सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

गाजा में फिर शुरू हुई जंग, आईडीएफ ने हमास पर बरसाए बम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से गाजा में सीजफायर कराने के बाद एक बार फिर इजरायल और हमास में जंग शुरू हो गई है। इस बीच इजरायली सेना (आईडीएफ) ने रविवार (19 अक्तूबर 2025) को गाजा में एयरस्ट्राइक किया है। हालांकि अभी तक इजरायल की तरफ से इस हमले को लेकर आधिकारिक तौर पर बयान जारी नहीं किया गया है।

अमेरिकी रिपोर्ट के बाद गाजा में एयरस्ट्राइक

अमेरिका ने खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि हमास गाजा के लोगों पर हमला करने और उसके बाद सीजफायर तोड़ने की योजना बना रहा है। इजरायली पीएम नेतन्याहू ने शनिवार (19 अक्तूबर 2025) को चेतावनी देते हुए कहा कि गाजा में जंग तब तक नहीं थमेगा। जब तक हमास को पूरी तरह हथियारबंद नहीं किया जाता है।

राफा बॉर्डर खोलने को लेकर नेतन्याहू की चेतावनी

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि राफा क्रॉसिंग तभी खोली जाएगी। जब हमास सभी बंधकों को वापस करेगा और समझौते की शर्तें पूरी करेगा। 10 अक्तूबर को हुए समझौते के मुताबिक हमास को 20 जीवित बंधकों को रिहा करना था और आईडीएफ के गाजा में लौटने के बाद 72 घंटे के भीतर 28 मृत बंधकों के शव को सौंपने थे। हालांकि तब से अभी तक हमास ने सिर्फ 10 शव लौटाए हैं।

राफा क्षेत्र में आईडीएफ ने बरसाए बम

इजरायल के चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने ये हमला गाजा के राफा क्षेत्र में किया है। यह हमला ऐसे समय में किया गया है, जब अमेरिकी ने हमास पर गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी लोगों पर हमले की योजना बनाने का आरोप लगाया है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक यह हवाई हमला गाजा पट्टी में आतंकवादियों की ओर से राफा में इजरायली सेना पर किए गए हमले का जवाब था। आईडीएफ के अनुसार राफा क्षेत्र में एक सुरंग से कई आतंकवादी निकले और उन्होंने इजरायली सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

Read More :  कांग्रेस विधायक अफाक आलम का बड़ा आरोप, पैसे लेकर बांटा जा रहा टिकट

टिप्पणियाँ (1)

  1. Cyrus Walter

    I have read some excellent stuff here Definitely value bookmarking for revisiting I wonder how much effort you put to make the sort of excellent informative website
    रिपोर्ट करें

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।