मोहम्मद शमी ने दी टीम इंडिया में वापसी की दस्तक, दिलाई शानदार जीत
भारत में इन दिनों रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में एलिट ग्रुप-सी के मैच में बंगाल का सामना उत्तराखंड से हुआ। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया, जहां बंगाल की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। बंगाल की इस जीत में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अहम भूमिका निभाई। आपको बता दें कि शमी पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और अब उन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाजी कर टीम में अपनी वापसी की मजबूत दावेदारी ठोकी है।
अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाया शतक
मुकाबले की बात करें तो बंगाल की टीम इस मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। पहली पारी में उत्तराखंड ने 213 रन बनाए थे। जवाब में बंगाल की टीम ने अपनी पहली पारी में 323 रन बनाकर 110 रन की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद उत्तराखंड ने दूसरी पारी में 265 रन बनाए और बंगाल के सामने जीत के लिए 156 रन का टारगेट रखा। इस टारगेट को बंगाल की टीम ने 29.3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। दूसरी पारी में अभिमन्यु ईश्वरन 71 रन बनाकर नाबाद लौटे। मोहम्मद शमी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
मोहम्मद शमी की फिटनेस पर उठे थे सवाल
आपको बता दें कि शमी की फिटनेस को लेकर काफी चर्चा हो रही है। जहां एक तरफ टीम इंडिया चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने उन्हें अनफिट बताया था। वहीं शमी ने भी इस मैच से पहले अपनी फिटनेस को लेकर बड़ी बातें कही थी। भारतीय तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी 2025 सीजन की शुरुआत से पहले ही खुद को एकदम फिट बताया था। उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 39.3 ओवर गेंदबाजी की और दोनों पारियों में मिलाकर 7 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्होंने साबित कर दिया कि वह इस वक्त पूरी तरह से फिट हैं।
कैसा रहा मोहम्मद शमी का प्रदर्शन
मोहम्मद शमी ने उत्तराखंड के खिलाफ मैच में पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में चार विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहली पारी में 14.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 4 मेडन ओवर फेंके और 37 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इस पारी के दौरान उन्होंने ये तीन विकेट चार गेंदों के अंदर लिए। इसके बाद दूसरी पारी में शमी ने 24.4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर मेडन फेंके और 38 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। पूरे मैच में उनकी इकॉनमी रेट 2 से कम की रही। वह इस मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट भी निकालने में कामयाब रहे। वह आगामी मैचों में भी ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे।
Read More : आरोपी को थाने ले जा रही थी पुलिस, कांस्टेबल की हत्याकर हुआ फरार
Jacky King
रिपोर्ट करें
Wilburn Hickle
रिपोर्ट करें
seo agencies bamberg
रिपोर्ट करें
* * * $3,222 credit available! Confirm your transfer here: http://politecnicodelasamericas.com/index.php?9dw7ii * * * hs=04b5c59d4e9f1b1274944fa943441
रिपोर्ट करें
* * * $3,222 credit available * * * hs=04b5c59d4e9f1b1274944fa943441134* ххх*
रिपोर्ट करें