मंगलवार, 3 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

हिंडौन में 4 साल की बच्ची से रेप ,मासूम को उठाकर ले गया दरिंदा, सुबह मिली लहुलुहान

हिंडौन-करौली जिले के हिंडौन में अज्ञात बदमाशों ने 4 साल की मासूम से रेप किया है आरोपी ने मासूम को बेरहमी से नोचा जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है मासूम परिजनों के पास सो रही थी| लेकिन देर रात जब परिवार के लोग जागे तो बच्ची बिस्तर से गायब मिली परिजनों ने रात को ही पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बच्ची को ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा | शनिवार को सुबह स्थानीय लोगों ने बच्ची को फ्लाईओवर के पास लहुलुहान हालत में देखा तो परिजनों को सूचना दी, परिजन बच्ची को लेकर हिंडौन अस्पताल पहुंचे जहां से उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया।

रात क्या हुआ मासूम के साथ

जानकारी के अनुसार, एक घुमंतु परिवार शुक्रवार रात को शहर के फ्लाईओवर के पास सो रहा था | बच्ची भी अपने परिजनों के साथ सो रही थी | देर रात को अज्ञात व्यक्ति मासूम को उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया| आरोपी मासूम को फ्लाईओवर के पास पटक कर फरार हो गया | शनिवार सुबह उधर से गुजर रहे लोगों को खून से लथपथ बालिका बेहोशी की हालत में मिली, उन्होंने बच्ची को हिंडौन के जिला अस्पताल पहुंचाया जहां मेडिकल बोर्ड ने बच्ची की स्वास्थ्य जांच की। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसको जयपुर रेफर कर दिया।

Read More :करौली में नरेगा साइट का न्यायाधीश ने किया औचक निरीक्षण

आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित:एसपी -मामले की जानकारी होते ही करौली एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया, एसडीएम ,एएसपी, डीएसपी किशोरी लाल और हिंडौन की नई मंडी थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंचे, एसपी ने बच्ची के परिजनों से घटना की जानकारी ली | इसके बाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया, सूचना पर एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। एसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।