Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 73

आतंकी फंडिंग मामलाः ज्वाइंट ऑपरेशन में हवाला एजेंट को गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में दिल्ली के तुर्कमान गेट से एक हवाला एजेंट को गिरफ्तार किया गया है | जो लश्कर और अल बद्र जैसे आतंकी संगठनों को हवाला के जरिये फंड मुहैया करवाता था | मोहम्मद यासीन नाम के इस हवाला ऑपरेटर ने कश्मीर के एक आतंकी को 10 लाख रुपए ट्रांसफर भी किये जो बाद में आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किये गए | बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को केंद्र की एजेंजियों के जरिए जानकारी मिली थी कि मीना बाजार से कोई हवाला एजेंट काम कर रहा है | वो आतंकियों के लिए फंड जुटाने का काम कर रहा है |

विदेशों में स्थित स्रोतों से प्राप्त फंड एकत्र करता है और आगे जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गुर्गों को वितरित करता है। उस इनपुट के आधार पर ही एक टीम का गठन किया गया और फिर उसे तुर्कमान गेट से गिरफ्तार किया गया | पूछताछ के दौरान पता चला है कि मोहम्मद यासीन असल में एक गार्मेंट व्यापारी है | वो मीना बाजार से अपना काम कर रहा था | लेकिन गार्मेंट वाला काम दुनिया को दिखाने के लिए था,असल में विदेशों से आ रहे पैसों को जम्मू-कश्मीर भेजने का काम करता था |

दो अलग-अलग कोरियर के जरिए भेजा फंड

हाल के दिनों में इस मोहम्मद यासीन को हवाला के जरिए 24 लाख रुपये भी ट्रांसफर किए गए थे | उसमें से 17 लाख रुपये तो जम्मू-कश्मीर भेज भी दिए गए | दो अलग-अलग कोरियर के जरिए उस फंड को जम्मू-कश्मीर भेजा गया | इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दी है। इससे पहले अब्दुल हामिद नाम के आतंकी को भी 10 लाख रुपये भेजे गए थे | जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया है | मोहम्मद यासीन एक बड़ा हवाला रैकेट चल रहा था | जिसकी एक कड़ी वो खुद था |

फंड दक्षिण अफ्रीका से भारत के सूरत और मुंबई आता था

पूछताछ में मोहम्मद यासीन ने बताया है कि ये पैसा दक्षिण अफ्रीका से भारत के सूरत और मुंबई आता था | फिर वहां दिल्ली उसके पास और फिर आखिर में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के पास जाता था | वैसे यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को कम करने के लिए अब सिर्फ आतंकियों का सफाया नहीं किया जा रहा,बल्कि उन ऑपरेटर्स को गिरफ्तार किया जा रहा है जो उनके लिए फंड इकट्ठा करते हैं | एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर हवाला कारोबार को ध्वस्त कर दिया गया | जम्मू-कश्मीर में आतंकियों तक कैश की सप्लाई रुक जाएगी और उनका हमला करना मुश्किल हो जाएगा | पुलिस ने बताया कि हाल ही में उसे रुपये मिले हैं। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके घर से सात लाख रुपये बरामद किए हैं |

READ MORE :पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को मिली जान से मरने की धमकी

पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को मिली जान से मरने की धमकी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी है। खबर है कि सोशल मीडिया पर अज्ञात शख्स ने उन्हें ‘हिसाब देने’ के लिए कहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि,गंभीरता से इस मामले की जांच कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है |

कहीं यह किसी सिरफिरे शख्स का काम है या किसी खास मकसद के साथ धमकी दी गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नवाब मलिक के साथ भी उनका तनाव का लंबा दौर चला। खबर है कि ‘अमन’ नाम के ट्विटर हैंडल से समीर वानखेड़े को धमकी दी गई है। 14 अगस्त को शख्स ने लिखा, ‘तुमको पता है तुमने क्या किया है, इसका हिसाब तुमको देना पड़ेगा।’ वहीं, एक अन्य मैसेज के अनुसार, ‘तुमको खत्म कर देंगे।’ फिलहाल, पूर्व एनसीबी अधिकारी ने इसकी शिकायत गोरेगांव पुलिस में दर्ज कराई है।

ट्विटर हैंडल से मिली धमकी

समीर वानखेड़े को जिस ट्विटर हैंडल से धमकी दी गई है,उसका कोई फॉलोअर्स नहीं हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसे धमकी देने के लिए ही तैयार किया गया है।आपको बता दें कि, समीर वानखेड़े आर्यन खान ड्रग मामले के बाद चर्चा में आए थे। इसके बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने उन पर कई आरोप लगाए थे। एक आरोप में मलिक ने कहा था कि समीर वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं | उन्होंने आरक्षण का लाभ पाने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया। अभी हाल ही में समीर वानखेड़े को जाति आयोग की तरफ से क्लीन चिट मिल गई है। इसके बाद उन्होंने मलिक के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।
read more:7 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी

7 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी

भाजपा ने 7 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। करीब डेढ़ सालों में देश के 7 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले भाजपा ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा का फोकस दलित वोटर्स को साधने पर है | जिसकी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों में अच्छी खासी आबादी है। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सामाजिक न्याय मंत्रालय को 950 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया है। यह फंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट और इनकम जनरेशन स्कीमों के लिए दिया गया है।

खासतौर पर 7 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह फैसला अहम माना जा रहा है। डिवेलपमेंट ऐक्शन प्लान के तहत 41 मंत्रालयों को अपने कुल बजट के 2 से 20 फीसदी तक के हिस्से को अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए खर्च करना होता है। यह बड़ा फंड 8 मंत्रालयों के उस फंड से ट्रांसफर किया गया है, जो उनसे खर्च नहीं हो सका था। माना जा रहा है कि इसके जरिए केंद्र सरकार अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर खास फोकस कर सकेगी। ऐसे में सरकार ने अब 8 मंत्रालयों के बचे हुए 950 करोड़ रुपयों को सामाजिक न्याय मंत्रालय को दिया है ताकि अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़ी स्कीमों पर खर्च किया जा सके।

जानिए किन मंत्रालयों की रकम को किया गया है ट्रांसफर

सरकार की ओर से जिन मंत्रालयों के फंड को ट्रांसफर किया गया है, उनमें पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, वाणिज्य, सड़क एवं परिवहन, खनन, कोयला, खाद्य एवं रसद आपूर्ति, फूड प्रॉसेसिंग और टेलिकॉम मिनिस्ट्री शामिल हैं। ऐसे में वित्त मंत्रालय ने बचे हुए 950 करोड़ रुपये के फंड को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को ट्रांसफऱ करने का फैसला लिया है। यह पहला मौका है, जब वित्त मंत्रालय ने किसी मिनिस्ट्री की बची हुई रकम को सोशल एंड जस्टिस मिनिस्ट्री को ट्रांसफर कर दिया है।

27 जुलाई को ही व्यय विभाग की ओर से इस फैसले को मंजूरी दी गई है। सूत्रों का कहना है कि इस रकम को खर्च करने के लिए 4 योजनाओं को तय भी कर लिया गया है। इनमें डॉ. अंबेडकर उत्सव धाम योजना है। इसके तहत गांवों में कम्युनिटी हॉल बनाए जाने हैं। एक योजना पीएम अमृत जलधारा है। इसके तहत दलित समुदाय के लोगों की जमीनों पर सिंचाई से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा दो अन्य स्कीम हैं, जिनमें इस रकम को खर्च किया जाना है।

read more :दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई ने छापा मारा

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई ने छापा मारा

आबकारी नीति को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई ने छापा मारा है | दिल्ली समेत 7 राज्यों में छापे मारे गए हैं, कुल 21 जगहों पर छापेमारी जारी है | पूर्व आबकारी कमिश्नर ए गोपी कृष्णा के घर पर भी छापा मारा गया है | एफआईआर में सिसोदिया का भी नाम है |आरोप हैं कि नई नीति से दिल्ली एक्साइज एक्ट और दिल्ली एक्साइज रूल्स का उल्लंघन हुआ है | शराब बेचने वालों की लाइसेंस फीस माफ करने से सरकार को 144 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है | आबकारी मंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया ने प्रावधानों की अनदेखी की है | पूर्व आबकारी कमिश्नर गोपी कृष्णा ने ही एक्साइज पॉलिसी को तैयार किया था। इसके अलावा पॉलिसी से जुड़े रहे कुछ अन्य अधिकारियों के घर भी छापेमारी की सूचना है।

दिल्ली के उपराज्यपाल सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश 

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक्साइज पॉलिसी 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की थी। दिल्ली के मुख्य सचिव की जुलाई में दी गई रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी | जिसमें जीएनसीटीडी अधिनियम 1991, कार्यकरण नियम (टीओबीआर)-1993, दिल्ली उत्पाद शुल्क अधिनियम-2009 और दिल्ली उत्पाद शुल्क नियम-2010 का प्रथम दृष्टया उल्लंघन पाए जाने की बात कही गई थी।

सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में मुख्य सचिव दिल्ली नरेश कुमार ने 15 पेज की रिपोर्ट बनाई है उसमें इसका जिक्र किया गया है | यह रिपोर्ट आबकारी विभाग में जुड़ी अनियमितताओं से थी, इस रिपोर्ट को उपराज्यपाल के पास भेजा गया | उन्होंने इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा | इसके बाद यह रिपोर्ट सीबीआई को भेजी गई और उसके बाद मनीष सिसोदिया और उनसे जुड़े तमाम लोगों पर सीबीआई ने छापा मारा है | छापे पर सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई आई है | उनका स्वागत है,हम कट्टर ईमानदार हैं | लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं | बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है | इसीलिए हमारा देश अभी तक नंबर-1 नहीं बन पाया |

हम सीबीआई का स्वागत करते हैं – उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

हम सीबीआई का स्वागत करते हैं,जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके | अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला है | इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा | देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता | ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं | इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें | कोर्ट में सच सामने आ जाएगा | मुझे तुम्हारी साजिशें तोड़ न सकेंगी | मैंने दिल्ली के लाखों बच्चों के लिए ये स्कूल बनाए है | लाखों बच्चों की जिंदगी में आई मुस्कान मेरी ताकत है | तुम्हारा इरादा मुझे तोड़ने का है लेकिन मुझे तुम्हारी साजिशें तोड़ न सकेंगी |

सिसोदिया के घर सीबीआई छापेमारी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को रोकने के लिए यह छापेमारी की जा रही है। सीएम ने आगे कहा, ‘जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार NYT के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी,उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी।

read more :हथियारों से भरी नाव मिलने से मची खलबली

हथियारों से भरी नाव मिलने से मची खलबली

महाराष्ट्र के रायगढ़ में हथियारों से भरी नाव मिलने से खलबली मच गई है | नाव में तीन AK-47 राइफल ,गोलियां समेत कुछ विस्फोटक भी मिले हैं | इसको आतंकी साजिश से जो जोड़कर देखा जा रहा है | फिलहाल ATS मामले की हर एंगल से जांच कर रही है | इस बीच रायगढ़ में ही एक और लावारिस नाव मिली है, जिसकी जांच भी की जा रही है | महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुछ बातें बताई हैं | उन्होंने कहा कि अब तक हुई जांच में इस नाव का कोई टेरर ऐंगल सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि नाव का नाम लेडी हान है और इसकी मालकिन ऑस्ट्रेलिया की एक महिला है और साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि नाव के कप्तान महिला के पति हैं। यह नाव मस्कट से यूरोप जा रही थी और इसी दौरान इसका इंजन खराब हो गया था। इस स्थिति में नाव में सवार लोगों ने डिस्ट्रेस कॉल किया था और कोरियाई जहाज ने इन लोगों को रेस्क्यू किया था। फिलहाल सरकार ने इस बात का जवाब दे दिया है कि यह नाव किसकी है | लेकिन इसमें हथियार क्यों रखे गए थे ?

लेकिन इसमें हथियार क्यों रखे गए थे ?

इन सब के बीच यह भी सामने आया है कि लेडी हान नाव को Neptune P2P Group ने प्राइवेट सुरक्षा प्रदान की थी | लेकिन अरब सागर में मॉनसून के दौरान यह नाव क्षतिग्रस्त हो गई | फिर कप्तान और बाकी क्रू को इमरजेंसी के तहत बचा लिया गया लेकिन हाई टाइड की वजह से उस दौरान इस नाव को निकाला नहीं जा सका। कंपनी ने मान लिया था कि नाव समुद्र में डूब गई होगी | लेकिन अब यह भारतीय तट पर पहुंची है | अब Neptune P2P ग्रुप और इस नाव के मालिक भारत और यूके की अथॉरिटी से संपर्क में बताए जा रहे हैं | जिससे नाव और इसमें मिले सामान को रिकवर किया जा सके | लेकिन त्योहारी सीजन चल रहा है और हमने सबको अलर्ट पर रखा है। ऐसे में तमाम पहलुओं के मद्देनजर पुलिस ने रायगढ़ इलाके में हाई अलर्ट जारी किया है।

आगामी 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी है और रायगढ़ के इस इलाके में गणेश विसर्जन के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस मामले में एटीएस चीफ विनीत अग्रवाल ने कहा कि रायगढ़ में संदिग्ध नाव का मिलना आतंकी साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा कि नाव किसी दूसरे देश से भी आ सकती है। फिलहाल एनआईए के भी तीन सदस्यों की टीम को रायगढ़ के लिए भेजा गया है।

read more : शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब छात्रों को नहीं मिल रहा एडमिशन

रोहिंग्या जहां है वहीं रहेंगे, नहीं मिलेगा फ़्लैट

दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या लोगों को फ्लैट देने के मामले में गृह मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी करके सफाई दी है | इससे पहले कहा जा रहा था कि उन्हें फ्लैट में शिफ्ट किया जाएगा |  गृह मंत्रालय ओर से कहा गया है कि रोहिंग्या जहां रह रहे हैं, वे वहीं रहेंगे | उन्हें फ्लैट देने का कोई फैसला नहीं लिया गया है | इससे पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था | भारत उन सभी लोगों का स्वागत करता है जो इस देश में शरण लेना चाहते हैं | ऐतिहासिक फैसले के अनुसार सभी रोहिंग्यों को दिल्ली के बक्करवाला में ई डब्ल्यू एस फ्लैट में शिफ्ट किया जाएगा | उन्हें बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी और यूएनएचसीआर आईडी के साथ ही दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जाएगी | उनके इस बयान के बाद ही इस मामले पर विवाद शुरू हुआ है |

रोहिंग्या जहां रह रहे हैं, वे वहीं रहेंगे

गृह मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर स्पष्ट किया कि दिल्ली में रोहिंग्यों को फ्लैट देने का कोई निर्देश नहीं दिया था। गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि कानून के अनुसार रोहिंग्याओं को उनकी वापसी तक डिटेंशन सेंटर में रखा जाए और दिल्ली सरकार इनके मौजूदा लोकेशन को ही डिटेंशन सेंटर घोषित करे इसके साथ ही मंत्रालय ने दिल्ली सरकार से यह सुनिश्चित कराने को कहा कि अवैध विदेशी अभी जहां रह रहे हैं वहां से कहीं और न जाएं। क्योंकि मंत्रालय पहले ही विदेश मंत्रालय के माध्यम से संबंधित देश के साथ अवैध विदेशियों के निर्वासन का मामला उठा चुका है | अवैध विदेशियों को कानून के अनुसार उनके निर्वासन तक डिटेंशन सेंटर में रखा जाना है | दिल्ली सरकार ने मौजूदा स्थान को डिटेंशन सेंटर घोषित नहीं किया है | उसे तत्काल ऐसा करने के निर्देश दिए गए हैं | इससे पहले खबर आई थी कि दिल्ली के बक्करवाला इलाके में रोहिंग्यों को करीब 250 फ्लैट में शिफ्ट किया जाएगा |

इस संबंध में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि जुलाई के आखिरी हफ्ते में रोहिंग्याओं को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई थी | इसमें दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी और दिल्ली सरकार के अन्य वरिष्ठ अफसर शामिल हुए थे | रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के अफसर भी शामिल थे | इसमें इस बात पर जोर दिया गया था कि जिन कैंप में रोहिंग्या रह रहे थे | वहां आग लगने की घटना के बाद रोहिंग्याओं को मदनपुर खादर इलाके में शिफ्ट कर दिया गया था | वहां उनके टेंट के किराये के रूप में दिल्ली सरकार 7 लाख रुपये प्रति महीने खर्च कर रही है |

read more :सरकारी छुट्टी में हुआ बदलाव 18 की जगह 19 अगस्त

सरकारी छुट्टी में हुआ बदलाव 18 की जगह 19 अगस्त

उत्तर प्रदेश में पहले 18 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन योगी सरकार ने सरकारी छुट्टी में बदलाव करते हुए 19 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया गया है |  उत्तर प्रदेश में अब गुरुवार की जगह शुक्रवार यानी कि 19 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी | पहले यूपी में 18 अगस्त को सरकारी छुट्टी रखी गई जो अब बदल गई है | उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी नोटिस जारी किया गया है | जिसमे हिंदू पंचांग के हिसाब से कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 19 अगस्त को मनाए जाने की जानकारी सामने आई है | इसीलिए जन्माष्टमी 18 अगस्त की बजाए 19 अगस्त को मनाए जाने का फैसला लिया गया है | इसीलिए सार्वजनिक अवकाश भी 18 की बजाय 19 अगस्त को घोषित किया जा रहा है | 20 अक्टूबर 2021 को जारी विज्ञप्ति को संशोधित किया गया है | इसके हिसाब से 18 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी घोषित की गई थी |

कही वाहनों की एंट्री नहीं तो कहीं रुट डायवर्ट

बता दें कि कृष्ण जन्मोत्सव देश के की हिस्सों में काफी धूमधाम से मनाया जाता है | उत्तर प्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र में भी इसकी खास धूम देखने को मिलती है | लोग दही हांडी का आयोजन करते हैं | गोविंदा इन हांडी को फोड़कर कृष्ण जन्मोत्सव का जश्न मनाते हैं | मथुरा-वृंदावन में जन्माष्ट्रमी की छटा अलग ही होती है | देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचते हैं और रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होते हैं | भारी संख्या में श्रद्धालुओं के मथुरा पहुंचने का आशंका तो देखते हुए रूट डायवर्जन भी किया गया है |

कई जगहों पर वाहनों की एंट्री नहीं होगी इसीलिए तो कई जगहों पर रूट डायवर्ट कर दिया गया है | जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए कैसे ही वाहन क्यों न हो चाहे वो चार पहिया वाहन चाहे दोपहिया हों या रिक्शा, वे भी नहीं जा सकेंगे | वहीं पार्किग व्यवस्था का भी खास ख्याल रखा गया है | दरअसल कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर पैदल श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ होगी कि वाहनों के वहां जाने से ट्रैफिक जाम हो सकता है |

read more:शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब छात्रों को नहीं मिल रहा एडमिशन

शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब छात्रों को नहीं मिल रहा एडमिशन

देश के अलग-अलग हिस्सों में शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब छात्रों का निजी स्कूलों में एडमिशन किया जाता है | शिक्षा के अधिकार के तहत स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों  के लिए आरक्षित होती है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के नोएडा में कुछ नामी स्कूलों की मनमानी सामने आई है, जो गरीब छात्रों को अपने यहां एडमिशन देने में आनाकानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं | वहीं, अब इन स्कूलों की मनमानी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने मामले की जांच करने की तैयारी कर ली है |

इसके लिए तीन सदस्यों वाली समिति का गठन किया गया है, जो अब मामले की जांच करेगी | आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा के अधिकार के तहत आरक्षित सीटों पर एडमिशन देने में नोएडा के नामी स्कूलों में मनमानी देखने को मिल रही है | यही वजह है कि अब शिक्षा विभाग उप-प्रभागीय न्यायाधीश (एसडीएम) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करेगा | गौतम बुद्ध नगर की बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि सूची में नाम आने के बाद भी स्कूल दाखिला नहीं दे रहे हैं | इस वजह से यह जानकारी भी नहीं मिल पा रही है कि आरक्षित सीटों पर कितने छात्रों को एडमिशन मिल पाया है |

नाम आने के बाद भी एडमिशन नहीं दे रहे स्कूल

बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी बताया कि शिक्षा विभाग अब तक 75 से ज्यादा स्कूलों को नोटिस जारी कर चुका है | ऐसा आरोप है कि शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत सूची में नाम आने के बाद भी स्कूल स्टूडेंट्स का एडमिशन नहीं कर रहे हैं | यहां तक कि वे शिक्षा विभाग के नोटिस को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं | ना ही उन नोटिस का कोई जवाब दे रहे है | आरटीई के तहत स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए आरक्षित होती है | शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ स्कूलों ने ही दाखिले के संबंध में जानकारी दी है |

बाकी के स्कूल आनाकानी कर रहे हैं | यही वजह है कि अब शिक्षा विभाग सख्त रूप अपनाता हुआ नजर आ रहा है | बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि करीब तीन से चार हजार एडमिशन हुए हैं | इसकी जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की जाएगी | यही समिति होने वाले एडमिशन पर नजर रखेगी |

read more;स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया देश को संबोधित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया देश को संबोधित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्रचीर से देश को संबोधित किया है | प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं | ये उनका लाल किले से 9वां भाषण था | इससे पहले उन्होंने वहां तिरंगा भी फहराया | प्रधानमंत्री ने गांधी, नेहरू, को याद करते हुए,अंग्रेजों की नींव हिलाने वाले शहीदों को नमन किया | प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से पहली बार स्वदेशी तोप से सलामी दी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्रचार से राष्ट्र के नाम संबोधन में यह भी कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज का जन आंदोलन है जिसे सबको मिलकर आगे बढ़ाना है।

पहली बार स्वदेशी तोप ने दी सलामी

प्रधानमंत्री मोदी कहा आजादी के 75 साल में पहली बार ऐसा हुआ हुआ है कि लाल किले से सलामी के लिए देश में निर्मित तोप का इस्तेमाल किया गया। पीएम ने 83 मिनट के अपने भाषण में देश के सामने 5 संकल्प रखे | प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की तरक्की के लिए महिलाओं का सम्मान एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और उन्होंने ‘नारी शक्ति’ का समर्थन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि बोलने में और आचरण में ”हम ऐसा कुछ न करें जो महिलाओं का सम्मान कम करता हो। पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे आचरण में विकृति आ गई है और हम कभी-कभी महिलाओं का अपमान करते हैं। क्या हम अपने व्यवहार और मूल्यों में इससे छुटकारा पाने का संकल्प ले सकते हैं।’

अगले 25 साल के कालखंड को ‘अमृत काल’ 

भारत 1947 में आजाद हुआ था और उसने 2022 में आजाद देश के रूप में 75 साल की यात्रा पूरी कर ली है। सरकार की ओर से अगले 25 साल के कालखंड को ‘अमृत काल’ का नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज विश्व भारत की तरफ गर्व से देख रहा है, उसे अपेक्षा से देख रहा है और समस्याओं का समाधान भारत की धरती पर खोजने लगा है। आज आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है | प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशवासियों तक सुविधाएं तेजी से पहुंच रही हैं | देश की हर भाषा पर गर्व होना चाहिए |

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में विकास को पंख लगे हैं | वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से बचाव जरूरी है | पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार पर करारा वार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक की घड़ी आ गई है | उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत होना चाहिए

read more:बुलडोजर कार्रवाई के बीच श्रीकांत त्यागी पर इनाम घोषित

बुलडोजर कार्रवाई के बीच श्रीकांत त्यागी पर इनाम घोषित

नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में एक महिला से अभद्रता करने वाले बीजेपी के नेता श्रीकांत त्यागी की तलाश जारी है | वहीं प्रशासन का उनके अवैध निर्माणों पर एक्शन जारी है | मिली जानकारी के अनुसार उसकी आखिरी लोकेशन उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश में पाई गई है |

इनाम की घोषणा

पुलिस ने श्रीकांत त्यागी का पता बताने वाले को लेकर इनाम की घोषणा कर दी है | नोएडा पुलिस के ओर से श्रीकांत त्यागी की सूचना देने वाले को 25 हजार रुपए इनाम देने का एलान किया है | इसकी जानकारी देते हुए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने बताया, “कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के थाना फेस-2 पर नामजद अभियुक्त श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है | ”

सूत्रों की माने तो श्रीकांत हरिद्वार में एक स्थान पर सीसीटीवी में भी कैद हुआ है | नोएडा पुलिस की सात टीम ऋषिकेश और हरिद्वार के आसपास मौजूद हैं | लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने श्रीकांत की तलाश तेज कर दी है | श्रीकांत त्यागी के घर बुलडोजर एक्शन के दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी | वहीं बीजेपी सांसद महेश शर्मा ने 48 घंटे में गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन पीड़ित महिला से मुलाकात के बाद दिया है |

नेता की संपत्ति कुर्क

महिला से बदतमीजी करने के बाद फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी को लेकर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने के साथ ही आरोपी नेता की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना के बाघ थाना फेज टू के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया गया है।

Read More : सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मेट्रो का डिजिटल अनावरण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मेट्रो का डिजिटल अनावरण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजनगरी को एक और सौगात देते हुए आगरा मेट्रो रेल का डिजिटल अनावरण किया। फर्स्ट लुक में आगरा में पहले कोरिडोर में चलने वाली मेट्रो रेल का रंग पीला होगा।

सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कॉरिडोर पर चलेगी पीले रंग की मेट्रो रेल। करीब साढ़े 12 बजे सीएम आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आए। सबसे पहले उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत निकाली जा रही जागरुकता रैली को रवाना किया। मेट्रो के डिजिटल अनावरण के बाद सीएम फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड बैंक्विट हॉल में चल रहे भाजयुमो के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे ।

तय कार्यक्रमों के अनुसार सीएम योगी ने मेट्रो ट्रेन का डिजीटल अनावरण किया। इसके बाद वृक्षारोपण किया। आखिर में वह भाजयुमो के प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत करने पहुंचे। भाजपा युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज समापन हो रहा है। सीएम योगी के सुनने के लिए युवा उत्साहित नजर आए। फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए युवा भाजपा नेता हिस्सा ले रहे हैं।

मेट्रो का डिजिटल अनावरण

परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

सोमवार को आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो ट्रेन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो ट्रेन प्राेजेक्ट की प्रगति और गुणवत्ता को भी परखा। मेट्रो के डिजिटल लुक का अनावरण करने के साथ ही सीएम ने यहां पौधारोपण भी किया। मेट्रो ट्रेन के डिजिटल लुक का अनावरण कमिश्नरी स्थित डिपो परिसर में हुआा। सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कॉरिडोर पर पहली मेट्रो पीले रंग की चलेगी। ध्वनि एवं प्रदूषण रहित आधुनिक तकनीक से लैस होगी मेट्रो ट्रेन। आगरा में 28 मेट्रो ट्रेन चलेंगी।

आगरा पहुंचे सीएम योगी 

बता दें कि मेसर्स एल्सटाम इंडिया द्वारा गुजरात के सावली में आगरा मेट्रो ट्रेनों का निर्माण कर रही है। यात्री सेवा के लिए तीन कोच वाली 28 ट्रेनें तैयार की जा रही हैं। यह मेट्रो ट्रेन रीजेनरेटिव प्रणाली सहित अन्य आधुनिक प्रणालियों से लैस होंगी।

मेट्रो कॉरीडोर का डिजिटल अनावरण

8379.62 करोड़ रुपयों की लागत से 29.4 किमी लंबे दो मेट्रो कारीडोर बनाए जाने हैं। इसमें से ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे पहले कारीडोर का काम तेजी से चल रहा है। इसके उपरिगामी सेक्शन का 80 प्रतिशत काम हो चुका है। डिपो का भी लगभग 60 प्रतिशत काम हो गया है। तीन भूमिगत स्टेशन की डीवाल काम चल रहा है। पहले कारीडोर पर 13 स्टेशन हैं। इसमें से छह एलिवेटिड और सात भूमिगत स्टेशन हैं।

Read More :अमेरिका में भारतीय मूल की महिला ने दी जान, खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला ने दी जान, खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में घरेलू हिंसा से तंग आकर भारतीय मूल की महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला का नाम मनदीप कौर है और वो यूपी के बिजनौर की रहने वाली थी। खुदकुशी से पहले मनदीप ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपना दर्द बयां किया था। वहीं मनदीप कौर के मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही उसका पति रनजोत वीर सिंह उससे मारपीट करता था।

मनदीप के परिजनों के अनुसार, मनदीप की शादी 1 फरवरी 2015 को बड़िया गांव निवासी मुख्तार सिंह के बेटे रणजोत वीर सिंह के साथ के साथ हुई थी | रणजोत उस समय शिप कॉर्पोरेशन में कार्यरत था | लेकिन 2018 के शुरुआत में उसने नौकरी छोड़ दी और मनदीप को लेकर न्यूयॉर्क चला गया | न्यूयॉर्क में ही मनदीप ने 6 साल पहले बेटी अलीशा को जन्म दिया. उसके 4 साल बाद फिर एक बेटी अमरीन को जन्म दिया | दो बेटी होने के बाद ससुराल वाले मनदीप को प्रताड़ित करने लगे | दरअसल, वो मनदीप से बेटा चाहते थे | पति रणजोत नशे में मनदीप की पिटाई करता और उसे कमरे में बंद रखता. कई बार तो उसने मनदीप को मारने का भी प्रयास किया |

आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

खुदकुशी से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में मनदीप कह रही हैं, ”आठ साल हो गए हैं, अब मैं रोज मार-पीट नहीं सह सकती।” पंजाबी में बोलते हुए मनदीप कौर ने वीडियो में अपने पति और ससुराल वालों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उसने रोते हुए कहा, “पिताजी, मैं मरने वाली हूं, कृपया मुझे माफ कर देना।” पति की प्रताड़ना से तंग आकर मनदीप ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपना दर्द बयां किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उसके कुछ देर बाद ही पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

 

इस मामले में मनदीप कौर  के पिता ने बिजनौर की नजीबाबाद थाने में रनजोत के पिता मुख्तियार सिंह, मां कुलदीप राज कौर और भाई जसवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया है और तीनों फिलहाल फरार हैं। वहीं पति रनजोत सिंह सिद्धू अमेरिका के न्यूयॉर्क पुलिस की हिरासत में है।

Read More : ममता-मोदी मुलाकात के बाद बंगाल बीजेपी के विधायक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

ममता-मोदी मुलाकात के बाद बंगाल बीजेपी के विधायक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और जीएसटी समेत अन्य मदों में बकाया करीब एक लाख करोड़ रुपये देने की मांग है। साथ ही केंद्रीय योजना के बाबत राशि रिलीज करने की मांग की थी, लेकिन ममता के पीएम से मुलाकात के अगले ही दिन यानी शनिवार को भाजपा के विधायक व नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है और आरोप लगाया कि बंगाल में केंद्रीय योजनाओं में भ्रष्टाचार चल रहा है।

सुवेंदु ने लिखा है कि राज्य में जान बूझकर केंद्रीय योजना के नाम बदल दिए हैं। भाजपा की ओर से ऐसे सात योजनाओं की सूची भी जारी की गई है। सुवेंदु ने लिखा है कि ममता सरकार अपने स्वयं के नामों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीण सड़क योजना को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के रूप में फिर से रंगा जा रहा है | राज्य सरकार द्वारा बंगाल में भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दे दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा आदेशित महामारी खरीद घोटाले की जांच के आदेश दिया गया है। कोविड महामारी से संबंधित उपकरणों की खरीददारी में लगभग 2000 करोड़ रुपये के घोटाले हुए हैं। इनकी न्यायोचित जांच होनी चाहिए।

ठगी में मनरेगा फण्ड का इस्तेमाल 

उन्होंने लिखा, “करोड़ों रुपये ठगने के लिए मनरेगा के फंड का इस्तेमाल किया जा रहा है | पौधों का रोपण जैसे मैंग्रोव पौधे और फल देने वाले पौधों के रोपण में भी भ्रष्टाचार किया जाता है | जयनगर ब्लॉक; कुलतली विधानसभा क्षेत्र, दक्षिण 24 परगना जिला में पिछले कुछ वर्षों में मनरेगा के नाम पर फंड की हेराफेरी की गई है | आवंटित धन के बाबजूद पौधेरोपण नहीं किया गया है | इसमें करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई है | ” पत्र में लिखा गया है कि गरीब जॉब कार्ड धारकों को या तो ठीक से भुगतान नहीं किया जाता है |

उनके कार्ड छीन लिए जाते हैं और भ्रष्टाचारियों द्वारा रखे जाते हैं | अभी तक केंद्रीय दल पश्चिम बंगाल की कुछ पंचायतों का सर्वेक्षण कर रहे हैं | इससे पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारी घबराए हुए हैं | कई पंचायत कार्यालय अंधेरे में काम कर रहे हैं | केंद्रीय सह प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि ममता बनर्जी गलत दावा कर रही हैं कि केंद्रीय फंड को रोका गया है |

Read More : नदी के बीच नाव पर फटा एलपीजी सिलेंडर, पांच लोगों की मौत

TMC नेता ने बीजेपी के शिशिर अधिकारी को लिखी चिट्ठी

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार (6 अगस्त 2022) को मतदान हो रहा है। चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से संसद भवन में वोटिंग शुरू हो गई है और शाम पांच बजे तक इसके नतीजे आ जाएंगे। इस बीच लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय का एक पत्र सामने आया है। उन्होंने चिट्ठी लिखकर बीजेपी नेता शिशिर अधिकारी से कहा है कि चुनाव में वोट मत डालना।

सुदीप बंदोपाध्याय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी को पत्र लिखकर उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट करने से मना किया। सुदीप बंदोपाध्याय ने शिशिर अधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि टीएमसी के लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के संसदीय सदस्यों ने उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि फैसले के मुताबिक 6 अगस्त को मतदान से सभी दूर रहेंगे।

Read More : नदी के बीच नाव पर फटा एलपीजी सिलेंडर, पांच लोगों की मौत

सुदीप बंदोपाध्याय की तरफ से यह पत्र 4 अगस्त 2022 को भेजा गया था, जो अब राष्ट्रपति चुनाव के बीच सामने आया है। इतना ही नहीं सुदीप बंदोपाध्याय ने इस चिट्ठी की एक कॉपी स्पीकर को भी भेजी है।

गौरतलब है कि शिशिर अधिकारी 2019 में टीएमसी के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे। लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने टीएमसी का साथ छोड़कर बीजेपी का हाथ थाम लिया था। हालांकि, शिशिर अधिकारी ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया था। ऐसे में अब टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग से दूर रहने के लिए शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी को पत्र भेजा है।

चुनावी प्रक्रिया में टीएमसी नहीं लेगी भाग 

दरअसल, टीएमसी ने एक पत्र के जरिए कहा है कि वो इस चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं लेगी। टीएमसी ने विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के नाम पर ऐतराज जताया था। पार्टी का कहना था कि अल्वा के नाम का ऐलान होने से पहले उससे सहमति नहीं ली गई। ऐसे में अब पार्टी ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

Read More : उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के बीच मतभेद

नदी के बीच नाव पर फटा एलपीजी सिलेंडर, पांच लोगों की मौत

पटना में गंगा की धारा के बीच बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को मनेर के रामपुर दियारा में अवैध बालू खनन में लगी एक नाव पर एलपीजी सिलेंडर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि अवैध बालू खनन में लगी बड़ी-बड़ी नावों पर मजदूरों के रहने-खाने का भी इंतजाम रहता है। मजदूर नावों पर गैस चूल्‍हा इस्‍तेमाल कर खाना बनाते और खाते हैं। शनिवार को ऐसी ही एक नाव पर खाना बनाते वक़्त आग लग गई। इसके बाद सिलेंडर फट गया। इस हादसे में नाव पर मौजूद मजदूर जिंदा जल गए। अब तक चार मृतकों की पहचान का दावा किया जा रहा है। इनमें से तीन स्‍थानीय हैं, जबक‍ि एक झारखंड का रहने वाला है।

खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

घटना के बाद नदी के घाट पर अफरा तफरी मच गई। अवैध बालू खनन में लगी दूसरी नावों पर सवार मजदूर भी घटना से सहम गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के लोगों की भीड़ काफी संख्या में जुटी रही। वही ग्रामीणों की मानें तो नाव पर खाना बनाने के दौरान रसोई सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इसके बाद देखते ही देखते सिलेंडर विस्फोट कर गया। इस विस्फोट में पांच लोगों की मरने की सूचना है।
वहीं अब तक मनेर पुलिस का कहना है कि शव बरामद होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने लोगों की मौत हुई है।

Read More : पीएम मोदी ने धरमपुर में विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन

खुलेआम अवैध धंधा

अवैध बालू खनन में लगे मजदूर अक्‍सर अपनी जान गंवाते रहते हैं। कभी नाव टकराने के बाद तो कभी डूबकर। बालू के धंधेबाज कई बार इसकी खबर तक प्रशासन को लगने नहीं देते। दबंग धंधेबाज मजदूरों के स्‍वजनों को कुछ रुपए ले-देकर मामला रफा-दफा कर देते हैं। यह हादसा जहां हुआ, वहां से थोड़ी ही दूरी पर गंगा और सोन नदियों का मिलन होता है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान रंजन पासवान (32) पिता श्रीराम पासवान, दशरथ पासवान (32) पिता स्वर्गीय प्रभु पासवान, ओमप्रकाश राय (34) पिता रविन्द्र राय सभी हल्दी छपरा मनेर एवं कन्हाई बिंद (40) साहेबगंज शोभनपुर, झारखंड के रूप में हुई है।

Read More : उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के बीच मतभेद

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के बीच मतभेद

देश के नए उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए आज संसद भवन मतदान हो रहा है | इस दौरान विपक्षी दलों के बीच मतभेद भी साफ तौर पर देखा गया। बता दें कि टीएमसी एक पत्र के जरिए कहा है कि वो इस चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं लेगी। दरअसल टीएमसी ने विपक्षी उम्मीदवार अल्वा के नाम पर ऐतराज जताया था। पार्टी का कहना था कि अल्वा के नाम का ऐलान होने से पहले उससे सहमति नहीं ली गई। ऐसे में अब पार्टी ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

सत्तारूढ़ पार्टी NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है। आंकड़ों के लिहाज से एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का पलड़ा भारी लग रहा है। वहीं, राष्ट्रपति चुनाव की तरह इस चुनाव में भी ‘क्रॉस वोटिंग’ को लेकर विपक्षी दलों पर नजरें टिकी हुई हैं। वहीं, टीआरएस, आम आदमी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अल्वा को समर्थन देने का ऐलान किया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने का ऐलान किया है।

11 अगस्त को शपथ ग्रहण

चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से संसद भवन में वोटिंग शुरू हो गई है और शाम पांच बजे तक इसके नतीजे आ जाएंगे। अगले उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना वोट डाला है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। वहीं उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना वोट डाला।

Read More : पीएम मोदी ने धरमपुर में विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने धरमपुर में विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के धरमपुर में श्रीमद राजचंद्र मिशन की विभिन्न परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा देश अपनी उन संतानों को याद कर रहा है, जिन्होंने भारत को गुलामी से बाहर निकालने के लिए कोशिशें की। श्रीमद् राजचंद्र जी ऐसे ही संत थे जिनका एक विराट योगदान इस देश के इतिहास में है। आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तब हमें इसी कर्तव्य भाव की सबसे ज्यादा जरूरत है। ये दुर्भाग्य रहा कि भारत के ज्ञान को, भारत की असली ताकत से देश और दुनिया को परिचित कराने वाले ओजस्वी नेतृत्व को हमनें बहुत ही जल्द खो दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण हुआ है तो पशुओं के अस्पताल का शिलान्यास हुआ है। महिलाओं के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंसी का निर्माण कार्य भी आज से शुरू हुआ है। इससे गुजरात के ग्रामीणों, गरीबों, हमारी माता और बहनों को बहुत लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि देश की नारीशक्ति को आजादी के अमृतकाल में राष्ट्रशक्ति के रूप में सामने लाना हम सभी का दायित्व है। केंद्र सरकार आज बहनों-बेटियों के सामने आने वाली हर उस अड़चन को दूर करने में जुटी है, जो उसे आगे बढ़ने से रोकती है।

Read More : ‘नेशनल हेराल्ड’ केस में खड़गे की मौज़ूदगी में ईडी का तलाशी अभियान

‘नेशनल हेराल्ड’ केस में खड़गे की मौज़ूदगी में ईडी का तलाशी अभियान

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को अखबार नेशनल हेराल्ड की होल्डिंग कंपनी यंग इंडियन के कार्यालय पर तलाशी अभियान चलाया है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया गया | तलाशी अभियान में कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिससे पता चलता है कि इस मामले में हवाला लेनदेन हुए।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा यंग इंडियन के दफ्तर को सील करने से गुस्‍साई कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि भापा जकेंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष को कुचल देना चाहती है। कांग्रेस का कहना है कि वह केंद्र सरकार की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। वह ज्‍वलंत मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी।

Read More : शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ी

घोटाले के केंद्र में यंग इंडिया

दरअसल नेशनल हेराल्ड घोटाले के केंद्र में यंग इंडिया ही है। 2010 में पांच लाख रुपये की पूंजी से गैरलाभकारी कंपनी के रूप में पंजीकृत हुई यंग इंडिया एक साल के भीतर ही हजारों करोड़ संपत्ति वाले एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) की पूरी तरह से मालिक बन गई। एजेएल के 100 फीसद शेयर का यंग इंडिया में ट्रांसफर कांग्रेस पार्टी की ओर दिए गए 90 करोड़ के लोन को चुकाने के लिए किया गया था। वैसे यंग इंडिया में एजेएल के शेयर ट्रांसफर होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने सारा लोन माफ भी कर दिया।

यंग इंडिया में 76 फीसद हिस्सेदारी सोनिया गांधी और राहुल गांधी की है। उनसे ईडी लंबी पूछताछ कर चुकी है। इसके साथ ही ईडी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से भी पूछताछ कर चुकी है। मंगलवार को सुबूतों की तलाश में ईडी ने नेशनल हेराल्ड के साथ ही यंग इंडिया और उसे एक करोड़ की राशि ट्रांसफर करने वाली कोलकाता स्थित कंपनी के ठिकानों की भी तलाशी ली थी।

ED पूछताछ के दौरान सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी द्वारा दिए गए बयानों को सबूतों की कसौटी पर तौल रही है। AJL और YIL कंपनियों के सभी वित्तीय निर्णय दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा ले रहे थे, माँ-बेटे के इस दावे से ED संतुष्ट नहीं है।मामले में फ़िलहाल 5 कंपनियाँ ED की रडार पर हैं, जिनके जरिए हवाला के रुपए YIL को मिले।

Read More : विवादों से घिरीं ममता बनर्जी पहुंची दिल्ली

शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ी

शिवसेना सांसद संजय राउत को आज बड़ा झटका लगा है। पात्रा ‘चाल’ घोटाले मामले में एक विशेष अदालत ने गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राउत की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत अवधि सोमवार, 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज गिरफ्तार संजय राउत को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया | बता दें कि रविवार आधी रात को राउत को वित्तीय संपत्ति लेनदेन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में गिरफ्तार किया था।

ईडी ने सोमवार को राउत को पीएमएलए अदालत के न्यायाधीश एमजी देशपांडे के समक्ष पेश किया था और आठ दिनों के लिए उसकी रिमांड मांगी थी। लेकिन अदालत ने शिवसेना नेता को चार अगस्त तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया। एजेंसी ने सोमवार को अदालत को बताया था कि राउत और उनके परिवार को आवास पुनर्विकास परियोजना में कथित अनियमितताओं से एक करोड़ रुपये से अधिक का अवैध धन प्राप्त हुआ है।

Read More : अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन

ईडी ने मांगा स्पष्टीकरण

इससे पहले हिरासत के दौरान दिक्कतों के बारे में पूछे जाने पर राउत ने उस कमरे की खराब स्थिति के बारे में बताया, जिसमें उन्हें पूछताछ के बाद रखा जा रहा है। राउत ने अदालत को बताया कि कमरे में खिड़की नहीं है। वह एक हृदय रोगी है। इसलिए कमरे में वेंटिलेशन नहीं होने से दम घुटता है। हालांकि ईडी ने कहा कि संजय राउत झूठ बोल रहे हैं। हमने उनको जिस कमरे में रखा है, वहां एयर कंडीशनर लगा हुआ है।

अदालत ने 60 वर्षीय नेता को बिना खिड़की वाले कमरे में रखने के लिए ईडी से स्पष्टीकरण मांगा। लोक अभियोजक ने कहा कि कमरे में कोई खिड़की नहीं है, क्योंकि इसमें एक एयर कंडीशनर है। इस पर संजय राउत ने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य की स्थिति के कारण एयर कंडीशनर का उपयोग नहीं कर सकते हैं। एजेंसी ने तब उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें उचित वेंटिलेशन वाले कमरे में रखा जाएगा।

Read More : विवादों से घिरीं ममता बनर्जी पहुंची दिल्ली

विवादों से घिरीं ममता बनर्जी पहुंची दिल्ली

शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर विवादों में घिरीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक टीएमसी प्रमुख दिल्ली के चार दिवसीय दौरे पर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि वह सोनिया गांधी और पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगी। इसके अलावा वह सात अगस्त को नीति आयोग की एक बैठक में हिस्सा लेंगी।

विवादों से घिरीं ममता बनर्जी के गुरुवार दोपहर बाद तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद वह शाम को टीएमसी के सांसदों के साथ एक बैठक करेंगी। गौरतलब है कि संसद के मौजूदा सत्र में टीएमसी के सांसद महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और उसकी नीतियों का जमकर विरोध कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बनर्जी का संसद के केंद्रीय कक्ष जाने और विपक्ष के कई नेताओं से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।ममता बनर्जी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती है और साथ ही मानता  बनर्जी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अगस्त को नीति आयोग की शासी परिषद की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें कृषि, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। परिषद की यह बैठक नियमित तौर पर होती है। इसकी पहली बैठक आठ फरवरी 2015 को हुई थी। ममता बनर्जी पिछले साल इस बैठक में शामिल नहीं हुई थीं।

Read More : अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन

अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई है। अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का अब हमारे बीच नहीं रहे। जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने 3 अगस्त की शाम अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे काफी समय से हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वो अपने परिवार के पास बेहतर देखभाल के लिए लखनऊ शिफ्ट हो गए थे। हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक, अभिनेता का निधन मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हुआ है।

दामाद ने शेयर किया पोस्ट

मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन की पुष्टि उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर की है। आशीष चुतर्वेदी ने फेसबुक पर मिथिलेश की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे, आपने मुझे दामाद नहीं बल्कि एक बेटे के तरह अपना प्रेम दिया, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

मिथिलेश चतुर्वेदी ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘भाई भाई’ से की थी। इसके बाद उन्होंने सत्ता, ताल, फिजा, रोड, कोई मिल गया, गांधी माय फादर और बंटी बबली जैसी फिल्मों में काम किया। यदि डिजिटल डेब्यू की बात करें तो मिथिलेश ने 2020 में आई फेमस वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। इन सबके अलावा वह थिएटर में भी काफी एक्टिव थे। खबर है कि उन्होंने कुछ और वेब सीरीज भी साइन की थी, पर नामों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

Read More : शिक्षक भर्ती स्कैम में पार्थ और अर्पिता की मिलीभगत ?

शिक्षक भर्ती स्कैम में पार्थ और अर्पिता की मिलीभगत ?

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती स्कैम केस में बुधवार (तीन अगस्त, 2022) को नई जानकारियां सामने आईं। ईडी ने बुधवार को अदालत में बताया कि अर्पिता मुखर्जी के नाम पर 31 जीवन बीमा पॉलिसियां हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक इन पॉलिसियों में पार्थ चटर्जी को नॉमिनी बनाया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक उन्हें एक पार्टनरशिप फर्म के दस्तावेज भी मिले हैं।

बता दें कि ईडी की रिमांड की मांग वाली कॉपी में बताया गया कि पार्थ चटर्जी और अर्पिता किस प्रकार की मिलीभगत के साथ काम कर रहे थे। हालांकि शिक्षक भर्ती स्कैम केस में यह पहली बार था जब केंद्रीय एजेंसी ने अदालत के समक्ष दोनों के बीच सीधा संबंध दिखाया।कोलकाता के स्पेशल कोर्ट ने चटर्जी और मुखर्जी को पांच अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। इस बीच, कोलकाता में इस घोटाले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेन्दु अधिकारी ने कहा- ये सारा पैसा टीएमसी और ममता बनर्जी का है। पार्थ चटर्जी संरक्षक थे। इसलिए इसकी सरगना ममता बनर्जी है, उन्होंने ममता बनर्जी सरकार से इस्तीफे की भी मांग की है। बता दें कि पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी का नाम आने के बाद से ममता सरकार ने उन्हें मंत्री पद से हटा दिया है।

ईडी की रिपोर्ट

ईडी की रिपोर्ट में बोलपुर में एक संयुक्त संपत्ति के हस्तांतरण का जिक्र है जो अर्पिता और पार्थ के रिश्तेदारों से जुड़े थे। जिसका कार्यालय बेलघरिया में क्लब टाउन हाइट्स के फ्लैट में पंजीकृत पाया गया। ईडी ने यहां से 27.9 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। ईडी के सूत्रों ने कहा कि अब तक अर्पिता के दो फ्लैटों से 49.8 करोड़ रुपये नकद और आभूषण जब्त किए हैं। ये दोनों फ्लैट, एक टॉलीगंज के पास डायमंड सिटी साउथ में और दूसरा बेलघरिया में क्लब टाउन हाइट्स में हैं। दोनों अर्पिता मुखर्जी के नाम पर पंजीकृत थे।

Read More : उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री का पहला दौरा आज