बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

आरोपी को थाने ले जा रही थी पुलिस, कांस्टेबल की हत्याकर हुआ फरार

तेलंगाना के निजामाबाद शहर में एक व्यक्ति ने कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस की टीम आरोपी को थाने लेकर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कांस्टेबल कर पर कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी घटना 17 अक्टूबर रात 8:30- 09.00 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शेख रियाज (24) ने एक मामले में पकड़े जाने के बाद दोपहिया वाहन पर निजामाबाद शहर के थाने ले जाते समय कांस्टेबल ई. प्रमोद की छाती पर चाकू से हमला किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि प्रमोद की बाद में मौत हो गई।

डीजीपी ने दिए जांच के निर्देश

पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल की बाइक का पीछा कर रहे एक उप-निरीक्षक की उंगलियों पर भी आरोपी ने हमला किया, जिससे उसकी उंगलियों में चोट लग गई। कांस्टेबल की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए, तेलंगाना के डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने निजामाबाद पुलिस आयुक्त को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि डीजीपी ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मल्टी जोन-I एस चंद्रशेखर रेड्डी को निजामाबाद जाकर स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया है। रेड्डी ने आईजीपी से कांस्टेबल के परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

आरोपी की तलाशी में जुटी आठ टीमें

विज्ञप्ति में कहा गया है कि डीजीपी ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए हैं। निजामाबाद के पुलिस आयुक्त पी. साई चैतन्य ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और इसके लिए आठ टीम बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग घायल कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की मदद करने के बजाय तस्वीरें खींच रहे थे।

उन्होंने कहा हमारे उप-निरीक्षक ने घायल कांस्टेबल को अस्पताल ले जाने के लिए ऑटो-रिक्शा वालों से अनुरोध किया, तब भी लोग नहीं रुके। प्रमोद निजामाबाद पुलिस आयुक्तालय की एक शाखा सेंट्रल क्राइम स्टेशन (सीसीएस) में कार्यरत थे। पुलिस ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा करते हुए बताया कि वह डकैती, लूट और हत्या के मामलों में शामिल था।

Read More :  एनडीए का विकेट आउट, चिराग की उम्मीदवार सीमा का नॉमिनेशन रद्द

टिप्पणियाँ (1)

  1. bambergs seo

    Great article, thank you for sharing these insights! I’ve tested many methods for building backlinks, and what really worked for me was using AI-powered automation. With us, we can scale link building in a safe and efficient way. It’s amazing to see how much time this saves compared to manual outreach. https://seoexpertebamberg.de/
    रिपोर्ट करें

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।