बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

विवादों से घिरीं ममता बनर्जी पहुंची दिल्ली

शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर विवादों में घिरीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक टीएमसी प्रमुख दिल्ली के चार दिवसीय दौरे पर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि वह सोनिया गांधी और पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगी। इसके अलावा वह सात अगस्त को नीति आयोग की एक बैठक में हिस्सा लेंगी।

विवादों से घिरीं ममता बनर्जी के गुरुवार दोपहर बाद तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद वह शाम को टीएमसी के सांसदों के साथ एक बैठक करेंगी। गौरतलब है कि संसद के मौजूदा सत्र में टीएमसी के सांसद महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और उसकी नीतियों का जमकर विरोध कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बनर्जी का संसद के केंद्रीय कक्ष जाने और विपक्ष के कई नेताओं से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।ममता बनर्जी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती है और साथ ही मानता  बनर्जी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अगस्त को नीति आयोग की शासी परिषद की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें कृषि, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। परिषद की यह बैठक नियमित तौर पर होती है। इसकी पहली बैठक आठ फरवरी 2015 को हुई थी। ममता बनर्जी पिछले साल इस बैठक में शामिल नहीं हुई थीं।

Read More : अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।