रविवार, 8 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

बुरे दौर से गुजर रहे विराट कोहली के सपोर्ट में आए बाबर आजम

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं | करीब ढाई साल से वह शतक नहीं लगा पाए हैं | कुछ समय पहले तक कोहली कुछ बड़े स्कोर भी बना लिया करते थे , मगर अब हालत यह है कि वह रन बनाने के लिए भी जूझते दिखाई दे रहे हैं | कोहली चोट के कारण इंग्लैंड दौरे पर पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे लेकिन दूसरे वनडे मुकाबले में उन्हें मौका मिला तो वह एक बार फिर वही कहानी दोहराते नजर आए और सस्ते में पवेलियन लौट गए | कोहली के इस बुरे दौर में कई दिग्गजों ने उनका सपोर्ट किया तो कुछ ने उनकी आलोचना करते हुए सलाह भी दी हैं |

बाबर आजम ने कोहली के लिए पोस्ट शेयर की

इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम सामने आए हैं | उन्होंने कोहली के साथ अपना मजबूत रिश्ता जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर की है | बाबर ने कोहली को मजबूत बने रहने के लिए कहा | पाकिस्तानी कप्तान ने कोहली को पोस्ट के जरिए समझाया कि टेंशन मत लो यह बुरा दौर जल्दी ही गुजर जाएगा |

बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है | फोटो में कोहली उनके कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे है | इस पोस्ट के साथ बाबर आजम ने कैप्शन में लिखा- यह (बुरा दौर) भी गुजर जाएगा | मजबूत बने रहें |

लॉर्ड्स में भारतीय टीम 100 रनों से हारी

बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला गया था | इसमें 247 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 146 रन ही बना सकी और 100 रनों के अंतर से यह मैच गंवा दिया | इस मैच में चोट के बाद वापसी कर रहे विराट कोहली एक बार फिर फीके नजर आए | उन्होंने 25 गेंदों का सामना किया और 16 रन ही बनाए | इस दौरान कोहली ने तीन चौके जमाए |

Read More:ललित मोदी से सुष्मिता सेन ने की गुपचुप सगाई?

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।