Sunday, April 5, 2026
Home Blog Page 507

Coronavirus Ke Sabhi Varients Par Asardar Hai DRDO Ki Dawa 2DG , Jaaniye Ise Lekar Kya Hua Khulasa

Coronavirus Ke Sabhi Varients Par Asardar Hai DRDO Ki Dawa 2DG , drdo ki dawa corona marij ke liye hai faidemamd , coronavirus medicine drdo 2dh, drd0 2dg medicine for corona patients, drdo ki dawa 2dg corona par hai kargar

एक अध्ययन में दावा किया गया है कि डीआरडीओ द्वारा निर्मित की गई कोरोना वायरस की दवा 2DG कोरोना के सभी प्रकार के वैरीअंट के खिलाफ प्रभावी है साथ ही यह दवा Saars-COV-2 वायरस के मल्टीप्लिकेशन को भी कम करती है डीआरडीओ द्वारा निर्मित यह दवा के लिए प्रारंभिक अध्ययन में कहा गया कि यह कोशिकाओं में संक्रमण से प्रेरित साइटोपैथिक प्रभाव को कम करती है और इन कोशिकाओं को नष्ट होने से भी बचाती है।

ऑक्सीजन की मांग को 40 फ़ीसदी तक करती है कम

डीआरडीओ द्वारा निर्मित इस दवा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने 17 मई को डीआरडीओ मुख्यालय में लांच किया था जिसमें दवा की पहली खेप जारी करते हुए दावा किया गया था कि यह दवा मरीज के ठीक होने में लगने वाले औसत समय को ढाई दिन और ऑक्सीजन की मांग को करीब 40 फ़ीसदी तक कम कर सकती है जिसके बाद 1 जून को भारतीय औषधि महानियंत्रक ने कोरोना से गंभीर तरह से पीड़ित मरीजों के इलाज में इसके आपातकालीन उपयोग की मंजूरी भी दी थी।

अध्ययन की अभी तक नहीं हुई है समीक्षा

डीआरडीओ निर्मित इस दवा को लेकर या अध्ययन 15 जून को प्रकाशित किया गया था लेकिन इसकी अभी तक कोई समीक्षा नहीं की गई है इस अध्ययन को अनंत नारायण भट्ट अभिषेक कुमार योगेश राय दिव्य वेद गिरी और अन्य लोगों ने मिलकर तैयार किया है इस अध्ययन के दौरान डीआरडीओ की एसएनटी को बेड दवा का उपयोग कोरोना से पीड़ित मरीजों के प्रेरित मेटाबॉलिक रिप्रोग्रामिंग को लक्षित करने और उसे बाधित करने के लिए किया गया था जिसके परिणामों में यह सामने आया कि कोविड-19 संक्रमण शरीर में ग्लूकोज और कोशिकाओं में ग्लाइकोलाइसिस के उच्च प्रवाह का कारण बनता है जिस वजह से ही शरीर में फ्लोरोसेंट ग्लूकोज और कई अन्य तरह के एनालॉग और एनबीडी काउच संचय होता है।

एक खुराक की कीमत ₹900

सरकारी अधिकारियों ने डीआरडीओ निर्मित इस दवा के मूल्य की जानकारी देते हुए कहा है कि इसकी कीमत बाजार में ₹900 प्रति पाउच होगी जिसे हैदराबाद स्थित डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज द्वारा बेचा जाएगा हालांकि इस दवा को केंद्र और राज्य सरकारों को काफी किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक

चिकित्सकों ने इस दवा के उपयोग में कुछ सावधानी बरतने का भी सुझाव दिया है हालांकि इसमें अभी तक अनियंत्रित मधुमेह गंभीर ह्रदय संबंधी समस्याओं गुर्दे की दुर्बलता और कई अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों पर इस एंटीवायरस दवा के प्रभाव का अध्ययन नहीं किया गया है इसके साथ ही डीआरडीओ इस दवा के उपयोग में यह भी सलाह देता है कि इस दवा का उपयोग कोरोना से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों के इलाज में जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी किया जाए और इसकी अवधि सिर्फ 10 दिनों के लिए ही निर्धारित की जाए।

Written By : Shruti Dixit

यह भी पढ़ें

UP Me Ganga Me Tairte Hue Lakdi Ke Box Me Mili Bachchi , Sarkar Ne Uthaya Ahem Qadam

Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R. , Bhadkau Bayanbazi Ke Mamle Me Kolkata Police Kar Rahi Poochhtaachh

Covaxin Me Ho Raha Gaye Ke Bachhde Ke Serum Ka Istemal , Research Me Kiya Gaya Daava

Corona Kaal Ke Dauran Kumbh Me Jamkar Hui Farzi Corona Testing , Jaaniye Kaise Hua Khulasa

Ram Mandir Zameen Ghotale Me Swami Swaroopanand Ne Diya Bayan , Jaaniye Kya Kaha Unhone

Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection , Ghaziabad Ki Ghatna Ko Sampradaik Roop Dene Ke Arop Me Twitter Samet 9 Logon Par F.I.R.

Corona Ki Doosri Laher Me Ab Maut Ke Aankde Ho Rahe Kam, Recovery Me Ho Rahi Badhotri

 UP Me Kisi Ke Sath Bhi Gathbandhan Nahi Karegi Congress – Pradesh Adhyaksh

Pakistan Ki Sansad Me Hua Jamkar Hungama , Mahila Sansad Hui Ghayal

Google

5g Aayega Naukriyan Layega , 2022 Me 1.5 Lakh Se Zyada Milengi Naukriyan , Jaaniye Poori Details

5g Aayega Naukriyan Layega , 2022 Me 1.5 Lakh Se Zyada Milengi Naukriyan , 5g jobs in idnia bharat me 5g ki naukriyan , 5g jobs in india , bharat me kaise milegi 5g company me naukri , how to find jobs in 5g , 5g me kaise paye naukri , job apply for 5g india 

कोरोना महामारी आने के बाद से बहुत कुछ बदल गया। इसकी वजह से कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई, ऑनलाइन क्लासेज, ऑनलाइन शॉपिंग , डॉक्टर्स की ऑनलाइन सलाह तथा टेलीमेडिसिन का उपयोग अचानक बढ़ गया। लोगों को ज्यादा फ़ास्ट इंटरनेट की आवश्यकता महसूस होने लगी। टेलिकॉम कंपनियों ने देश में 5G टेक्नोलॉजी की इस जरूरत को पहचान लिया है। यही कारण है कि बीते कुछ महीनो से 5G से रिलेटेड नौकरियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं।

डेटा एनालिटिक्स कंपनी ग्लोबल डेटा के अनुसार भारत में 5G से जुड़ी नौकरियां अक्टूबर-दिसंबर 2020 के मुकाबले जनवरी-मार्च 2021 में डबल हो गईं। इस बारे में बिजनेस फंडामेंटल एनालिस्ट अजय थल्लूरी के मुताबिक आने वाले महीनों में हायरिंग बढ़ सकती हैं, क्योंकि 5जी आने के बाद कई सेक्टर प्रभावित होंगे।

इंजीनियरिंग तथा सॉफ्टवेयर स्किल्स की होगी अधिक डिमांड

टैलेंट सॉल्यूशन कंपनी Xpheno की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 5G स्टार्ट करने के लिए शीघ्र ही 1.5 लाख से अधिक लोगों की आवश्यकता पड़ेगी। एक्सपर्ट्स की माने तो IP नेटवर्किंग, ऑटोमेशन, मशीन लर्निंग, फर्मवेयर, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट, बिग डेटा एक्सपर्ट, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स की मांग बढ़ेगी। अधिकतर भर्तियां टेलिकॉम तथा IoT कंपनियां करेंगी।

TeamLease सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार साल के अंत तक शुरू होने वाली 5G सेवाओं से न केवल इंटरनेट स्पीड में बढोत्तरी होगी, बल्कि आने वाले 2 सालों तक बंपर वेकैंसी भी मिलेंगी। जिसमें से अधिकतर नौकरी कॉन्ट्रैक्ट पर रहेंगी, परंतु कोरोना महामारी की वजह से जूझ रहे देश में रोजगार की कमी को काफी राहत मिलेगी। इस फर्म के बिजनेस हेड देवल सिंह के मुताबिक कोरोना संक्रमण की सेकंड वेव के बावजूद भी टेलिकॉम कंपनियों की सर्विस का विस्तार जारी है।

5G से जुड़ी टोटल वैकेंसी में 30 प्रतिशत केवल Cisco की

डेटा एनालिटिक्स कंपनी ग्लोबल डेटा द्वारा जनवरी 2020 से मार्च 2021 के मध्य 5G से रिलेटेड नौकरियों का एनालिसिस किया गया है। रिपोर्ट की माने तो टोटल वैकेंसी का 30 प्रतिशत केवल Cisco ने ही जारी किया है। यह अमेरिका की एक मल्टीनेशनल कंपनी है जो पूरी दुनिया में 5G प्रोजेक्ट्स पर 3.6 लाख करोड़ रुपये इन्वेस्ट कर रही है।

वहीं सेकंड नंबर पर स्वीडन की फर्म Ericsson है जिसकी 20 प्रतिशत जॉब्स पर हिस्सेदारी है। ऐसे ही केपजेमिनी, डेट तथा हेलवेट-पैकर्ड द्वारा भी 5G से रिलेटेड नौकरियां निकाली गयी हैं। भारत में 5G से रिलेटेड अधिकतर हायरिंग ग्लोबल फर्म्स कर रही हैं। फिलहाल जियो, एयरटेल तथा Vi ने 5G के लिए बड़े स्तर पर जॉब्स नहीं निकाली है।

स्टार्ट में ट्रांसमिशन स्टेशन इंजीनियर, ड्राइव टेस्ट इंजीनियर तथा मेंटेनेंस इंजीनियर जैसी पोस्ट पर काम मिलता है। इसमें सर्किट डिजाइनर से लेकर स्ट्रैटजिक मास डेवलपर तक बन सकते हैं। नेटवर्क इंजीनियर, डाटाबेस डेवलपर, प्रोडक्ट डिजाइनर जाने – माने पेशे हैं। मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर , टेलिकॉम मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस में भी काम करने के अच्छे अवसर हैं।

5G के लिए 10 प्रतिशत अधिक खर्च करने को तैयार हैं भारतीय

2020 की सेकंड छमाही में किये गए एक सर्वे के अनुसार भारत में 1 व्यक्ति औसतन प्रत्येक महीने 12 GB डेटा का उपयोग करता है। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले 5 सालों में यह 25 GB तक पहुंच सकता है।

ग्लोबल टेलिकॉम इंडस्ट्री (Global Telecom Industry) बॉडी का अनुमान है कि 2025 तक भारत में 92 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर्स होंगे जिनमें से लगभग 8.8 करोड़ के पास 5G कनेक्शन होगा। 5G को यूज़ करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तथा सॉफ्टवेयर की बड़े पैमाने पर आवश्यकता होगी। जिस वजह से इस सेक्टर में काफी नौकरियां निकलेंगी ।

दूरसंचार उपकरण का निर्माण करने वाली कंपनी एरिक्सन द्वारा एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय ग्राहक 5G सेवा के लिए मौजूदा दूरसंचार खर्च में 10 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने को रेडी हैं। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉन्चिंग के पहले वर्ष ही लगभग 4 करोड़ कस्टमर्स के 5G से जुड़ेंगे।

2022 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है 5G सर्विस

भारत में चार मुख्य कंपनियां 5G लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जुलाई 2020 में मुकेश अंबानी ने ऐलान किया था कि जियो प्लेटफॉर्म भारत के लिए 5G सॉल्यूशन डेवलप करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 24 जून 2021 को रिलायंस की होने वाली सालाना जनरल मीटिंग में 5G सपोर्ट करने वाले फोन तथा 5G लॉन्चिंग की घोषणा हो सकती है।

एयरटेल द्वारा हैदराबाद में 5जी की टेस्टिंग पूरी कर ली गयी है तथा कॉमर्शियल रोलआउट के लिए रेडी है। Vi तथा महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) भी 5जी ट्रॉयल्स कराने को रेडी है। है।

Written By : Aarti

यह भी पढ़ें

UP Me Ganga Me Tairte Hue Lakdi Ke Box Me Mili Bachchi , Sarkar Ne Uthaya Ahem Qadam

Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R. , Bhadkau Bayanbazi Ke Mamle Me Kolkata Police Kar Rahi Poochhtaachh

Covaxin Me Ho Raha Gaye Ke Bachhde Ke Serum Ka Istemal , Research Me Kiya Gaya Daava

Corona Kaal Ke Dauran Kumbh Me Jamkar Hui Farzi Corona Testing , Jaaniye Kaise Hua Khulasa

Ram Mandir Zameen Ghotale Me Swami Swaroopanand Ne Diya Bayan , Jaaniye Kya Kaha Unhone

Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection , Ghaziabad Ki Ghatna Ko Sampradaik Roop Dene Ke Arop Me Twitter Samet 9 Logon Par F.I.R.

Corona Ki Doosri Laher Me Ab Maut Ke Aankde Ho Rahe Kam, Recovery Me Ho Rahi Badhotri

 UP Me Kisi Ke Sath Bhi Gathbandhan Nahi Karegi Congress – Pradesh Adhyaksh

Pakistan Ki Sansad Me Hua Jamkar Hungama , Mahila Sansad Hui Ghayal

Google

Kisan Andolan Me Gaye Aadmi Par Tel Daalkar Lagai Aag , Hospital Me Gai Jaan , Jaaniye Kya Hai Poora Mamla

Kisan Andolan Me Gaye Aadmi Par Tel Daalkar Lagai Aag , Hospital Me Gai Jaan , kisan andolan me gaye vyakti ko aag lagai , kisan andolan me agye aadmi par tal chhidakkar lagai aag , kisan andolan me gaye vyakti ko jalajar mara , haryana me kisan a andolan me gaye vyakti ko shahaada

बहादुरगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है,बताया जा रहा है कि बाईपास पर गांव कसार के निकट किसान आंदोलन में गए एक व्यक्ति के ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा दी गई है। जिसके बाद गंभीर रूप से झुलसे हुए व्यक्ति की कुछ घंटों बाद इलाज़ के दौरान मौत हो गई है।घटनास्थल पर आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है।जींद के एक आंदोलनकारी पर तेल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया गया है।

कसार निवासी मुकेश पर तेल छिड़ककर लगाई गई आग

बता दें कि आंदोलन में शहीद होने का नाम देकर कसार निवासी मुकेश पर तेल छिड़का गया और फिर आग लगाई गई है।गौरतलब है कि इससे पहले मुकेश को शराब भी पिलाई गई थी।मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने दावा किया है

कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।डीएसपी पवन कुमार के मुताबिक इस घटना में पहले संदीप और कृष्ण के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।लेकिन मुकेश की मौत होने के बाद  हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव का कुछ देर बाद सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। बता दें कि मुकेश की उम्र 42 साल थी और उसकी दस साल की एक बेटी है।गौरतलब है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखा गया है। 

उपचार के दौरान मुकेश ने तोड़ा दम

गांव कसार निवासी मदन लाल पुत्र जगदीश के मुताबिक उसका भाई मुकेश बुधवार शाम घर से घूमने के लिए निकला था और गांव के साथ ही बैठे किसान आन्दोलनकारियों के पास पहुंच गया।उन्हें फोन से पता चला कि आपके भाई पर आन्दोलनकारियों ने जान से मारने की नीयत से तेल छिड़ककर आग लगा दी।

तभी वह तुरंत अपने गांव के पूर्व सरपंच टोनी को लेकर पहुंचा तो देखा भाई मुकेश गंभीर रूप से घायल था।तभी मौके से उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर आए।इलाज के दौरान मुकेश ने कहा कि आंदोलन में एक व्यक्ति ने जिसका नाम कृष्ण है और सफेद कपड़े पहने हुए था, पहले उसे शराब पिलाई और फिर उसे आग लगा दी थी।जिसके कारण वह बुरी तरह झुलस गया था।उसके बाद सिविल अस्पताल में गंभीर रूप से झुलसे मुकेश को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल लेकर गए जहां पर उपचार के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई।

Written By : Preyasi Pandey

यह भी पढ़ें

UP Me Ganga Me Tairte Hue Lakdi Ke Box Me Mili Bachchi , Sarkar Ne Uthaya Ahem Qadam

Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R. , Bhadkau Bayanbazi Ke Mamle Me Kolkata Police Kar Rahi Poochhtaachh

Covaxin Me Ho Raha Gaye Ke Bachhde Ke Serum Ka Istemal , Research Me Kiya Gaya Daava

Corona Kaal Ke Dauran Kumbh Me Jamkar Hui Farzi Corona Testing , Jaaniye Kaise Hua Khulasa

Ram Mandir Zameen Ghotale Me Swami Swaroopanand Ne Diya Bayan , Jaaniye Kya Kaha Unhone

Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection , Ghaziabad Ki Ghatna Ko Sampradaik Roop Dene Ke Arop Me Twitter Samet 9 Logon Par F.I.R.

Corona Ki Doosri Laher Me Ab Maut Ke Aankde Ho Rahe Kam, Recovery Me Ho Rahi Badhotri

 UP Me Kisi Ke Sath Bhi Gathbandhan Nahi Karegi Congress – Pradesh Adhyaksh

Pakistan Ki Sansad Me Hua Jamkar Hungama , Mahila Sansad Hui Ghayal

Google

Covaxin Me Gaye Ke Bachhde Ke Serum Ka Upyog Hua Hai Ya Nahi , Aasaan Bhasha Me Samajhiye

Covaxin Me Gaye Ke Bachhde Ke Serum Ka Upyog Hua Hai Ya Nahi ,kya bharat biotech ne corona vaccine me gaye ke bachhde ka serum milaya hai , kya corona vaccine banane me gaye ke bachhde ke serum ka hua hai istemaal , vaccin me gaye ke bachche ka serum , 

भारत बायोटेक द्वारा कोवैक्सिन के निर्माण में नवजात बछड़े के सीरम का उपयोग किया गया है। विकास पाटनी ने यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) से प्राप्त की। जिसको लेकर हर जगह इतना बवाल मच गया है कि सरकार तथा भारत बायोटेक, दोनों को ही सफाई पेश करनी पड़ी।

कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर गौरव पांधी के ट्वीट के बाद से यह मामला चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने आरटीआई के जवाब में मिले डॉक्यूमेंट शेयर किए। पांधी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी सरकार ने स्वीकार लिया है कि भारत बायोटेक की वैक्सीन में गाय के बछड़े का सीरम शामिल है। जोकि बहुत बुरा है। उन्हें यह जानकारी पहले ही लोगों को दे देनी चाहिए थी।’

इस बात का जवाब देने के लिए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा सामने आए तथा उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। आइए, जानते हैं कि आखिर ये मामला है क्या , आपके सवाल तथा एक्सपर्ट के जवाब के माध्यम से..

वैक्सीन बनाने में बछड़े के सीरम का उपयोग हो रहा क्या यह बात सच है?

हां, यह एक सामान्य प्रोसेस है। भारत के लगभग सभी वैक्सीन निर्माता इसका उपयोग करते हैं। पोलियो की वैक्सीन भी इसी प्रक्रिया से बनती है।

वैक्सीन के निर्माण में वायरस को कमजोर किया जाता है। जिसके लिए अधिक मात्रा में वायरस चाहिए। वैक्सीन कंपनियां द्वारा बछड़े के सीरम का उपयोग सेल्स को विकसित करने में किया जाता हैं। इसमें वायरस को दाखिल कर दिया जाता है तथा बाद में इन वायरस को कमजोर करके वैक्सीन में लिया जाता है।

क्या जो कोवैक्सिन अभी लगवाई जा रही हैं, उसमें भी बछड़े का सीरम है?

नहीं , उस वैक्सीन में बछड़े का सीरम नहीं है। बछड़े के सीरम का उपयोग बहुत ही सीमित होता है। वैक्सीन बनाने से पूर्व सेल्स विकसित होते हैं, जिनको वायरस से इंफेक्ट कर दिया जाता है। इन्ही सेल्स के निर्माण में बछड़े के सीरम का उपयोग आवश्यक होता है।
सेल्स के विकसित होने के बाद उन्हें प्यूरीफाई किया जाता हैं। जिस दौरान सेल्स एक रासायनिक प्रक्रिया से गुजरते हैं तथा जिसके बाद उनमें बछड़े के सीरम का अंश रहने की भी कोई संभावना नहीं रहती। भारत बायोटेक के मुताबिक इस प्रक्रिया से अंतिम प्रोडक्ट अर्थात कोवैक्सिन में बछड़े का सीरम नहीं रह जाता।

क्या सीरम बनाने के लिए बछड़ों की हत्या हो रही है?

नहीं, वैज्ञानिक पहले गाय के भ्रूण का उपयोग करते रहे हैं। जिसके लिए गर्भवती गायों को मारना पड़ता था। जिस वजह से अब इस प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। गायों को बचाने के लिए अब नवजात बछड़ों के खून का सीरम लिया जाता हैं। इसके लिए जन्म के 3 से 10 दिन के अंदर इन्हें निकाला जाता है।

फिर इसपर इतनी राजनीति तथा हल्लागुल्ला क्यों किया जा रहा है?

कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। उनका आरोप है कि सरकार ने यह बात छिपाई है कि कोवैक्सिन में गाय के बछड़े का ब्लड है। जिसके जवाब में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कोवैक्सिन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कांग्रेस द्वारा महापाप किया जा रहा है।

परंतु शोधकर्ताओं का कहना है कि पूरे विश्व में वैक्सीन निर्माण के प्रोसेस में बछड़े के ब्लड से सीरम निकाला जाता है। ये विषय पॉलिटिक्स का नहीं बल्कि साइंस का है। और ऐसा तो है नही कि यह कोई पहली बार हो रहा हो।

अब इस पर कंपनी तथा सरकार क्या कहना चाहती है?

सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तथा भारत बायोटेक ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कांग्रेस द्वारा तथ्यों को तोड़-मरोड़कर दिखाया जा रहा है। बछड़े का सीरम का उपयोग विरो सेल्स की संख्या बढ़ाने में होता है। जिसको बढ़ाने के लिए विश्वभर में यह प्रॉसेस अपनया जाता है। सिर्फ कोविड ही नहीं बल्कि पोलियो, रेबीज तथा इनफ्लुएंजा की वैक्सीन भी इसी प्रक्रिया से बनती है।

इन विरो सेल्स को पानी, केमिकल्स तथा अन्य प्रोसेस द्वारा साफ किया जाता है। इसको नवजात बछड़े के सीरम से मुक्त कर दिया जाता है। जिसके बाद ही विरो सेल्स को वायरल ग्रोथ के लिए कोरोना वायरस से इंफेक्ट किया जाता है। इस कारण से अंतिम प्रोडक्ट यानी कोवैक्सिन में बछड़े का सीरम नहीं होता। वैक्सीन के अंतिम प्रोडक्ट में इनग्रेडिएंट के तौर पर यह सम्मिलित नहीं होता।

Written By : Aarti

यह भी पढ़ें

UP Me Ganga Me Tairte Hue Lakdi Ke Box Me Mili Bachchi , Sarkar Ne Uthaya Ahem Qadam

Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R. , Bhadkau Bayanbazi Ke Mamle Me Kolkata Police Kar Rahi Poochhtaachh

Covaxin Me Ho Raha Gaye Ke Bachhde Ke Serum Ka Istemal , Research Me Kiya Gaya Daava

Corona Kaal Ke Dauran Kumbh Me Jamkar Hui Farzi Corona Testing , Jaaniye Kaise Hua Khulasa

Ram Mandir Zameen Ghotale Me Swami Swaroopanand Ne Diya Bayan , Jaaniye Kya Kaha Unhone

Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection , Ghaziabad Ki Ghatna Ko Sampradaik Roop Dene Ke Arop Me Twitter Samet 9 Logon Par F.I.R.

Corona Ki Doosri Laher Me Ab Maut Ke Aankde Ho Rahe Kam, Recovery Me Ho Rahi Badhotri

 UP Me Kisi Ke Sath Bhi Gathbandhan Nahi Karegi Congress – Pradesh Adhyaksh

Pakistan Ki Sansad Me Hua Jamkar Hungama , Mahila Sansad Hui Ghayal

Google

AAP Aur Cogress Ne BJP Ka Virodh Karne Ke Liye 100 Krod Ka Diya Offer – Paramhans Das

AAP Aur Cogress Ne BJP Ka Virodh Karne Ke Liye 100 Krod Ka Diya Offer , paramhans ne congress aur aap par lagaya aarop , congress ne paramhans ko diya 100 karod ka offer , kya congress party ne bjp ka virodh karne ke liye paramhans ko 100 karod rupaye ka offer diya 

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट जमीन विवाद ​के मामले में तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने आम आदमी पार्टी ,समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन ने लोगों उन्हें ट्रस्ट और बीजेपी का विरोध करने के लिए दो करोड़ का ऑफर दिया गया था।बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट जमीन विवाद पर सियासत थम नहीं रहा है, जहां एक ओर विपक्षी पार्टी बीजेपी सरकार पर हमलावर है तो वहीं दूसरी ओर योगी सरकार के मंत्री भी पलटवार करने से भी नहीं चूक रहे हैं। AAP Aur Cogress Ne BJP Ka Virodh

महंत परमहंस दास ने एक पत्र जारी कर कहा
AAP Aur Cogress Ne BJP Ka Virodh

बता दें कि महंत परमहंस दास ने गुरुवार को एक पत्र जारी कर के कहा था कि राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद में घोटाला नहीं बल्कि आरोप राजनीतिक षड्यंत्र का एक हिस्सा हैं इसके आलावा उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज सुबह सात बजे दो व्यक्ति पहुंचे और मुझे ट्रस्ट और बीजेपी का विरोध करने के लिए 100 करोड़ का ऑफर दिया।

इसके आलावा उन्होंने कहा कि शकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने खरीद लिया है. अब उनके अनुयायी ट्रस्ट और बीजेपी के विरोध में भी जुट गए हैं। AAP Aur Cogress Ne BJP Ka Virodh

इसके बाद आगे कहा कि ‘जब मैं नहीं माना तो मुझसे कहा गया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की जीत पर प्रदेश का मुख्यमंत्री आपको ही बनाया जाएगा। जब मैंने कहा कि मैं एक संत हूं और राष्ट्रहित सर्वोपरि है तो वे चले गए. दोनों आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के द्वारा भेजे गए थे.”आपको बता दें कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्टकी तरफ ने खरीदी गई जमीन को लेकर हंगामा जब से शुरू हुआ है तबसे साधु-संत भी सामने आने लगे हैं।

गौरतलब है कि शारदा पीठ के शंकराचार्य जगतगुरु स्वरूपानंद सरस्वती के उत्तराधिकारी और रामालय ट्रस्ट के अध्यक्ष अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ट्रस्ट को सीधे तौर पर कठघरे में खड़ा किया था और उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर ट्रस्ट बनाया गया है इसलिए उसका उद्देश्य श्रीराम के आदर्शों की स्थापना है।इसके आलावा उन्होंने कहा इस विवाद पर शीघ्र से शीघ्र निष्पक्ष लोगों की जांच कमेटी बनाई जाए और जिन लोगों पर आरोप लगा है जांच की सच्चाई सामने आने तक उनको हर तरह के दायित्व से मुक्त कर किया जाये।

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी लगाया आरोप
AAP Aur Cogress Ne BJP Ka Virodh

बता दें अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आरोप लगते हुए कहा कि कोई बंद आंखों वाला भी देखेगा तो दो मिनट पहले कोई चीज दो करोड़ की होती है और आठ मिनट बाद आठ करोड़ की हो जाती है, यह नहीं हो सकता. लेकिन आपने कर के दिखा दिया है और आप कहते हैं एकदम सही है।आपको जांच से भागना नहीं चाहिए।इसके आलावा उन्होंने ट्रस्ट के सचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र पर निशाना साधा और हुए कहा कि जिन्होंने गवाही दी है जिन्होंने रजिस्ट्री कराई है।

Written By : Preyasi Pandey

यह भी पढ़ें

UP Me Ganga Me Tairte Hue Lakdi Ke Box Me Mili Bachchi , Sarkar Ne Uthaya Ahem Qadam

Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R. , Bhadkau Bayanbazi Ke Mamle Me Kolkata Police Kar Rahi Poochhtaachh

Covaxin Me Ho Raha Gaye Ke Bachhde Ke Serum Ka Istemal , Research Me Kiya Gaya Daava

Corona Kaal Ke Dauran Kumbh Me Jamkar Hui Farzi Corona Testing , Jaaniye Kaise Hua Khulasa

Ram Mandir Zameen Ghotale Me Swami Swaroopanand Ne Diya Bayan , Jaaniye Kya Kaha Unhone

Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection , Ghaziabad Ki Ghatna Ko Sampradaik Roop Dene Ke Arop Me Twitter Samet 9 Logon Par F.I.R.

Corona Ki Doosri Laher Me Ab Maut Ke Aankde Ho Rahe Kam, Recovery Me Ho Rahi Badhotri

 UP Me Kisi Ke Sath Bhi Gathbandhan Nahi Karegi Congress – Pradesh Adhyaksh

Pakistan Ki Sansad Me Hua Jamkar Hungama , Mahila Sansad Hui Ghayal

Google

Maa Ki Pukar Se Laut Aai Masoom Ki Jaan , Haryana Se Samne Aaya Anokha Mamla

Maa Ki Pukar Se Laut Aai Masoom Ki Jaan , Haryana Se Samne Aaya Anokha Mamla , bmaa ke awaz dene se mare hue bachche me aai jaan , haryana me maa ke pukarne se chalne mara hua ladka hua jinda , mare hue ladke me aai jaan haryana haryana me kudrat ke karishma maa ke pukarne se mare hu bache me aai jaan

हरियाणा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें सभी को चौंका कर रख दिया है या यूं कह लें कि यह एक चमत्कार जैसा ही है जिसमें भगवान ने एक मां की करुण पुकार को सुन लिया दर्शन करीब 20 दिन पहले डॉक्टरों ने 6 साल के मासूम को मृत घोषित कर दिया था और फिर परिवार उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में लगा था Maa Ki Pukar Se

लेकिन मां बार-बार उससे यह बोलती रही थी उठ जा मेरे बच्चे उठ जा मां उसका सिर ज़ूम कर बार-बार यही बोलती रही कि उठ जा और तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया जमीन पर पड़े मासूम बच्चे के शरीर में कुछ हरकत होने लगी जिसके बाद उसे दोबारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर कुछ ही दिन के इलाज के बाद वह रोहतक के अस्पताल से हंसता खेलता अपने घर वापस आ गया।

दिल्ली में चल रहा था टाइफाइड का इलाज
Maa Ki Pukar Se

हैरान कर देने वाला यह मामला हरियाणा के बहादुरगढ़ का है जहां रहने वाले हितेश और उनकी पत्नी जानवी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनके बेटे को टाइफाइड हो गया था जिसे वह इलाज के लिए दिल्ली लेकर गए थे और फिर इलाज के दौरान 26 मई को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजन शव लेकर अपने घर वापस आ गए।

शव को रश्मि के लिए मंगाया था बर्फ

बच्चे के दादा विनय शर्मा ने बात करते हुए कहा कि शव को रात भर रखने के लिए बर्फ का इंतजाम किया गया था और उसे सुबह दफनाने के लिए नमक भी मंगवाया गया था साथ ही आसपास के लोगों को श्मशान घाट पर अगले दिन पहुंचने के लिए कह दिया गया था। Maa Ki Pukar Se

पिता ने दी मुंह से सांस तो मासूम ने होठ पर गड़ा दिए दांत

जमीन पर पड़े मासूम की मां और ताई रोते बिलखते बार-बार उससे उठने के लिए पुकारती रही और कुछ देर बाद ही शब में हरकत महसूस की गई जिसके बाद पिता ने बेटे का चेहरा चादर की पैकिंग से हटा कर उसे मुंह से सांस देने की कोशिश की साथ ही पड़ोसी ने भी बच्चे की छाती पर जवाब देना शुरू किया ताकि दोबारा सांस आ सके क्योंकि ऐसा कई बार फिल्मों में देखा गया है जब पिता ने मुंह से बच्चे को सास दी तो उसने पिता के होठों पर अपने दांत गड़ा दिए।

सांसे वापस आने के बाद भी 15% ही थी बचने की उम्मीद।

जब बच्चे के शरीर में हरकत महसूस की गई तो परिजन तुरंत से लेकर रोहतक के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे के बचने की उम्मीद सिर्फ 15% ही है जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया और उसके शरीर में तेजी से रिकवरी देखी गई और फिर इलाज खत्म होते ही बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर वापस आ गया।

परिजनों में दिखा खुशी का माहौल।
Maa Ki Pukar Se

ऐसा परिवार जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया हो लेकिन फिर उसकी सांसे वापस आ जाएं वहां खुशी का एक अलग ही माहौल देखने को मिलेगा जिस वजह से ही बच्चे के पिता अपने होठों पर बेटे का दिया गया जख्म दिखाकर खुशी मना रहे हैं तो वही बच्चे के दादा ऐसे चमत्कार का नाम देते नजर आ रहे हैं रोते बिलखते मां ने भी कहा कि उनके बेटे में भगवान ने एक बार फिर से सांसे डाली हैं बच्चे के स्वस्थ और सुरक्षित होने पर सिर्फ परिवार में ही नहीं बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

Written By : Shruti Dixit

यह भी पढ़ें

UP Me Ganga Me Tairte Hue Lakdi Ke Box Me Mili Bachchi , Sarkar Ne Uthaya Ahem Qadam

Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R. , Bhadkau Bayanbazi Ke Mamle Me Kolkata Police Kar Rahi Poochhtaachh

Covaxin Me Ho Raha Gaye Ke Bachhde Ke Serum Ka Istemal , Research Me Kiya Gaya Daava

Corona Kaal Ke Dauran Kumbh Me Jamkar Hui Farzi Corona Testing , Jaaniye Kaise Hua Khulasa

Ram Mandir Zameen Ghotale Me Swami Swaroopanand Ne Diya Bayan , Jaaniye Kya Kaha Unhone

Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection , Ghaziabad Ki Ghatna Ko Sampradaik Roop Dene Ke Arop Me Twitter Samet 9 Logon Par F.I.R.

Corona Ki Doosri Laher Me Ab Maut Ke Aankde Ho Rahe Kam, Recovery Me Ho Rahi Badhotri

 UP Me Kisi Ke Sath Bhi Gathbandhan Nahi Karegi Congress – Pradesh Adhyaksh

Pakistan Ki Sansad Me Hua Jamkar Hungama , Mahila Sansad Hui Ghayal

Google

India VS Newzealand ICC World Test Championship Match Shedule , Jaaniye Kab Aur Kahan Hong Match

India VS Newzealand ICC World Test Championship Match Shedule , Jaaniye Kab Aur Kahan Hong Match , ind vs nz icc match , indiave newzealand cricket match shedule , kab hai bharat aur newzealand ke matches , india ka newzealand se kab match hai 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) का फाइनल शुक्रवार यानि कल से खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच होने वाली इस खिताबी टक्कर का क्रिकेट के चाहने वालों को बड़ी बेसब्री से इंतज़ार है

सभी के मन में इस मैच को लेकर उत्सुकता है और ये सवाल है की कौन सी टीम मैच में कमाल कर बाज़ी मारेगी? एक तरफ है भारत के धुरेन्द्र बल्लेबाज़ और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जिनके पास इस मैच के माध्यम से इतिहास रचने का मौका है।विराट और टीम इस मैच में कमाल कर बाज़ी मार के इस्तेहास रच सकते है और अगर ऐसा हो जाता है तो वह विराट की कप्तानी में फर्स्ट टाइम आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम करेगी। 

कब होगा डब्ल्यूटीसी का फाइनल? 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित होने वाला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 18 जून यानि कल से खेला जाएगा।

कहां होगा ये मैच ?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) की खिताबी टक्कर साउथम्प्टन के एजिस बाउल स्टेडियम में होगी ।

 टाइमिंग क्या रहेगी?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस शानदार मुकाबले की टाइमिंग है दोपहर 3: 30 बजे। ये मैच दोपहर 3: 30 बजे से शुरू हो जाएगा। मगर तीन बजे टॉस होगा। 

फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए क्या करना होगा?
डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

Written By : Sheetal Srivastava

यह भी पढ़ें

UP Me Ganga Me Tairte Hue Lakdi Ke Box Me Mili Bachchi , Sarkar Ne Uthaya Ahem Qadam

Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R. , Bhadkau Bayanbazi Ke Mamle Me Kolkata Police Kar Rahi Poochhtaachh

Covaxin Me Ho Raha Gaye Ke Bachhde Ke Serum Ka Istemal , Research Me Kiya Gaya Daava

Corona Kaal Ke Dauran Kumbh Me Jamkar Hui Farzi Corona Testing , Jaaniye Kaise Hua Khulasa

Ram Mandir Zameen Ghotale Me Swami Swaroopanand Ne Diya Bayan , Jaaniye Kya Kaha Unhone

Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection , Ghaziabad Ki Ghatna Ko Sampradaik Roop Dene Ke Arop Me Twitter Samet 9 Logon Par F.I.R.

Corona Ki Doosri Laher Me Ab Maut Ke Aankde Ho Rahe Kam, Recovery Me Ho Rahi Badhotri

 UP Me Kisi Ke Sath Bhi Gathbandhan Nahi Karegi Congress – Pradesh Adhyaksh

Pakistan Ki Sansad Me Hua Jamkar Hungama , Mahila Sansad Hui Ghayal

Google

Farhan Akhtar Movie Toofan Release Date , Farhan Akhtar Ki Sultan Film Kab Ayegi , Jaaniye Saari Details

Farhan Akhtar Movie Toofan Release Date , Farhan Akhtar Ki Sultan Film Kab Ayegi , toofan 2021 movie release date , kab ayegi farhan akhatr ki toofan picture , toofan movie release date , farhan ki toofan picture kab relese ho rahi hai

अभिनेता फरहान अख्तर की आने वाली स्‍पोर्ट्स ड्रामा फिल्‍म ‘तूफान’ की नई रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया गया है। अभिनेता फरहान ने स्वयं सोशल मीडिया के जरिये इस फिल्म के एक पोस्टर का साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “नम्रता, प्यार तथा देश के खूबसूरत लोगों की लड़ाई की भावना के प्रति समर्पण के साथ हमारी फिल्म ‘तूफान’ 16 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।”

बता दें कि पहले ये फिल्म 21 मई को डिजिटली रिलीज किये जाने का निर्णय लाया गया था। परंतु कोरोना महामारी के कारण से रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। राकेश ओम प्रकाश मेहरा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे। फरहान के साथ इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, विजय राज, परेश रावल, मोहन अगाशे, हुसैन दलाल तथा दर्शन कुमार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। परेश रावल इस फिल्‍म में फरहान के बॉक्सिंग कोच के किरदार में नजर आएंगे हैं।

सलमान खान तथा पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘भाईजान’ 2022 में दीवाली के मौके पर होगी रिलीज

निर्देशक फरहाद सामजी ने हाल ही में अपनी आने वाली नई फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का नाम चेंज करके फ़िल्म का नाम ‘भाईजान’ कर दिया था। सलमान खान तथा पूजा हेगड़े स्टारर फ़िल्म ‘भाईजान’ को लेकर एक नई बात सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक, सलमान की ये एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘भाईजान’ 2022 में दिवाली के मौके पर रिलीज की जा सकती है। इस फिल्म के मेकर्स नवंबर 2021 से ‘भाईजान’ की शूटिंग स्टार्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक बकरी ईद के मौके पर 21 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। ‘भाईजान’ एक फेमस तमिल फिल्म का हिन्दी रीमेक है। फिल्म में सलमान-पूजा के साथ आयुष शर्मा तथा जहीर इकबाल भी दिखाई देंगे।

3. ऐसा कुछ नही जो हम महिलाएं नही कर सकती , अनुष्का शर्मा ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ साझा भी करती रहती हैं। अभी हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो साझा किया है। जिसमें बेसबॉल मैच के समय दर्शकों में बैठी एक महिला को हाथ में बच्चा लिए शानदार कैच पकड़ते हुए देखा जा सकता है। महिला से प्रभावित होकर अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ऐसा कुछ नहीं है, जो हम महिलायें नहीं कर सकती हैं।” महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल भी हो चुका है।

Written By : Aarti

यह भी पढ़ें

UP Me Ganga Me Tairte Hue Lakdi Ke Box Me Mili Bachchi , Sarkar Ne Uthaya Ahem Qadam

Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R. , Bhadkau Bayanbazi Ke Mamle Me Kolkata Police Kar Rahi Poochhtaachh

Covaxin Me Ho Raha Gaye Ke Bachhde Ke Serum Ka Istemal , Research Me Kiya Gaya Daava

Corona Kaal Ke Dauran Kumbh Me Jamkar Hui Farzi Corona Testing , Jaaniye Kaise Hua Khulasa

Ram Mandir Zameen Ghotale Me Swami Swaroopanand Ne Diya Bayan , Jaaniye Kya Kaha Unhone

Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection , Ghaziabad Ki Ghatna Ko Sampradaik Roop Dene Ke Arop Me Twitter Samet 9 Logon Par F.I.R.

Corona Ki Doosri Laher Me Ab Maut Ke Aankde Ho Rahe Kam, Recovery Me Ho Rahi Badhotri

 UP Me Kisi Ke Sath Bhi Gathbandhan Nahi Karegi Congress – Pradesh Adhyaksh

Pakistan Ki Sansad Me Hua Jamkar Hungama , Mahila Sansad Hui Ghayal

Google

Bharat Me Kya Hai Coronavirus Ki Sthiti , Coronavirus In India , Jaaniye Kab Kitne Mil Rahe Corona Ke Marij

Bharat Me Kya Hai Coronavirus Ki Sthiti , Coronavirus In India , coronavirus cases in india bhaart me croonavirus ke marij , coronavirus in bharat , covid29 total patients in idnia , bhaart me covid19 ki sthiti 

भारत में 16 जून (बुधवार) को लगातार तीसरे दिन कोविड के केसों में मामूली बढ़त दिखी। बुधवार को 67 हजार 256 नए सक्रीय मामले सामने आये , साथ ही 2 हजार 329 मरीजों की मौत हो गयी । वहीं 1 लाख 3 हजार 853 रिकवर हुए। इसके पहले 14 जून (सोमवार) को 60,008 तथा 15 जून (मंगलवार) को 62,214 नए संक्रमित मिले थे। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामले यानी इलाज करवा रहे संक्रमितों की संख्या में 38 हजार 950 की कमी आई। अब भी 8,21,392 संक्रमितों का इलाज जारी है। Bharat Me Kya Hai Coronavirus

पिछले दिन भारत में केवल चार राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश ही ऐसे रहे जहां पर नए मरीजों की संख्या रिकवर होने वाले संक्रमितों से अधिक रही। जिसमें मेघालय, मणिपुर, मिजोरम तथा दादरा-नगर हवेली व दमन-दीव सम्मिलित हैं। शेष 32 राज्यों में रिकवर होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही।

इन राज्यों में लगी है लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
Bharat Me Kya Hai Coronavirus

भारत के 11 राज्यों में संपूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, मिजोरम, गोवा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना तथा पुडुचेरी सम्मिलित हैं। यहां पर पिछले लॉकडाउन की तरह ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लगा है आंशिक लॉकडाउन

वहीं भारत के 21 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। अर्थात यहां पर पाबंदियां तो हैं, परंतु उसके साथ छूट भी है। इन राज्यों में दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, आंध्र प्रदेश तथा गुजरात सम्मिलित हैं।

मुख्य राज्यों के हालात

1. महाराष्ट्र
Bharat Me Kya Hai Coronavirus

महाराष्ट्र में 16 जून को 10 हजार 107 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। साथ ही 10 हजार 567 लोग रिकवर हुए तथा 1 हजार 236 संक्रमितों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में अभी तक 59.34 लाख लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से 56.79 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं तथा 1.15 लाख संक्रमितों की मौत हुई है। यहाँ अब भी 1.36 लाख संक्रमितों का इलाज जारी है।

2. छत्तीसगढ़
Bharat Me Kya Hai Coronavirus

छत्तीसगढ़ में 16 जून को 573 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। साथ ही 1 हजार 152 लोग रिकवर हुए तथा 12 संक्रमितों की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में अभी तक 9.88 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 9.64 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं तथा 13 हजार 354 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब भी 11 हजार 126 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज जारी है।

3. गुजरात

गुजरात में 16 जून को 298 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। साथ ही 935 लोग रिकवर हुए तथा 5 की मौत हो गई। गुजरात में अब तक लगभग 8.21 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 8.03 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं तथा 10 हजार 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। यहां अब भी 8 हजार 242 मरीजों का इलाज जारी है।

4. उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश में 16 जून को 251 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। साथ ही 927 लोग रिकवर हुए तथा 49 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 17.03 लाख से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से 16.74 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं तथा 21 हजार 963 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उत्तरप्रदेश में 6 हजार 496 लोगों का इलाज अभी भी जारी है।

5. दिल्ली

राजधानी दिल्ली में 16 जून को 212 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। साथ ही 516 लोग रिकवर हुए तथा 25 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 14.31 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। जिसमें से 14.04 लाख से अधिक लोग रिकवर हो चुके है, तथा 24 हजार 876 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब भी 2 हजार 749 संक्रिमतो का इलाज जारी है। Bharat Me Kya Hai Coronavirus

Written By : Aarti

यह भी पढ़ें

UP Me Ganga Me Tairte Hue Lakdi Ke Box Me Mili Bachchi , Sarkar Ne Uthaya Ahem Qadam

Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R. , Bhadkau Bayanbazi Ke Mamle Me Kolkata Police Kar Rahi Poochhtaachh

Covaxin Me Ho Raha Gaye Ke Bachhde Ke Serum Ka Istemal , Research Me Kiya Gaya Daava

Corona Kaal Ke Dauran Kumbh Me Jamkar Hui Farzi Corona Testing , Jaaniye Kaise Hua Khulasa

Ram Mandir Zameen Ghotale Me Swami Swaroopanand Ne Diya Bayan , Jaaniye Kya Kaha Unhone

Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection , Ghaziabad Ki Ghatna Ko Sampradaik Roop Dene Ke Arop Me Twitter Samet 9 Logon Par F.I.R.

Corona Ki Doosri Laher Me Ab Maut Ke Aankde Ho Rahe Kam, Recovery Me Ho Rahi Badhotri

 UP Me Kisi Ke Sath Bhi Gathbandhan Nahi Karegi Congress – Pradesh Adhyaksh

Pakistan Ki Sansad Me Hua Jamkar Hungama , Mahila Sansad Hui Ghayal

Google

Satya Nadella Bane Microsoft Ke Chairman , Pehle The Company Ke CEO , Padhein Poori Khabar

Satya Nadella Bane Microsoft Ke Chairman , Pehle The Company Ke CEO , nadella bane chairman , microft company ceo name , microsfot company ne satya nadella ko banaya chairman, it company microsoft ne satya nadella ko naya chairman banaya

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला नित नए सफलता के सोपान पर चढ़ते जा रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला को कंपनी का अध्यक्ष नामित किया है। सत्या नडेला जॉन थॉम्पसन का स्थान लेंगे। कंपनी ने बयान जारी कर यह जानकरी दी। 

सत्या नडेला वर्ष 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बने थे। इसके बाद सत्या नडेला ने लिंकडइन, न्यूनस कम्युनिकेशंस और जेनीमैक्स जैसी कई कंपनियों के अरबों डॉलर के अधिग्रहण में अहम भूमिका निभाई। 

माइक्रोसॉफ्ट ने एक बयान जारी सत्या नडेला को कंपनी का चैयरमैन बनाए जाने की जानकारी दी। इसमें कहा है कि सीईओ सत्या नडेला अब माइक्रोसॉफ्ट के नए चैयरमैन होंगे। नडेला से पहले थॉम्पसन कंपनी के चैयरमैन थे। थॉम्पसन अब प्रमुख स्वतंत्र निदेशक रहेंगे। वर्ष 2014 में थॉम्पसन ने बिल गेट्स के बाद माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन का पद संभाला था।

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स अब कंपनी के बोर्ड में नहीं हैं। वे बिल एवं मेलिंडा गेट्स के परोपकारी कार्यों पर ध्यान दे रहे हैं। कंपनी ने हाल में ही प्रति शेयर 56 सेंट का तिमाही लाभांश देने का निर्णय लिया है। 

हैदराबाद से हुई नडेला की स्कूली शिक्षा 

सत्या नडेला का जन्म भारत के हैदराबाद में साल 1967 में हुआ था। उनके पिता एक प्रशासनिक अधिकारी और मां संस्कृत की लेक्चरर थीं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल से करने के बाद साल 1988 में मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद वे कंप्यूटर साइंस में परास्नातक करने के लिए अमेरिका चले गए। उन्होंने 1996 में शिकागो के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया।

यह भी पढ़ें

UP Me Ganga Me Tairte Hue Lakdi Ke Box Me Mili Bachchi , Sarkar Ne Uthaya Ahem Qadam

Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R. , Bhadkau Bayanbazi Ke Mamle Me Kolkata Police Kar Rahi Poochhtaachh

Covaxin Me Ho Raha Gaye Ke Bachhde Ke Serum Ka Istemal , Research Me Kiya Gaya Daava

Corona Kaal Ke Dauran Kumbh Me Jamkar Hui Farzi Corona Testing , Jaaniye Kaise Hua Khulasa

Ram Mandir Zameen Ghotale Me Swami Swaroopanand Ne Diya Bayan , Jaaniye Kya Kaha Unhone

Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection , Ghaziabad Ki Ghatna Ko Sampradaik Roop Dene Ke Arop Me Twitter Samet 9 Logon Par F.I.R.

Corona Ki Doosri Laher Me Ab Maut Ke Aankde Ho Rahe Kam, Recovery Me Ho Rahi Badhotri

 UP Me Kisi Ke Sath Bhi Gathbandhan Nahi Karegi Congress – Pradesh Adhyaksh

Pakistan Ki Sansad Me Hua Jamkar Hungama , Mahila Sansad Hui Ghayal

Google

UP Me Ganga Me Tairte Hue Lakdi Ke Box Me Mili Bachchi , Sarkar Ne Uthaya Ahem Qadam

UP Me Ganga Me Tairte Hue Lakdi Ke Box Me Mili Bachchi , up ke ganga ghat par mili bachi , up me ganga me tairte hue dibbe me mili naujaat bachchi , uttar pradesh ke ganga me navik ko lakdi ke box me mili bachchi

यूपी के गाजीपुर में मंगलवार को गंगा में एक लकड़ी का बॉक्स उतराता दिखाई दिया। जिसे नदी किनारे पर रह रहे एक नाविक ने जब खोलकर देखा, तो उसे उस बॉक्स में एक नवजात बच्ची मिली। साथ ही उस बॉक्स में मां दुर्गा की फोटो के सहित कई देवी-देवताओं के फोटो लगे हुए थे। इस बॉक्स में एक जन्म कुंडली भी प्राप्त हुई है। उस बच्ची को पुलिस आशा ज्योति केंद्र लेकर गई है। बच्ची को पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है। UP Me Ganga Me

यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के ददरी घाट का है। यहाँ रहने वाले गुल्लू चौधरी मल्लाह ने पुलिस को जानकारी दी कि मंगलवार की शाम को उन्हें नदी के किनारे एक लकड़ी का बॉक्स मिला। जिसमें से रोने की आवाज आ रही थी। मल्लाह को देखते हुए घाट पर मौजूद कुछ अन्य लोग भी जुट गए। लोगों ने जब बॉक्स खोला तो वह दंग रह गए। बॉक्स में एक बच्ची चुनरी में लिपटी हुई मिली।

सरकार उठाएगी बच्ची का खर्च , नाविक को दिया जायेगा पुरस्कार
UP Me Ganga Me

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि नवजात बच्ची का पालन – पोषण चिल्ड्रन होम में रख कर किया जाये। मुख्यमंत्री योगी ने डीएम गाजीपुर को नवजात बच्ची को चिल्ड्रेन होम में रखने का आदेश दिया एयर कहा कि सरकारी खर्चे पर उसका पालन पोषण किया जाये। इसके साथ ही जिस नाविक द्वारा उस बच्ची की जान बचाई गयी थी उसको भी सरकारी आवास सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। UP Me Ganga Me

बच्ची के साथ मिली कुंडली में जन्म की तारीख 25 मई

बच्ची के साथ बॉक्स में मिली जन्म कुंडली मे बच्ची का नाम गंगा लिखा था। बच्ची का जन्म 25 मई को हुआ है। उस हिसाब से बच्ची की उम्र महज 3 हफ्ते है। उस मासूम को नाविक अपने घर ले गया। नाविक के परिवार वाले बच्ची को पालना चाहते थे, परंतु स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।

किसी तांत्रिक अनुष्ठान को पूरा करने के लिए किया गया ऐसा – चर्चा

जानकारी मिलने पर पुलिस टीम नाविक के घर पहुंची तथा नवजात बच्ची को आशा ज्योति केंद्र ले गई। फिलहाल गंगा में मिली यह नवजात बच्ची क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस नवजात बच्ची की मेडिकल जांच कराकर उसके परिजनों की खोजबीन कर रही है। कहा जा रहा है कि किसी अंधविश्वास अथवा तांत्रिक अनुष्ठान को पूर्ण करने के लिए ऐसा किया गया है। UP Me Ganga Me

Written By : Aarti

यही भी पढ़ें

Jai Shree Ram Na Kehne Par Kaati Dadhi , Jaaniye Ispare Kya Bole CM Yogi , Aur Kya Kaha Rahul Gandhi Ne

Twitter Ne Accept Kiya New IT Rules , Sabhi Jaankari Jald Hi Kendra Se Karenge Saajha

Chirag Ne Holi Par Chacha Paras Ko Likha Tha Patra , Ab Hua Viral , Jaaniye Aakhir Kya Likh Tha Patra Me

Bihar Bhi Ho Raha Unlock , Jaaniye Kab Se Lockdown Me Milegi Dheel

Ram Mandir Ghotale Me Hua Bada Khulasa, Sapa Neta Ka Aaya Naam , Jaaniye Padhein Kya Hai Poori Khabar

Kam Ho Raha Corona Ka Qaher , Dheemi Pad Rahi Sankraman Ki Raftaar , Jaaniye Desh Me Ab Kya Sthiti Hai Coorna Ki

Bharat Aur American Company Ke Beech Ho Raha Takrav , Kya Bharat Nahi Ban Payega Tech Hub

Bangaal Me Punchayat Ki Baithak Me Mahila Ko Nagn Kar Poore Gaanv Me Ghumaya , Video Bhi Ki Viral , Jaaniye Kya Hai Poora Maamla

Desh Me Vaccine Se Hui Pehli Maut , 68 Saal Ke Buzurg Ki Gayi Jaan , Jaaniye Kise Hui Pushti

18 June Ko Sansadiye Samiti Ke Samne Pesh Honge Twitter Ke Adhikari , New IT Guidelines Par Hogi Charcha

Beete Din Corona Ke 70,421 Mamle Aur 3921 Logon Ki Maut , Ab Dheemi Ho Corona Ke Doosre Laher Ki Raftaar

India VS New Zealand Match Updates : New Zealand Ke Khilaf ICC Tournament Me 10Wa Final Khelkar Bharat Karega Australia Ki Barabari

Google

Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R. , Bhadkau Bayanbazi Ke Mamle Me Kolkata Police Kar Rahi Poochhtaachh

Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R. , Bhadkau Bayanbazi Ke Mamle Me Kolkata Police Kar Rahi Poochhtaachh , mithun chkraverty fir mamla , mithun ke khilf darj hui f.i.r. , bhadkau bhasahn dene ke chakakar me mithun chakravaerty par f.i.r

भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की मुश्किल है दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं जिसमें पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान मिथुन चक्रवर्ती द्वारा एक भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कोलकाता पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है विवादित भाषण के आरोप में मां निकलता पुलिस स्टेशन में मिथुन के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था

जिसके लिए मिथुन f.i.r. रद्द करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी जिस मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस को मिथुन से पूछताछ करने के निर्देश दिए थे जिस वजह से कोलकाता पुलिस मिथुन से इस मामले पर वर्चुअल माध्यम से पूछताछ कर रही है। Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R.

 

मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा का दामन थाम ते ही तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी के खिलाफ अपने कड़े तेवर दिखाए जिसमें उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान मंच से कहा कि, “मैं एक नंबर का कोबरा हूं , डसुंगा तो तुम फोटो बन जाओगे।” मिथुन चक्रवर्ती ने आगे अपने भाषण में कहा कि मैं गरीबों की लड़ाई लड़ना चाहता हूं मैं राजनीति नहीं मनुष्य नीति करता हूं।

विवादित बयान देने के आरोप में दर्ज हुई एफ आई आर
Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R.

मिथुन चक्रवर्ती 7 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। जिसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने टीएमसी और ममता बनर्जी के खिलाफ बयानबाजी करने से राज्य की राजनीति में गर्माहट ला दी। मिथुन भाजपा में शामिल होने के बाद से ही और ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की इस बीच ही टीएमसी ने मिथुन चक्रवर्ती पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए थाने में एफ आई आर दर्ज करवाई थी।

आज मिथुन चक्रवर्ती का जन्मदिन भी है।
Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R.

बता दे कि आज मिथुन चक्रवर्ती का जन्मदिन भी है और सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वहीं दूसरी और कोलकाता पुलिस मिथुन से पूछताछ कर रही है कोलकाता पुलिस वर्चुअल माध्यम से इस मामले को लेकर मिथुन से पूछताछ कर रही है वही सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि कोलकाता पुलिस उन पर कार्रवाई भी कर सकती है। हालांकि अभी तक इस पर कोलकाता पुलिस की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। Mithun Chakraborty Ke Khilaf Darj Hui F.I.R.

Written By : Shruti Dixit

यही भी पढ़ें

Jai Shree Ram Na Kehne Par Kaati Dadhi , Jaaniye Ispare Kya Bole CM Yogi , Aur Kya Kaha Rahul Gandhi Ne

Twitter Ne Accept Kiya New IT Rules , Sabhi Jaankari Jald Hi Kendra Se Karenge Saajha

Chirag Ne Holi Par Chacha Paras Ko Likha Tha Patra , Ab Hua Viral , Jaaniye Aakhir Kya Likh Tha Patra Me

Bihar Bhi Ho Raha Unlock , Jaaniye Kab Se Lockdown Me Milegi Dheel

Ram Mandir Ghotale Me Hua Bada Khulasa, Sapa Neta Ka Aaya Naam , Jaaniye Padhein Kya Hai Poori Khabar

Kam Ho Raha Corona Ka Qaher , Dheemi Pad Rahi Sankraman Ki Raftaar , Jaaniye Desh Me Ab Kya Sthiti Hai Coorna Ki

Bharat Aur American Company Ke Beech Ho Raha Takrav , Kya Bharat Nahi Ban Payega Tech Hub

Bangaal Me Punchayat Ki Baithak Me Mahila Ko Nagn Kar Poore Gaanv Me Ghumaya , Video Bhi Ki Viral , Jaaniye Kya Hai Poora Maamla

Desh Me Vaccine Se Hui Pehli Maut , 68 Saal Ke Buzurg Ki Gayi Jaan , Jaaniye Kise Hui Pushti

18 June Ko Sansadiye Samiti Ke Samne Pesh Honge Twitter Ke Adhikari , New IT Guidelines Par Hogi Charcha

Beete Din Corona Ke 70,421 Mamle Aur 3921 Logon Ki Maut , Ab Dheemi Ho Corona Ke Doosre Laher Ki Raftaar

India VS New Zealand Match Updates : New Zealand Ke Khilaf ICC Tournament Me 10Wa Final Khelkar Bharat Karega Australia Ki Barabari

Google

Covaxin Me Ho Raha Gaye Ke Bachhde Ke Serum Ka Istemal , Research Me Kiya Gaya Daava

Covaxin Me Ho Raha Gaye Ke Bachhde Ke Serum Ka Istemal , Research Me Kiya Gaya Daava , kya covaxin me gaye ke bachhde ka syrum use ho raha hai , coe child syrum in covaxin corona vaccine

कोवैक्सिन के निर्माण में गाय के बछड़े के सीरम का उपयोग किया जाता है। जिसके लिए बीस दिनों से  कम दिन के बछड़े की हत्या कर दी जाती है। ऐसा दावा बुधवार को कांग्रेस के नेशनल कॉर्डिनेटर गौरव पांधी ने द्वारा किया गया है। पांधी ने एक आरटीआई के जवाब में प्राप्त दस्तावेज शेयर किए। जिसमें उन्होंने यह दावा किया है कि ये जवाब विकास पाटनी नामक व्यक्ति की आरटीआई पर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा दिया गया है। Covaxin Me Ho Raha 

मोदी सरकार द्वारा दिया गया लोगों को धोखा 

बछड़े के सीरम का इस्तेमाल विरो सेल्स के रिवाइवल प्रक्रिया के लिए किया जाता है। जिसका उपयोग  कोवैक्सिन को बनाने में हो रहा है। पांधी ने कहना है कि मोदी सरकार द्वारा यह मान लिया गया है कि भारत बायोटेक की वैक्सीन (vaccine) में गाय के बछड़े के सीरम का इस्तेमाल हो रहा है। जोकि बहुत ही बुरा है। इस बात जानकारी को लोगों को पहले ही लोगों को बता देना चाहिए था।

रिसर्च पेपर में भी किया जा चुका है दावा

इसके पहले भी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के रिसर्च पेपर में भी इस बात का जिक्र किया गया था कि कोवैक्सिन के निर्माण में नवजात पशु के ब्लड के सीरम का इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग पहली बार किसी वैक्सीन में नहीं किया जा रहा है। ये सभी बायोलॉजिकल रिसर्च का एक जरूरी हिस्सा होता है। जाँच में दावा किया गया था कि कोवैक्सिन बनाने के लिए नवजात बछड़े के 5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत सीरम के साथ डलबेको के मॉडिफाइड ईगल मीडियम (DMEM) को उपयोग किया जाता है। DMEM में कई आवश्यक पोषक होते हैं, जो सेल को बांटने के लिए आवश्यक होते हैं।

भाजपा ने इस आरोप को बताया कांग्रेस का प्रोपेगेंडा 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के इन आरोपों का खंडन करते हुए इसे उनका प्रोपेगेंडा बताया है। भारत तथा विश्व कोरोना से लड़ रहा है, परंतु कांग्रेस पार्टी वैक्सीन ड्राइव में भ्रम फैला रही है।  कांग्रेस कोवैक्सिन में गाय के बछड़े का ब्लड होने की बात कर रही है। इस बात पर हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि कोवैक्सिन में गाय के बछड़े का सीरम अथवा ब्लड नहीं है।

नहीं होता बछड़े के सीरम का इस्तेमाल – स्वास्थ्य मंत्रालय ने पेश की सफाई 

कांग्रेस नेता द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसपर सफाई पेश की है। मंत्रालय द्वारा बयान जारी करके कहा गया है कि सोशल मीडिया पर कोवैक्सिन के बारे में जो जानकारी शेयर की जा रही है वह गलत है । पोस्ट में तथ्यों को फेर-बदल करके पेश किया गया है। नवजात बछड़े के सीरम का इस्तेमाल केवल वेरो सेल्स को तैयार करने में किया जाता है, जो बाद में स्वतः नष्ट हो जाते हैं। लास्ट टाइम में जब वैक्सीन का प्रोडक्शन होता है, तब इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

गर्भवती गाय के भ्रूण से लेना पड़ता था सीरम

पहले वैक्सीन बनाने के लिए गर्भवती गाय के भ्रूण का सीरम उपयोग किया जाता था। जिसके उसकी हत्या की जाती थी। फिर भ्रूण से खून निकालकर लैब में भेजा दिया जाता था। लैब में खून से सीरम अलग किया जाता था। इस प्रक्रिया में पशुओं के साथ निर्दयता देखने के पश्चात वैज्ञानिकों ने नवजात बछड़ों का सीरम निकालना स्टार्ट कर दिया। अब तीन से लेकर बीस दिन तक के बछड़े के खून से सीरम निकालकर उसे इस्तेमाल में लाया जाता है।

इस्तेमाल होता है हॉर्सशू क्रैब का नीला खून 

घोड़े के पैरों के खुर के जैसे दिखने वाले जीव को हॉर्सशू क्रैब कहा जाता है। 450 मिलियन यानी की 45 करोड़ वर्ष से अमेरिका तथा साउथ एशिया के तटों पर मिलने वाले इस जीव के ब्लड का उपयोग मेडिसिन में किया जाता है। हॉर्सशू क्रैब का ब्लड कोरोना की वैक्सीन बनाने के काम भी आ रहा है। इनका नीला खून यह सुनिश्चित करने में सहायता करता है कि कहीं ड्रग में कोई डेंजरस बैक्टीरिया तो नहीं है।

लिविंग फॉसिल कहलाते है हॉर्सशू क्रैब

हॉर्सशू क्रैब को लिविंग फॉसिल मतलब जीवित खनिज भी कहा जाता है। क्योंकि 45 करोड़ वर्षों के दौरान, धरती पर आई जिन आपदाओं से डायनासोर नही बचे, उन्हें झेलकर हॉर्सशू क्रैब आज भी जीवित हैं। इसीलिए इनको प्राचीन इम्यून सिस्टम वाला जीव भी बोला जाता है।
Written By : Aarti

यही भी पढ़ें

Jai Shree Ram Na Kehne Par Kaati Dadhi , Jaaniye Ispare Kya Bole CM Yogi , Aur Kya Kaha Rahul Gandhi Ne

Twitter Ne Accept Kiya New IT Rules , Sabhi Jaankari Jald Hi Kendra Se Karenge Saajha

Chirag Ne Holi Par Chacha Paras Ko Likha Tha Patra , Ab Hua Viral , Jaaniye Aakhir Kya Likh Tha Patra Me

Bihar Bhi Ho Raha Unlock , Jaaniye Kab Se Lockdown Me Milegi Dheel

Ram Mandir Ghotale Me Hua Bada Khulasa, Sapa Neta Ka Aaya Naam , Jaaniye Padhein Kya Hai Poori Khabar

Kam Ho Raha Corona Ka Qaher , Dheemi Pad Rahi Sankraman Ki Raftaar , Jaaniye Desh Me Ab Kya Sthiti Hai Coorna Ki

Bharat Aur American Company Ke Beech Ho Raha Takrav , Kya Bharat Nahi Ban Payega Tech Hub

Bangaal Me Punchayat Ki Baithak Me Mahila Ko Nagn Kar Poore Gaanv Me Ghumaya , Video Bhi Ki Viral , Jaaniye Kya Hai Poora Maamla

Desh Me Vaccine Se Hui Pehli Maut , 68 Saal Ke Buzurg Ki Gayi Jaan , Jaaniye Kise Hui Pushti

18 June Ko Sansadiye Samiti Ke Samne Pesh Honge Twitter Ke Adhikari , New IT Guidelines Par Hogi Charcha

Beete Din Corona Ke 70,421 Mamle Aur 3921 Logon Ki Maut , Ab Dheemi Ho Corona Ke Doosre Laher Ki Raftaar

India VS New Zealand Match Updates : New Zealand Ke Khilaf ICC Tournament Me 10Wa Final Khelkar Bharat Karega Australia Ki Barabari

Google

Corona Kaal Ke Dauran Kumbh Me Jamkar Hui Farzi Corona Testing , Jaaniye Kaise Hua Khulasa

Corona Kaal Ke Dauran Kumbh Me Jamkar Hui Farzi Corona Testing , kumbh me hui corona ki farzi testing , kumbh mele me corona virus ki farzi testing karai gayi , kumbh ke mele aalkhon logon ki hui farzi covid19 testing 

कोरोना काल में आयोजित कुंभ मेले में फर्जी टेस्टिंग का आरोप लगा है संक्रमण के फ़ैले हुए प्रसार के चलते सिर्फ कुंभ मेला प्रशासन ने ही लगभग साढ़े नौ करोड़ की जांच कराई। मगर इस टेस्टिंग में गलत डाटा पेश किये जाने की बात सामने आए है। जांच में अनियमितता की शिकायतें आने से पहले ही दो लैब का तीन करोड़ का भुगतान कर दिया गया था। हालांकि अब नौ लैबों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। Corona Kaal Ke Dauran Kumbh

शासन और जिला प्रशासन की माने तो स्नान पर्वों पर कोरोना संक्रमण की जांच कराई ही गई थी। कुंभ मेला प्रशासन ने भी मेला क्षेत्र में अपने स्तर से लैब अधिकृत कराकर जांच कराई। इसमें सरकारी मानकों के आधार पर पांच सौ रुपये प्रति आरटीपीसीआर और 354 रुपये एंटीजन कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की दर निर्धारित की गई थी। मेला अधिष्ठान ने कुल 2,51,000 लोगों की कोरोना जांच कराई।

इसमें 4,4278 की आरटीपीसीआर की कीमत 2,21,39,000 रुपये बनती है। वहीं, 2,06,722 एंटीजन कोरोना जांच रिपोर्ट का बजट 7,31,79,588 होता है। दोनों रिपोर्ट को अगर ले तो 9,53,18,588 रुपये होते है। Corona Kaal Ke Dauran Kumbh

लेकिन जब कोरोना वायरस जांच में की गयी गड़बड़ की बात सामने आई तो शासन के निर्देश पर डीएम सी रविशंकर ने लैबों के भुगतान पर रोक लगाकर जांच बैठा दी, मगर तब तक 2 लैबों का पैसा जारी हो गया था। कुंभ मेले में हुई कोरोना वायरस जांच घपले की जांच के लिए जिलाधिकारी सी रविशंकर ने 3 सदस्यीय कमेटी गठित की है। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार को कमेटी का अध्यक्ष, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान और मुख्य कोषाधिकारी नीतू को सदस्य बनाया गया है।

1 एंटीजन परीक्षण किट से 7 सौ सैंपल्स की जांच
Corona Kaal Ke Dauran Kumbh

सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुंभ मेले के दौरान कम से कम 1,00,000 टेस्टिंग फ़र्ज़ी है। कुंभ के दौरान की गई कई सैंपलिंग की जांच में ये बात सामने आई की एक ही पते से सैकड़ों लोगों की टेस्टिंग की गई और इतना ही नहीं बल्कि जांच किये गए कई लोगों के मोबाइल नंबर्स पर दिए गए पते फर्जी थे। कथित रूप से मोटा-मोटा देखे तो 1 मामले में 50,000 से अधिक लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया।

कुंभ मेले में हुई टेस्टिंग में शामिल अधिकारियों के अनुसार पते और नाम काल्पनिक थे। यहाँ तक की हरिद्वार में हाउस नंबर 5 से करीब 530 सैंपल लिए गए। ऐसी हालत में ये बड़ा सवाल उठता है कि क्या एक घर में 500 से अधिक लोग रह सकते हैं? और इसके साथ ही रजिस्टर हुए के एड्रेस बड़े ही अजीबो-गरीब हैं। इनमें हाउस नंबर 76, मुंबई ,हाउस नंबर 56, अलीगढ़, का भी होना शामिल किया गया है। जिसमें मोबाइल नंबर भी फर्जी थे और मुंबई, कानपुर, अहमदाबाद और 18 अन्य जगह के लोगों ने 1 ही मोबाइल नंबर दिए है।

हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुम्भ में प्रतिदिन 50,000 टेस्टिंग का काम सौंपा गया था। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच में अनियमितताएं मिलने पर जांच रिपोर्ट हरिद्वार के डीएम को भेजी है।इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी अरुण सिंह सेंगर ने कहा गलत डाटा दर्ज होने का संज्ञान लिया गया है इसकी जांच की जा रही है। हरिद्वार के सीएमओ एस के झा ने कहा अभी टिप्पणी करना ठीक नहीं है इसकी जांच की जा रही है अगर कुछ गलत हुआ तो जांच में खुलासा हो जाएगा।

जिम्मेदारों के बोल
Corona Kaal Ke Dauran Kumbh

हरिद्वार कुंभ मेला के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह ने कहा की एकत्रित किये गए सैंपल को 2 निजी लैब्स में जमा करना था, जिनकी जांच भी चल रही है। वही, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने कहा कि यह मैटर उनके नॉलेज में नहीं है। इस संबंध में अगर राज्य स्तर से कोई जानकारी मांगी जाएगी तो उपलब्ध करवाई जाएगी।

Written By : Sheetal Srivastava

यही भी पढ़ें

Jai Shree Ram Na Kehne Par Kaati Dadhi , Jaaniye Ispare Kya Bole CM Yogi , Aur Kya Kaha Rahul Gandhi Ne

Twitter Ne Accept Kiya New IT Rules , Sabhi Jaankari Jald Hi Kendra Se Karenge Saajha

Chirag Ne Holi Par Chacha Paras Ko Likha Tha Patra , Ab Hua Viral , Jaaniye Aakhir Kya Likh Tha Patra Me

Bihar Bhi Ho Raha Unlock , Jaaniye Kab Se Lockdown Me Milegi Dheel

Ram Mandir Ghotale Me Hua Bada Khulasa, Sapa Neta Ka Aaya Naam , Jaaniye Padhein Kya Hai Poori Khabar

Kam Ho Raha Corona Ka Qaher , Dheemi Pad Rahi Sankraman Ki Raftaar , Jaaniye Desh Me Ab Kya Sthiti Hai Coorna Ki

Bharat Aur American Company Ke Beech Ho Raha Takrav , Kya Bharat Nahi Ban Payega Tech Hub

Bangaal Me Punchayat Ki Baithak Me Mahila Ko Nagn Kar Poore Gaanv Me Ghumaya , Video Bhi Ki Viral , Jaaniye Kya Hai Poora Maamla

Desh Me Vaccine Se Hui Pehli Maut , 68 Saal Ke Buzurg Ki Gayi Jaan , Jaaniye Kise Hui Pushti

18 June Ko Sansadiye Samiti Ke Samne Pesh Honge Twitter Ke Adhikari , New IT Guidelines Par Hogi Charcha

Beete Din Corona Ke 70,421 Mamle Aur 3921 Logon Ki Maut , Ab Dheemi Ho Corona Ke Doosre Laher Ki Raftaar

India VS New Zealand Match Updates : New Zealand Ke Khilaf ICC Tournament Me 10Wa Final Khelkar Bharat Karega Australia Ki Barabari

Google

Ram Mandir Zameen Ghotale Me Swami Swaroopanand Ne Diya Bayan , Jaaniye Kya Kaha Unhone

Ram Mandir Zameen Ghotale Me Swami Swaroopanand Ne Diya Bayan , ram mandir jameen ghotala , ram mandir trust ghotala , ram mandir zameen ghotale me swaroopanand saraswati ka bayan , 

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट पर लगे जमीन घोटाले के आरोप के बाद शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का बड़ा बयान आया सामने आया है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को गैरजिम्मेदार बताते हुए हटाने की मांग की है। Ram Mandir Zameen Ghotale

बता दें कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई जमीन पर सवाल उठाए गए हैं तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने ट्रस्ट पर जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।इस पर उन्होंने कहा कि दो करोड़ रुपए में बैनामा कराई गई जमीन को 10 मिनट के अंदर 18.50 करोड़ रुपए में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर दिया गया है। पवन ने पूरे मामले में दस्तावेज पेश करते हुए इसकी जांच CBI से कराने की मांग की है।इस मामले को लेकर कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी ने भी UP सरकार पर हमला बोला है। वहीं, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक पत्र जारी कर आरोपों को खंडन किया है।

गौरतलब है कि शंकराचार्य ने कहा है कि सरकार ने ट्रस्ट बनाया और उसमें भ्रष्टाचारियों को शामिल कर लिया गया। चंपत राय कौन थे। यह पहले कोई नहीं जानता था, लेकिन उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट में सर्वे सर्वा बना दिया गया।इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार पद भी निशाना साधते हुए बिना नाम लिए केंद्र में बैठी मोदी सरकार पर भी गोहत्या बंद न कराने को लेकर निशाना साधा है। और शंकराचार्य ने कहा की गो हत्या बंदी के लिए जब इनकी संख्या संसद में 2 थी, तब लंबे समय तक संघर्ष किया गया, जब संसद में इनकी संख्या 200 से ज्यादा हो गई तो यह गोहत्या बंदी का नारा भूल गए थे।

आपको बता दें कि द्विपीठाधीश्वर जगतगुरु ने नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर में परमहंसी गंगा अश्रम में प्रेस कांफ्रेंस की थी।इसीमे उन्होंने अयोध्या में हो रहे मंदिर निर्माण में लगे ट्रस्ट के बहाने RSS और BJP पर जमकर निशाना साधते हुए बयान दिया।बता दें कि इससे पहले राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट पर पिछले दिनों आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जमीन खरीदी के नाम पर घोटाला करने का संगीन आरोप लगाया गया था।

Written By : Preyasi Pandey

यही भी पढ़ें

Jai Shree Ram Na Kehne Par Kaati Dadhi , Jaaniye Ispare Kya Bole CM Yogi , Aur Kya Kaha Rahul Gandhi Ne

Twitter Ne Accept Kiya New IT Rules , Sabhi Jaankari Jald Hi Kendra Se Karenge Saajha

Chirag Ne Holi Par Chacha Paras Ko Likha Tha Patra , Ab Hua Viral , Jaaniye Aakhir Kya Likh Tha Patra Me

Bihar Bhi Ho Raha Unlock , Jaaniye Kab Se Lockdown Me Milegi Dheel

Ram Mandir Ghotale Me Hua Bada Khulasa, Sapa Neta Ka Aaya Naam , Jaaniye Padhein Kya Hai Poori Khabar

Kam Ho Raha Corona Ka Qaher , Dheemi Pad Rahi Sankraman Ki Raftaar , Jaaniye Desh Me Ab Kya Sthiti Hai Coorna Ki

Bharat Aur American Company Ke Beech Ho Raha Takrav , Kya Bharat Nahi Ban Payega Tech Hub

Bangaal Me Punchayat Ki Baithak Me Mahila Ko Nagn Kar Poore Gaanv Me Ghumaya , Video Bhi Ki Viral , Jaaniye Kya Hai Poora Maamla

Desh Me Vaccine Se Hui Pehli Maut , 68 Saal Ke Buzurg Ki Gayi Jaan , Jaaniye Kise Hui Pushti

18 June Ko Sansadiye Samiti Ke Samne Pesh Honge Twitter Ke Adhikari , New IT Guidelines Par Hogi Charcha

Beete Din Corona Ke 70,421 Mamle Aur 3921 Logon Ki Maut , Ab Dheemi Ho Corona Ke Doosre Laher Ki Raftaar

India VS New Zealand Match Updates : New Zealand Ke Khilaf ICC Tournament Me 10Wa Final Khelkar Bharat Karega Australia Ki Barabari

Google

Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection , Ghaziabad Ki Ghatna Ko Sampradaik Roop Dene Ke Arop Me Twitter Samet 9 Logon Par F.I.R.

Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection , Ghaziabad Ki Ghatna Ko Sampradaik Roop Dene Ke Arop Me Twitter Samet 9 Logon Par F.I.R. , twitter ke khilaf fir , twitter ke khilaf darj hui f.i.r. , ghaziabad ke mamle me twitter ke khiladf fir , twitter samet 9 logon par f.i.r.

गाजियाबाद पुलिस ने टि्वटर इंडिया समेत दो कांग्रेस नेता और अन्य 9 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है, जिसमें घटना को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना को पूरी तरह से स्पष्ट किए जाने के बाद भी ट्विटर की तरफ से इस ट्वीट को हटाने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया गया जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद जुबेर, राना अय्यूब, द वायर, सलमान निजामी, मशकूर उस्मानी, शमा मोहम्मद, सबा नक्वी, टि्वटर कम्युनिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और टि्वटर आईएनसी खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है। Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection

ट्विटर को उसकी हरकत पड़ी महंगी

केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए नाईट नियमों का पालन ना करना ट्विटर को भारी पड़ गया है जिसके तहत ट्विटर ने अब भारत में अपनी कानूनी सुरक्षा का अधिकार गवा दिया है भारत सरकार की ओर से 25 मई को लागू किए गए 80 नियमों को ट्विटर ने अभी तक लागू नहीं किया जिसके बाद ट्विटर के खिलाफ यह एक्शन लिया गया है जिसमें अब IPC के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे और पुलिस इन पर पूछताछ भी कर सकेगी।

आखिर क्या है ट्विटर से प्रोटेक्शन हटने का मतलब?
Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection

* सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म को केंद्र सरकार की तरफ से धारा 79 के तहत सुरक्षा मुहैया कराई जाती है जो कि ट्विटर को भी मिली हुई थी जिसके तहत अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई आपराधिक गतिविधि होती है तो इसमें कंपनी की कोई जिम्मेदारी नहीं होती थी और किसी भी केस में कंपनी को पक्ष नहीं बनाया जा सकता था।

* केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए 80 नियम के तहत सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों से 1 महीने के अंदर मुख्य अनूप अनुपालन अधिकारी नियुक्त करने की बात कही थी जो यूजर्स की समस्याओं को सुलझाएं जिसके लिए अधिकारी की नियुक्ति ना होने पर सरकार ने धारा 79 के तहत सुरक्षा खत्म करने की चेतावनी भी दी थी जिसके बाद अब ट्विटर के खिलाफ 15 जून को एफ आई आर दर्ज हुई है। Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection

* भारत सरकार के नए नियमों के लागू होने के बाद ट्विटर अब एक अकेला ऐसा अमेरिकी प्लेटफार्म है जिससे धारा 79 के आईटी एक्ट के तहत मिलने वाला प्रोटेक्शन वापस ले लिया गया है हालांकि गूगल फेसबुक यूट्यूब व्हाट्सएप इंस्टाग्राम जैसे कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के पास अभी भी यह सुरक्षा मौजूद है।

सभी शर्तों पर खरा नहीं उतरा टि्वटर
Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection

टि्वटर द्वारा एक बयान जारी किया गया जिसमें कंपनी का कहना था कि इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री की नई गाइडलाइन के मुताबिक अधिकारी को अप्वॉइंट कर दिया गया है जिसकी जानकारी ट्विटर जल्द ही केंद्र सरकार को साझा कर देगा लेकिन ट्विटर ने यह कदम तब उठाया जब सरकार ने उसे नियमों का पालन करने का आखिरी मौका दिया सरकार ने ट्विटर को एक नोटिस जारी किया था जिसमें कहा गया था कि अगर कंपनी ने आईटी नियमों का पालन करने में सक्षम नहीं होता है तो वह इन नियमों के तहत मिलने वाली छूट को खो देगा।

टि्वटर पर लगा घटना को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप

गाजियाबाद पुलिस द्वारा दर्ज की गई F.I.R. में कहा गया है कि लोगों ने ट्विटर पर सच्चाई को जाने बिना ही घटना को सांप्रदायिक रंग दे दिया और यह वीडियो सिर्फ और सिर्फ समाज में अशांति और धार्मिक समूहों को भड़काने के मकसद से वायरल किया गया पुलिस का इस मामले पर कहना है कि यह घटना पीड़ित और शरारती तत्वों के बीच व्यक्तिगत विवाद की वजह से हुई जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों संप्रदाय के लोग शामिल थे और फिर आरोपियों ने इस घटना को ऐसे पेश किया जिससे दोनों धार्मिक समूहों के बीच तनाव पैदा हो सके। Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection

जानिए क्या है पूरा मामला!

* हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिल रहा था जिसमें बुजुर्ग के साथ मारपीट और अभद्रता की बात कहीं जा रही थी जिसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस ने अब्दुल समद नाम के बुजुर्ग के साथ हुई इस घटना के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की थी और फिर इस घटना को गलत तरीके से पेश करके सांप्रदायिक रंग देने की वजह से इस पर एक्शन लिया पर हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग मुस्लिम को पीटा गया और उसकी दाढ़ी काट दी गई।

* लेकिन पुलिस का इस मामले पर कुछ और ही कहना है पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई कुछ और ही है दरअसल पीड़ित बुजुर्ग ने आरोपी को कुछ ताबीज दिए थे और फिर जब आरोपी को उनका परिणाम ना मिला तो उसने नाराजगी में इस घटना को अंजाम दिया लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर ने मैनिपुलेटेड मीडिया का टैग नहीं दिया साथ ही पुलिस ने यह भी बताया है कि पीड़ित ने F.I.R. में ना तो जय श्रीराम के नारे लगवाने और ना ही दाढ़ी काटने की बात दर्ज कराई है।

* गाजियाबाद पुलिस ने जिन लोगों पर मामला दर्ज किया है उसमें अयूब और नकवी पत्रकार हैं जबकि जुबेर एक फैक्ट चेकिंग वेबसाइट अल्ट न्यूज का लेखक है साथ ही इसमें दो कांग्रेस नेता डॉक्टर शमा मोहम्मद और निजामी भी शामिल है इसके अलावा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष उस्मानी को कांग्रेस ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में भी उतारा था।

घटना पर जारी है सियासत
Twitter Se Hataya Gaya Leagle Protection

इस घटना में पक्ष विपक्ष में जमकर सियासत हो रही है जिसके लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट करके कहा, “कि मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि श्रीराम के सच्चे भक्त ऐसा कर सकते हैं ऐसी क्रूरता मानवता से कोसों दूर है और समाज और धर्म दोनों के लिए शर्मनाक है।”

जिस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि, “प्रभु श्री राम की पहली सीट है सत्य बोलना जो आपने कभी जीवन में किया नहीं शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हुए हैं।”

Written By : Shruti Dixit

यही भी पढ़ें

Jai Shree Ram Na Kehne Par Kaati Dadhi , Jaaniye Ispare Kya Bole CM Yogi , Aur Kya Kaha Rahul Gandhi Ne

Twitter Ne Accept Kiya New IT Rules , Sabhi Jaankari Jald Hi Kendra Se Karenge Saajha

Chirag Ne Holi Par Chacha Paras Ko Likha Tha Patra , Ab Hua Viral , Jaaniye Aakhir Kya Likh Tha Patra Me

Bihar Bhi Ho Raha Unlock , Jaaniye Kab Se Lockdown Me Milegi Dheel

Ram Mandir Ghotale Me Hua Bada Khulasa, Sapa Neta Ka Aaya Naam , Jaaniye Padhein Kya Hai Poori Khabar

Kam Ho Raha Corona Ka Qaher , Dheemi Pad Rahi Sankraman Ki Raftaar , Jaaniye Desh Me Ab Kya Sthiti Hai Coorna Ki

Bharat Aur American Company Ke Beech Ho Raha Takrav , Kya Bharat Nahi Ban Payega Tech Hub

Bangaal Me Punchayat Ki Baithak Me Mahila Ko Nagn Kar Poore Gaanv Me Ghumaya , Video Bhi Ki Viral , Jaaniye Kya Hai Poora Maamla

Desh Me Vaccine Se Hui Pehli Maut , 68 Saal Ke Buzurg Ki Gayi Jaan , Jaaniye Kise Hui Pushti

18 June Ko Sansadiye Samiti Ke Samne Pesh Honge Twitter Ke Adhikari , New IT Guidelines Par Hogi Charcha

Beete Din Corona Ke 70,421 Mamle Aur 3921 Logon Ki Maut , Ab Dheemi Ho Corona Ke Doosre Laher Ki Raftaar

India VS New Zealand Match Updates : New Zealand Ke Khilaf ICC Tournament Me 10Wa Final Khelkar Bharat Karega Australia Ki Barabari

Google

Corona Ki Doosri Laher Me Ab Maut Ke Aankde Ho Rahe Kam, Recovery Me Ho Rahi Badhotri

Corona Ki Doosri Laher Me Ab Maut Ke Aankde Ho Rahe Kam, Recovery Me Ho Rahi Badhotri , corona virus 2nd wave india , bharat me corona ke doosre ;aher ki sthiti , coronavirus in idnia , active corona cases in india , bharat me coorna sankraman ke marij

कोरोना के मामलों में कमी आ रही है और संक्रमण की दूसरी लहर अब धीरे बढ़ती जा रही है पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,224 नए मामले दर्ज किए गए हैं इसके साथ ही 2,542 लोगों की इस महामारी के कारण जान चली गई है। Corona Ki Doosri Laher

कोरोना की वजह से होने वाली दैनिक मौतें अभी भी परेशानी का सबब बनी हुई हैं। पिछले एक हफ्ते से कोरोना के दैनिक मामले एक लाख से कम दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय रिकवरी दर भी सुधरकर 90 फीसदी के ऊपर है देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारक आज से लोगों के लिए खोल दिए गए हैं।

पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम होकर वर्तमान में 4.17 फीसदी है। संक्रमण दर पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है महामारी के मिलने वाले आंकड़े प्रतिदिन जहां काम हो रहे हैं वहीं रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है पिछले 24 घंटों में इस महामारी को 1,07,628 लोगों ने मात दी है।

इस महामारी से 2,96,33,105 लोग ग्रस्त हो चुके हैं। इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 2,83,88,100 है। मरने वालों की संख्या दूसरी लहर में 3 लाख के पार पहुंच गई थी इसके साथ ही मरने वालों की संख्या अब 3,79,573 पर पहुंच गई है। इस समय भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 8,65,432 ।

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या
Corona Ki Doosri Laher

बीते 24 घंटे में कुल नए मामले: 62,176
अब तक कुल संक्रमित मामले: 2.96 करोड़
बीते 24 घंटे में कुल स्वस्थ: 1.07 लाख
अब तक ठीक हुए: 2.83 करोड़
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,539
अब तक कुल मौतें: 3.77 लाख
एक्टिव केसेस की कुल संख्या: 8.60 लाख

12 राज्यों में लॉकडाउन जैसे नियम
Corona Ki Doosri Laher

देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, तमिलनाडु, मिजोरम, केरल, तेलंगाना, गोवा,ओडिशा,पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लगा है आंशिक लॉकडाउन

भारत के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है।इसका मतलब यहाँ सरकार द्वारा जारी की गयी पाबंदियां लगाई गयी है मगर कुछ हद तक छूट भी दी गयी है। इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्लीहरियाणा, लद्दाख, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, ,बिहार, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, न मणिपुर, असम, सिक्किम, गालैंड, गुजरात और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। Corona Ki Doosri Laher

कुछ प्रमुख राज्यों के हाल 

1. उत्तर प्रदेश (UP)

उत्तर प्रदेश में संक्रमण की दूसरी ने लेहर ने भरी तबाही मचाई थी लेकिन अब राज्य में हालातों में काफी सुधार देखा गया है। प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम रंग लाए है और मामलों में कमी देखि जा रही है। राज्य में मंगलवार को 270 लोग संक्रमित की चपेट में आए है। 1,104 लोग स्वस्थ हुए और 56 लोगों की जान चली गई। अब तक राज्य में 17.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके है । इनमें 16.74 लाख स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 21,914 मरीजों की जान चली गयी है । इस समय राज्य में एक्टिव केसेस की संख्या 7,221 है।

2. महाराष्ट्र (Maharastra)
Corona Ki Doosri Laher

महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से काफी ज़्यादा प्रभावित हुआ था मगर अब जैसे जैसे दूसरी लहर कमज़ोर हो रही है ,राज्य में हालत सुधरने लगे है। राज्य में मंगलवार को 7,652 लोग संक्रमण की चपेट में आए थे। वहीँ 15,176 लोग स्वस्थ हुए और 1,458 लोगों ने महामारी से अपनी जान गवा दी। अब तक महाराष्ट्र में 59.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें 56.69 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1.14 लाख लोगों की मौत हो गई। इस समय राज्य में एक्टिव केसेस की संख्या 1.38 लाख है।

3. दिल्ली (Delhi)

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लेहर का असर दिन पर दिन कम हो रहा। वहीँ, मामलों में गिरावट के चलते राष्ट्रीय राजधानी में भी हालत सुधारने लगे है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 228 लोग संक्रमण की चपेट में आए । 364 लोग स्वस्थ हुए और 12 लोगों ने महामारी से अपनी जान गवा दी । अब तक दिल्ली में 14.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.03 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 24,851 मरीजों की मौत हो गई। यहां इस समय राज्य में एक्टिव केसेस की संख्या 3,078 है। Corona Ki Doosri Laher

Written By : Sheetal Srivastava

यही भी पढ़ें

Jai Shree Ram Na Kehne Par Kaati Dadhi , Jaaniye Ispare Kya Bole CM Yogi , Aur Kya Kaha Rahul Gandhi Ne

Twitter Ne Accept Kiya New IT Rules , Sabhi Jaankari Jald Hi Kendra Se Karenge Saajha

Chirag Ne Holi Par Chacha Paras Ko Likha Tha Patra , Ab Hua Viral , Jaaniye Aakhir Kya Likh Tha Patra Me

Bihar Bhi Ho Raha Unlock , Jaaniye Kab Se Lockdown Me Milegi Dheel

Ram Mandir Ghotale Me Hua Bada Khulasa, Sapa Neta Ka Aaya Naam , Jaaniye Padhein Kya Hai Poori Khabar

Kam Ho Raha Corona Ka Qaher , Dheemi Pad Rahi Sankraman Ki Raftaar , Jaaniye Desh Me Ab Kya Sthiti Hai Coorna Ki

Bharat Aur American Company Ke Beech Ho Raha Takrav , Kya Bharat Nahi Ban Payega Tech Hub

Bangaal Me Punchayat Ki Baithak Me Mahila Ko Nagn Kar Poore Gaanv Me Ghumaya , Video Bhi Ki Viral , Jaaniye Kya Hai Poora Maamla

Desh Me Vaccine Se Hui Pehli Maut , 68 Saal Ke Buzurg Ki Gayi Jaan , Jaaniye Kise Hui Pushti

18 June Ko Sansadiye Samiti Ke Samne Pesh Honge Twitter Ke Adhikari , New IT Guidelines Par Hogi Charcha

Beete Din Corona Ke 70,421 Mamle Aur 3921 Logon Ki Maut , Ab Dheemi Ho Corona Ke Doosre Laher Ki Raftaar

India VS New Zealand Match Updates : New Zealand Ke Khilaf ICC Tournament Me 10Wa Final Khelkar Bharat Karega Australia Ki Barabari

Google

 UP Me Kisi Ke Sath Bhi Gathbandhan Nahi Karegi Congress – Pradesh Adhyaksh

UP Me Kisi Ke Sath Bhi Gathbandhan Nahi Karegi Congress – Pradesh Adhyaksh , congress ka gathbandhan par bayaan , kya congress party up election me  gathbandhan karegi ya nahi , congress party gathbandhan news , congress party gathabndhan news for chunav 2021

प्रदेश अध्यक्ष का अहम बयान सामने आया है।बता दें कि यूपी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू साफ कहते हैं कि पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। UP Me Kisi Ke Sath Bhi Gathbandhan

गौरतलब है कि यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष यूपी अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन का दंश पहले झेल चुके हैं।जनता के आक्रोश का खामियाजा हमें सपा के गठबंधन की वजह से झेलना पड़ा है इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समझौता करेगी लेकिन जनता के सवालों से, जनता की मांगों से, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों से समझौता होगा हमारा।

आखिर क्या अर्थ निकलता है इस बयान का ?
UP Me Kisi Ke Sath Bhi Gathbandhan

प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से साफ हो रहा है कि कांग्रेस यूपी में अभी समझौते के मूड में नहीं है।इसके अलावा विपक्ष की भूमिका से गायब रही सपा’कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा के 48 विधायक हैं लेकिन वह सदन के अंदर और सदन के बाहर विपक्ष की भूमिका से गायब हैं।जनता की समस्याओं और कोरोना जैसी बीमारियों में सपा दूर रही है। इसके अलावा राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट का जो जमीन का विवाद है और वह घोटाला किया गया है।उन्होंने कहा हम पीछे नहीं हटेंगे।हमने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था और आगे भी इस मसले को उठाते रहेंगे. पीछे नहीं हटेंगे।

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं।ऐसे में सियासी दल जोड़ तोड़ और नए समीकरण बनाने में जुट गए हैं।बता दें कि एक दिन पहले बसपा के बागी विधायकों की तरफ से सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की गई थी। ऐसे में नई पार्टी बनने की सुगबुगाहट भी रही और इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन करने का नहीं सोचे है। UP Me Kisi Ke Sath Bhi Gathbandhan

Written By : Preyasi Pandey

यही भी पढ़ें

Jai Shree Ram Na Kehne Par Kaati Dadhi , Jaaniye Ispare Kya Bole CM Yogi , Aur Kya Kaha Rahul Gandhi Ne

Twitter Ne Accept Kiya New IT Rules , Sabhi Jaankari Jald Hi Kendra Se Karenge Saajha

Chirag Ne Holi Par Chacha Paras Ko Likha Tha Patra , Ab Hua Viral , Jaaniye Aakhir Kya Likh Tha Patra Me

Bihar Bhi Ho Raha Unlock , Jaaniye Kab Se Lockdown Me Milegi Dheel

Ram Mandir Ghotale Me Hua Bada Khulasa, Sapa Neta Ka Aaya Naam , Jaaniye Padhein Kya Hai Poori Khabar

Kam Ho Raha Corona Ka Qaher , Dheemi Pad Rahi Sankraman Ki Raftaar , Jaaniye Desh Me Ab Kya Sthiti Hai Coorna Ki

Bharat Aur American Company Ke Beech Ho Raha Takrav , Kya Bharat Nahi Ban Payega Tech Hub

Bangaal Me Punchayat Ki Baithak Me Mahila Ko Nagn Kar Poore Gaanv Me Ghumaya , Video Bhi Ki Viral , Jaaniye Kya Hai Poora Maamla

Desh Me Vaccine Se Hui Pehli Maut , 68 Saal Ke Buzurg Ki Gayi Jaan , Jaaniye Kise Hui Pushti

18 June Ko Sansadiye Samiti Ke Samne Pesh Honge Twitter Ke Adhikari , New IT Guidelines Par Hogi Charcha

Beete Din Corona Ke 70,421 Mamle Aur 3921 Logon Ki Maut , Ab Dheemi Ho Corona Ke Doosre Laher Ki Raftaar

India VS New Zealand Match Updates : New Zealand Ke Khilaf ICC Tournament Me 10Wa Final Khelkar Bharat Karega Australia Ki Barabari

Google

Pakistan Ki Sansad Me Hua Jamkar Hungama , Mahila Sansad Hui Ghayal

Pakistan Ki Sansad Me Hua Jamkar Hungama , Mahila Sansad Hui Ghayal , pakistani sansad me hua hungam , pakisatn me jamkar hu sansad me bawaal , pakistan ki sand me hinsa me ek mahila hui ghayal

पाकिस्तान की संसद में मंगलवार को संसद में जमकर हंगामा हुआ,इसके आलावा गाली-गलौच और मारपीट भी हुई है।बता दें कि हालात इतने खराब थे कि सांसदों को भागने में भी दिक्कत होने लगी थी।गौरतलब है कि इस हंगामे और मारपीट में एक महिला सांसद के घायल होने की भी खबर आई है। Pakistan Ki Sansad Me Hua Jamkar Hungama

आपको बता दें कि शुक्रवार को इमरान खान सरकार ने अपना तीसरा बजट पेश किया था।अपोजिशन ने इस बजट को सिरे से खारिज करते हुए गरीबों के लिए खतरनाक बताया था। मंगलवार को इस पर चर्चा होनी थी। लेकिन, बवाल इस कदर हुआ कि चर्चा तो दूर प्रस्ताव भी नहीं रखा जा सका। हंगामे के दौरान अपशब्दों और गालियों का बेधड़क इस्तेमाल हुआ।

गौरतलब है कि इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की महिला सांसद मलेका बुखारी इस हंगामें में घायल हो गईं है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा इमरान की पार्टी के सांसद अली अवान की हो रही है।उन्होंने खुलेआम गालियां दीं और मारपीट की थी।इसके बाद पूरा दोष विपक्ष पर थोप दिया गया।जब यह हंगामा चल रहा था तब प्रधानमंत्री समेत सत्ता पक्ष के तमाम नेता हंस रहे थे।

क्या है पूरा मामला
Pakistan Ki Sansad Me Hua Jamkar Hungama

आपको बता दें कि बजट प्रस्ताव पर चर्चा के लिए मंगलवार को विशेष बैठक बुलाई गई थी इसके आलावा शुक्रवार को वित्त मंत्री शौकत तरीन ने बजट पेश किया था।गौरतलब है कि इमरान सरकार को अभी तीन साल हुए हैं और शौकत उनके चौथे फाइनेंस मिनिस्टर हैं।

बता दें कि शौकत और उनके भाई जहांगीर तरीन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और विपक्ष का आरोप है कि शौकत और जहांगीर को इसलिए बचाया जा रहा क्योंकि वे इमरान के करीबी हैं।इसके बाद जैसे ही विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ जैसे ही बोलने खड़े हुए तो सत्ता पक्ष के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

शरीफ ने अपना भाषण बंद कर दिया, लेकिन तब तक संसद किसी जंग के मैदान में बन चुका था।उसके कुछ ही देर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद आमने-सामने हो गए और बजट की कॉपियों को एक-दूसरे की तरफ फेका जाने लगा।इसी में बाद मेज पर रखे सामान से एक दूसरे पर हमला भी किया गया था।इस हंगामे के इसके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, लेकिन आपको बता दें कि यह इतने भद्दे हैं कि इन्हें दिखाया भी नहीं जा सकता। Pakistan Ki Sansad Me Hua Jamkar Hungama

Written By : Preyasi Pandey

यही भी पढ़ें

Jai Shree Ram Na Kehne Par Kaati Dadhi , Jaaniye Ispare Kya Bole CM Yogi , Aur Kya Kaha Rahul Gandhi Ne

Twitter Ne Accept Kiya New IT Rules , Sabhi Jaankari Jald Hi Kendra Se Karenge Saajha

Chirag Ne Holi Par Chacha Paras Ko Likha Tha Patra , Ab Hua Viral , Jaaniye Aakhir Kya Likh Tha Patra Me

Bihar Bhi Ho Raha Unlock , Jaaniye Kab Se Lockdown Me Milegi Dheel

Ram Mandir Ghotale Me Hua Bada Khulasa, Sapa Neta Ka Aaya Naam , Jaaniye Padhein Kya Hai Poori Khabar

Kam Ho Raha Corona Ka Qaher , Dheemi Pad Rahi Sankraman Ki Raftaar , Jaaniye Desh Me Ab Kya Sthiti Hai Coorna Ki

Bharat Aur American Company Ke Beech Ho Raha Takrav , Kya Bharat Nahi Ban Payega Tech Hub

Bangaal Me Punchayat Ki Baithak Me Mahila Ko Nagn Kar Poore Gaanv Me Ghumaya , Video Bhi Ki Viral , Jaaniye Kya Hai Poora Maamla

Desh Me Vaccine Se Hui Pehli Maut , 68 Saal Ke Buzurg Ki Gayi Jaan , Jaaniye Kise Hui Pushti

18 June Ko Sansadiye Samiti Ke Samne Pesh Honge Twitter Ke Adhikari , New IT Guidelines Par Hogi Charcha

Beete Din Corona Ke 70,421 Mamle Aur 3921 Logon Ki Maut , Ab Dheemi Ho Corona Ke Doosre Laher Ki Raftaar

India VS New Zealand Match Updates : New Zealand Ke Khilaf ICC Tournament Me 10Wa Final Khelkar Bharat Karega Australia Ki Barabari

Google

Israel Ne Palestine Par Ki Airstrike , Kaha Hamaas Ke Aatanki Chhod Rahe The Visfotak Gubbare

Israel Ne Palestine Par Ki Airstrike , Kaha Hamaas Ke Aatanki Chhod Rahe The Visfotak Gubbare , israel ne palestine ne ki airstrike , palestine par isarel airstrike ki , palestine vs israel war

इजराइल और फिलिस्तीन में हुआ सीजफायर 26 दिन बाद टूट गया है।बता दें कि इजराइली डिफेंस फोर्स ने बुधवार को फिलिस्तीन में गाजा पट्‌टी के दक्षिणी इलाके खान यूनिस में एयरस्ट्राइक की थी और इसके आलावा इजराइली डिफेंस फोर्स ने बयान जारी करके बताया है कि गाजा की तरफ से दक्षिणी इजराइल पर विस्फोटक भरे गुब्बारे छोड़े जा रहे थे तथा यह कार्रवाई उसके जवाब में की गई है।

आपको बता दें कि इजराइल और फिलिस्तीन के बीच 11 दिनों तक चले युद्ध के बाद 21 मई को इजिप्ट की मदद से सीजफायर समझौता हुआ था और इस एयरस्ट्राइक से इजराइल के नए प्रधानमंत्री नेफ्टाली बेनेट ने संदेश दिया है कि फिलिस्तीन के प्रति उनकी नीति सख्त रहने वाली है।

गौरतलब है कि इससे पहले मई में 11 दिनों तक चले युद्ध में फिलिस्तीन के 253 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 66 बच्चे भी शामिल थे। हमास के हमले में इजराइल के भी 13 लोगों की मौत हुई थी।इजराइली फोर्स ने कतर के मीडिया हाउस अल जजीरा को बताया है कि उन्होंने हमास के ठिकानों पर हमला किया है और वे हर तरह के हमले के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को इजराइल के दक्षिणपंथियों ने फ्लैग मार्च निकाला था।इसी के चलते वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।बता दें कि पहले यह मार्च 10 जून को निकाला जाना था, लेकिन तनाव की स्थिति को देखते हुए इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। मार्च के पहले हमास ने घोषणा की थी कि अगर यरूशलम मार्च निकाला गया तो वे अल-अक्सा मस्जिद की हिफाजत के लिए रॉकेट दागेगा।

आपको बता दें कि रविवार को इजराइल में 8 पार्टियों की गठबंधन सरकार बनी थी। नेफ्टाली बेनेट ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। बेनेट को कट्टरपंथी यहूदी के तौर पर जाना जाता है। इसके अलावा वो कुछ बड़ी टेक कंपनियों के मालिक भी हैं। दो साल चीफ ऑफ स्टाफ भी रहे हैं। इसे संयोग कहें या कुछ और कि बेनेट उन्हीं बेंजामिन नेतन्याहू को कुर्सी से हटाकर प्रधानमंत्री बने हैं, जिन्हें उनका राजनीतिक गुरु माना जाता है। नेतन्याहू को कुर्सी खोनी पड़ी और वो महज एक सांसद की कमी से।

आखिर क्यों निकाला जाता है यरूशलम मार्च?

बता दें कि अरब देशों के साथ 1967 में छह दिन चले युद्ध में इजराइल की जीत हुई थी और उसके इसके बाद पूर्वी यरूशलम पर इजराइल का कब्जा हो गया था।इसी जीत की याद में कट्‌टर यहूदी हर साल मार्च निकालते हैं।बता दें कि यरूशलम मार्च पारंपरिक तौर पर यरूशलम दिवस यानी यहूदी कैलेंडर के हिसाब से 28 इयार (यहूदी महीना) को मनाया जाता है।

Written By : Preyasi Pandey

यही भी पढ़ें

Jai Shree Ram Na Kehne Par Kaati Dadhi , Jaaniye Ispare Kya Bole CM Yogi , Aur Kya Kaha Rahul Gandhi Ne

Twitter Ne Accept Kiya New IT Rules , Sabhi Jaankari Jald Hi Kendra Se Karenge Saajha

Chirag Ne Holi Par Chacha Paras Ko Likha Tha Patra , Ab Hua Viral , Jaaniye Aakhir Kya Likh Tha Patra Me

Bihar Bhi Ho Raha Unlock , Jaaniye Kab Se Lockdown Me Milegi Dheel

Ram Mandir Ghotale Me Hua Bada Khulasa, Sapa Neta Ka Aaya Naam , Jaaniye Padhein Kya Hai Poori Khabar

Kam Ho Raha Corona Ka Qaher , Dheemi Pad Rahi Sankraman Ki Raftaar , Jaaniye Desh Me Ab Kya Sthiti Hai Coorna Ki

Bharat Aur American Company Ke Beech Ho Raha Takrav , Kya Bharat Nahi Ban Payega Tech Hub

Bangaal Me Punchayat Ki Baithak Me Mahila Ko Nagn Kar Poore Gaanv Me Ghumaya , Video Bhi Ki Viral , Jaaniye Kya Hai Poora Maamla

Desh Me Vaccine Se Hui Pehli Maut , 68 Saal Ke Buzurg Ki Gayi Jaan , Jaaniye Kise Hui Pushti

18 June Ko Sansadiye Samiti Ke Samne Pesh Honge Twitter Ke Adhikari , New IT Guidelines Par Hogi Charcha

Beete Din Corona Ke 70,421 Mamle Aur 3921 Logon Ki Maut , Ab Dheemi Ho Corona Ke Doosre Laher Ki Raftaar

India VS New Zealand Match Updates : New Zealand Ke Khilaf ICC Tournament Me 10Wa Final Khelkar Bharat Karega Australia Ki Barabari

Google

Jai Shree Ram Na Kehne Par Kaati Dadhi , Jaaniye Ispare Kya Bole CM Yogi , Aur Kya Kaha Rahul Gandhi Ne

Jai Shree Ram Na Kehne Par Kaati Dadhi , Jaaniye Ispare Kya Bole CM Yogi , Aur Kya Kaha Rahul Gandhi Ne , jaaniye kya hai jai sri ram na bolne par dadhi kaatne ka vivad , , ghaziabad me jai shree ram na bolne par kati daadhi

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक मुस्लिम बुजुर्ग के जय श्रीराम न कहने पर उसकी पिटाई करने और दाढ़ी काटने के मामले को लेकर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। Jai Shree Ram Na Kehne Par Kaati Dadhi

योगी ने राहुल के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राम के सच्चे भक्त ऐसा काम नहीं कर सकते। योगी ने जवाब देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की पहली सीख सत्य बोलना है।

योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रभु श्रीराम की पहली सीख है सत्य बोलना, जो आपने कभी जीवन में किया नहीं। शर्म आनी चाहिए कि पुलिस की सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हैं। सत्ता के लालच में मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। यूपी की जनता को अपमानित करना, उन्हें बदनाम करना छोड़ दें।

इससे पहले राहुल गांधी गाजियाबाद की घटना का जिक्र करते हुए योगी पर निशाना साधा था। राहुल ने लिखा- मैं मानने को तैयार नहीं हूं कि श्रीराम के सच्चे भक्त ऐसा कर सकते हैं। ऐसी क्रूरता मानवता से कोसों दूर है और समाज-धर्म दोनों के लिए शर्मनाक है।

Bihar Bhi Ho Raha Unlock , Jaaniye Kab Se Lockdown Me Milegi Dheel

Bihar Bhi Ho Raha Unlock , Jaaniye Kab Se Lockdown Me Milegi Dheel , bihar unlock , bihar se hata lockdown , kya bihar me ab lockdown nahi lagega , kya bihar me lockdown se milegi rahat

भारत में कोरोना की दूसरी लेहर का असर काफी कम हो गया है,जिस जगह से लॉकडाउन में ठप पड़ी ज़िंदगियाँ अब फिर से पटरी पर दौड़ने लगी है। कई राज्यों में संक्रमण के कम होते हुए मामलों को देखते हुए ढील दे दी गयी है। भारत के विभिन राज्यों में अनलॉक प्रोसेस शुरू हो गया है। Bihar Bhi Ho Raha Unlock

जिस कड़ी में अब बिहार में भी घटते हुए मामलों के मद्देनज़र राज्‍य सरकार ने लॉकडाउन को अब खत्‍म कर धीरे-धीरे अनलॉ‍क की प्रक्रिया की ओर बड़ना शुरू कर दिया है। बुधवार से आरंभ होने वाले दूसरे चरण की गाइडलाइन के नियम त्यार करने के लिए आपदा प्रबंधन समूह की बैठक 11 बजे आयोजित हुई।बैठक के बाद अनलॉ‍क-2 की नई गाइडलाइन (Guidelines) भी जारी कर दी गई है।हालाँकि , इसके पहले राज्य के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ छूटों में ढ़ील देने का एलान कर दिया था।

CM नीतीश ने दी छूटों की जानकारी
Bihar Bhi Ho Raha Unlock

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट के जानकारी देते हुए कहा है कि अगले 1 हफ्ते यानि 22 जून तक तक प्रतिबंधों में ढील देते हुए अब सरकारी एवं निजी कार्यालय शाम 5 बजे तथा दुकानें एवं प्रतिष्ठान शाम 6 बजे तक खुलीं रहेंगी।

अनलॉ‍क में इस समय बड़ी छूट की नहीं है उम्‍मीद

सरकार द्वारा वैसे तो अनलॉ‍क- 2 की नई गाइडलाइन अभी जारी नहीं की गयी है, लेकिन कोई बड़ी ढील मिलने के आसार नज़र नहीं आ रहे है। वैसे तो कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आ गयी है और इस समय राज्य में प्रतिदिन मिलने वाले मामलों की संख्या 500 से नीचे है। जिसके बाद से रेस्तरां, होटल आदि सेक्टर कुछ राहत की आस लगाए हुए है। मगर इस समय इस सेक्टर में ढील दिए जाने की उम्मीद कम नज़र आ रही है। हालाँकि, अभी Educational Institutions यानि स्कूल आदि बंद रहेंगे।इतना ही नहीं बल्कि सार्वजनिक और सांस्कृतिक आयोजनों पर भी रोक जारी रहने की आशंका है। Bihar Bhi Ho Raha Unlock

अनलॉ‍क- 2 की आशंकित गाइडलाइन
Bihar Bhi Ho Raha Unlock

दुकानें 1 दिन के अंतराल पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुल रहीं हैं। अब उन्‍हें सायं 6 बजे तक
खोला जाएगा।

होटल, रेस्तरां आदि सेक्टर में कोई नई छूट की उम्‍मीद नहीं है और बैठकर खाना प्रतिबंधित ही रहेगा।

सांस्कृतिक, धार्मि‍क, राजनीतिक, सार्वजनिक, शैक्षणिक व खेलकूद के आयोजनों पर रोक बरकरार रहेगी। धार्मिक स्थल और सिनेमाघर आदि बंद ही रहने की उम्मीद है।

दिन में वाहनों का परिचालन जारी रह सकता है। सभी सरकारी और निजी गाड़ियां 50% मैन पावर के साथ काम करेगी।

विवाह समारोह, अंतिम संस्कार व श्राद्ध में पाबंदियां जारी रहेंगी।
Bihar Bhi Ho Raha Unlock

सरकारी व गैर कार्यालय 50 फीसद कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ ओपन होंगे।

रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। लेकिन समय अब रात्रि 8 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगी।

Written By : Sheetal Srivastava

यह भी पढ़ें

Vaccine Se Jude Faislon Par Aakhir Kyun Macha Hai Bawaal , Aaiye Jaante Vistaar Se

Beete Din Corona Ke 70,421 Mamle Aur 3921 Logon Ki Maut , Ab Dheemi Ho Corona Ke Doosre Laher Ki Raftaar

India VS New Zealand Match Updates : New Zealand Ke Khilaf ICC Tournament Me 10Wa Final Khelkar Bharat Karega Australia Ki Barabari

Corona Ka Delta Varient Ab Delta+ Me Badal Kar Badha Raha Aur Chinta , Jaaniye Kya Hua Hai Khulasa

Ram Mandir Trust Ne Di Safai , Bataya Ki Kaise 2 Karod Ki Zameen 18 Karod Ki Hui

Congress Ne UP Ke 2 Lakh Madarson Ki Banwai List , Madarson Me Padh Rahe Bachchon Ke Zariye Gharon Me Banaegi Paith , Missoon 2022 Ki Ho Rahi Tayyari

Mehul Choksi Ko Nahi Mili Zamanat , Desh Chhod Kar Bhag Sakta Hai Choksi

CM Yogi Ke Netritva Me Hi Lada Jayega Election 2022 , Pradesh Upadhyaksh Ka Bayan

Black Fungus Ki Dawa Par Koi Tax Nahi , Magar Vaccine Par 5 % Tax Ab Bhi Jari Rahega , GST Council Me Liya Gaya Faisla

Google