एनडीए का विकेट आउट, चिराग की उम्मीदवार सीमा का नॉमिनेशन रद्द
बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर है। चुनाव से पहले ही एनडीए को बड़ा झटका लगा है। एक सीट पर एनडीए हिट विकेट आउट हो गया है। मढ़ौरा विधानसभा सीट से एनडीए की प्रत्याशी और अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। बंटवारे में मढ़ौरा सीट चिराग पासवान की लोजपा-आरवी के खाते में गई थी। सीमा सिंह ने लोजपा के सिंबल से नौमिनेशन दाखिल किया था। शनिवार को पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसी दौरान सीमा सिंह का नॉमिनेशन रिजेक्ट कर दिया गया।
इस सीट पर सीमा सिंह समेत 4 उम्मीदवारों का नामांकन शनिवार को नामांकन रद्द हो गया है। जिन लोगों का नामांकन स्कूटनी के दौरान नामांकन रद्द हुआ उनमें सीमा सिंह के अलावा बसपा से आदित्य कुमार, जदयू से बागी निर्दलीय अल्ताफ़ आलम राजू, विशाल कुमार निर्दलीय का नाम शामिल है।
मढ़ौरा से कुल चार प्रत्याशी मतदान से पहले ही कंटेस्ट से बाहर हो गए। स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सीमा सिंह के नामांकन रद्द होने से लोजपा के समर्थकों में निराशा फैल गई है। जबकि विपक्षी दल इसे अपनी संभावनाओं के लिए सकारात्मक अवसर मान रहे हैं। अब मढ़ौरा विधानसभा का चुनावी समीकरण फिर से नए सिरे से आकार ले रहा है।
Read More : अयोध्या दीपोत्सव: रामायण थीम पर सेल्फी प्वाइंट, 80 हजार दीयों से रंगोली
* * * $3,222 credit available! Confirm your operation here: https://obs.regideso.cd/index.php?e0um5o * * * hs=f177a6233470c61caea12369ce34cb55* ххх*
रिपोर्ट करें