Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 82

What is digital marketing ? also called online marketing

Digital marketing, also called online marketing, refers to all marketing efforts that occur on the internet. Businesses leverage digital channels such as search engines, social media, email, and other websites to connect with current and prospective customers. This also includes communication through text or multimedia messages.

Any marketing that uses electronic devices and can be used by marketing specialists to convey promotional messaging and measure its impact through your customer journey. In practice, digital marketing typically refers to marketing campaigns that appear on a computer, phone, tablet, or other device.

It can take many forms, including online video, display ads, search engine marketing, paid social ads and social media posts.  Did you know that more than 3 quarters of Americans go online on a daily basis? Not only that, but 43% go on more than once a day and 26% are online “almost constantly.”

These figures are even higher among mobile internet users. 89% of Americans go online at least daily, and 31% are online almost constantly. As a marketer, it’s important to take advantage of the digital world with an online advertising presence, by building a brand, providing a great customer. These figures are even higher among mobile internet users. 89% of Americans go online at least daily, and 31% are online almost constantly.

Also Read : इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक से घर के नजदीक से ही निकलवा सकेंगे रुपए

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना को सौंपा स्वदेशी वॉरशिप

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के दौरे पर आज यहां पहुंचे हैं | जहां उन्होंने भारतीय नौसेना के शिवालिक-क्लास फ्रीगेट आईएनएस दूनागिरी को हुगली नदी में लॉन्च किया | उत्तराखंड की एक चोटी के नाम पर रखे गए इस युद्धपोत का निर्माण कोलकता स्थित गार्डन रिच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स यानि जीआरएसई शिपयार्ड ने किया है |

 

आईएनएस दूनागिरी प्रोजेक्ट-17ए का चौथा युद्धपोत है जिसे आज लॉन्च किया गया. इस प्रोजेक्ट के तहत नौसेना के लिए कुल सात शिवालिक क्लास फ्रीगेट बनाए जाने हैं| इनमें से चार मुंबई स्थित मझगांव डॉकयार्ड में तैयार किए जा रहे हैं और बाकी तीन जीआरएसई में | मझगांव डॉकयार्ड पहले ही इस क्लास के दो युद्धपोत समंदर में लॉन्च कर चुका है | पिछले महीने ही इस क्लास का तीसरा युद्धपोत , उदयगिरी लॉन्च किया गया था | जीआरएसई का ये दूसरा युद्धपोत है | ये सभी सातों युद्धपोत देश की अलग-अलग पर्वत-श्रृंखला के नाम पर रखे गए हैं |

बाकी शिवालिक क्लास युद्धपोत की तरह ही दूनागिरी भी रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की एक अहम पहचान है | इस युद्धपोत में 75 प्रतिशत हथियार, उपकरण और सिस्टम स्वदेशी हैं | इन सभी युद्धपोतों का डिजाइन नौसेना के डायरेक्टरेट ऑफ नेवल डिजाइन ने तैयार किया है |

INS दूनागिरी की ये है खासियत

दूनागिरी सहित प्रोजेक्ट 17ए के सभी फ्रीगेट शिवालिक क्लास प्रोजेक्ट-17 के युद्धपोतों का फॉलो-ऑन हैं और सभी में पहले वालों से बेहतर स्टेल्थ फीचर्स , एडवांस वैपन , सेंसर्स और प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम हैं |

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जिस दूनागिरी युद्धपोत लॉन्च किया है , ये नौसेना के ही पुराने दूनागिरी एएसडब्लू फ्रीगेट का अवतार है | पुराना फ्रीगेट 33 साल की सेवाएं पूरा करने के बाद वर्ष 2010 में रिटायर हो गया था | उसी के नाम पर नए फ्रीगेट का नाम रखा गया है | दरअसल , भारतीय नौसेना की ये परंपरा है कि रिटायर डि-कमीशन युद्धपोत के नाम पर ही नए जंगी जहाज का नाम रखा जाता है |

Read More:रिसर्च ऑफिसर और फार्मासिस्ट के पदों पर निकाली भर्ती

रिसर्च ऑफिसर और फार्मासिस्ट के पदों पर निकाली भर्ती

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज रिसर्च ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है । इसके तहत , कुल 38 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में , जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं , वे आधिकारिक वेबसाइट www.ccras.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं । उम्मीदवार ध्यान दें कि इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई 2022 से शुरू होगी । वहीं इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त , 2022 तक चलेगी। अभ्यर्थी ध्यान दें कि उन्हें आवेदन करने के लिए पूरा एक महीना दिया जा रहा है , इसलिए इस अवधि के दौरान आवेदन कर दें , क्योंकि आवेदन की लास्ट डेट बीतने के बाद दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा ।

इन तिथियों का रखें ध्यान

ट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज  की ओर से जारी सूचना के मुताबिक , कुल 38 रिक्तियों में से 5 पद रिसर्च ऑफिसर के लिए, 25 पद फार्मासिस्ट के लिए, 8 पद पंचकर्म के लिए निकाले गए हैं। वहीं उम्मीदवार ध्यान दें कि रिसर्च ऑफिसर के लिए 40 वर्ष होना चाहिए । इसके अलावा , फार्मासिस्ट और पंचकर्म के लिए 27 वर्ष होनी चाहिए । वहीं इन पदों पर आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में एजुकेशन क्वालिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। इसके अनुरुप ही अप्लाई करें।

 ऐसे होगा सेलेक्शन 

रिसर्च ऑफिसर के पद के लिए आयोजित होने वाली चयन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर होगा। वहीं फार्मासिस्ट और पंचकर्म पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। वहीं उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अगर उन्हें भर्ती से जुड़े किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ccras.nic.in पर विजिट करना होगा।

Read More:दलेर मेंहदी हुए गिरफ्तार , मानव तस्करी मामले में हुई सजा

फर्नीचर का पैसा मांगने पर SDM ने घर पर चला दिया बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक फर्नीचर कारोबारी को बिलारी एसडीएम घनश्याम वर्मा को दिए गए फ़र्नीचर का 2 लाख 67 हजार का पेमेंट मांगना भारी पड़ गया | कारोबारी का आरोप है कि एसडीएम घनश्याम वर्मा से जब मैंने अपना पेमेंट मांगा तो उन्होंने पहले धमकाया , फिर बुलडोजर भेजकर मेरा घर तोड़ने की कार्रवाई की |

मुरादाबाद की बिलारी तहसील के निवासी जाहिद अहमद का फर्नीचर का कारोबार है | घर के पास ही आर्शीवाद फर्नीचर के नाम से उनका शोरूम है | जाहिद का कहना है कि बिलारी में तैनात उपजिलाधिकारी घनश्याम वर्मा उनके फर्नीचर शोरूम में फर्नीचर पसंद कर गए , फिर फर्नीचर उनके बिलारी आवास और मुरादाबाद आवास भेज दिया गया | जाहिद का कहना है कि फर्नीचर की कीमत एक लाख 48 हजार रुपये थी | मैंने जब बिल भेजकर पैसे मांगे तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया | उसके बाद एसडीएम दोबारा से शोरूम में आए और उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अलका वर्मा हरदोई में डिप्टी जेलर के पद तैनात है| उसके घर के लिए भी सामान भेजना है |

जानिए पूरा मामला

जाहिद के मुताबिक शोरूम में सामान पसंद करने के बाद एसडीएम घनश्याम वर्मा ने सारे सामान की पैकिंग कराई | पूरा सामान गाड़ी मंगाकर मजदूरों के साथ हरदोई भेजा | 5 जुलाई को हरदोई सामान पहुंचने के बाद दोबारा से फर्नीचर कारोबारी एक लाख 19 हजार रुपये का बिल लेकर एसडीएम के पास पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता की गई | इसके बाद व्यापारी ने जिलाधिकारी व कमिश्नर को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की | मामले की जानकारी होने पर कमिश्नर ने एडीएम प्रशासन से जांच कर रिपोर्ट  मांगी है | शिकायत और जांच की जानकारी होते ही एसडीएम आग-बबूला हो गए| बीते 12 जुलाई की शाम कारोबारी का घर गिराने के लिए बुलडोजर के साथ प्रशासनिक टीम भेज दी |

बुलडोजर से जैसे ही घर की दीवार गिराई , वैसे की कारोबारी ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी| उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बुलडोजर की कार्रवाई रोक दी गई , लेकिन मकान की एक दीवार तोड़ी जा चुकी थी| पीड़ित कारोबारी ने गुरूवार को इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को पोर्टल के माध्यम से दे दी| इस मामले में जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह का कहना है, ‘इस प्रकरण के दो पहलू हैं. शिकायतकर्ता का आरोप है एसडीएम बिलारी ने उनके घर पर बुलडोजर भेजकर इसलिए तोड़फोड़ की क्योंकि उन्होंने जो फर्नीचर खरीदा था उनसे पैसे मांगे गए. लेकिन एसडीएम ने बताया कि जाहिद अहमद ने तालाब पाटकर मकान बनाया है, उसे हटाने के लिए कार्रवाई की गई. इस मामले की जांच की जा रही है. रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Read More:भारत में मिला मंकीपॉक्स का पहला केस

भाजपा कल कर सकती है उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी की घोषणा

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई है और देखा जाए तो सिर्फ 4 दिन बाकी हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। बताया जा रहा है शनिवार यानी 16 जुलाई को भाजपा की बैठक होने वाली, जिसमें उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है।

वहीं राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की स्थिति को देखकर उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंथन जारी है। कांग्रेस की ओर से इस बार विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस की कोशिश है कि राष्ट्रपति चुनाव जैसा हाल उपराष्ट्रपति के चुनाव में न हो। कुछ दिनों पहले ऐसी चर्चा थी कि विपक्ष की ओर से साउथ का कोई उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि यह चर्चा तब थी जब शिवसेना और दूसरे दल विपक्ष के साथ थे। राष्ट्रपति चुनाव के मुकाबले उपराष्ट्रपति का चुनाव विपक्ष के लिए कहीं अधिक मुश्किल है।

विपक्ष कर रही सत्ता पक्ष के नाम का इंतजार

राजनीतिक गलियारों में एक दूसरी चर्चा यह भी शुरू है कि विपक्ष की ओर से यह कहा जाएगा कि सत्ता पक्ष पहले नाम की घोषणा करे। सत्ता पक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम की रायशुमारी के लिए कोई बात रखी जाती है तो विपक्ष उसका समर्थन करें ।  विपक्ष के लिए यह एक रास्ता हो सकता है |

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

उपराष्ट्रपति चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 19 जुलाई और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 22 जुलाई है। ऐसे में यदि एक से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहे तो 6 अगस्त को चुनाव होगा और इसी दिन नतीजों की भी घोषणा कर दी जाएगी। लोकसभा और राज्यसभा के सांसद उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट देने के पात्र होते हैं और संख्या बल के लिहाज से एनडीए उम्मीदवार का जीतना तय माना जा रहा है।

फैसले से चौंका सकती है भाजपा

देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है और एनडीए की ओर से कौन उम्मीदवार होगा इसको लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है । 2014 केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद कई चौंकाने वाले फैसले हुए हैं । चर्चा इस बात की भी शुरू है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा एक ऐतिहासिक फैसला ले। हालांकि कयास लगाया जा रहा है की भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी को भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इसके अलावा आरिफ मोहम्मद खान, कैप्टन अमरिंदर सिंह व नजमा हेपतुल्ला के नाम की भी चर्चा है।

Read More:भारत में मिला मंकीपॉक्स का पहला केस

पिता ने आधी रात को आरी से काटा बेटी का गला

फिरोजाबाद के मोहल्ला तिलकनगर निवासी मनोज ने बेटी की आरी से गला काटकर हत्या कर दी। युवती के प्रेम संबंध एटा जिले के रहने वाले एक युवक से थे। हत्या की सूचना पर एसपी देहात के साथ उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है।

तिलक नगर निवासी रुचि 19 के प्रेम संबंध एटा निवासी सुधीर नामक युवक से थे। रुचि का प्रेमी सुधीर कुमार से मिलना जुलना था। इसकी जानकारी रुचि के पिता मनोज राठौर को हुई तो उन्होंने इसका विरोध करते बेटी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रुचि का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

रात में की गई हत्या

रुचि की मां नगीना ने बताया कि मनोज ने बेटी की हत्या रात में की थी। लेकिन किसी को भी इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी। आज सुबह जब रुचि कहीं दिखाई नहीं दी , तो उसने बेटी के बारे में पूछा। तब मनोज ने बताया कि बेटी को तो उसने रात में ही मार दिया था। कमरे में पहुंची नगीना ने बेटी का शव देखा तो चीखने चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस कर रही छानबीन 

घटना की सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव , थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा के साथ अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि युवती के प्रेम संबंध एटा निवासी एक युवक से थे। इसलिए पिता ने बेटी की आरी से गला काटकर हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Read More:केदारनाथ ट्रिप पर सारा ने किया जाह्नवी को टॉर्चर

भारत में मिला मंकीपॉक्स का पहला केस

भारत में मंकीपॉक्स का पहला केस केरल के कोल्लम में मिलने की पुष्टि हो गई है. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि विदेश से लौटे एक व्यक्ति में लक्षण दिखने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके सैंपल एकत्र कर टेस्टिंग के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए थे. एक दिन पहले ही भारत सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर मंकीपॉक्स को लेकर आगाह किया था और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे.

केंद्र सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश में कहा है कि सभी संदिग्धों की निगरानी और उनकी टेस्टिंग की जानी चाहिए और बेहतर सर्विलांस की व्यवस्था होनी चाहिए. संक्रमित व संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन में रखना होगा. साथ ही मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने वाले मरीज के लिए समय पर बेहतर इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए. इस बीमारी के लक्षण दिखने में 6 से 13 दिन लग जाते हैं. हालांकि यह वायरस स्मालपॉक्स की तरह गंभीर नहीं है लेकिन इसका अब तक कोई इलाज नहीं है.

अब तक 63 देशों में मंकीपॉक्स के मामले

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में अब तक 63 देशों में मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि हो चुकी है. 12 जुलाई तक इन 63 देशों में मंकीपॉक्स के 9,200 मामले सामने आए हैं. तेजी से बढ़ रहे मामले के कारण दुनिया परेशान है. विश्व स्वास्थ्य संगठन जल्द ही इसे लेकर एक इमरजेंसी मीटिंग करने वाली है जिसमें यह तय किया जाएगा कि मंकीपॉक्स को वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया जाए या नहीं. हालांकि पिछले महीने डब्ल्यूएचओ ने इसे हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने से मना कर दिया था लेकिन जिस तेजी से मामले बढ़ते जा रहे हैं, उसमें डब्ल्यूएचओ को फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है.

मंकीपॉक्स के क्या हैं लक्षण

मंकीपॉक्स के लक्षण 6 से 13 दिनों में दिखने लगते हैं. इसमें रोगी को बुखार, तेज सिरदर्द, पीठ और मांसपेशियों में दर्द के साथ गंभीर कमजोरी महसूस हो सकती है. सबसे पहले जो नजर आती है वह है हाथ और पैर में बड़े-बड़े दाने निकलना. गंभीर संक्रमण होने पर ये दाने आंखों के कॉर्निया को भी प्रभावित कर सकते हैं.

Read More:अमेरिका ने भारत के लिए उठाया बड़ा कदम

केदारनाथ ट्रिप पर सारा ने किया जाह्नवी को टॉर्चर

सारा अली खान और जाह्नवी कपूर की दोस्ती के किस्से पहले से जगजाहिर हैं | दोनों को साथ में ट्रिप्स पर जाते और हैंगआउट करते देखा गया है | मगर कॉफी विद करण सीजन 7 का दूसरा एपिसोड ऑनएयर होने के बाद लोगों को उनका बॉन्ड करीब से जानने को मिला | सारा अली खान और जाह्नवी केदारनाथ के स्प्रिचुअल ट्रिप पर भी गए थे | लेकिन क्या आप जानते हैं इस ट्रिप पर जाह्नवी के साथ क्या-क्या हुआ?

सारा ने किया दोस्त जाह्नवी पर सितम !

आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने घर में नाजों से पली प्रिंसेस जाह्नवी कपूर को सारा अली खान ने सस्ते होटल में ठहराया | होटल भी ऐसा जहां हीटर तक नहीं था | केदारनाथ की बर्फीली वादियों में दांत कटकटाने वाली ठंड में जाह्नवी को होटल रूम में भयंकर ठंड लगी वहां इतनी ठंड थी कि जाह्नवी ने अपने साथ लाए सारे कपड़े (2 थर्मल, 1 पफर जैकेट, तीन शॉल, दो ट्रैक पैंट, दो स्वैटर) पहन लिए थे , कंबल ओढ़ लिए थे | बावजूद इसके वो बेड पर बैठे ठंड से कपकपा रही थीं | उस होटल में बाथरूम भी टूटा हुआ था इसकी वजह से जाह्नवी टॉयलेट भी नहीं जा पाई थीं |

ठंड से ठिठुरीं जाह्नवी

जाह्नवी कपूर ने कॉफी विद करण 7 में बताया कि सारा ने सस्ते होटल के चक्कर में बिना हीटर का रूम बुक किया था| अपने 6 हजार बचाने के चक्कर में सारा ने सस्ता रूम बुक किया | वहां पर -7 डिग्री टेम्प्रेचर था , इतनी ठंड थी कि मेरे होंठ नीले पड़ गए थे | होटल का बाथरूम भी बुरी हालत में था | टॉयलेट सीट ऐसी थी कि किसी के बैठने पर टूट ही जाए | ये आपबीती सुनने के बाद करण जौहर ने सारा पर मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा- सारा क्यों तुमने जाह्नवी को इतना टॉर्चर किया ?

सारा ने बताई सस्ता होटल बुक करने की वजह

सस्ते होटल की बात पर सारा ने भी जवाब दिया |एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें होटल में बस 3 घंटे रुकना था| इसलिए उन्होंने सोचा जब होटल में ज्यादा रुकना ही नहीं है तो क्यों महंगा होटल करें |सारा ने करण को कहा- मुझे जाह्नवी ने कहा वो सोना चाहती हैं | तो मैं रूम बाहर से लॉक करके चली गई | जब मैं रूम में आई तो जाह्नवी ठंड से कांप रही थीं |जाह्नवी को ऐसे देखकर मुझे अफसोस हुआ |

Read More:दिल्ली के सरकारी स्कूल में छात्रों के बीच चाकूबाजी

अमेरिका ने भारत के लिए उठाया बड़ा कदम

अमेरिका प्रतिनिधि सभा यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव  में भारत के पक्ष में एक बड़ा फैसला लिया गया है | प्रतिनिधि सभा ने नेशनल डिफेंस अथॉराइजेशन एक्ट एनडीएए में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है |

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने चीन से भारत की सुरक्षा को खतरा बताते हुए नेशनल डिफेंस अथॉराइजेशन एक्ट (एनडीएए) में संशोधन की मांग की थी , जिसे प्रतिनिधि सभा में मंजूरी दे दी गई है | इस संशोधन के तहत रो खन्ना ने ‘काउंटरिंग अमेरिका एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट ‘ (CAATSA) के तहत भारत को प्रतिबंधों के दायरे से बाहर रखने का प्रस्ताव रखा था |

रूस को क्या होगा लाभ

यूक्रेन युद्ध के बाद से डेमोक्रेट्स और रिपब्लकिन के कुछ वर्गों ने CAATSA का इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी ताकि रूस को आर्थिक तौर पर चोट पहुंचाई जा सके | दरअसल भारत ने रूस से एस-500 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदा था | इसके बाद से CAATSA के तहत इस एक्ट के तहत कार्रवाई पर विचार किया जा रहा था |

भारत ने एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए अक्टूबर 2018 में रूस के साथ पांच अरब डॉलर का सौदा किया था | उस समय ट्रंप प्रशासन ने चेतावनी भी दी थी कि इस सौदे को लेकर अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है |

बता दें कि इस साल की शुरुआत में रूस से एस-400 मिसाइल खरीदने के लिए भारत पर CAATSA के तहत प्रतिबंध लगाने की मांग उठने लगी थी | यह मांग तेज होने पर रिपब्लिकन पार्टी के सांसद टेड क्रूज को यह कहना पड़ा था कि इस सौदे को लेकर भारत पर किसी तरह का प्रतिबंध लगाना मूर्खता होगी |

क्या है सीएएटीएसए कानून

CAATSA कानून के तहत अमेरिका ने ईरान , रूस और उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं | यह कानून अमेरिका के व्यापारिक साझेदारों को इन तीनों देशों के साथ द्विपक्षीय कारोबार करने से रोकता है | इसे 27 जुलाई 2017 को पारित किया गया था | भारत ने रूस से एस-400 समेत कई रक्षा सौदे किए हैं जिसकी वजह से सीएएटीएसए के तहत अमेरिकी प्रतिबंधों का खतरा मंडरा रहा है | रो खन्ना ने भारत और अमेरिका के बीच गहराते रक्षा संबंधों का हवाला देते हुए संशोधन का प्रस्ताव रखा था , जिसे हरी झंडी दे दी गई | प्रतिनिधि सभा में इसे ध्वनिमत से पारित किया गया | हालांकि , मंजूरी के बाद अभी यह कानून का हिस्सा नहीं बन पाया है | कानून बनने के लिए इसका संसद के दोनों सदनों में पारित होना जरूरी है |

Read More:दिल्ली के सरकारी स्कूल में छात्रों के बीच चाकूबाजी

दिल्ली के सरकारी स्कूल में छात्रों के बीच चाकूबाजी

दिल्ली के सरकारी स्कूल में मामूली सा विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि 12वीं के छात्र ने अपने दूसरे साथी पर चाकू से हमला किया | जब बीच-बचाव का प्रयास हुआ तो दो और छात्रों पर चाकू से वार कर दिया | इस घटना में तीन छात्रों को चोट आई है और एम्स में उनका इलाज जारी है | वहीं पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है |

जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को मॉडन गढ़ी इलाके के एक सरकारी स्कूल में ये चाकूबाजी की घटना हुई थी | ब्रेक टाइम में मोहित नाम के छात्र की किसी विवाद पर अपने दूसरे क्लासमेट से लड़ाई हो गई थी | शुरुआत में तो झगड़ा सिर्फ धक्कामुक्की तक सीमित रहा , लेकिन फिर गुस्से में आकर मोहित ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया| उसकी छाती पर चाकू से वार हुआ |

इसके बाद दूसरे छात्रों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया , मोहित को रोकने की कोशिश हुई , लेकिन आरोपी में इतना गुस्सा था कि उसने उन दो छात्रों पर भी चाकू से हमला कर दिया | तीनों घायल छात्रों का इलाज एम्स में चल रहा है |  पुलिस ने अस्पताल जा छात्रों का बयान भी दर्ज कर लिया है | पूरी घटना समझने के बाद आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया गया है |

पुलिस ने कहा

मोहित के पास से वो चाकू बरामद हुआ जिससे हमला किया गया था | अभी तक मोहित के परिवार वालों ने या फिर खुद मोहित ने इस विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की है | किस वजह से ये झगड़ा शुरू हुआ था, इसको लेकर भी कोई खुलासा नहीं हुआ है | स्कूल ने भी अपनी तरफ से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है |

Read More:ललित मोदी से सुष्मिता सेन ने की गुपचुप सगाई?

बुरे दौर से गुजर रहे विराट कोहली के सपोर्ट में आए बाबर आजम

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं | करीब ढाई साल से वह शतक नहीं लगा पाए हैं | कुछ समय पहले तक कोहली कुछ बड़े स्कोर भी बना लिया करते थे , मगर अब हालत यह है कि वह रन बनाने के लिए भी जूझते दिखाई दे रहे हैं | कोहली चोट के कारण इंग्लैंड दौरे पर पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे लेकिन दूसरे वनडे मुकाबले में उन्हें मौका मिला तो वह एक बार फिर वही कहानी दोहराते नजर आए और सस्ते में पवेलियन लौट गए | कोहली के इस बुरे दौर में कई दिग्गजों ने उनका सपोर्ट किया तो कुछ ने उनकी आलोचना करते हुए सलाह भी दी हैं |

बाबर आजम ने कोहली के लिए पोस्ट शेयर की

इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम सामने आए हैं | उन्होंने कोहली के साथ अपना मजबूत रिश्ता जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर की है | बाबर ने कोहली को मजबूत बने रहने के लिए कहा | पाकिस्तानी कप्तान ने कोहली को पोस्ट के जरिए समझाया कि टेंशन मत लो यह बुरा दौर जल्दी ही गुजर जाएगा |

बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है | फोटो में कोहली उनके कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे है | इस पोस्ट के साथ बाबर आजम ने कैप्शन में लिखा- यह (बुरा दौर) भी गुजर जाएगा | मजबूत बने रहें |

 बाबर आजम का ट्वीट कि तस्वीर
बाबर आजम का ट्वीट कि तस्वीर

लॉर्ड्स में भारतीय टीम 100 रनों से हारी

बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला गया था | इसमें 247 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 146 रन ही बना सकी और 100 रनों के अंतर से यह मैच गंवा दिया | इस मैच में चोट के बाद वापसी कर रहे विराट कोहली एक बार फिर फीके नजर आए | उन्होंने 25 गेंदों का सामना किया और 16 रन ही बनाए | इस दौरान कोहली ने तीन चौके जमाए |

Read More:ललित मोदी से सुष्मिता सेन ने की गुपचुप सगाई?

KBC में आएंगे आमिर खान, अमिताभ बच्चन शो के बनेंगे पहले गेस्ट

अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन जल्द ही आपके टीवी स्क्रिन्स पर दस्तक देने जा रहा है | हाल ही में इस शो का प्रोमो भी रिलीज किया गया था | खबरें हैं कि केबीसी के पहले एपिसोड में आमिर खान आपको क्विज खेलते दिखाई दे सकते हैं | आमिर खान अपने आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं , जिसमें उनके साथ करीना कपूर भी लीड रोल में हैं |

लाल सिंह चड्ढा फिल्म से आमिर खान बड़े पर्दे पर तकरीबन चार साल बाद वापसी कर रहे हैं | उनकी फिल्म 11 अगस्त को थियेटर्स में रिलीज होगी | इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है | लाल सिंह चड्ढा 1994 में बनी ऑस्कर विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है | लाल सिंह चड्ढा कथित तौर पर भारत की कुछ ऐतिहासिक घटनाओं को आमिर की लाल सिंह चड्ढा के नजरिए से दिखाएगा |

KBC के पहले एपिसोड में नजर आएंगे आमिर

हाल ही में एक रिपोर्ट के हवाले से खबर आई थी कि आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ऑडियन्स के बीच बज क्रिएट नहीं हो पा रहा है | इसी वजह से आमिर फिल्म के प्रमोशन का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं | ऐसे में , आमिर कौन बनेगा करोड़पति के पहले गेस्ट बनने जा रहे हैं | रिपोर्ट के मुताबिक , केबीसी के पहले एपिसोड में रियल लाइफ हिरोज आने वाले हैं , जिनके साथ आमिर और करीना भी शो को ज्वाइन करेंगे | वहीं जीती हुई रकम को चैरिटी के लिए दिया जाएगा | एपिसोड के लास्ट सीक्वेंस में आमिर फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बारे में भी बात करते दिखाई देंगे |

बात करें कौन बनेगा करोड़पति की तो इस बार क्विज शो के प्राइज मनी को और बढ़ा दिया गया है | केबीसी के 14वें सीजन में एक नया पड़ाव भी ऐड किया गया है | एक्टर ने बताया कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 75 लाख का पड़ाव भी जोड़ा गया है और प्राइज मनी को 7.5 करोड़ का तय किया गया है | कंटेस्टेंट्स के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है कि अब उन्हें खाली हाथ शो से वापस नहीं जाना पड़ेगा |

Read more:दलेर मेहंदी हुए गिरफ्तार , पुराने मानव तस्करी मामले में हुई सजा

दलेर मेंहदी हुए गिरफ्तार , मानव तस्करी मामले में हुई सजा

पॉपुलर सिंगर दलेर मेंहदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है | गायक को 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी | जिसे लेकर गुरुवार को पटियाला कोर्ट में सुनवाई की गई | पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी की 2 साल की सजा को बरकरार रखा है |

मानव तस्करी मामले में दोषी पाए गए दलेर मेंहदी

इस मामले में सुनवाई के दौरान पटियाला कोर्ट ने दलेर मेंहदी को दोषी करार दिया और फिर सजा सुना दी | यह 2003 कबूतरबाजी का मामला है | पुराने मामले में दलेर मेंहदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे | पटियाला कोर्ट के फैसला सुनाने के बाद अदालत में दलेर मेंहदी को गिरफ्तार कर लिया गया है |

दलेर मेहंदी हुए गिरफ्तार
दलेर मेहंदी हुए गिरफ्तार

Read More : उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में दौड़ेगी रोजगार की रेल, उद्योग और निवेश के बनेंगे केंद्र

क्या है मामला?

2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था | उनपर लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने का आरोप लगाया गया था | कहा गया कि ऐसा करने के लिए दलेर मेंहदी ने लोगों से मोटी रकम वसूल की थी | 1998 और 1999 के दौरान दलेर मेंहदी ने कम से कम 10 लोगों को अवैध रुप से सेन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी में छोड़ दिया था | इसके बाद दलेर मेंहदी और उनके भाई शमशेर सिंह के खिलाफ केस किया गया था | केस दर्ज होने के बाद दोनों भाईयों के खिलाफ करीबन 35 शिकायतें सामने आई थीं |

Read More : श्रीलंका: राष्ट्रपति भवन पर कब्जा, गोटबाया राजपक्षे भागे , PM ने बुलाई आपात बैठक

आसमान में दिखी लाल रंग की कड़कती बिजली, जानिए ये क्या बला है?

थंडरस्टॉर्म आता है तो बिजलियां कड़कती हैं | बारिश में भी अक्सर बिजली कड़कते देखी जाती हैं | आपने इन्हें सफेद या पीला या फिर कभी-कभी हल्के नीले रंग में देखा होगा | लेकिन कभी लाल रंग की कड़कती बिजली देखी है क्या? हाल ही में आसमान में लाल रंग की बिजली कड़कते वैज्ञानिकों ने देखा | ये बिजली वायुमंडल के ऊपर कड़क रही थी |

लाल रंग की कड़कती बिजली को स्प्राइट कहा जाता है | यह बेहद संवेदनशील और तीव्र थंडरस्टॉर्म की वजह से होता है|जहां सामान्य आकाशीय बिजली बादलों से धरती की तरफ गिरती है | स्प्राइट अंतरिक्ष की ओर भागते हैं | ये वायुमंडल के ऊपरी हिस्से तक चले जाते हैं | इनकी ताकत और तीव्रता बहुत ज्यादा होती है लेकिन ये बेहद दुर्लभ होते हैं | कड़कती बिजली यानी स्प्राइट कुछ मिलिसेकेंड्स के लिए ही दिखते हैं इसलिए इन्हें देखना और इनकी स्टडी करना बेहद मुश्किल होता है |

क्या होती है लाइटनिंग स्प्राइट्स?

इसके व्यवहार की वजह से इसका नाम स्प्राइट रखा गया है | यह स्ट्रैटोस्फेयर से निकलने वाले ऊर्जा कण हैं जो तीव्र थंडरस्टॉर्म की वजह से पैदा होने वाले विद्युत प्रवाह से बनते हैं | यहां पर अधिक प्रवाह जब बादलों के ऊपर आयनोस्फेयर में जाता है , तब ऐसी रोशनी देखने को मिलती है यानी जमीन से करीब 80 किलोमीटर ऊपर | आमतौर पर ये जेलीफिश या गाजर के आकार में दिखाई देती हैं इनकी औसत लंबाई-चौड़ाई 48 किलोमीटर तक रहती है कम या ज्यादा वो तीव्रता पर निर्भर करता है |

धरती से इन्हें देखना आसान नहीं होता | ये आपको ऊंचाई पर उड़ रहे प्लेन , अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से स्पष्ट दिख सकते हैं | आमतौर पर स्पेस स्टेशन पर रह रहे अंतरिक्षयात्रियों को ये नजारा अक्सर दिख जाता है | स्प्राइट्स सिर्फ थंडरस्टॉर्म से ही नहीं पैदा होते | ये ट्रांजिएंट ल्यूमिनस इवेंट्स की वजह से भी बनते हैं | जिन्हें ब्लू जेट्स कहते हैं ये अंतरिक्ष से नीचे की तरफ आती नीले रंग की रोशनी होती है , जिसके ऊपर तश्तरी जैसी आकृति बनती है |

Read more:बोरे में बंद मिला नाबालिग शव, पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका जताई

मोदी सरकार के लिए लगातार दूसरी राहत, इसी आंकड़े से अमेरिका परेशान!

महंगाई के मोर्चे पर सरकार को इस सप्ताह लगातार दूसरी राहत मिली है | खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई में भी नरमी देखने को मिली है | इससे अगले महीने मौद्रिक नीति समिति की अहम बैठक से पहले रिजर्व बैंक को भी राहत मिलेगी | सरकारी आंकड़ों के अनुसार , जून महीने में थोक महंगाई की दर 15-18 फीसदी रही | यह मई के 15.88 फीसदी की तुलना में कम है | साल भर पहले की तुलना में देखें तो महंगाई अभी भी ठीक-ठाक ऊपर है | जून 2021 में थोक महंगाई की दर 12.07 फीसदी रही थी |

कम होने के बाद भी महंगाई चिंताजनक

यह लगातार तीसरा ऐसा महीना है , जब थोक महंगाई की दर 15 फीसदी के पार रही है | डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड के ताजा आंकड़ों के अनुसार , अप्रैल 2022 में थोक महंगाई की दर बढ़कर 15.08 फीसदी पर पहुंच गई थी |  इसके बाद मई में थोक महंगाई ने नया रिकॉर्ड बना दिया था | हालांकि जून में आंकड़ों में कुछ नरमी आने से राहत के संकेत दिख रहे हैं | साल 1998 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है , जब थोक महंगाई की दर 15 फीसदी के पार निकली है | इससे पहले साल 1998 के दिसंबर महीने में थोक महंगाई 15 फीसदी से ऊपर रही थी | 

इस कारण ज्यादा है थोक महंगाई- सरकार

कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री का कहना है कि इस साल जून महीने में महंगाई की ऊंची दर के लिए मुख्य तौर पर खनिज तेलों , खाने-पीने के सामानों , क्रूड ऑयल , नेचुरल गैस , केमिकल्स , केमिकल प्रोडक्ट आदि की अधिक कीमतें जिम्मेदार है | मंत्रालय ने कहा , थोक कीमतों के सूचकांक में एक महीने पहले यानी मई 2022 की तुलना में जून 2022 में कोई बदलाव नहीं आया है | पिछले साल के जून महीने की तुलना में कई चीजों के दाम अधिक रहने के चलते थोक महंगाई जून 2022 में 15 फीसदी के पार रही है |

इतनी कम हुई खुदरा

भारत की खुदरा महंगाई दर में भी गिरावट आने लगी है | जून महीने में खुदरा मुद्रास्फीति 7.01 प्रतिशत रही , जो मई महीने से 0.3 फीसदी कम है | मई में खुदरा महंगाई दर 7.04 फीसदी रही थी |हालांकि खुदरा महंगाई लगातार छठे महीने भारतीय रिजर्व बैंक के तय लक्ष्य की सीमा से ऊपर है |अप्रैल के महीने में खुदरा मंहगाई दर 7.79 फीसदी रही थी | रिजर्व बैंक खुदरा महंगाई की दर के हिसाब से नीतिगत दरों पर फैसला लेता है | दूसरी ओर , दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका की बात करें तो वहां जून महीने में महंगाई की दर बढ़कर 9.1 फीसदी पर पहुंच गई , जो पिछले 41 सालों में सबसे ज्यादा है | इसके कारण मंदी की आशंका और गंभीर हो गई है |

Read More:क्या श्रीलंका बदहाली की तरह तबाह हो जाएगा पाकिस्तान?

यूट्यूब पर की पढ़ाई और घर में शुरू की नकली नोटों की छपाई

दिल्ली से सटे गाजियाबाद की साहिबाबाद थाना पुलिस ने एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 94000 के नकली नोट बरामद किए हैं | आरोपी के पास से पुलिस को 100 , 200 और 500 के नकली नोट मिले है | पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ख़ुशी मोहम्मद आठवीं पास है और उसने 30 दिन में यूट्यूब से नकली नोट बनाने की कला सीखी और नकली नोटों की छपाई शुरू की | अभियुक्त ख़ुशी मोहम्मद नोटों की सप्लाई करने के लिए निकला था | 

गाजियाबाद पुलिस के एसपी-2 ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह जानकारी मिली थी कि आरोपी नकली नोटों की रकम को असली नोटों से बदलने के लिए आ रहा है | एसपी ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सीओ साहिबाबाद की टीम के द्वारा एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है , जो नकली नोट छापकर चलाता था , जो लोगों को कम पैसे में असली नोट लेकर नकली नोट सप्लाई करता था |

यूट्यूब पर की पढ़ाई फिर की असली नोटों की छपाई

मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है | डील के तहत खुशी मोहम्मद को 35000 रुपये के असली नोट दिए जाते और उसके बदले में वह 100000 रुपये के नकली नोट देता | लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने खुशी मोहम्मद को धर दबोचा | पुलिस ने उसके पास से प्रिंटर सहित नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल में किए जाने वाला अन्य सामान भी बरामद किया है |

यूट्यूब से सीखा कैसे बनता है नकली नोट

एसपी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 1 महीने से खुशी मोहम्मद इस तरह से नकली नोट छाप कर उसे मार्केट में इस्तेमाल कर रहा था | एसपी सेकंड के मुताबिक़ अभियुक्त ने यूट्यूब के सहारे नकली नोट बनाना सीखा | उन्होंने बताया कि इस धंधे में वह अकेला ही शामिल था | वह खुद ही नकली नोट छापने के बाद इसकी सप्लाई करता था | फ़िलहाल पुलिस इस मामले में और जानकारी जुटा रही है |

Read More:पिटबुल ने नोच-नोचकर ली मालकिन की जान

बोरे में बंद मिला नाबालिग शव, पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका जताई

यूपी फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में सुबह स्कूल गई पांच वर्षीय मासूम बच्ची का शव अमरूद के बाग में बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई | घटना की सूचना के बाद एसपी राजेश सिंह, बिंदकी एसडीएम, एडीएम और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची | उन्हें वहां बियर की कैन सहित एक बिस्तर बरामद हुआ | मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है.

रेप की भी जताई जा रही आशंका

बच्ची का शव अमरूद के बाग में मिलने की घटना आग की तरह फैल गई | मासूम बच्ची का शव देखकर लोगों में आक्रोश रहा | बच्ची की हत्या से पहले उसका रेप किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है | बच्ची के पिता ने बताया कि सुबह उनकी बेटी गांव के दौलतपुर में पढ़ने के लिए निकली लेकिन वह घर नहीं लौटी | परिजन गांव के तालाब और आस-पास उसकी खोज कर रहे थे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला | इसके कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक बच्ची का शव बोरे में मिला है पुलिस शव उसे थाने लेकर आई इसके बाद शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया | थाने पहुंचते ही परिजनों के होश उड़ गए | 

पुलिस ने दी यह जानकारी

वहीं एसपी राजेश सिंह ने बताया कि एक बच्ची के गुम होने की सूचना मिली थी तो NCR दर्ज कर खोज की जा रही थी कि तभी बोरे में लाश मिली जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है | रेप की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता | पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कह जा सकता है | फोरेंसिक टीम हर बिंदु पर जांच कर रही  चार संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है |

Read more:पिटबुल ने नोच-नोचकर ली मालकिन की जान

पिटबुल ने नोच-नोचकर ली मालकिन की जान

यूपी की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में बंगाली टोला में एक 80 वर्षीय मह‍िला सुशीला त्रिपाठी को उनके ही पालतू कुत्तों पिटबुल ने घर में नोच-नोचकर घायल कर दिया | महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया | ट्रामा सेंटर पहुंचते ही महिला की मौत हो गयी |

बंगाली टोला में रहनी वाली सुशीला त्रिपाठी नारी शिक्षा निकेतन से सेवानिवृत्त थीं | घर में दो पिटबुल और लैबराडोर प्रजाति के दो पालतू कुत्ते हैं | सुशीला दोनों को रोजाना ही खाना देती थी | पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने सुशीला को पेट और चेहरे पर बुरी तरह से काटा था

पड़ोसी ने मचाया शोर

सुशीला और उनके परिवार ने घर में एक लेब्राडोर तो दूसरा खूंखार प्रजाति का पिटबुल कुत्ता पाल रखा है | मंगलवार सुबह सुशीला छत पर दोनों श्वानों को टहला रही थीं | इस दौरान अचानक से पिटबुल ने सुशीला पर हमला कर पेट, सिर, चेहरा, पैर और हाथ में कई जगह नोच-नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया | घटना के दौरान सुशीला के घर में केवल नौकरानी ही थी | सुशीला की चीख सुनकर वह छत पर पहुंची तो उन्हें खून से लथपथ देख शोर मचाया | सूचना पर सुशीला का बेटा अमित भी आ गया | आनन-फानन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए | हालांकि, उन्‍हें बचाया न जा सका |

बेटे ने कहा कुत्‍ते की कोई गलती नहीं

बेटे अमित ने मीड‍िया को बताया कि जब उसने वहां का नजारा देखा तो चारों ओर खून ही खून नजर आ रहा था | उनका पालतू प‍िटबुल वहीं बैठा हुआ था | उन्‍होंने उसके बाद प‍िटबुल को जाल में डाल दिया | उनका कहना है कि इसमें कुत्‍ते का कोई दोष नहीं है | वह कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते हैं | उन्‍होंने अपना तर्क देते हुए कहा है कि यद‍ि उनका पालतू प‍िटबुल कुत्ता दिमागी रूप से कमजोर होता तो वह उन पर भी हमला करता |  हालांकि, उन्‍हें इस घटना का सदमा लगा है |

Read more:क्या श्रीलंका बदहाली की तरह तबाह हो जाएगा पाकिस्तान?

तेलंगाना में आसमान से हुई मछलियों की बारिश, बेहद दुर्लभ घटना

तेलंगाना के जगतियल कस्बे में बारिश के दौरान आसमान से मछलियों की भी वर्षा हुई है | सड़कों, घरों, छतों और गलियों में आसमान से मछलियां गिरी हैं | मछली की बारिश के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं | आसमान से जीवों का गिरना एक बेहद दुर्लभ प्राकृतिक प्रक्रिया है | तेलंगाना में इस तरह की घटना संभवत  पहली बार दर्ज की गई है |

जगतियल कस्बे के साई नगर इलाके के लोगों के लिए यह घटना हैरान करने वाली थी | ये घटना तभी होती है जब छोटे जलीय जीव जैसे मेंढक, केकड़े और मछलियां वाटर स्पाउट्स में फंसकर आसमान की ओर चली जाती है, फिर उसके खत्म होने पर जमीन पर गिरती हैं | वाटर स्पाउट्स तब बनते हैं जब हवा पानी के ऊपर टॉरनैडो बनाता है | इन्हें आमतौर पर जल बवंडर कहा जाता है |

जानिए कैसे हुई मछलियों ली बरसात

दरासल इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा बारिश हो रही है | काफी बड़े इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति भी बनी हुई है | जीवों का आसमान से गिरना अत्यधिक दुर्लभ प्राकृतिक घटना है, जो बेहद उपयुक्त परिस्थितियां बनने पर ही संभव है |मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर तेज बारिश से पहले जल बवंडर बनता है तो इसमें फंसकर छोटी मछलियां और मेंढक आसमान में चले जाते हैं | जैसे ही बवंडर हल्का या कमजोर पड़ता है वैसे ही जीव नीचे गिरने लगते हैं |

असल में ये इन जीवों की किस्मत पर टिका होता है | अगर ये जल बवंडर वाली जगह पर पहुंच गए या पहले से तो उनका किसी अन्य जगह पर गिरना तय है | ये गलत जगह पर सही समय पहुंच जाते हैं |  क्योंकि जल बवंडर अगर कमजोर होगा तो ये जीव हवा में नहीं उठेंगे | इसका मतलब ये है कि जगतियल के आसपास कहीं जल बवंडर बना, जिसने बाढ़ या नदी या समुद्र या किसी अन्य जल स्रोत से मछलियों को उठाकर साई नगर में पटक दिया |

Read More:दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 गन के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

क्या श्रीलंका बदहाली की तरह तबाह हो जाएगा पाकिस्तान?

श्रीलंका की आर्थिक बदहाली की गवाह पूरी दुनिया बन चुकी है | देश में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है, राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग चुके हैं | देश भयंकर आर्थिक बदहाली संकट से जूझ रहा है | लोगों के लिए भोजन और दवाइयों जैसी जरूरी चीजों को खरीदना भी दूभर हो गया है | अब ऐसी ही बदहाली का अंदेशा एक और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए लगाया जा रहा है | पाकिस्तान में हालात श्रीलंका से भी ज्यादा बदतर हो सकते हैं | पाकिस्तान में एक तरफ विदेशी कर्ज बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से कम हो रहा है | नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को निकट भविष्य में गंभीर आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है |

जानकारी के मुताबिक, बढ़ रहे कर्ज के बीच पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से खाली हो रहा है | स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के जून महीने के डेटा के मुताबिक, पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहा है | जून में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 22.62 करोड़ डॉलर था |

पाकिस्तान का विदेशी कर्ज बढ़कर 10.886 अरब डॉलर

वित्त वर्ष 2021-2022 की पहली तीन तिमाही में पाकिस्तान का विदेशी कर्ज बढ़कर 10.886 अरब डॉलर हो गया है जबकि पूरे वित्त वर्ष 2021 में विदेशी कर्ज 13.38 अरब डॉलर था | 

2022 की पहली तिमाही में कर्ज 1.653 अरब डॉलर रहा जबकि 2020-2021 की पहली तिमाही में यह 3.51 अरब डॉलर था |लेकिन 2022 की दूसरी तिमाही में कर्ज बढ़कर अरब डॉलर और तीसरी तिमाही में बढ़कर 4.875 अरब डॉलर हो गया |

जानकारी के अनुसारपाकिस्तान को बाहरी मोर्चे पर गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है | पिछले महीने चीन से 2.3 अरब डॉलर का कर्ज मिलने के बावजूद स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में काफी गिरावट रही | रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के हर तिमाही बढ़ रहे विदेशी कर्ज से संकेत मिलता है कि सरकार अपने विदेशी कर्जों को चुकाने के लिए उच्च दरों पर कर्ज ले रहा है |

पाकिस्तान कर्ज लेकर कर्ज चुकाने को मजबूर

एक वरिष्ठ विश्लेषक का कहना है कि चीन जानता है कि पाकिस्तान कर्ज नहीं लौटा सकता और आईएमएफ पाकिस्तान की मदद करने की जल्दबाजी में नहीं है | यही कारण है कि चीन ने पाकिस्तान को उच्च दरों पर कर्ज दिया है | पाकिस्तान उधार लेकर अपना कर्ज चुकाने को मजबूर है, जिसका मतलब है कि अगले वित्त वर्ष में पाकिस्तान पर कर्ज का भार और बढ़ेगा |

बता दें कि सरकार वित्त वर्ष 2022 में 80 अरब डॉलर के आयात पर नियंत्रण नहीं कर सकी, जिससे पाकिस्तान का चालू खाता घाटा बढ़ गया | रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि वह अंतरराष्ट्रीय पूंजी बाजार से कर्ज लेना मुश्किल हो गया है | नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान के सामने उच्च महंगाई दर, घटता विदेशी मुद्रा भंडार, लगातार बढ़ रहा चालू खाता घाटा और पाकिस्तानी रुपये के मूल्य में गिरावट प्रमुख चुनौतियां हैं |

Read more:ड्रैगन फल की खेती कर मालामाल हो जाएंगे किसान

ड्रैगन फल की खेती कर मालामाल हो जाएंगे किसान

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं लॉन्च करती रहती है | इसी कड़ी में हरियाणा सरकार किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है | राज्य के बागवानी विभाग की ओर किसानों को प्रति एकड़ 1,20,000 रुपए तक का अनुदान दिया जा रहा है | एक किसान अधिकतम 10 एकड़ में ड्रैगन की खेती के लिए आवेदन कर सकते हैं |

ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए इस तरह की योजना शुरू करने वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है | इसमें से प्रति एकड़ 70,000 रुपये ट्रेलिसिंग सिस्टम या जाफरी-जाली प्रणाली की व्यवस्था के लिए और 50,000 रुपये ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाने के लिए दिए जा रहे हैं | किसान बागवानी विभाग की वेबसाइट पर जाकर इस योजना का लाभ उठा सकता है |

ड्रैगन फल की खेती
ड्रैगन फल की खेती

कितने तापमान और बारिश में होती है ड्रैगन फ्रूट

बता दें कि ड्रैगन फ्रूट के लिए ज्यादा बारिश की जरूरत नहीं होती है | वहीं, अगर मिट्टी की गुणवत्ता भी ज्यादा अच्छी नहीं है, तो भी यह फ्रूट अच्छी तरह से उग सकता है | इसकी खेती के लिए ज्यादा धूप की भी जरूरत नहीं होती है | ऐसे में यह जरूरी है कि आप शेड का इस्तेमाल जरूर करें जिससे फल की खेती अच्छी तरह से हो सके |

ड्रैगन फ्रूट के लिए आवश्यक मिट्टी कैसी हो

अगर आप अपने खेत में ड्रैगन फ्रूट की खेती करने की सोच रहे हैं तो आपकी मिट्टी 5.5 से 7 पीएच की होनी चाहिए | यह बालुई मिट्टी में भी हो सकता है | अच्छे कार्बनिक पदार्थ और रेतीली मिट्टी इसकी खेती के लिए सबसे अच्छी होती है |

ड्रैगन फ्रूट की खेती कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं | एक एकड़ के खेत में हर साल आठ से दस लाख रुपये तक की कमाई की जा सकती है | हालांकि, इसके लिए शुरुआती समय में चार-पांच लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं |

Read More:इंटरनेट पर छाईं दीपिका पादुकोण की हमशक्ल