रविवार, 25 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

आरजेडी ने 143 कैंडिडेट की लिस्ट की जारी, तेजस्वी राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव

राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बिहार चुनाव के लिए राजद ने 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। यहां आपको बता दें कि साल 2020 में राजद ने 144 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े किए थे। इस बार राजद ने 143 उम्मीदवार ही अब तक खड़े किए हैं। भले ही राष्ट्रीय जनता दल ने 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है लेकिन महागठबंधन के सभी घटक दलों के बीच अभी सीटों का मसला पूरी तरह नहीं सुलझा है। वही आरजेडी ने राज्य की कुल 243 सीटों में से 143 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही राजद ने चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को औपचारिक रूप से अंतिम रूप दे दिया है।

दो चरणों में होगा बिहार चुनाव

बता दें कि बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया को इस तारीख से पहले पूरा किया जाना है। ऐसे में चुनाव आयोग ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चुनाव से जुड़ी तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने बिहार में दो चरणों के तहत मतदान संपन्न कराने का ऐलान किया है। पहले चरण के तहत 06 नवंबर जबकि दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को बिहार में मतदान कराया जाना है। इसके अलावा ,14 नवंबर को मतदान के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

राघोपुर से मैदान में तेजस्वी यादव

आरजेडी की ओर से जारी सूची के अनुसार, तेजस्वी यादव वैशाली जिले की अपनी पारंपरिक राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। तेजस्वी यादव पहले ही इस सीट से अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं और अब वह तीसरी बार यहां से अपनी किस्मत आजमाएंगे। राघोपुर सीट को लालू प्रसाद यादव के परिवार का गढ़ माना जाता है, जहां से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी विधायक रह चुकी हैं।

Read  More :    गाजा में फिर शुरू हुई जंग, आईडीएफ ने हमास पर बरसाए बम

टिप्पणियाँ (1)

  1. website bamberg

    This is a great article, i am simply a fun, keep up the good work, just finish reading from https://websiteerstellenlassenbamberg.de// and their work is fantastic. i will be checking your content again if you make next update or post. Thank you
    रिपोर्ट करें

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।