार की रात चोरों ने निसाना बनाया |पड़ोस के  होटल में सो रहे होटल स्वामी विजय कुमार को सुबह करीब तीन  बजे कुछ आहट लगी तो उसने जफर की दुकानों की तरफ जा कर देखा तो दुकान के सामनें एक बाईक खडी हुई थी वहीं पर  दो ब्यक्ति सटर के पास खडे हुये थे विजय ने शोर मचाया तो चोर बाइक लेकर सिसांवा कला रोड की तरफ भाग निकले विजय ने फोन पर  घटना की सूचना दुकान स्वामी को दी ।

Read More : हिंडौन में 4 साल की बच्ची से रेप ,मासूम को उठाकर ले गया दरिंदा, सुबह मिली लहुलुहान

गैस भरनें वाले छोटे सिलेंडर से सटर काटा गया |मौके से सिलेंडर बरामद हुआ | चोरों नें दुकान में लगे सी सी टी वी कैमरों का वायर काट दिया |  कैमरों को  उपर की तरफ मोड दिया गया |  मौके पर पहुंची गोला पुलिस नें सी सी टी वी फुटेज  खगांल कर जांच शुरू कर दी है।

जफर अली ने बताया कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है | लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है |
केसवापुर चौराहा थाना हैदराबाद व कोतवाली गोला दो थाना क्षेत्रों के बीच आता है । चौराहा मुख्य मार्ग गोला लखीमपुर नेशनल हाईवे पर है | जबकि रात भर पुलिस भी कांबिंग करती है |

शिक्षा मंत्री सहकारिता मंत्री ने उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का किया लोकापर्ण

निम्बाहेड़ा में राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री डाॅ.बी.डी. कल्ला एवं सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में शिक्षा विभाग अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसके अन्तगर्त चित्तौड़गढ़ जिले के शिक्षा अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने कहा कि राष्ट्रीय सवेर् में पूरे भारतवषर् में राजस्थान राज्य पहले स्थान पर रहा है । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में पूरे राजस्थान की 3800 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों को क्रमोन्नत करके उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत कर दिया गया है ।

रीट परीक्षा से भी ऐतिहासिक संख्या में दस हजार से अधिक शिक्षकों की भतीर् की जा रही है । महात्मा गांधी विद्यालयों में गरीब विद्याथिर्यों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा । महात्मा गांधी विद्यालयों में भी 10,000 से अधिक शिक्षकों की भतीर् करने जा रही है। प्रारम्भ में शिक्षा मंत्री डाॅ. कल्ला एवं सहकारिता मंत्री आंजना ने सभागार में माॅ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर द्वीप प्रज्जवलि किया।  डाॅ. कल्ला एवं सहकारिता मंत्री आंजना के बैठक स्थल पर पहुॅचने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गुलदस्ता भेटकर ढोल नगाडो के साथ स्वागत अभिनंदन किया।

Read More :हिंडौन में 4 साल की बच्ची से रेप ,मासूम को उठाकर ले गया दरिंदा, सुबह मिली लहुलुहान

 मंत्री ने बच्चो को दी शिक्षा

डाॅ.बी.डी. कल्ला मंत्री ने कहां है कि बच्चों को नैतिक शिक्षा भी प्रदान की जाए ताकि वे राष्ट्र के उत्तरदाई नागरिक बनकर राष्ट्र का नाम रोशन करें । शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से आनंददायी शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया । मंत्री ने सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओं को अधिकारी पूरी इमानदारी और मेहनत के साथ लागू करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने विद्यालयों में एसडीएमसी विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति को मजबूत किया है ताकि वे विद्यालय में होने वाले विकास एवं शिक्षण कायर् की अच्छी तरह से मॉनिटरिंग कर सके।

डॉक्टर बी डी कल्ला ने इस अवसर पर कहा जिला कलेक्टर को आदेशित किया कि विद्यालयों में निमार्ण कायर् कराने के लिए मनरेगा को निमार्ण कायर् से जोड़ें ताकि कम लागत में अधिक मात्रा में निमार्ण कायर् हो सके।
सहकारिता मंत्री आंजना ने कहा है कि महात्मा गांधी विद्यालयों में नई भतीर् करते समय शिक्षकों से 5 साल तक ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी सेवा करने का वचन लिया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की स्कूल खाली नहीं रहे। मंत्री आंजना ने उपस्थित अधिकारियों को निदेर्शित करते हुए कहा की रमसा के निमार्ण कायोर् में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।

बैठक में जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, उपखण्ड अधिकारी चंद्रशेखर भंडारी, विकास अधिकारी कुशलेश्वर सिंह , संयुक्त निदेशक अंजलीका पलोत, सीबीईओ इंदिरा गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read More :करौली में नरेगा साइट का न्यायाधीश ने किया औचक निरीक्षण