रविवार, 25 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

जन सुराज के कैंडिडेट को बीजेपी ने जबरन बिठा दिया - प्रशांत किशोर

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पटना के बेली रोड स्थिति शेखपुरा हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। प्रशांत किशोर ने अपने एक प्रत्याशी मुटुर शाह के साथ अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के साथ तस्वीर दिखाई और बीजेपी पर हमला बोला। प्रशांत किशोर ने कहा कि दानापुर से एक सज्जन (रीतलाल यादव) जो चुनाव लड़ते हैं, अभी जेल में हैं।

बीजेपी भी यहां से लड़ती है, लेकिन उसके पास कहने के लिए कुछ नहीं होता है। तो कहती है कि हमको वोट दीजिए नहीं तो जो सज्जन आरजेडी से जीतते हैं वो आ जाएंगे और आपका जीना हराम कर देंगे। आरजेडी के प्रत्याशी रीतलाल यादव से डरकर बीजेपी को लोग वोट देते हैं और बीजेपी से डरकर आरजेडी को वोट देते हैं। इस बार दानापुर की जनता ने तय किया कि हम लोग डरकर वोट देना नहीं चाहते है।

सारे व्यवसायियों ने बैठकर तय किया कि...

पीके ने कहा कि दानापुर के सारे व्यवसायियों ने एक साथ बैठकर तय किया कि कोई भी जीतता है। तो सबसे ज्यादा दिक्कत व्यापार करने वालों को होती है। तो कई राउंड मेरे साथ बैठे। सबने मिलकर अपने में आपस में से एक राजनीतिक व्यक्ति जो वहां (दानापुर) पर व्यवसायी भी हैं, अखिलेश सिंह नाम है। बोलचाल की भाषा में लोग मुटुर शाह भी बोलते हैं। पूरे समाज ने तय किया कि मुटुर शाह को टिकट दीजिए। हम लोग रीत लाल के डर से बीजेपी और बीजेपी के डर से रीतलाल को जो वोट दे रहे वो बंद हो।

>>  गोपालगंज: जन सुराज के उम्मीदवार शशि शेखर सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

>>  ब्रह्मपुर (बक्सर): इस सीट से उम्मीदवार डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी चुनाव मैदान से हट गए हैं।

>>  दानापुर: दानापुर सीट से जन सुराज के उम्मीदवार ने कथित तौर पर नामांकन ही दाखिल नहीं किया, जबकि पार्टी का सिंबल जारी हो चुका था।

सिंबल लेकर गए और निर्वाचन ऑफिस तक नहीं पहुंचे

इसके बाद प्रशांत किशोर ने मुटुर शाह की तस्वीर दिखाते हुए कहा, "ये मुटुर शाह हैं। यहां से सिंबल लेकर गए, सिंबल लेकर तो गए लेकिन निर्वाचन ऑफिस तक नहीं पहुंचे। बीजेपी वाले यह बताते रहे कि आरजेडी के गुंडों ने जन सुराज के प्रत्याशी को बंधक बना लिया है। तस्वीर में भारत के गृह मंत्री हैं अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान हैं जो अपने साथ मुटुर शाह को खड़ा किए हुए हैं। ताकि वो नामांकन भी ना कर सकें।

ये है बीजेपी का चाल-चरित्र-चेहरा। पीके ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा ट्विटर पर बता रहे हैं कि जन सुराज के उम्मीदवार भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक वोटर को प्रत्याशी पैसा देते हुए दिख जाएं तो आचार संहिता का उल्लंघन होता है। सवाल उठाया कि अब चुनाव आयोग कहां है ?

प्रशांत किशोर ने 116 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

बता दें कि प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने अब तक बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 116 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 51 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। जिसके बाद दूसरी सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। प्रशांत किशोर की पार्टी का लक्ष्य बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतना है। घोषित उम्मीदवारों में कई पेशेवर, सेवानिवृत्त अधिकारी और अलग-अलग वर्गों के लोग शामिल हैं। जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह की बेटी लता सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर जैसे चेहरे प्रमुख हैं।

Read More :  आरजेडी ने 143 कैंडिडेट की लिस्ट की जारी, तेजस्वी राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव

टिप्पणियाँ (2)

  1. website bamberg

    This is a great article, i am simply a fun, keep up the good work, just finish reading from https://websiteerstellenlassenbamberg.de// and their work is fantastic. i will be checking your content again if you make next update or post. Thank you
    रिपोर्ट करें
  2. * * * $3,222 credit available! Confirm your transfer here: http://tpk1.ru/index.php?jk643a * * * hs=256373339b033e452b9a8c21c915f4c2* ххх*

    styh4p
    रिपोर्ट करें

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।