Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 63

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड पर दर्ज की 20 रनों से जीत ,बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की टेंशन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 के ग्रुप-1 को ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा था और अब यह एकदम सच होता भी नजर आ रहा है। ग्रुप-1 में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराया और फिर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर प्वॉइंट्स टेबल में बड़े फेरबदल कर डाले। अफगानिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है | लेकिन न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में से कोई भी दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। वहीं आयरलैंड के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो ही चुके हैं।

न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया इन तीनों के खाते में चार-चार मैच खेलने के बाद अब पांच-पांच प्वॉइंट्स हैं। नेट रनरेट के लिहाज से न्यूजीलैंड टॉप पर बनी हुई है | इंग्लैंड ने ब्रिसबेन में खेले गए वर्ल्ड कप के 33वें मैच में न्यूजीलैंड को 20 रन से हरा दिया है। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 180 रन का टारगेट था लेकिन टीम निर्धारित ओवर में केवल 159 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन रन फिलिप्स ने बनाया।

फिलिप्स ने 36 गेंदों पर 62 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान केन विलियमसन ने 40 रन की पारी खेली। इससे पहले इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। इस मैच में जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने अर्धशतकीय पारी खेली है।

जानें क्या है प्वाइंट टेबल का हाल

मैच खत्म होने के बाद सुपर-12 राउंड के पहले ग्रुप में प्वाइंट टेबल में न्यूजीलैंड टीम शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वहीं, इस जीत के बाद भी इंग्लैंड दूसरे स्थान पर काबिज है। इस टूर्नामेंट में न्यूजलैंड टीम 2 जीत और 1 हार के साथ पहले नंबर पर काबिज है। बता दें कि न्यूजीलैंड की एक मैच बारिश की वजह से धुल गई है। वहीं, ग्रुप-2 में साउथ अफ्रीका पहले नंबर पर विराजमान है। इसके बाद भारत दूसरे नंबर पर है।

कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी

न्यूजीलैंड को अपना आखिरी लीग मैच आयरलैंड के खिलाफ 4 नवंबर को खेलना है, वहीं ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी लीग मैच अफगानिस्तान के खिलाफ इसी तारीख को खेलेगा। इंग्लैंड का आखिरी लीग मैच 5 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ होगा। इसका मतलब 5 नवंबर को ही यह तय हो पाएगा कि ग्रुप-1 में से कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। न्यूजीलैंड का नेट रनरेट सबसे बढ़िया है, ऐसे में उनका सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी आसान नजर आ रहा है। हालांकि आयरलैंड की टीम ने इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किया था, ऐसे में न्यूजीलैंड किसी भी तरह से अपना आखिरी लीग मैच हल्के में नहीं लेगा।

read more : पदयात्रा में आया भावुक पल , भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं रोहित वेमुला की मां

पदयात्रा में आया भावुक पल , भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं रोहित वेमुला की मां

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। तेलंगाना के शमशाबाद से 55वें दिन पदयात्रा की शुरूआत हुई। यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रही है। हजारों की संख्या में लोग हर रोज इस पदयात्रा से जुड़ रहे हैं। लोग पदयात्रा में राहुल गांधी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। पदयात्रा के बीच आज एक भावुक तस्वीर सामने आई, जब रोहित वेमुला की मां राहुल गांधी से मिलीं। राहुल के साथ इस मार्च में शामिल होने वालों में हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला की मां राधिका भी शामिल थीं। वेमुला की आत्महत्या के बाद 2016 में खूब विरोध प्रदर्शन हुए थे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने खुद हैदराबाद कैंपस का दौरा किया था। अब अपनी भारत जोड़ो यात्रा में रोहित वेमुला की मां के साथ मुलाकात के बाद राहुल ने उनकी तस्वीरें शेयर की हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीते 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी | जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है और अभी तेलंगाना में है |

कांग्रेस की 3750 किमी की यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी | यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी | इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं |

निजी कारणों से परेशान था रोहित

रोहित वेमुला के आत्महत्या मामले में गठित जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि रोहित ने कॉलेज प्रशासन से तंग आकर अपनी जान नहीं दी थी, बल्कि निजी कारणों से परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी। रोहित ने सुसाइड नोट में किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया था।

हॉस्टल के कमरे में की आत्महत्या

गौरतलब है कि 17 जनवरी, 2016 को 26 वर्षीय दलित छात्र की मौत ने उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिवाद के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया था। रोहित ने हॉस्टल के कमरे में आत्‍महत्‍या कर ली थी। इससे पहले, रोहित पर एबीवीपी कार्यकर्ता को पीटने का आरोप लगा था, जिसके बाद नवंबर 2015 में रोहित समेत पांच छात्रों को निष्कासित कर दिया गया था।

रोहित वेमुला की मां ने किया ट्वीट

राधिका वेमुला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के प्रति एकजुटता दिखाई। राहुल गांधी के साथ चली और कांग्रेस से संविधान को भाजपा-आरएसएस (भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के हमले से बचाने, रोहित वेमुला को न्याय दिलाने, रोहित अधिनियम पारित कराने, उच्च न्यायपालिका में दलितों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने और सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

रोहित वेमुला सामाजिक भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध मेरे संघर्ष का प्रतीक है और रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘रोहित की माताजी से मिलकर यात्रा के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे कदमों को नया साहस और मन को नई शक्ति मिली।

कांग्रेस पार्टी और नेताओं ने साझा की तस्वीर

कांग्रेस पार्टी के साथ ही पार्टी के कई नेताओं ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राधिका वेमुला के राहुल गांधी के साथ चलने की तस्वीरें साझा कीं। रोहित की उम्र उस वक्त (17 जनवरी, 2016) 26 साल थी। रोहित वेमुला की आत्महत्या की घटना ने उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिवाद के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया था।

read more : टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 से बाहर हुई ये टीम, श्रीलंका की हालत हुई मजबूत

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 से बाहर हुई ये टीम, श्रीलंका की हालत हुई मजबूत

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 से बाहर होने वाली पहली टीम की पुष्टि हो गई है। अफगानिस्तान वह टीम है, जो टूर्नामेंट के सुपर 12 के चरण से बाहर हुई है। अफगानिस्तान की टीम ग्रुप 1 का हिस्सा थी। जो अपने चौथे मैच में श्रीलंका के हाथों करारी मात झेलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई है। अफगानिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट के सुपर 12 के मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। ब्रिस्बेन में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम के कप्तान मोहम्मद नबीं ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था । लेकिन टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बना सकी। वहीं, श्रीलंका की टीम ने 145 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

अफगानिस्तान को अब तक नहीं मिली एक भी जीत

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अफगानिस्तान ने इस टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 राउंड का अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से गंवा दिया था और उधर बारिश ने अफगानिस्तान का खेल खराब करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अफगानिस्तान की टीम को सुपर 12 में कुल 5 मैच खेलने थे । लेकिन टीम के दो मैच बारिश में धुल गए और दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से टीम अब सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई, क्योंकि अगला मैच जीतने के बाद भी टीम के 4 ही अंक होंगे।

6 विकेट से जीता श्रीलंका

अफगानिस्तान ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 144 रन बनाए । टीम के टॉप और मिडिल ऑर्डर ने छोटी-छोटी लेकिन धीमी पारियां खेलीं । श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने 3 विकेट चटकाए । जवाब में श्रीलंका ने बेहद आराम से लक्ष्य हासिल किया । लंकाई टीम ने 4 विकेट खोकर 19वें ओवर में जीत दर्ज की । धनंजय डिसिल्वा ने 42 गेंद पर 66 रन की नाबाद पारी खेली । वानिंदु हसरंगा को ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ चुना गया ।

अफ़ग़ानिस्तान के कप्तान ने कहा…….

मोहम्मद नबी ने कहा, आज के मैच में हमने पावरप्ले में अच्छी शुरुआत की लेकिन हम आखिरी तक अपना मोमेंटम बरकरार नहीं रख सके । हमने एक अच्छा स्कोर रखने की कोशिश की लेकिन पिच धीमी रही और हम थोड़े कम रन बना सके । हमने गेंदबाजी भी सही लाइन और लेंथ पर नहीं की। तेज गेंदबाजों ने कई गेंदें फुलटॉस रखी । इसी कारण हमने उन्हें शॉट लगाने के ज्यादा मौके दिए । हम पिछले 10 दिनों में एक भी मैच नहीं खेल पाए और यह भी बड़ा कारण रहा कि हम लय हासिल नहीं कर सके । अब हमारे एक और मैच बाकी है, उम्मीद है हम इसमें बेहतर प्रदर्शन करेंगे ।

read more : लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य को दिया अर्घ्य, मांगी छठी मैया से मुराद

लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य को दिया अर्घ्य, मांगी छठी मैया से मुराद

रिपोर्टर अमित गुप्ता भगवान सूर्य जिन्हें आदित्य भी कहा जाता है, जो वास्तव में एक मात्र प्रत्यक्ष देवता हैं। इनकी रोशनी से ही प्रकृति में जीवन चक्र चलता है। इनकी किरणों से ही धरती में प्राण का संचार होता है। कार्तिक मॉस के शुक्ल पक्ष के षष्ठी के दिन अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अब अगले दिन अर्घ्य देने के लिए गंगा की गोद में इंतज़ार करती इन महिलाओं की यही कामना है की अगले दिन सूर्य जब निकलेंगे तो एक नए तेज के साथ आयेंगे। जिसकी रौशनी इनके घर को खुशियों से भर देगी।

घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब

इस पर्व में जल और सूर्य की महत्ता है, जिसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। सूर्य षष्टी या छठ व्रत सूर्य भगवान को समर्पित है। इस महापर्व में सूर्य नारायण के साथ देवी षष्टी की पूजा भी होती है। काशी के पावन घाटों पर इस पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा हैं। सबके मन में यही श्रद्धा यही होती है की भगवान भास्कर और छठी मैया मन की मुरादे पूरी करेंगी।

लाखों श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य

छठ पर वाराणसी के घाटों पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पडा। गंगा की गोद में खड़े हो कर लाखों हाथों ने डूबते हुए सूर्य को इस कामना के साथ विदा कर रहे थे कि कल एक नए तेज के साथ आयेंगे और अपनी रौशनी से उनके घर को खुशियों से भर देंगे। इस पूजा में पानी और सूर्य का महत्व है। रंग बिरंगे वस्त्रों में सजी संवरी सभी महिलायें आस्था के उस रंग में रंगी हैं जिसकी छटा छठी मैया के गीत से और भी अलौकिक हो उठता है।

अभी ना डुबिहे भास्कर दीनानाथ करिहे घरवा उजार हो

उगते सूरज को तो सभी सलाम करते हैं लेकिन इसे छठी मैया की कृपा ही कहें की यहाँ न सिर्फ उत्तरायण बल्कि डूबते हुए सूरज को भी अर्घ्य देकर उसका अभिनन्दन किया जाता है। ये ना सिर्फ आस्था और विश्वास बल्कि समभाव की भावना भी दिखाता है और साथ ही ये कामना भी “अभी ना डुबिहे भास्कर दीनानाथ करिहे घरवा उजार हो।

read more : विराट कोहली के कमरे में घुसपैठ, टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई होटल में सुरक्षित नहीं !

विराट कोहली के कमरे में घुसपैठ, टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई होटल में सुरक्षित नहीं !

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप जीतने की पूरी कोशिशों में लगी है लेकिन उसके खिलाड़ी वहां के होटलों में सुरक्षित नहीं हैं । बड़ी खबर ये है कि पर्थ में विराट कोहली के कमरे में कोई अनजान फैन घुस आया और उसने उनके रूम का वीडियो बनाया । विराट कोहली ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर इसे भयानक बताया । बड़ी बात ये है कि जब ये घटना हुई तो उस वक्त विराट कोहली वहां मौजूद नहीं थे । विराट कोहली इस घटना के बाद से काफी विचलित हो गए हैं और उन्होंने इसे भयानक करार दिया ।

कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं समझता हूं कि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश होते हैं और उनसे मिलने के लिए उत्साहित होते हैं और मैंने हमेशा इसकी सराहना की है । लेकिन यहां ये वीडियो भयानक है और इसने मुझे अपनी निजता के प्रति कहीं ना कहीं झकझोर कर रख दिया है ।

क्या है मामला

किंग कोहली के एक फैन ने उनके होटल रूम में घुसकर वीडियो बनाया था और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करते लिखा कि किंग कोहली का होटल रूम। विराट ने यह वीडियो देखा तो वह नाखुश हो गए और उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए नाराजगी जाहिर की और अपनी निजता को लेकर चिंता जताई। इसके बाद होटल ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की है।

विराट ने खुद शेयर किया था वीडियो

विराट ने खुद इसका वीडियो शेयर कर निजता का मुद्दा उठाया। विराट ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा मैं समझता हूं कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखकर बहुत खुश होते हैं और उनसे मिलकर उत्साहित हो जाते हैं। मैं हमेशा इसकी तारीफ करता हूं, लेकिन यहां यह वीडियो डराने वाला है और इससे मैं अपनी निजता को लेकर बहुत चिंतित हूं। अगर मुझे अपने होटल के रूम में प्राइवेसी नहीं मिलेगी तो मैं कहां पर्सनल स्पेस की उम्मीद कर सकता हूं। मैं इस तरह के कार्य और अपनी निजता के हनन से सहमत नहीं हूं। मुझे यह स्वीकार नहीं है। लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें अपने मनोरंजन का एक जरिया न समझें।

होटल ने क्या सफाई दी ?

इस मामले में होटल की तरफ से जारी बयान में कहा गया हम इस घटना में शामिल मेहमान से बिना शर्त माफी मांगते हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाना जारी रखेंगे कि यह एक अलग घटना दोबारा न हो। क्राउन ने इस मुद्दे को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। इसमें शामिल व्यक्तियों को क्राउन खाते से हटा दिया गया है, और मूल वीडियो को तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। क्राउन तीसरे पक्ष के ठेकेदार के साथ जांच कर रहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा कि इस प्रकार की घटना फिर से न हो। हम भारतीय क्रिकेट टीम और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के साथ भी सहयोग कर रहे हैं ताकि हम माफी मांग सकें और जैसे-जैसे हम जांच आगे बढ़ाएंगे, उनके साथ काम करना जारी रखेंगे।

read more : शरद पवार की तबीयत खराब, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती

शरद पवार की तबीयत खराब, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया । एनसीपी के मुताबिक शरद पवार को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी । एनसीपी ने कहा कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह 4-5 नवंबर को शिरडी में होने वाले पार्टी के शिविर में हिस्सा लेंगे । एनसीपी ने कहा कि शिरडी में अपनी पार्टी के शिविर में हिस्सा लेने के अलावा शरद पवार नांदेड़ के रास्ते महाराष्ट्र में प्रवेश करने के एक दिन बाद 8 नवंबर को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ी यात्रा’ में भी हिस्सा लेंगे ।

इससे पहले शरद पवार ने कहा था कि कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और बालासाहेब थोराट ने उनसे मुलाकात की और उन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनने का निमंत्रण दिया था । 81 वर्षीय पवार बीमार होने के बाद भी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय बने हुए हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में उनकी अहम भूमिका है। पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे नीत महाविकास अघाड़ी सरकार के गठन में उनकी अहम भूमिका थी।

पवार की सेहत को लेकर एनसीपी का पत्र

शरद पवार को क्या हुआ है इस बारे में पत्र में खुलासा नहीं किया गया है। पार्टी ने पवार की बीमारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक अधिकारी ने कहा कि पुणे जिले के कुछ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अपने हालिया दौरे के बाद से वह कमजोरी महसूस कर रहे थे। इस बाबत एनसीपी ने एक लेटर जारी कर सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अस्पताल में भीड़ नहीं लगाने का अनुरोध किया है।

तीन दिन निगरानी में रखा जाएगा

अस्पताल सूत्रों के अनुसार पवार की हालत अभी ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें अगले तीन दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। उनके भावी कार्यक्रम निरस्त किए जाने की भी संभावना जताई गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को ब्रीच केंडी अस्पताल में भीड़ नहीं करने की सलाह दी गई है।

पवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण

पवार आगामी नवंबर में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होते रहेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में भी शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में जारी भारत जोड़ो यात्रा 8 अवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। पदयात्री नांदेड़ के जरिए राज्य में यात्रा का आगाज करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का कहना है कि पवार ने यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया था कि उद्धव ठाकरे को भी निमंत्रण भेजा गया था। हालांकि, उनकी ओर से अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया गया है।

read more : मोरबी पुल हादसे में 134 लोगों की मौत , हिरासत में लिए गए 9 लोग

मोरबी पुल हादसे में 134 लोगों की मौत , हिरासत में लिए गए 9 लोग

गुजरात के मोरबी में हुए हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों घायल हैं। हादसे में होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है। गौरतलब है कि ये हादसा मच्छू नदी पर केबल ब्रिज टूटने की वजह से हुआ। गुजरात के मोरबी जिले में केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने की दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

इसमें देखा जा सकता है कि ब्रिज पर लोग आराम से खड़े हैं ।चूंकि यह स्विंगिंग ब्रिज था, जो झूले की तरह अनुभव देता था । इसलिए कुछ लोग इसे हिला भी रहे हैं । तभी ​ब्रिज के तार टूट जाते हैं और पलक झपकते ही पुल पर खड़े लोग नीचे बह रही मच्छु नदी में गिर जाते हैं । इस सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों को तैरकर नदी से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है । आपको बता दें कि इस हादसे में 141 मौतें हो चुकी हैं और दो दर्जन से अधिक घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है ।

यह ब्रिज मरम्मत के लिए 7 महीने बंद रहने के बाद 26 अक्टूबर को ही पब्लिक के लिए ओपन हुआ था और 4 दिन बाद इतना बड़ा हादसा हो गया । दुर्घटना के बाद ब्रिज की मरम्मत और रखरखाव करने वाली ओरेवा कंपनी के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है ।

हिरासत में लिए गए 9 लोग

मोरबी पुलिस ने कंपनी के 9 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है । इनमें 2 मैनेजर, 2 टिकट क्लर्क, 3 सिक्योरिटी गार्ड और 2 रिपेयरिंग कॉन्ट्रैक्टर शामिल हैं । गुजरात ATS, राज्य खूफिया विभाग और मोरबी पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी के बाद इन्हें पकड़ा है । सभी 9 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 114, 308 के तहत मामले दर्ज हुए हैं । फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ।

जिम्मेदार कौन ?

मार्च 2022 में मोरबी की ओरेवा ग्रुप (अजंता मेन्युफेक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड) को पुल के रखरखाव का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। फिलहाल, कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। हालांकि, इसके बाद भी टिकट बिक्री, नगरपालिका की भूमिका समेत कई सवाल बने हुए हैं। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि जिम्मेदारी किसकी है।

रिनोवेशन हुआ तो हादसा क्यों हुआ ?

पुल को जब करीब 7 महीने पहले रिनोवेशन के लिए बंद कर दिया गया था। तो अब सवाल है कि रिनोवेशन के बाद भी यह हादसा कैसे हो गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी घटना पर सवाल उठा चुके हैं। गहलोत ने सिरोही में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह घटना बहुत दुखद एवं बहुत बड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार को निष्पक्ष जांच कर पता करना चाहिए कि कुछ दिन पूर्व ही रिनोवेशन के बाद खुला पुल किन परिस्थितियों में और कैसे गिर गया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच हो ताकि दोषियों को सजा हो।

बगैर सर्टिफिकेट क्यों खुला पुल ?

अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं कि पुल का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी ही नहीं किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोरबी नगरपालिका के मुख्य अधिकारी संदीपसिंह जाला ने कहा कि पुल मोरबी नगरपालिका की संपत्ति है । लेकिन हमने 15 सालों तक रखरखाव और संचालन के लिए इसे कुछ महीनों पहले ओरेवा ग्रुप को सौंपा था। हालांकि, निजी कंपनी ने हमें जानकारी दिए बगैर पुल आने वालों के लिए खोल दिया था। इसके चलते हम पुल का सेफ्टी ऑडिट नहीं करा सके।

बचाव में जुटीं 20 से ज्यादा टीमें

राज्य के सूचना विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के पांच दल, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के छह दल, वायु सेना का एक दल, सेना की दो टुकड़ियां तथा भारतीय नौसेना के दो दलों के अलावा स्थानीय बचाव दल तलाश अभियान में शामिल हैं । तलाश अभियान रात से चल रहा है ।

कल मोरबी पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि 1 नवंबर को मोरबी जाएंगे और पीड़ित परवारों से मुलाकात करेंगे । वह हादसे का जायजा लेंगे । वहीं, भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने बताया कि इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मेादी ने राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहमदाबाद में होने वाला अपना रोड शो रद्द कर दिया है ।पीएम मोदी की उपस्थिति में होने वाले पेज कमिटी सम्मेलन को भी रद्द कर दिया गया है ।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने व्यक्त की संवेदना

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। ब्रिज के टूट जाने से सैकड़ों लोगों की जान चली गई। मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हम उनके साथ खड़े हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुःख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात में कल की घटना में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। सबसे पहले मैं दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। जिन लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें शांति मिले।

read more :  ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान…. एलजी ने छुट्टी के बहाने फाइल रोकी

‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान…. एलजी ने छुट्टी के बहाने फाइल रोकी

दिल्ली में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए चलाए जाने वाले ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान को लेकर एलजी और दिल्ली सरकार में तकरार शुरू हो गई है। आप ने एलजी विनय सक्सेना पर अभियान को रोकने का आरोप लगाया है। इसी क्रम में आप कार्यकर्ताओं ने एलजी आवास के बाहर जमकर नारेबाज और प्रदर्शन किया। आप की मांग है कि दिल्ली के एलजी इस अभियान को जल्दी हरी झंडी दें। इससे पहले पर्यावरण मंत्री ने भी अभियान स्थगित होने की जानकारी देते हुए एलजी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।

एलजी हाउस के सूत्रों का कहना है कि मंत्री ने दिल्ली की जनता से झूठ बोला कि 28 अक्टूबर को ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू होना है। अवकाश के बाद 27 से दफ्तर पूरी तरह खुलने का भी जिक्र है। इधर, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एलजी पर अवकाश के बहाने फाइल रोकने का आरोप लगाया हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की तरफ से एलजी को भेजी गई फाइल में योजना को लागू करने के लिए 31 अक्टूबर की तारीख का स्पष्ट उल्लेख है। फाइल 21 अक्टूबर को एलजी दफ्तर भेजी गई थी।

इसके बाद सप्ताहांत, राजपत्रित अवकाश और प्रतिबंधित अवकाश के बाद केवल बृहस्पतिवार को कार्यालय पूरी तरह से खुले साथ ही मुख्यमंत्री से कैंपेन को लेकर पुर्नविचार करने के लिए कहा है | उप-राज्यपाल ने दिल्ली सरकार के इस बहुचर्चित कैंपेन पर सवाल उठाया कि- ‘इस बात का कोई सबूत नहीं कि इस तरीके से कैंपेन चलाने से वायु प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सकता है |

वॉलंटियर्स के स्वास्थ्य से खिलवाड़ 

ये कैंपेन सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है |उधर उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को बहुत ज्यादा प्रदूषण और ट्रैफिक के बीच खड़ा करना अमानवीय और शोषण करना है | उप राज्यपाल ने लिखा है कि इस कैंपेन में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को इस तरीके प्रदूषण के बीच खड़ा नहीं रखा जा सकता | उप-राज्यपाल ने राजस्व और कानून विभाग को निर्देश दिया है कि दोनों विभाग भी इस बात की जांच करें कि सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स का इस तरीके से कैंपेन के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं |

200 चौराहों पर तैनात होते वॉलंटियर

इसके अलावा उप राज्यपाल ने इस कैंपेन पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि बीते सालों के जो प्रभाव इस कैंपेन के जरिये देखे गए उनकी जानकारी प्रपोजल में नहीं दी गई है | बता दें, बीते कई वर्षों से साल के अंत में दिल्ली सरकार ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ कैंपेन’ चलाती आई है | इसके तहत राजधानी के 100 चौराहों पर 2000 से ज्यादा सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स खड़े किए जाते हैं | यह वॉलंटियर लोगों को रेड लाइट पर गाड़ी बंद कर ईंधन बचाने और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए जागरूक करते हैं |

दिल्ली सरकार और एलजी आमने-सामने

हाल ही में इस कैंपेन को लेकर दिल्ली सरकार और एलजी विनय सक्सेना आमने-सामने आए हैं | दिल्ली सरकार ने एलजी कार्यालय पर यह आरोप लगाया था कि सरकार ये कैंपेन अक्टूबर से शुरू करने जा रही थी | लेकिन इस प्रस्ताव को उप-राज्यपाल ने समय से मंजूरी नहीं दी | इसलिए यह कैंपेन अधर में लटक गया | हालांकि उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी दिल्ली सरकार के इन आरोपों का जवाब दे चुके हैं | उन्होंने साफ किया कि दिल्ली सरकार की तरफ से उन्हें इस कैंपेन से जुड़ी फाइल बहुत देरी से मिली | उसके बाद त्योहारों के चलते अवकाश घोषित हुए उस दौरान लगभग सभी दफ्तर बंद हो जाते हैं |

read more : न्यूजीलैंड के आगे श्रीलंकाई शेरों ने टेके घुटने , फिलिप्स के बाद चला बोल्ट का जादू

न्यूजीलैंड के आगे श्रीलंकाई शेरों ने टेके घुटने , फिलिप्स के बाद चला बोल्ट का जादू

मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पीटने के बाद न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टीम ने दमदार जीत हासिल की | टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज यानी के शनिवार को न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हरा दिया है। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक ठोका। उन्होंने 64 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई।

न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 4 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि श्रीलंका को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड की ओर से बल्ले से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार प्रदर्श किया। उनके बल्ले से इस टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा शतक निकला। उन्होंने कीवी टीम को 7/2 के स्कोर से संभालकर 150 के पार पहुंचा दिया। गेंदबाजों की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट झटक लिए।

न्यूजीलैंड टीम ने 3 में से 2 में जीत दर्ज की है। जिससे कीवी टीम के 5 अंक हो गए हैं। वह ग्रुप-1 में शीर्ष पर है। वहीं श्रीलंका की टीम 3 में से 2 मैच हारकर 2 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर फिसल गई है। वह लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है।

साउदी-बोल्ट की घातक गेंदबाजी

श्रीलंका की टीम 168 रन का पीछा करने उतरी और अनुभवी टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ड की जोड़ी ने करारा प्रहार किया | शुरुआत साउदी ने पहले ओवर की पांचवें गेंद पर पथुम निसंका को आउट किया | इसके बाद शुरू हुआ बोल्ट का हमला हुआ | जिन्होंने एक के बाद एक तीन झटके दिए | कुसल मेंडिस 4 रन, धनंजय डीसिल्वा शून्य और चरित असालंका 4 रन बनाकर वापस लौटे | इसके बाद टीम वापसी ही नहीं कर पाई और लगातार विकेट गिरते चले गए | बोल्ट ने 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए जबकि सैंटनर और सोढ़ी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए |

न्यूजीलैंड की पारी, ग्लेन फिलिप्स ने लगाया शतक

टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड का शानदार प्रदर्शन जारी है | पिछले मैच में बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद टीम श्रीलंका के खिलाफ उतरी | यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम को शुरुआती झटके लगे लेकिन ग्लेन फिलिप्स और डैरेल मिचेल ने टीम को संभाल लिया | 15 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद दोनों ने स्कोर 99 रन तक पहुंचाया | मिचेल आउट हुए लेकिन फिलिप्स का हमला जारी रहा | टीम ने 167 रन का स्कोर खड़ा किया |

इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने 61 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया जबकि 64 गेंदों पर उन्होंने 104 रन की पारी खेली और लाहिरू कुमारा की गेंद पर आउट हुए।इसके अलावा जेम्स नीशन 5 रन जबकि ईश सोढ़ी एक रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं सैंटनर 11 रन जबकि टिम साउथ 4 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से रजिथा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

read more : तीसरी बार दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस , ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा

तीसरी बार दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस , ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा

वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। गुजरात के वलसाड में वंदे भारत ट्रेन के एक्सीडेंट की सूचना है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन से गाय टकराने के बाद यह हादसा हुआ। इस हादसे में ट्रेन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। बीते दिनों भी वंदे भारत एक्सप्रेस का अहमदाबाद और आणंद के पास एक्सीडेंट हो गया था। गांधीनगर से मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरात के वलसाड में एक बार फिर से गाय से टकरा गई। इस हादसे में ट्रेन का अगला हिस्सा टूट गया है। वंदे भारत एक्स्प्रेस का वलसाड के अतुल स्टेशन के पास हादसा हो गया है।

गाय से टकराने से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार की सुबह गाय से टकराने के बाद ट्रेन के आगे नोज का हिस्सा डैमेज हो गया है। एक्सप्रेस का कपलर कवर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा बीसीयू कवर भी डैमेज हो गया है। अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट पर हुई | उन्होंने कहा कि ट्रेन अतुल रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर आई गाय से जा टकराई | घटना के कारण ट्रेन लगभग 20 मिनट तक रुकी रही |

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा, ‘ट्रेन को कोई परिचालन क्षति नहीं हुई। 20 मिनट रुकने के बाद इसने आगे की यात्रा शुरू कर दी | उन्होंने बताया कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं |

ट्रेन तीसरी बार दुर्घटना का शिकार

अक्टूबर के पहले सप्ताह में इसी तरह की दो घटनाएं हुई थीं। इससे पहले भी दोनों मामलों में वंदे भारत एक्सप्रेस के मवेशियों से टकराने की घटना प्रकाश में आई थी। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि दहानू रोड स्टेशन के बाद रेलवे ट्रैक पर बैरिकेड्स नहीं होने के कारण मवेशी ट्रैक में घुस जाते हैं। रेलवे ट्रैक के निकट के गांवों में पश्चिम रेलवे द्वारा पशुओं को रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि वह भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं।

नवंबर में पांचवीं ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम

गौर हो कि गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। पीएम मोदी नवंबर में पांचवीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए तैयार हैं, जो चेन्नई-मैसुरु-बेंगलुरु मार्ग को जोड़ेगी। यह ट्रेन 180 से 200 किमी/ प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

read more : कभी नहीं भूलेंगे 26/11 हमला, मुख्य साजिशकर्ता अब भी सुरक्षित : विदेश मंत्री जयशंकर

कभी नहीं भूलेंगे 26/11 हमला, मुख्य साजिशकर्ता अब भी सुरक्षित : विदेश मंत्री जयशंकर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आतंकवाद पर मुंबई में हो रही मीटिंग में भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान को एक्सपोज कर दिया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता और योजनाकार अब भी सुरक्षित हैं और उन्हें सजा नहीं दी गयी है | आतंकवादी उद्देश्यों के लिए नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल का मुकाबला विषय पर यहां आयोजित एक विशेष बैठक में उन्होंने कहा कि जब कुछ आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने की बात आती है | तो कुछ मामलों में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ‘राजनीतिक कारणों से, खेदजनक रूप से कार्रवाई करने में असमर्थ रही है | उन्होंने बैठक में कहा कि 26/11 आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता और योजनाकार अब भी सुरक्षित हैं तथा उन्हें सजा नहीं दी गयी है |

जयशंकर ने कहा कि यह स्थिति सामूहिक विश्वसनीयता और सामूहिक हित को कमतर करती है | जयशंकर के साथ गबोन के विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष माइकल मूसा ने यहां ताज महल पैलेस होटल में 26/11 आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी | विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आगे कहा, ‘स्तब्ध’ करने वाला यह आतंकी हमला केवल मुंबई पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर हुआ आतंकी हमला था |

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि राजनैतिक मतभेदों से उठकर एक साथ आतंक की लड़ाई में साथ आना होगा | हमें मिलकर यह संदेश देना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय आतंकवादियों को जवाबदेह ठहराने और न्याय देने में कभी हार नहीं मानेगा | मुंबई ताज पैलेस होटल में आयोजित की जा रही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में भारत ने बताया कि हाफिज सईद, जकी-उर-रहमान लखवी, साजिद मीर, अब्दुल अल काफा, अब्दुल अजीज आदि आतंकियों ने 26/11 के आतंकी हमलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

जहां मूवमेंट नजर आती है, फायर ठोको…

आतंकी साजिद मीर को यूएनएससी की ब्लैकलिस्टिंग पर रोक लगाने के लिए चीन पर बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए, भारत ने उसका ऑडियो चलाया, जिसमें वह चाबड़ हाउस यानी नरीमन हाउस में आतंकवादियों को छतों पर घूम रहे लोगों पर गोलियां चलाने के लिए कह रहा है। इस ऑडियो क्लिप के जरिए से भारत ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। ऑडियो क्लिप में साजिद आतंकी से कहता हुआ सुनाई दे रहा है | जहां आपको मूवमेंट नजर आती है। कोई छत पर चल रहा है या आ रहा है, जा रहा है। उस पर फायर ठोको। मुझे पता नहीं यहां क्या हो रहा है.

साजिद मीर की खोल दी कुंडली

ऑडियो क्लिप सुनाने के बाद साजिद मीर पर पाकिस्तान के पाखंड को उजागर करते हुए भारत ने जोर देकर कहा कि वह कोपेनहेगन में डेनिश अखबार, उसके संपादक और कार्टूनिस्ट को निशाना बनाने के लिए लश्कर के डेनमार्क प्रोजेक्ट के वास्तुकारों में से एक था। सौभाग्य से, नियोजित हमले को समय रहते विफल कर दिया गया था। उसे लंबे समय तक मृत घोषित कर दिया गया था। यहां तक कि इस दावे की पुष्टि करने के लिए एक डीएनए परीक्षण का भी इस्तेमाल किया गया था।

गहन अंतरराष्ट्रीय जांच के कारण, उसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया और एक आतंकी वित्तपोषण मामले में दोषी ठहराया गया। आज की तारीख में, उसकी संयुक्त राष्ट्र लिस्टिंग प्रक्रिया रुकी हुई है |

read more : गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में पीएम मोदी ने कहा- देश के लिए खतरा है फेक न्यूज़

गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में पीएम मोदी ने कहा- देश के लिए खतरा है फेक न्यूज़

हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड में चल रहे देश के सभी राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में आज पीएम मोदी ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस शिविर में हिस्सा लिया। राज्यों के गृह मंत्रियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल-फिलहाल में देश में कई त्यौहार मनाये गए। यह सभी त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्वक मनाए गए। विभिन्न चुनौतियों के बीच इन त्योहारों में देश की एकता का सशक्त होना, आपकी तैयारियों का भी प्रतिबिंब है | पीएम मोदी ने आंतरिक सुरक्षा के लिए सभी राज्यों से एक साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था का सीधा संबंध विकास से है | इसलिए शांति बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य को एक-दूसरे से सीखना चाहिए, प्रेरणा लेनी चाहिए और आंतरिक सुरक्षा के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। इसी अवसर पर गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फर्जी खबरों के खिलाफ जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया को कम करके नहीं आंका जा सकता है और एक छोटी सी फेक न्यूज देश में बड़ा बवाल मचा सकती है। पीएम ने इसी के साथ लोगों से खास अपील करते हुए सोशल मीडिया पर संदेश साझा करने से पहले तथ्यों की जांच करने को कहा है।

गलत खबर तूफान ला सकती है

हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित गृह मंत्रियों के ‘चिंतन शिविर’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कानून का पालन करने वाले नागरिकों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए नकारात्मक ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हमारी जिम्मेदारी है। फर्जी समाचार देशभर में एक तूफान ला सकती है। पीएम ने आगे कहा कि हमें लोगों को कुछ भी फॉरवर्ड करने से पहले सोचना होगा, विश्वास करने से पहले सत्यापित करना होगा।

जागरूक किया जाना चाहिए – पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि संदेशों को फॉरवर्ड करने से पहले उन्हें सत्यापित करने के लिए सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध विभिन्न तंत्रों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि फर्जी खबरों की तथ्यों की जांच जरूरी है। प्रौद्योगिकी इसमें एक बड़ी भूमिका निभाती है। लोगों को संदेशों को फॉरवर्ड करने से पहले उन्हें सत्यापित करने के तंत्र से अवगत कराया जाना चाहिए।

कानून व्यवस्था से ही आता है निवेश – पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि, “राज्यों की अच्छी कानून व्यवस्था वहां के विकास से सीधा संबंध रखती है। जहां जितनी अच्छी कानून व्यवस्था होती है, वहां ज्यादा से ज्यादा निवेश आता है और राज्य के विकास और उन्नति में सहायक होता है। इससे रोजगार भी मिलता है।” उन्होंने कहा कि, आजादी का अमृतकाल हमारे सामने हैं। आने वाले 25 वर्ष देश में एक अमृत पीढ़ी के निर्माण के हैं। ये अमृत पीढ़ी ‘पंच प्राणों’ के संकल्पों को धारण करके निर्मित होगी।

राज्य एक-दूसरे से प्रेरणा लें

चिंतन शिविर में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, राज्य एक-दूसरे से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि, राज्यों को आपस में तालमेल के साथ काम करना चाहिए। कई बार केंद्रीय एजेंसियों को कई राज्यों में एक साथ जांच करनी पड़ती है, दूसरे देशों में भी जाना पड़ता है, इसलिए हर राज्य का दायित्व है कि चाहे राज्य की एजेंसी हो, चाहे केंद्र की एजेंसी हो, सभी एजेंसियों को एक-दूसरे को पूरा सहयोग देना चाहिए।

सुरक्षा एजेसियों आपस में तालमेल होगा बढ़ाना

पीएम मोदी ने कहा कि, अब अपराधी दूसरे राज्यों और देशों में बैठकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। जिसके लिए राज्यों और देशों की सुरक्षा एजेसियों आपस में तालमेल बढ़ाकर अपराध को रोकना है। उन्होंने कहा कि, साइबर क्राइम हो या फिर ड्रोन टेक्नोलॉजी का हथियारों और ड्रग्स तस्करी में उपयोग, इनके लिए हमें नई टेक्नोलॉजी पर काम करते रहना होगा। स्मार्ट टेक्नोलॉजी से कानून-व्यवस्था को स्मार्ट बना पाना संभव होगा।

आजादी से पहले बनाए कानूनों की करें समीक्षा

2 दिवसीय चिंतन शिविर का उद्देश्य ‘विजन 2047’ और ‘पंच प्रण’ पर अमल के लिए एक कार्य योजना बनाना है | जिसका ऐलान पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में किया था और साथ भी राज्यों से आजादी से पहले बनाए कानूनों की समीक्षा करने और मौजूदा संदर्भ में उनमें संशोधन करने के लिए भी कहा।

read more : एलन मस्क बने ट्विटर के बॉस पराग अग्रवाल की हुई छुट्टी,और कईयों को निकाला

एलन मस्क बने ट्विटर के बॉस पराग अग्रवाल की हुई छुट्टी,और कईयों को निकाला

टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के बॉस बन गए हैं। ट्विटर की कमान संभालते ही मस्क ने सबसे पहले ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कंपनी के कई बड़े पदों पर बैठे लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है और साथ ही पहला ट्वीट भी किया। मस्क का ट्वीट काफी चर्चा में है। उन्होंने ट्वीट किया, चिड़िया आजाद गई है। उनकी इस पोस्ट का मतलब क्या हो सकता है | टेस्ला के बाद ट्विटर के बॉस बन चुके एलन मस्क एक बार फिर दुनिया की नजरों में आ गए हैं। एलन मस्क अपनी बयानबाजी और कारनामों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। तमाम कोशिशों के बाद आखिरकार उन्होंने ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है।

इससे पहले उन्होंने डील को यह कहकर रोक लिया था कि ट्विटर पर कई फर्जी अकाउंट चल रहे हैं। मामला सुलझा तो अब वो ट्विटर खरीद चुके हैं। अप्रैल में सोशल मीडिया कंपनी को खरीदने के लिए पहली बोली लगाने के महीनों के बाद उन्हें यह ओहदा हासिल हुआ है | रिपोर्ट बताती हैं कि कंपनी का मालिक बनने के साथ ही एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी के चार शीर्षस्थ अधिकारियों को घर का रास्ता दिखा दिया है | इनमें भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल और लीगल प्रबंधक विजय गाद्दे भी शामिल हैं |

दोनों की अधिकारियों ने कंपनी के सेन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय को छोड़ दिया है | भारतीय मूल के पराग अग्रवाल बीते साल दिसंबर 2021 में ही ट्विटर के सीईओ बने थे। उन्होंने करीब 10 साल पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर ट्विटर ज्वाइन किया था और 2017 में वह कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बन गए थे। ट्विटर को खरीदने के लिए मस्क ने 44 बिलियन डॉलर का सौदा पूरा किया |

मस्क का पहला ट्वीट चिड़िया आजाद हो गई

ट्विटर डील पूरी होने के बाद मस्क ने पहला ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि चिड़िया आजाद हो गई है। बता दें, ट्विटर को लेकर मस्क कई बार कह चुके हैं कि वे एक ऐसा प्लेटफॉर्म चाहते हैं, जिस पर सभी सोच वाले लोग स्वतंत्र रूप से अपने विचारों को रख सकें।

फ्री स्पीच की क्यों हो रही बात

जनवरी में जब मस्क ने ट्विटर में हिस्सेदारी बढ़ाई शुरू की थी तब से मस्क लगातार ट्विटर की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे | वो बार बार ट्विटर के द्वारा अकाउंट पर बैन लगाने और ट्विटर पर रोक लगाने के नियमों की आलोचना कर रहे थे | उन्होने कहा था कि वो ट्विटर में फ्री स्पीच को बढ़ावा देना चाहते हैं लेकिन मौजूदा मैनेजमेंट इसमें सफल नहीं हो रहा है | ट्विटर को खरीदने को लेकर दिए गए तर्क में सबसे बड़ा कार्यशैली को लेकर था और मस्क ने साफ किया था कि वो इसमें बड़े बदलाव लाएंगे | यही वजह है कि आज की ट्विट में उन्होने ट्विटर को फ्री करने की बाद कही है |

पराग अग्रवाल समेत शीर्ष अधिकारी थे मस्क निशाने पर

पराग अग्रवाल, नेड सेगल, विजया गाड्डे समेत ट्विटर के शीर्ष अधिकारी एलन मस्क के लंबे समय से निशाने पर थे। इनके व मस्क के बीच ट्विटर के अधिग्रहण के पहले से तनातनी व जुबानी जंग जारी थी। इसलिए मस्क ने इस सोशल मीडिया साइट का अधिग्रहण करते ही सबसे पहले इनकी छुट्टी की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब ट्विटर के साथ एलन मस्क की डील पूरी हुई, तब सीईओ पराग अग्रवाल और सेगल ट्विटर के कार्यालय में ही थे। कुछ ही देर में उन्हें ट्विटर मुख्यालय से बाहर निकाल दिया गया।

पहले ही दिन ट्रंप का फर्जी ट्वीट जारी, जताया खेद

मस्क द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद पहले ही दिन ट्विटर को खेद जताना पड़ा। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक फर्जी ट्वीट जारी हो गया। इसमें ट्रंप द्वारा मस्क को ट्विटर के अधिग्रहण पर बधाई दी गई थी। गलती पकड़ में आते ही ट्विटर ने बयान जारी कर कहा कि यह फर्जी बयान है, इसके लिए हमें खेद है।

read more : भड़काऊ भाषण मामले में आजम खान को 3 साल की जेल, विधायकी का भी जाना तय

भड़काऊ भाषण मामले में आजम खान को 3 साल की जेल, विधायकी का भी जाना तय

भड़काऊ भाषण मामले में दोषी पाए गए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है | सजा सुनाए जाते के साथ ही अब उनकी विधायकी पर भी खतरा मंडराने लगा है | रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को तीन साल की जेल के साथ 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है | कोर्ट ने धारा 125, 505 व 153ए के तहत दोषी पाए जाने पर सजा सुनाई है | मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने और वकीलों की बहस खत्म हो जाने के बाद आजम खान दोषी करार दिए गए थे और उनकी सजा के लिए आज यानी 27 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी | अदालत ने सजा देने के साथ ही जमानत भी दे दी है।

आजम खान को सजा केवल उनके लिए नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है। सपा में अखिलेश यादव के बाद सबसे कद्दावर नेता माने जाते हैं। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने सुनवाई शुरू करने के बाद आजम को दोषी ठहराते ही कस्टडी में ले लिया था। चार बजे के करीब अदालत ने फैसला सुनाया। इस दौरान आजम कस्टडी में ही रहे। तीन धाराओं में केस दर्ज हुआ था और तीनों ही मामलों में उन्हें दोषी माना गया है।

कब का है हेट स्पीच का मामला

हेट स्पीच का यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है। आजम खान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रामपुर के तत्कालीन डीएम के खिलाफ भड़काऊ बातें कहने का आरोप था। कथित रूप से आजम खान ने रामपुर की मिलक विधानसभा में एक चुनावी भाषण के दौरान आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थीं। इस बारे में बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट 27 अक्टूबर को अपना फैसला सुनाते हुए आजम खान को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने आजम को 3 साल कैद की सजा के अलावा 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

लेटरहेड के दुरुपयोग में भी आजम खान पर आरोप हुए थे तय

इससे पहले समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान के खिलाफ अपने आधिकारिक लेटरहेड और मुहर के कथित दुरुपयोग के मामले में विशेष एमपी-एमएलए अदालत में आरोप तय किये थे। अदालत ने आजम खान के खिलाफ अभियोजन पक्ष के साक्ष्य रिकॉर्ड करने के लिये चार नवंबर की तारीख तय की है। इसके पूर्व, विशेष अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए. के. श्रीवास्तव ने आजम खान को आरोप पढ़कर सुनाये।

जनप्रतिनिधि को सजा पर प्रावधान

दरअसल जनप्रतिनिधियों के लिए बने कानून के मुताबिक यदि किसी विधायक को दो साल से ज्यादा की सजा सुनाई जाती है तो फिर उसकी सदस्यता चली जाती है। आजम खां के लिए यही बहुत बड़ा संकट है। इससे पहले अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा से भाजपा के विधायक खब्बू तिवारी को अपनी विधायकी गवानी पड़ी थी। उन्हें कोर्ट ने दो साल से ज्यादा की सजा सुनाई थी। साल 2019 के चुनाव में आजम खां रामपुर से सांसद चुने गये थे। रामपुर से ही इसी साल विधायक बनने पर सांसदी से इस्तीफा दे दिया था।

जनप्रतिनिधियों के लिए नजीर बनेगी सजा

भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने कहा कि आजम को सजा से देश में एक नजीर बनेगी। अब चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि भड़काऊ भाषण देने से बचेंगे और चुनावी राजनीति में ये एक बड़ा सुधार होगा। आजम के खिलाफ हेट स्पीच की शिकायत चुनाव आयोग से आकाश सक्सेना ने ही की थी। आकाश सक्सेना इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में रामपुर से आजम खान के खिलाफ भाजपा के टिकट पर लड़े थे।

आजम खान की दलील खारिज

इससे पहले आजम खान ने फैसले की तारीख टालने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उनकी ओर से कहा गया था कि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए फैसले की तारीख को आगे बढ़ाया जाए। कोर्ट ने उनकी दलील खारिज करते कर दी थी।

read more : भैया दूज के दिन काल बन के आया भाई, हसिया से किया बहन को मारने का प्रयास

भैया दूज के दिन काल बन के आया भाई, हसिया से किया बहन को मारने का प्रयास

रिपोर्टर – अशोक सोनी   भाई दुज के पावन पर्व पर हर भाई अपनी लाडली बहन को जीवन भर सुरक्षा का वचन देता है। लेकिन इस त्योहार को शर्मशार करते हुए जब सारी बहने अपने भाई को रोली टीका लगा कर अपनी सुरक्षा का वचन लेना चाहती है | उसी दौरान एक भाई ने रिश्ते को शर्मशार करते हुए बहन के साथ मौत का जो खेल खेला जिससे लोगो का कलेजा मुँह को आ गया। मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के फखरपुर एक गाँव का है जो चर्चा का विषय बन चुका है। हालांकि जिस भाई ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया | वह मानसिक बीमार भी बताया जा रहा है |

भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व भैया दूज के दिन ही एक भाई ने अपनी सगी बहन को मारने का प्रयास किया। फखरपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुरवा तिगाई निवासी अनीता (20) पुत्री सियाराम गुरुवार को भैया दूज पर भाई के लंबी उम्र की कामना के लिया निराजल व्रत थी। परिवार के अन्य लोग घर के आंगन में भैया दूज पूजन की तैयारी में लगे थे। इसी दौरान अनीता किसी कार्य के लिए छत पर गयी। पीछे से पहुंचे उसके सगे भाई सोनू ने हंसिया से उसके गले व शरीर पर कई वार कर दिए। जिससे अनीता चीख पड़ी।

अनीता की चीख सुन दौड़े परिजन

अनीता की चीख सुनकर परिजन छत पर दौड़े और लहुलुहान अनीता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि परिजन लगभग आठ बजे युवती को लेकर आए थे। युवती के गले व शरीर पर धारदार हथियार के तीन जख्म हैं। युवती का इलाज शुरु कर दिया गया है, हालत गंभीर है। मौके पर सर्जन को बुलाकर दिखाया गया है, सर्जरी की तैयारी की जा रही है। वहीं घटना की सूचना पाकर बहराइच के
फखरपुर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती का हालचाल जाना।

भाई का दिमाग खराब है, झाड़ फूंक कराया जा रहा

हमलावर सोनू के बड़े भाई शिव शंकर ने बताया कि घटना के समय वह भैया दूज के लिए चूरा कुटवाने फखरपुर गया था। उसके छोटे भाई सोनू ने उसकी सगी बहन अनीता पर हंसिये से वार कर दिया। उसने बताया कि भाई की दिमागी हालत चार-पांच महीनों से खराब है। इसके लिए झाड़ फूंक करवाया जा रहा है।

read more : महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को मिलेगी अब समान मैच फीस

महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को मिलेगी अब समान मैच फीस

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने लैंगिक समानता की ओर एक कदम बढ़ाते हुए महिला एवं पुरुष क्रिकेटरों को समान मैच फीस देने का फैसला किया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, मुझे भेदभाव से निपटने की दिशा में बीसीसीआई के पहले कदम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम अनुबंधित क्रिकेटरों के लिए समान वेतन नीति लागू कर रहे हैं। क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नये युग में प्रवेश करते हुए पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच फीस समान होगी।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने आगे कहा, “बीसीसीआई महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब भारतीय महिला खिलाड़ियों की मैच फीस भी पुरुष खिलाड़ियों के बराबर होगी। इससे पहले न्यूजीलैंड में यह नियम लागू हो चुका है। बीसीसीआई की एजीएम में हाल ही में यह फैसला लिया गया था कि महिला आईपीएल का पहला सीजन 2023 में खेला जाएगा। इसके बाद बोर्ड ने यह बड़ा फैसला लिया है। उसके इस कदम से महिला क्रिकेट में बड़ा बदलाव आएगा।

महिला क्रिकेटर की रिटेनर फीस में बदलाव नहीं

बीसीसीआई ने अनुबंधित महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को पुरुषों के बराबर मैच फीस देने का फैसला तो कर लिया है | लेकिन, अभी भी महिला खिलाड़ियों की एनुअल रिटेनर फीस में कोई बदलाव नहीं हुआ है | फिलहाल, महिला क्रिकेटर को सबसे अधिक 50 लाख रुपये रिटेनर फीस के तौर पर मिलते हैं | यह ए-ग्रेड कहलाती है |

पहले थी कम मैच फीस

इससे पहले बीसीसीआई में पुरुष क्रिकेट टीम और महिला क्रिकेट टीम के बीच काफी फर्क था। इस नई नीति के पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों को महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के मुकाबले में ज्यादा वेतन दिया जाता था। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद पुरुष और महिला क्रिकेटरों के लिए समान मैच फीस मिलेगी। साथ ही भेदभाव को दूर करने में भी सफलता मिलेगी।

2017 से महिला क्रिकेट में आया बदलाव

2017 में आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में टीम के पहुंचने के बाद से महिला क्रिकेट में लोगों की रुचि बढ़ी है। उसके बाद टीम 2020 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। इस साल अगस्त में टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हासिल किया था।

read more : हेट स्पीच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती,धर्म के नाम पर कहां पहुंच गए हम

भारतीय टीम ने देशवासियों को दिया दिवाली गिफ्ट, 4 विकेट से हारा पाकिस्तान

भारत ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में रविवार को पाकिस्तान को चार विकेट से हराया | भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का हाईवोल्टेज मुकाबला मेलबर्न के एमसीजी में खेला गया । इस मैच का सिर्फ भारतीय फैंस को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार था। विराट कोहली ने नाबाद 82 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला आखिरी गेंद पर जीता | इससे पहले अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट पर 159 रन पर रोक दिया |

जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। राहुल और रोहित 4-4 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी खेली। भारत ने आखिरी ओवर में 16 रन बनाकर ये मैच जीता।

भारतीय टीम की पारी , विराट कोहली का अर्धशतक

भारतीय ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने 4 रन के स्कोर पर बोल्ड आउट कर दिया। भारत का दूसरा विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा और उन्हें हैरिस राउफ ने 4 रन के स्कोर पर कैच आउट करवा दिया। हैरिस राउफ ने सूर्यकुमार यादव को 15 रन पर आउट कर दिया। अक्षर पटेल सिर्फ 2 रन बनाकर दूर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। विराट कोहली ने 43 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हार्दिक पांड्या 40 रन बनाकर मो. नवाज की गेंद पर आउट हो गए। दिनेश कार्तिक एक रन बनाकर स्टंप आउट हो गए, लेकिन विराट कोहली 53 गेंदों पर 4 छक्के व 6 चौकों के साथ नाबाद 82 रन बनाए। इसके बाद आर अश्विन ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।

इफ्तिखार व शान मसूद के अर्धशतक

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने डेब्यू टी20 वर्ल्ड कप मैच की पहली ही गेंद पर बाबर आजम को डक पर आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिला दी। अर्शदीप सिंह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई और उन्होंने मो. रिजवान को 4 रन पर कैच आउट करवा दिया। रिजवान का कैच भुवनेश्वर कुमार ने पकड़ा। इफ्तिखार अहमद भारत के लिए खतरनाक साबित हो रहे थे और उन्होंने 34 गेंदों पर 4 छक्के व 2 चौकों की मदद से 51 रन बना लिए थे | लेकिन शमी ने उन्हें पगबाधा आउट करके उनकी पारी का अंत किया और भारत को राहत दिलाई।

मुश्किल हो गई पाकिस्तान के सेमीफाइनल की राह

अब पाकिस्तान को अपने बचे हुए मुकाबलों में 27 तारीख को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है | यह टीम फॉर्म में है और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को पटखनी दे चुकी है | इसके बाद 30 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ और फिर 3 नवंबर को साउथ अफ्रीका के साथ मुकाबले में उतरना है | इस ग्रुप के आखिरी लीग मैच में 6 नवंबर को पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगी |

read more : जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट से राहत, 10 नवंबर तक जमानत याचिका पर सुनवाई टली

जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट से राहत, 10 नवंबर तक जमानत याचिका पर सुनवाई टली

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट से फौरी राहत मिल गई है | पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस की जमानत याचिका की सुनवाई 10 नवंबर तक टाल दी है | अब अगली सुनवाई 10 नवंबर को सुबह 10 बजे होगी | तब तक के लिए जैकलीन अंतरिम जमानत पर रहेगीं | ऐसे में अब एक्ट्रेस अगली सुनवाई तक का इंतजार करना होगा | अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस फिल्म ’राम सेतु’ में नजर आएंगी। इस वक्त जैकलीन फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं लेकिन सुकेश चंद्रशेखर मामले को लेकर उन्हें दिल्ली पहुंचना पड़ा। फिलहाल सुकेश केस में जैकलीन को बड़ी राहत मिल गई है। उनकी अंतरिम जमानत की अवधि को 10 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।

आज अभिनेत्री दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं। जमानत याचिका पर सुनवाई की पेशी में वह शामिल हुईं। पिछली बार की ही तरह इस बार भी जैकलीन फर्नांडीज वकील की वेशभूषा में कोर्ट पहुंचीं थीं। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी 200 करोड़ के ठगी मामले में चल रही ईडी जांच में जैकलीन सह आरोपी हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश चंद्रशेखर केस को लेकर जैकलीन फर्नांडिस को कई बार पूछताछ के लिए अपने ऑफिसत बुलाया है | हालांकि एक्ट्रेस ने भी ईडी की टीम को पूरा सपोर्ट किया है | पूछताछ के दौरान कई तरह की बातें सामने आई |

जिसमें से एक ये थी कि जैकलीन सुकैश को अपने सपनों का राजकुमार समझती थी | वो उनसे शादी करने का भी मन बना रही थी | लेकिन अब सुकेश की वजह से उनकी रातों की नींदें उड़ी हुई हैं | जिससे से एक्ट्रेस प्यार करने का दावा कर रही हैं | उन्हीं के चलते जैकलीन पिछले 1 साल से मुसिबतों में घिरी हुई हैं |

क्या था मामला ?

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने इसी साल 17 अगस्त को चार्जशीट दाखिल कर जैकलीन फार्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया था। इतना ही नहीं अदालत ने उन्हें समन भी भेजा था | जिसके बाद जैकलीन के वकील ने उनकी जमानत की याचिका दायर की थी। बता दें कि पिछले एक साल से जैकलीन फर्नांडीज का महाठग सुकेश चंद्रशेखर केस को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है।

क्यों मिली जैकलीन को जमानत ?

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने पिछली सुनवाई में कहा था कि भारत में उनकी गहरी जड़ें हैं और 2009 से वह यहां करदाता नागरिक के रूप में रह रही हैं। उन्होंने भारत को अपनी कर्मभूमि बताया। जैकलीन ने कहा कि उनकी प्रोफेशनल साख और भविष्य में कामकाज संबंधी कमिटमेंट्स सब इस देश से जुड़े हुए हैं। बता दें कि जैकलीन श्रीलंकाई मूल की भारतीय अभिनेत्री हैं।

read more : न्यूजीलैंड का 11 साल का इंतजार खत्म, विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पटका

न्यूजीलैंड का 11 साल का इंतजार खत्म, विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पटका

11 साल से न्यूजीलैंड जिस एक मौके का इंतजार कर रहा था | वह आखिर सबसे बड़े मंच पर उसे मिल गया , ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात देकर | ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2021 का फाइनल मैच खेला गया था | जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, लेकिन अब एक साल के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने पलटवार करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में बुरी तरह हराया है। ये मैच कीवी टीम ने 89 रन से जीता। इस तरह कहा जा सकता है कि वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया चारों खाने चित हो गई है।

सिडनी में बारिश की आशंका के बीच सुपर-12 राउंड के इस मुकाबले में बादल तो नहीं बरसे | लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पड़ोसी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने जरूर बाउंड्रियों की बौछार कर दी | इसकी शुरुआत टीम के ऊपरी क्रम से हुई, जहां न्यूजीलैंड ने बड़ा दांव खेलते हुए अनुभवी मार्टिन गप्टिल की जगह 23 साल के बल्लेबाज फिन ऐलन (42 रन, 16 गेंद, 5 चौके, 3 छक्के) को मौका दिया था | पहली बार विश्व कप में खेल रहे ऐलन ने शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया का धुआं निकाल दिया |

ऑस्ट्रेलिया पर टूटा ऐलन का कहर

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहले तीन ओवरों में ही ऑस्ट्रेलिया के तीन सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज – मिचेल स्टार्क, जॉश हेजलवुड और पैट कमिंस की बखिया उधेड़ दी | ऐलन के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले ओवर में 14, दूसरे में 15 और तीसरे में 17 रन हासिल किए | जिसमें इस विस्फोटक ओपनर ने 5 चौके और 2 छक्के ठोके | 4 ओवरों में ही न्यूजीलैंड का स्कोर 56 रन तक पहुंच गया था | ऐलन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर हेजलवुड का शिकार बने |

ऑस्ट्रेलिया की खराब बल्लेबाजी

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 201 रनों पीछा करने उतरी थी। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और डेविड वॉर्नर 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कप्तान आरोन फिंच 13 बनाकर चलते बने। यहां से ऑस्ट्रेलिया की विकटों का सिलसिला थमा नहीं और लगातार बल्लेबाज आते-जाते रहे। मिचेल मार्श (16), ग्लेन मैक्सवेल (28), मार्कस स्टोइनिस (7), टिम डेविड (11) और मैथ्यू वेड (2) छोटे-छोटे स्कोर बनाकर वापस लौट गए। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट झटके। वहीं 2 विकेट ट्रेंट बोल्ट ने भी झटके।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने किया कमाल

वहीं इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पहले ही कमाल की बल्लेबाजी कर अपने गेंदबाजों के लिए काम आसान कर दिया था। कॉन्वे के 92 रनों के अलावा फिन एलेन ने 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ 42 रन बनाए। वहीं कप्तान केन विलियमसन ने 23 और जेम्स नीशम के बल्ले से 26 रन निकले। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी 12 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों को इस मैच में जमकर मार पड़ी और वो न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को एक पल के लिए भी रोकने में नाकामयाब रहे। न्यूजीलैंड की टीम अब ग्रुप 1 में 2 अंकों के साथ पहले नंबर पर है।

read more : हेट स्पीच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती,धर्म के नाम पर कहां पहुंच गए हम

हेट स्पीच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती,धर्म के नाम पर कहां पहुंच गए हम

हेट स्पीच के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्ती दिखाई है | सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा है | सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, यह 21वीं सदी है | हम धर्म के नाम पर कहां आ गए हैं ? ये दुखद है | हमने भगवान को कितना छोटा बना दिया है | संविधान का आर्टिकल 51 हमें वैज्ञानिक सोच अपनाने को कहता है | इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पुलिस प्रमुखों से हेट स्पीच मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा देने को कहा है |

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस ऋषिकेश रॉय की पीठ ने हेट स्पीच देने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए दायर याचिका पर सुनवाई की | सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अफसरों से कहा है कि हेट स्पीच देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए | सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है और धार्मिक रूप से निष्पक्ष है | देश के लोगों के पास भावनाएं जाहिर करने की स्वतंत्रता है |

मुस्लिम समुदाय को किया जा रहा आतंकित

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि समस्या से निपटने के लिए कुछ करने की जरूरत है और नफरत फैलाने वाले भाषण देने वालों या घृणा अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। याचिका में अब्दुल्ला ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम और अन्य कड़े प्रावधानों को लागू करने की भी मांग की है | ताकि घृणा अपराधों और घृणास्पद भाषणों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा है कि नफरत भरे भाषण देने में सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के सदस्यों की भागीदारी से मुस्लिम समुदाय को टारगेट और आतंकित किया जा रहा है।

भारत को एंटोनियो गुटेरेस ने दी थी नसीहत

बुधवार को भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी नसीहत दी थी। गुटेरेस ने मुंबई में एक भाषण में कहा था, मानवाधिकार परिषद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में, भारत की वैश्विक मानवाधिकारों को आकार देने और अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों सहित सभी व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा और बढ़ावा देने की जिम्मेदारी है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने आजादी के 75 साल बाद भारत की उपलब्धियों की प्रशंसा भी की।

हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके केंद्र सरकार और राज्यों को हेट क्राइम और हेट स्पीच के मामलों में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश देने की मांग की गई थी | इसमें यह भी मांग की गई थी कि हेट क्राइम और हेट स्पीच के मामलों को कम करने के लिए यूएपीए व अन्य कड़े कानून और प्रावधान लगाने की भी मांग की गई थी | हेट स्पीच मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल ने सुनवाई के दौरान कहा कि प्रशासन और यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने कई शिकायतें सामने आने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया, सिर्फ स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई |

read more : पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को चुनाव आयोग ने किया अयोग्य घोषित

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को चुनाव आयोग ने किया अयोग्य घोषित

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को चुनाव आयोग से बड़ा झटका लगा है | चुनाव आयोग ने संपत्ति छिपाने के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अयोग्य घोषित कर दिया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी सिफारिश की है। दरअसल, सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के सांसदों ने अगस्त में पाकिस्तान के चुनाव आयोग के समक्ष में इमरान खान के खिलाफ एक मामला दायर किया था | जिसमें उन्होंने राज्य के भंडार, जिसे तोशाखाना कहा जाता है |

तोशाखाना से रियायती मूल्य पर खरीदे गए उपहारों की बिक्री से आय का खुलासा करने में विफल रहने के लिए उन्हें अयोग्य करने की मांग की गई थी | आयोग की ओर से यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा पाकिस्तान में आजादी मार्च निकालने का एलान किया गया है। चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद इमरान खान चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर फायरिंग भी हुई है। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल शहबाज सरकार के सांसदों ने इमरान के खिलाफ पाकिस्तान के चुनाव आयोग में वित्तीय हेराफेरी करने की शिकायत दर्ज की थी | इस शिकायत में उन्होंने कहा था कि तोशखाना से रियायती मूल्य पर खरीदे गए उपहारों की बिक्री से हुई आय का खुलासा न करने को लेकर इमरान पर सवाल उठाए थे | आयोग से उन्होंने यह अपील भी की थी कि वह इमरान खान को आजीवन चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दें | इस मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस्लामाबाद स्थित ई सी पी सचिवालय में इमरान खान के खिलाफ यह फैसला सुनाया है |

क्या है पाकिस्तान का कानून ?

बता दें, पाकिस्तान के कानून के मुताबिक, किसी विदेशी राज्य के गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त कोई भी उपहार स्टेट डिपॉजिटरी या तोशाखाना में रखा जाना चाहिए। यदि राज्य का मुखिया उपहार को अपने पास रखना चाहता है तो उसे इसके मूल्य के बराबर राशि का भुगतान करना होगा। यह एक नीलामी की प्रक्रिया के जरिए तय किया जाता है। ये उपहार या तो तोशाखाना में जमा रहते हैं या नीलाम किए जा सकते हैं और इसके माध्यम से अर्जित धन को राष्ट्रीय खजाने में जमा किया जाता है।

समर्थकों ने कहा, हर हाल में देंगे साथ

इमरान खान के समर्थकों ने चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद कहा है कि यह इमरान खान पर बहुत बड़ा जुल्म है | समर्थकों का कहना है कि वह अपने नेता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहेंगे | अगर जरुरत पड़ी तो सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल करेंगे |

read more : मुरैना में पटाखे के गोदाम में विस्फोट और ढेर हो गया घर,चार लोगो की हुई मौत

मुरैना में पटाखे के गोदाम में विस्फोट और ढेर हो गया घर,चार लोगो की हुई मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में पटाखा गोदाम में विस्फोट हो गया | मिली जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के बामोर थाना इलाके के जेतपुरा गांव में दो मंजिला इमारत में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। इस हादसे में आधा दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। विस्फोट काफी तीव्र था, जिसके चलते गोदाम ध्वस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, मकान में सामने आ रहे दिवाली के त्‍योहार के मद्देनजर पटाखे रखे हुए थे। इसी में आग लगने की वजह से यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई है। यहां मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्‍क्‍यू आपरेशन चलाया जा रहा है |

मुरैना में हुए इस हादसे में पेटलावद की याद दिला दी है। मध्‍य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद में 12 सितंबर, 2015 को जिलेटिन छड़ों के गोदाम में भयंकर धमाका हुआ था। यह गोदाम सेठिया नाम के एक रेस्टोरेंट के पास बने मकान में था। इस गोदाम में यूरिया का भंडारण किया गया था और जिलेटिन राॅड व डेटोनेटर अवैध रूप से रखे गए थे । हादसे में करीब 78 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और 150 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। धमाका इतना जोरदार था कि लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए थे।

प्रशासन राहत कार्य में जुटा

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मौके पर जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है इस मलबे में आधा दर्जन लोग और कुछ बच्चे भी दबे हुए हैं। मौके पर एसपी आशुतोष बागरी और एसडीओपी व टीआई वीरेंद्र कुशवाहा भी मौजूद हैं।

पटाखों की हो रही है कालाबाजारी

बता दें कि देश के कई शहरों में पटाखों पर बैन है | इसके बावजूद पटाखों की बिक्री पूरी तरह बंद नहीं है | लोग इनकी कालाबाजारी कर रहे है | मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में कलेक्टरों ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पटाखा भंडारण और बिक्री केंद्रों के नियमित निरीक्षण का आदेश जारी किया है | साथ ही कहा है कि किसी दुर्घटना से निपटने के लिए पटाखा बिकने वाली जगहों पर अग्निशमन यंत्र, पानी के टैंकर, रेत आदि आग बुझाने की सामग्री मौजूद रहे |

read more : जल्दबाजी में टूट जाए ट्रैफिक नियम, फिर भी पुलिस नहीं निकाल सकते गाड़ी से चाबी