Saturday, April 11, 2026
Home Blog Page 91

टेरर फंडिंग केस में यासीन मलिक दोषी करार

नई दिल्ली: टेरर फंडिंग केस में कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन को दोषी करार दिया गया है. यासीन की सजा निर्धारित करने को लेकर NIA कोर्ट में सज़ा पर बहस 25 मई से शुरू होगी. दिल्ली की एक अदालत में यासीन मलिक ने आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में आरोप स्वीकार कर लिए थे, जिसके बाद कोर्ट ने आज मलिक को दोषी करार दिया है.

बता दें कि मलिक ने हाल ही में, 2017 में कश्मीर घाटी में अशांति पैदा करने वाले कथित आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों से संबंधित एक मामले में दिल्ली की एक अदालत के समक्ष, कड़े गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और विभिन्न धाराओं के तहत लगाए गए सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया था.

Read more : आजम खान को  सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अंतरिम केस में मिली जमानत

यासीन की सजा निर्धारित करने को लेकर NIA कोर्ट में सज़ा पर बहस 25 मई से शुरू होगी. दिल्ली की एक अदालत में यासीन मलिक ने आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में आरोप स्वीकार कर लिए थे, जिसके बाद कोर्ट ने आज मलिक को दोषी करार दिया है.

बता दें कि मलिक ने हाल ही में, 2017 में कश्मीर घाटी में अशांति पैदा करने वाले कथित आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों से संबंधित एक मामले में दिल्ली की एक अदालत के समक्ष, कड़े गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और विभिन्न धाराओं के तहत लगाए गए सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया था.

 

आजम खान को  सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अंतरिम केस में मिली जमानत

डिजिटल डेस्क : सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खान की जमानत याच‍िका पर आज यानी 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. सपा नेता को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. कोर्ट ने आजम खान को दो सप्ताह की अवधि के भीतर संबंधित अदालत के समक्ष नियमित जमानत के लिए आवेदन करने की स्वतंत्रता दी है. हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि अब आजम खान जेल से बाहर आ सकेंगे या नहीं.

दो सप्ताह की अवधि में संबंधित अदालत में आवेदन की स्वतंत्रता
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दो सप्ताह की अवधि के भीतर संबंधित अदालत के समक्ष नियमित जमानत के लिए आवेदन करने की स्वतंत्रता दी. कोर्ट का कहना है कि सक्षम अदालत द्वारा नियमित जमानत का फैसला होने तक अंतरिम जमानत जारी रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के रामपुर के कोतवाली थाने से जुड़े एक मामले में सपा नेता आजम खान को अंतरिम जमानत दे दी है.

आजम खान की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
सपा के पूर्व मंत्री की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस बीआर गवाई, जस्टिस एस गोपन्ना की बेंच फैसला सुनाया है. दरअसल, एक मामले में जमानत मिलते ही दूसरा मामला दर्ज होने से परेशान आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, और जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसमें आजम के वकील कपिल सिब्बल ने कई दलीलों के जरिए उन्हें जमानत देने की मांग की थी. इसी पर सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था.

जमानत के बाद भी क्यों नहीं मिली रिहाई
दरअसल, बीजेपी नेता आकाश सक्सेना की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए आजम खान पर एक अन्य मामला दर्ज किया गया है. सपा नेता के ऊपर आरोप है कि उन्होंने रामपुर पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग का सर्टिफिकेट फर्जी बनवाकर मान्यता प्राप्त की थी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की सुनवाई 19 मई को रामपुर कोर्ट में होनी है. इससे पहले हाईकोर्ट ने आजम खान को शत्रु संपत्ति मामले में जमानत दे दी है.

Read More : SC ने वाराणसी कोर्ट को कोई आदेश जारी नहीं करने का निर्देश दिया

आजम खान पर कुल 88 मामले दर्ज
सपा के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ कुल 88 मुकदमे दर्ज हुए हैं, इन सभी मामलों में अब उन्हें जमानत मिल चुकी है. शत्रु संपत्ति के मामले को मिलाकर उन्हें 87 मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है. आजम खान बीते 26 महीने से सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं. आजम खान के वकील उनकी रिहाई के लिए हर संभव कोशिश में जुटे हुए हैं, लेकिन उनकी घर वापसी कराने में अब तक सफल नहीं हो सके हैं.

 

SC ने वाराणसी कोर्ट को कोई आदेश जारी नहीं करने का निर्देश दिया

डिजिटल डेस्क : उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद पर जारी विवाद मामले में होने वाली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार तक टाल दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने वाराणसी कोर्ट को निर्देश दिया है कि वो मामले से जुड़ा कोई आदेश कल तक जारी ना करे. दरअसल, हिंदू पक्ष ने आज कोर्ट से मामले की सुनवाई शुक्रवार तक टालने की मांग की थी. वकील विष्णु जैन ने कहा कि मुख्य वकील हरिशंकर जैन को अटैक आया है, इसलिए सुनवाई कल तक टाल दी जाए.

मुस्लिम पक्ष ने कही ये बात

हालांकि, मुस्लिम पक्ष की ओर से हुजेफा अहमदी ने कहा कि इस मामले की वजह से दूसरी जगहों पर भी इस तरह के मामले दाखिल हो रहे हैं. ऐसे में हमारी मांग है कि मामले की सुनवाई में देरी ना हो. आज भी वाराणसी कोर्ट में अर्जी लगी है कि मस्जिद की दीवार गिरा दी जाए. चूंकि ट्रायल कोर्ट कार्यवाही जारी रहेगी, हमारी आशंका ये है कि वो इस संबंध में आदेश जारी कर सकती है.

कल शाम तीन बजे सुनवाई होगी

ऐसे में पूरे मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस डी.वाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने कल तक ट्रायल की कार्यवाही पर रोक लगाई. साथ ही सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई भी कल तक टाली. अब कल शाम तीन बजे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. वहीं, इस फैसले के बाद हिंदू पक्ष ने कहा कि कल तक वो ट्रायल कोर्ट में आगे नहीं बढ़ेंगे.हालांकि, मंगलवार को ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी डीएम को आदेश दिया था कि वो ये सुनिश्चित करें कि जिस जगह कथित तौर पर शिवलिंग पाया गया है, उसे बचाया जाए. लेकिन ऐसा करने में मुस्लिम समुदाय के पूजा के अधिकार का हनन ना हो इसका भी ध्यान रखा जाए.

Read More : बंद होने की कगार पर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ डेयरी

दरअसल, जिस जगह शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है, वो एक तालाब है, जिसका इस्तेमाल मस्जिद में आए लोग वजू (वो प्रक्रिया को इस्लाम धर्म को मानने वालो लोग नमाज पढ़ने से पहले खुद के शुद्धिकरण के लिए करते हैं) के लिए करते थे.

 

बंद होने की कगार पर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ डेयरी

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़ : झालावाड़ जिले के झालरापाटन स्थित झालावाड़ बारां जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ डेयरी बंद होने की कगार पर आ गया है झालावाड़ डेयरी करीब 17 करोड़ के घाटे में चल रही है, ऐसे में करोड़ों रुपयों की देनदारियों होने और दुग्ध उत्पादकों को भुगतान नहीं होने के चलते दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों ने दूध देना बंद कर दिया है, इसके चलते कई दूध उत्पादों का उत्पादन यहां बंद हो गया है, डेयरी प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि डेयरी के बॉयलर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते शटडाउन लेना पड़ा है, लेकिन सारा मामला करोड़ों रुपए के घाटे से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है ।

गौरतलब है कि वर्ष 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ एवं बारां जिले के दुग्ध उत्पादकों के हित में इस डेयरी की स्थापना करवाई थी तब से ही यह डेयरी यहां पर संचालित है वर्ष 2010 में भी कुछ कारणवश इसे बंद कर दिया गया था लेकिन बाद में दिसंबर 2015 में अतिरिक्त बजट देकर एवं मशीनरी दिला कर फिर से इसी शुरू करवाया गया लेकिन लगातार कर्ज का भार बढ़ते जाने और दूध का उत्पादन कम होने के कारण लागत के मुकाबले आई कम बनी रही, जिसके चलते डेयरी फेडरेशन फिलहाल यहां से दूध का उत्पादन बंद करवा कर कोटा भेज रहा है,फिलहाल यहां पैकेजिंग व प्रोसेसिंग का काम पूरी तरह बंद चल रहा है ।झालावाड डेयरी के खस्ताहाल होने व दूध उत्पादन बंद होने के बाद झालावाड़ बारां लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रमोद शर्मा ने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सारे मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी है, जहां से जल्द ही इसका संचालन सुचारू करने का आश्वासन मिला है ।

Read More : वाराणसी कोर्ट में ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट दाखिल, विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई शुरू

तो वहीं सारे मामले में झालावाड़ जिला कलेक्टर डॉ भारती दीक्षित ने बताया कि झालावाड़ डेयरी की काफी देनदारियों थी, जिसके कारण थी ये घाटे में थी और वर्तमान में इसके बॉयलर में भी तकनीकी खराबी आई जिसके चलते दूध उत्पादन बंद हुआ,अब इसी कारण से दूध कोटा भेजा जा रहा है और वहीं से पैकिंग और प्रोसेसिंग हो रही है प्रशासन प्रयास कर रहा है कि जल्द ही तकनीकी खराबी दुरुस्त करवाई जाए तो साथ ही इसकी देनदारियों निपटाने के लिए भी उचित स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे यह डेयरी वापस पटरी पर आ सके और दुग्ध उत्पादको का खोया हुआ विश्वास वापस लौटाया जा सके ।

वाराणसी कोर्ट में ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट दाखिल, याचिकाओं पर सुनवाई शुरू

वाराणसी : ज्ञानवापी मस्जिद और सिंगार गोरी मंदिर मामले में सर्वे की रिपोर्ट आज एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह और अजय प्रताप सिंह ने अदालत में दाखिल कर दी है. विशाल सिंह ने कहा कि हमने सर्वेक्षण रिपोर्ट दाखिल कर दी है. अजय मिश्रा ने पिछली शाम को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. हमने ये रिपोर्ट बिना किसी पक्षपात के तैयार की है. पिछले तीन दिनों से हम सोए नहीं थे. 70 पेज की ये रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में है. यह रवि कुमार दिवाकर की अदालत में पेश की गई है.

बता दें कि वकील अजय मिश्रा ने बुधवार की शाम को ही वाराणसी ज़िला अदालत में अपनी सर्वे रिपोर्ट सौंपी है. जो कि दो पन्नों की बताई जा रही है. उनके समय में हुई वीडियोग्राफ़ी और फ़ोटोग्राफ़ी पहले से ट्रेज़री के लॉकर में रखी है. बता दें कि कल अदालत में एक याचिका भी दायर की गई थी. जिसमें हिंदू पक्ष ने कोर्ट से आग्रह किया था कि अजय मिश्रा को उनकी सर्वे रिपोर्ट सौंपने की अनुमति दी जाए.

दरअसल ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे मामले में वाराणसी की कोर्ट ने एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्रा को हटा दिया था. मिश्रा की निष्‍पक्षता पर सवाल उठने के बाद ये कदम उठाया गया था. इसके साथ ही कोर्ट ने बाकी दो कमिश्नरों को रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो दिन की मोहलत भी दे दी थी. कोर्ट ने पाया था कि अजय मिश्र ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के लिए प्राइवेट वीडियोग्राफर रखा था, वे लगातार मीडिया में केस से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख रहे थे. जिसके चलते मिश्र को कार्यमुक्त करने का फैसला लिया गया.

Read More : फिल्म ‘धाकड़’ की स्टार कास्ट ने देखी गंगा आरती

पहले कोर्ट ने अकेले अजय मिश्रा को सर्वे करने की ज़िम्मेदारी दी थी. सिविल जज रवि दिवाकर ने सबसे पहले उन्हें ही कमिश्नर बनाया था. अजय मिश्रा ने दो दिन 6 और 7 मई को अकेले सर्वे की कार्यवाही की थी. बाद में मुस्लिम पक्ष की आपत्ति के बाद कोर्ट ने अजय मिश्रा के साथ विशाल सिंह और अजय प्रताप सिंह को नियुक्त कर सर्वे रिपोर्ट 17 मई को दाखिल करने के आदेश दिए थे.

 

फिल्म ‘धाकड़’ की स्टार कास्ट ने देखी गंगा आरती

वाराणसी: अमित गुप्ता :  एक्टर कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल की फिल्म धाकड़ 20 मई को रिलीज हो रही है, जिसके प्रमोशन के लिए फिल्म की पूरी स्टार कास्ट, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर वाराणसी पहुंचे हैं। कंगना रनौत, दिव्या दत्ता और अर्जुनरामपाल दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भी देखी और विधिवत पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद भी लिया। फिल्म के एक गाने की लॉन्चिंग भी आज बनारस से हुई है।.

इस वजह से चुना वाराणसी को
कंगना ने बताया कि फिल्म में कुछ सीन्स ऐसे हैं जिसे काशी से जोड़ा जा सकता है। ऐसा सीन भी है जब नायीका का पुनर्जन्म होता है, इसलिए हमने मणिकर्णिका घाट को इसके लिए बेस्ट समझा। चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर बनी हमारी फिल्म लोगों में जागरुकता लाने का काम करेगी। फिल्म के एक गाने को हम लॉन्च करने वाराणसी आये थें। काशी विश्वनाथ और मां गंगा के दर्शन कर मन को बहुत शांति मिली।

परिवार संग दोबारा आना चाहेंगे अर्जुन
वहीं पहली बार वाराणसी आये एक्टर अर्जुन रामपाल ने कहा कि काशी आना एक अलग एक्सपीरियंस है। यहां अलग सुकून और शांति है। महादेव के दर्शन कर फिल्म के हिट होने का आशीर्वाद हम सबने मांगा है और अब लगता है कि फिल्म को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं बाबा से क्या मांगने के सवाल पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर वो मैं बता दुंगा तो सच नहीं होगा, इसलिए मैं नहीं बता सकता। अर्जुन ने कहा कि वो अगली बार अपनी फैमली के साथ वाराणसी आने चाहेंगे और कुछ ज्यादा वक्त यहां बिताएंगे।

Read More : जल संकरट से परेशान है ये गांव

तीन साल लगे फिल्म बनाने में
फिल्म के डायरेक्टर रजनीश घई ने बताया कि इस मूवि को बनाने में उन्हें तीन साल लगे। दो साल स्क्रीन प्ले में लग गए। एक्शन सीन्स के लिए तीन देशों से टीम आई थी। बाबा काशी विश्वनाथ से यही आशीर्वाद मांगा है कि हमारी फिल्म सक्सेसफुल और हिट हो।

जल संकरट से परेशान है ये गांव

 धौलपुर : शकील खान : धौलपुर के सरानी खेड़ा की निकटवर्ती गांव का खेड़ा और आसपास के गांव में पानी की भारी किल्लत देखने को मिली जो कि लोग बाग अधिक परेशान हैं भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है गर्मी होने के कारण जो हेड पंप कुएं में पानी नहीं रहा 2-2 चंबल नदी से टंकी बनी हुई है लेकिन पानी नहीं आता एक तरह से बताते हैं कि कभी साल में दो चार बार पानी आता है। जैसे दूर से देखते हैं कि पानी की टंकी तो बनी है । लेकिन पानी नहीं आता पशुओं के लिए टंकी भी बनी है पानी के लिए गांव-गांव लेकिन उन्होंने पानी नहीं जाता गायों को पानी नहीं मिलता गाय प्यासी मर रही हैं। जो लोग बाग परेशान है कर्मचारियों से कहते है लेकिन कोई भी कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है। आज आएगा कल आएगा ऐसे ऐसे महीना साल कर दी पर कोई सुनवाई नहीं है।

Read More :करौली में नरेगा साइट का न्यायाधीश ने किया औचक निरीक्षण

भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है गर्मी होने के कारण जो हेड पंप कुएं में पानी नहीं रहा 2-2 चंबल नदी से टंकी बनी हुई है लेकिन पानी नहीं आता एक तरह से बताते हैं कि कभी साल में दो चार बार पानी आता है। जैसे दूर से देखते हैं कि पानी की टंकी तो बनी है । लेकिन पानी नहीं आता पशुओं के लिए टंकी भी बनी है पानी के लिए गांव-गांव लेकिन उन्होंने पानी नहीं जाता गायों को पानी नहीं मिलता गाय प्यासी मर रही हैं। जो लोग बाग परेशान है कर्मचारियों से कहते है लेकिन कोई भी कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है। आज आएगा कल आएगा ऐसे ऐसे महीना साल कर दी पर कोई सुनवाई नहीं है।

मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़ : झालावाड़ जिले के मिश्रोली थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की क्रेटा कार और क्रूजर जीप को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि संगठित अपराधों व मादक पदार्थ तस्करी पर रोकथाम के लिए पुलिस ने जिले भर में अभियान चला रखा है। इसी के तहत मिश्रौली थानाधिकारी अजय शर्मा मय जाब्ते के क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, उसी दौरान भवानीमंडी मार्ग पर संदेह के आधार पर एक क्रूजर वाहन तथा एक क्रेटा कार को भिन्न भिन्न कार्यवाही में रोककर तलाशी ली।

जिसमें दोनों वाहनों में सवार कुल तीन तस्करों के पास से 43 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी मादक पदार्थ तस्करों कदीर खान निवासी आवर, बालाराम बैरागी निवासी हतुनिया भवानीमंडी तथा संजय जाट निवासी सुसनेर मध्य प्रदेश को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की क्रूजर जीप तथा एक क्रेटा कार को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान तस्करी से जुड़े इनके अन्य नेटवर्क के बारे में भी खुलासे की उम्मीद है।

Read More : काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं अभिनेत्री कंगना रानौत

मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि संगठित अपराधों व मादक पदार्थ तस्करी पर रोकथाम के लिए पुलिस ने जिले भर में अभियान चला रखा है। इसी के तहत मिश्रौली थानाधिकारी अजय शर्मा मय जाब्ते के क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, उसी दौरान भवानीमंडी मार्ग पर संदेह के आधार पर एक क्रूजर वाहन तथा एक क्रेटा कार को भिन्न भिन्न कार्यवाही में रोककर तलाशी ली।

काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं कंगना रानौत

वाराणसी : ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर जारी विवाद के बीच बॉलीबुड अभिनेत्री कंगना रनौत काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन करने पहुँची और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर भी मीडिया को जवाब दिया, कंगना ने कहा कि काशी के कण कण में भगवान शिव है. रनौत ने कहा कि जैसे मथुरा के कण-कण में श्री कृष्ण है, जैसे अयोध्या के कण-कण में भगवान श्री राम हैं. उसी तरफ काशी के कण-कण में भगवान शिव हैं।

रनौत ने कहा कि भगवान शिव को किसी स्ट्रक्चर की जरूरत नहीं है, भगवान शिव कण-कण में है. आपको बता दे कि रनौत अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ के प्रमोशन के लिए पहुँची थी। धाकड़ 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्त मुख्य भूमिका में है।

Read More : स्कूलों में होगा धर्मस्थलों से उतारे गए माइक व लाउडस्पीकरों का प्रयोग

रनौत ने अपने फिल्म के प्रमोशन के दौरान काशी विश्वनाथ धाम का भ्रमण किया और मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया। इस दौरान कंगना काफी रिलेक्स दिख रही थी और कंगना ने हर-हर महादेव,काशी विश्वनाथ का जयकारा भी लगाया।

कंगना क्यों गई वाराणसी

रनौत ने कहा कि भगवान शिव को किसी स्ट्रक्चर की जरूरत नहीं है, भगवान शिव कण-कण में है. आपको बता दे कि रनौत अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ के प्रमोशन के लिए पहुँची थी। धाकड़ 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रनौत के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्त मुख्य भूमिका में है।

रनौत ने अपने फिल्म के प्रमोशन के दौरान काशी विश्वनाथ धाम का भ्रमण किया और मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया। इस दौरान कंगना काफी रिलेक्स दिख रही थी और कंगना ने हर-हर महादेव,काशी विश्वनाथ का जयकारा भी लगाया

रनौत ने कहा कि भगवान शिव को किसी स्ट्रक्चर की जरूरत नहीं है, भगवान शिव कण-कण में है. आपको बता दे कि रनौत अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ के प्रमोशन के लिए पहुँची थी। धाकड़ 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्त मुख्य भूमिका में है।

स्कूलों में होगा धर्मस्थलों से उतारे गए माइक व लाउडस्पीकरों का प्रयोग

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सभी धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकरों को हटा दिया गया है. उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में वापसी के साथ ही योगी सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकरों से हटाने का काम शुरू किया था. योगी सरकार ने इस काम को काफी शांति पूर्ण तरीके से पूरा किया. योगी सरकार के इस कार्य की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी किया था. वहीं अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उतारे गए लाउस्पीकरों का प्रयोग कहां किया जाएगा.

CM योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि काफी बड़े पैमाने पर जो धर्म स्थलों से माइक उतारे गए हैं उसकी सरहाना हुई है. सुनिश्चत करें कि धर्मस्थलों से जो माइक उतर चुके हैं, वह दोबारा नहीं लगने चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हर ज़िलें में ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक इस बात को सुनिश्चित करें कि धर्म स्थल से माइक की आवाज़ उसके दायरे से बाहर नहीं जानी चाहिए.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि जो माइक उतारे गए हैं, अगर उन्हें स्कूलों में प्रार्थना सभा में इस्तेमाल किया जाए तो अच्छा काम होगा. स्कूलों में इसका बेहतर इस्तेमाल हो सकता है. सड़कों पर अलविदा की नमाज नहीं हुई. हम सुनिश्चित करेंगे कि सड़कें आने वाले समय में भी अव्यवस्था का कारण नहीं बननी चाहिए. सड़कें खुली होनी चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क किनारे से अपर्याप्त पार्किंग वाले अवैध ढाबों को हटाया जाए.हाई-वे, एक्सप्रेस-वे, पीडब्ल्यूडी, नगर विकास या किसी अन्य विभाग से जुड़ी सड़कों से भी अवैध अतिक्रमण हटना चाहिए.

Read More : नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपित को 22 साल की सजा

मुख्यमंत्री ने अपने निर्देश में कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या को समाप्त करना होगा. व्यापारियों से संवाद बनाकर यह सुनिश्चित कराएं की हर दुकान अपनी सीमा के भीतर ही हो. उन्होनें ये भी निर्देश दिए कि स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है को अवैध टैक्सी स्टैंड की समस्या का स्थायी समाधान करे. अन्यथा की स्थिति में जवाबदेही तय की जाएगी.

 

नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपित को 22 साल की सजा

बरेली :  बरेली में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते आरोपित को कोर्ट ने 22 वर्ष की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं आरोपित को इसके साथ 75 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। पुलिस की माने तो आरोपित के खिलाफ बारादरी थाने में नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था।पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पैरवी करते हुए आरोपित के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाकर उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जिसके बाद बुधवार को कोर्ट ने आरोपित को सजा सुना दी।

नाबालिग को अगवा कर किया था दुष्कर्म

बिथरीचैनपुर के रामगंगा कॉलोनी निवासी अतुल गुप्ता पुत्र स्व. डीके गुप्ता बारादरी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर लिया था। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता के परिवार की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पीड़िता को बरामद करने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

दुष्कर्म की 22 साल की सजा सुनाई

पीड़िता के मेडिकल के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पर्याप्त सबूत एकत्रित कर चार्जशीट दाखिल की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत आरोपित के खिलाफ मॉनिटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। सख्त पैरवी के चलते बुधवार को कोर्ट ने अतुल गुप्ता पर्याप्त साक्ष्य पाकर नाबालिक को बहला फुसालकर भगा ले जाने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में धारा 363, 366, 376, धारा 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के अधीन दोषसिद्ध किया गया।

दोष सिद्ध अपराधी अतुल गुप्ता को धारा-6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के अधीन 22 वर्ष के कारावास और 75 जार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। कोर्ट ने कहा कि अर्थदंड नहीं जमा करने पर आरोपित को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। वहीं धारा 363 के तहत आरोपित को 5 वर्ष का कारावास 7 हजार अर्थदंड और दिया गया।

Read More : हार्दिक पटेल के बाद डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने भी दिया इस्तीफा

 

हार्दिक पटेल के बाद डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने भी दिया इस्तीफा

डूँगरपुर  सादिक़ अली : एसडीएम तहसीलदार को कमरे में बंद करना विधायक को पड़ा भारी विधायक सहित 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने सौंपा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने पद से इस्तीफा !डूंगरपुर जिले के सुरपुर गांव में प्रशासन गांव के संग अभियान में पट्टे जारी नहीं होने से खफा डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने एसडीएम तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारियों को कमरे में घुसकर बंद कर दिया गया था और गहलोत सरकार के विधायक गणेश घोघरा अपने ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए थे

इसके बाद अधिकारियोवको कमरे में बंद करने कि खबर पुलिस को मिलते ही पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा करीब 1 से डेढ़ घंटा तक विधायक और ग्रामीणों को काफी समझाइस की तब जाकर मामला शांत हुआ इसके बाद में कर्मी को ने डूंगरपुर थाने में विधायक सहित 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था और पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी इसी से खफा डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया है

पार्टी के समझने से भी ना मने घोघरा

डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी आपको बता दें कि कांग्रेस में एक के बाद एक संकट सामने आ रहे हैं आज सुबह गुजरात से हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद के अंदर में डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया है यह जानकारी उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी बोले सरकार में होने के बावजूद भी 1 विधायकों की भी सुनवाई नहीं हो रही है तो इस पद पर रहने का क्या फायदा आपको बता दे कि कॉग्रेस के चिंतन मंथन शिविर के बाद कॉग्रेस को ये आज दूसरा झटका लगा है।

Read More : गंदगी का पार्क बना अलवर का ये पार्क

गंदगी का पार्क बना अलवर का ये पार्क

अलवर : रुपेश शर्मा : अलवर शहर के m.i.a. मत्स्य उद्योग नगर में रोका फैक्ट्री के पास एक पार्क है जोकि जर्जर अवस्था में हो रहा है पारक की दीवारें चारों तरफ से टूटी हुई है । पूरे पार्क में गंदगी का आलम है जब पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वहां की स्थिति का निरीक्षण करने गए तो उन्होंने देखा कि पारक की स्थिति बहुत खराब हो रही थी। और वहां पर हरे पेड़ों में आग, भी लगी हुई थी इससे कांग्रेस के पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पार्क को देखकर बहुत नाराज हुए उन्होंने वहां के फैक्ट्री मालिक से बी इस पार्क के बारे में बातचीत की कि इस पार्क की स्थिति तो बहुत ही खराब हो रही है।

इसका विकास क्यों नहीं हो पा रहा तो वहां के फैक्ट्री मालिकों ने बताया कि यह सरकारी पार्क है ।और रीको विभाग के अंडर में है रीको विभाग के अधिकारी इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।

अगर रीको विभाग के अधिकारी इस बात पर ध्यान दें और यह फिर से एक सुंदर रूप में अच्छा पार्क हो जाए चारों तरफ से हरे भरे पेड़ इसमें लग जाए तो वहां के फैक्ट्रियों के सामने भी पारक एक सुंदरता को दर्शाए और वहां के फैक्ट्री वाले मालिक भी इस पार्क के अंदर सहयोग करने के लिए तैयार है वह चाहते हैं कि यह पार्क फिर से सुंदर अवस्था में हो जाए और इस में हरे भरे पेड़ लगने के बाद इसमें जिम भी लग जाए ताकि जो सुबह फैक्ट्री मालिक पूरे दिन काम करते हैं। वह भी इस पार्क में घूम सके और पर्यावरण की एक अच्छी हवा और ठंडी हवा उनको मिल सके,।

Read More : मेष राशि वालों को रुका हुआ धन मिलेगा वापस, मिथुन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज

अलवर में पार्क का क्यों है बुरा हाल

फिर से एक सुंदर रूप में अच्छा पार्क हो जाए चारों तरफ से हरे भरे पेड़ इसमें लग जाए तो वहां के फैक्ट्रियों के सामने भी पारक एक सुंदरता को दर्शाए और वहां के फैक्ट्री वाले मालिक भी इस पार्क के अंदर सहयोग करने के लिए तैयार है वह चाहते हैं कि यह पार्क फिर से सुंदर अवस्था में हो जाए और इस में हरे भरे पेड़ लगने के बाद इसमें जिम भी लग जाए ताकि जो सुबह फैक्ट्री मालिक पूरे दिन काम करते हैं

मेष राशि वालों को रुका हुआ धन मिलेगा वापस, मिथुन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरूवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा, इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।  जानते हैं कि राशि के अनुसार 19 मई को आपका दिन कैसा होगा और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवारजनों के लिए आज समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आप उनकी हर संभव मदद भी करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नवीन कार्यों के लिए आज का दिन बेहतर है। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार में आप कुछ अच्छे बदलाव महसूस कर सकते हैं।

वृष राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। रुका हुआ धन मिलने से अधूरे काम आसानी से बन जायेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार आएगा। समाज के कार्यों में आगे रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करके अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आपके कामों से सभी प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशि

आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके मन में किसी की मदद करने का भाव रहेगा। ईश्वर भक्ति में मन लग सकता है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। दूसरों के लिए आपको कुछ त्याग भी करना पड़ सकता है।

कर्क राशि 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आलस्य का अनुभव कर सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। उधार लेन-देन से बचना आपके लिये अच्छा रहेगा। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। किसी भी पारिवारिक फैसले से पहले जीवनसाथी की राय लेना बेहतर रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाये रखें। ऑफिस आने-जाने में समस्या महसूस हो सकती है।

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दूसरों के कामों में दखल देने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। सोचे हुए काम में थोड़ी परेशानी हो सकती है। अधिकारी से बातचीत करने में सावधानी रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी से मुफ्त में कोई चीज़ न लें। संतान संबंधी मामलों में थोड़ी टेंशन हो सकती है।

कन्या राशि

आज अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज अनावश्यक चिंता खत्म होगी। इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। उत्तम दाम्पत्य जीवन की अनुभूति होगी। आज समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। आपके व्यव्हार से लोग खुश होंगे। आज आपकी तारीफ होगी।

तुला राशि

आज आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से थोड़ा वाद-विवाद हो सकता है। किसी से बिना वजह उलझने से बचें। अपनी वाणी पर संयम रखें। घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कोई नया काम सीखने का अवसर मिल सकता है। कोई आपकी योजनाएँ बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें ।

वृश्चिक राशि

आज गृहस्थ जीवन आनन्द से भरा रहेगा। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ मजेदार समय बीतेगा। संतोष की भावना का अनुभव होगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन हो सकता है। सभी काम बेहतर तरीके से पूर्ण होंगे। सफलता के नए रास्ते मिलेंगे।

धनु राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। अच्छी सेहत का आनन्द उठायेंगे। जरूरतमंद की मदद करेंगे। कुछ गोपनीय बातें आपको पता चल सकती है। माता का सहयोग प्राप्त होगा।

Read More : गुजरात में बड़ा हादसा, नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 की मौत

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। किसी मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। काम पूरा होने में समय लग सकता है। कार्ययोजना बनाकर चलने से ही काम बनेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। आज खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तली-भुनी चीजों को खाने से दूर रहें ।

कुंभ राशि

आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। किसी पुराने मित्र से मिलने का मन करेगा। किसी दोस्त से कॉल पर लंबी बात होगी। आपको अच्छा महसूस होगा। कामकाज के मामले में ज्यादातर समस्याएं आज जल्दी ही सुलझ जाएंगी। धैर्य पूर्वक किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा । आपके मन-मुताबिक काम पूरे होंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार की समस्या हल हो सकती है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है, जिसके सहयोग से आपको नौकरी में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आपके व्यवहार से लोग बेहद प्रभावित होंगे। आपको ज्यादातर मामलों में सफलता मिल सकती है। गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

 

आज का दिन रहेगा हर दृष्टि से शुभ फलदायी, देखिए अपना आज का पंचांग

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 19 मई 2022 गुरुवार का दिन है। ज्येष्ठा मास  की कृष्ण पक्ष चतुर्थी 08:23 PM तक उसके बाद पञ्चमी तक है। सूर्य वृष राशि पर योग-शुभ , करण- बालव और कौलव ज्येष्ठ मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 19 मई का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत् विक्रम सम्वत- 2079 आज की तिथि तिथि-प्रतिपदा 06:25 AM तक उसके बाद द्वितीया 03:00 AM, 18 मई तक आज का नक्षत्र-अनुराधा 10:46 AM तक उसके बाद ज्येष्ठा आज का करण-बालव और कौलव आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष आज का योग-शुभ आज का वार-गुरुवार आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय-5:48 AM सूर्यास्त-6:58 PM आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-10:48 PM चन्द्रास्त-9:37 AM सूर्य – सूर्य वृष राशि में है। आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign)

क्या है आज का पंचांग

चन्द्रमा- चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा। दिन-गुरुवार माह- ज्येष्ठ व्रत- संकष्टी गणेश चतुर्थी आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) अभिजीत मुहूर्त-11:56 AM से 12:49 PM अमृत काल– 10:57 PM से 12:24 AM ब्रह्म मुहूर्त– 04:12 AM से 05:00 AM विजय मुहूर्त-02:09 PM से 03:02 PM गोधूलि मुहूर्त-06:24 PM से 06:48 PM निशित काल-11:33 PM से 12:15 AM, May 20 आज का शुभ योग  सर्वार्थ सिद्धि योग- नहीं है रवि पुष्य योग – नहीं है अमृतसिद्धि योग-नहीं है त्रिपुष्कर योग-नहीं है द्विपुष्कर योग-नहीं है अभिजीत मुहूर्त-11:56 AM से 12:49 PM

Read More : गुजरात में बड़ा हादसा, नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 की मौत

आज का अशुभ समय राहु काल-02:02 PM से 03:41 PM तक कालवेला / अर्द्धयाम-07:53 से 08:46 तक दुष्टमुहूर्त-10:11 AM से 11:04 AM, 03:27 PM से 04:20 PM यमगण्ड– 5:48 AM से 7:26 AM भद्रा-नहीं है गुलिक काल 11:54:29 से 13:35:00 तक गंडमूल-10:46 AM से 05:12 AM, मई18

 

लखनऊ पुलिस ने 20 बसों का काटा चालान, 15 ई रिक्शा  किए गए जब्त 

लखनऊ : लखनऊ की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस और परिवहन विभाग आमने सामने आ रहे हैं। आमदनी के चक्कर मे भीड़भाड़ के बीच सवारियां भर रही रोडवेज बसों का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया। इसकी वजह से दोनों विभाग के अधिकारियों में तकरार बढ़ने लगी है।

शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अभियान शुरू किया है। इसमें सड़क से अतिक्रमण हटाने से लेकर डग्गामार वाहनों और रोड पर सवारियां चढ़ाने उतारने वाली गाड़ियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई हो रही है। मंगलवार को शुरू हुए अभियान के पहले दिन परिवहन निगम की बसें कार्रवाई की जद में आ गयी। चारबाग में बसें बीच सड़क पर सवारियां भर रही थी। इसकी वजह से भीषण जाम लगा देख DCP ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य का पारा चढ़ गया। उन्होंने कतार से 20 बसों का चालान काटकर परिवहन निगम को भेज दिया। अब परिवहन विभाग चालान की रकम जमा करने को लेकर परेशान है। इसलिए अधिकारी किसी भी तरह चालान रद्द करवाने के लिए DCP ट्रैफिक से बातचीत कर रहे हैं।

Read More : कांग्रेस पार्षदों ने पर झाड़ू लगाकर जताया विरोध

सवारियां उतारकर जब्त किए गए ई रिक्शे

अभियान के दूसरे दिन बुधवार को ट्रैफिक पुलिस नगर निगम के दस्ते के साथ निकली। टीम चारबाग पहुँची तो एक लाइन से 50 से ज्यादा ई रिक्शे सड़क पर ही सवारी भर रहे थे। जबकि इस रूट पर ई रिक्शा प्रतिबंधित कर दिया गया है। DCP ट्रैफिक ने यहाँ से 15 ई रिक्शा सीज कर जब्त कर लिया। इसके अलावा करीब 40 से ज्यादा ई रिक्शा का चालान काटा गया। DCP ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए RTO, परिवहन निगम, LDA और नगर निगम को मिलकर जाम लगने की वजह को चिन्हित कर उसे दूर करना पड़ेगा।

 

कांग्रेस पार्षदों ने पर झाड़ू लगाकर जताया विरोध

हरिमोहन चोडॉवत–झालावाड़ : झालावाड़ जिले की झालरापाटन नगर पालिका के कांग्रेस पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने आज शहर में फैली सफाई अव्यवस्थाओं व विभिन्न समस्याओं को लेकर जमकर प्रदर्शन किया और शहर की सड़कों पर खुद झाड़ू लगाकर अपना विरोध जताया। झालरापाटन शहर के लंका गेट से शुरू हुआ प्रदर्शन सूर्य मंदिर, चोपड़िया बाजार, पीपली चौराहा होता हुआ झालरापाटन नगरपालिका के सामने पहुंचा और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। नालिया गंदगी से अटी पड़ी है।

आगामी दिनों में बारिश शुरू हो जाएगी, तो शहर की हालत और भी बिगड़ जाएगी। उधर नगर पालिका प्रशासन द्वारा अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए बिना मीटिंग किए ही ऑर्डर निकाले जा रहे। जहां सड़कों की जरूरत है, वहां नहीं बनाई जा रही, लेकिन अवैध कालोनियों में सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा। नगर पालिका प्रशासन द्वारा दिए जा रहे विभिन्न ठेकों में भी अपने चहेतों को ही लाभ पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्षदों ने आज अपना विरोध जताते हुए शहर की सड़कों पर झाड़ू लगाया है। यदि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं किया गया, तो आगामी दिनों में कांग्रेस पार्षद व कार्यकर्ता उग्र आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे।इस दौरान कांग्रेस नेता अनीस अगवान सहित दर्जनों कांग्रेस पार्षद व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More : यूपी में गेंहू के बाद अब भूसे का संकट

यूपी में गेंहू के बाद अब भूसे का संकट

लखनऊ : यूपी के बुंदेलखंड इलाके में इस साल भूसे की भारी कमी हो जाने के कारण उसकी कीमत दो गुनी से हो गई है। इस इन बढ़ी हुई कीमतें की वजह से पशु पालकों में हड़कम्प मच गया है। अचानक से भूसे का रेट दो गुना हो जाने के बाद भी भूसा नही मिल पा रहा है जिसको लेकर पशु पालक बेहद परेशान हैं। अब पशु पालक अपने दुधारू पशुओं को बेचने पर भी विचार कर रहे हैं। भूसे की किल्लात के चलते दूध की कीमतों में भी भारी व्रद्धि होने वाली है जिससे आम लोगों की जेब को भारी झटका लगेगा । बीते साल इसी समय मे भूसा 4 सौ से पांच सौ रुपया क्विंटल आसानी से मिल जाता था पर इस साल यही भूसा एक हजार से ज्यादा प्रति कुंतल मिल रहा है और वो भी बहुत ढूंढने के बाद भी मुश्किल से मिल पा रहा है।

आखिर क्यों हुआ भूसा महंगा

हमीरपुर जिले के किसान नेता संतोष सिंह ने बताया कि इस साल किसानों ने मटर और लाही की फसलों को ज्यादा बोया था जिस कारण से गेंहू का भूसा नही हो पाया है जबकि किसान नत्थू सिंह ने बताया कि एक तो गेंहू इस साल कम बोया गया और उस पर किसानों ने गेंहू की फसल को हार्वेस्टर से कटवा दिया जिससे भूसा नही बन सका है। उन्होंने आगे बताया कि पिछले साल जब किसानों ने मटर बोया था तो मटर की कीमत बहुत अच्छी मिली थी। जिसकी वजह से किसानों ने इस साल मटर को ज्यादा बोया पर इस साल बाजार और मंडियों में मटर की सही कीमत ही नही मिल पा रही है

जिससे किसानों के सामने बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है। एक तो उन्होंने गेंहू की जगह मटर पैदा किया जिससे भूसे की समस्या पैदा हो गयी और अब मटर की कीमत नहीं मिल पा रही है। किसानों की इसी गलती की सजा पशु पालकों को भोगनी पड़ रही है। भूसे की कमी और महंगी कीमतों के चलते सिर्फ हमीरपुर जिला ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों महोबा, बांदा,चित्रकूट,जालौन, झांसी और ललितपुर में भी समस्या देखने को मिल रही है ।

Read More : नेपालगंज को मिला युवा मेयर और उपमेयर

नेपालगंज को मिला युवा मेयर और उपमेयर

नेपाल : संतोष शुक्ला : नेपाल और उत्तर प्रदेश के सीमान्त में स्थित नेपालगंज में हुए महानरग पालिका चुनाव में नेपाल कांग्रेस ने उम्मीद पर खरे उतरा है। महानगर पालिका चुनाव में अपवा वर्चव्स कायम रखते हुए नेपाल कांग्रेस ने मेयर औरजनता समाजवादी पार्टी उपमेयर पद पर उतारे उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। इस जीत के साथ नेपालगंज महानगर को सबसे कम उम्र का मेयर और उप मेयर मिला । प्रशांत बिष्ट बने मेयर, कमरूद्दीन राई बने उपमेयर पद जीत हासिल की। नेपाली कॉंग्रेस से मेयर पद पर चुनाव लड़ रहे मृदुभाषी प्रशांत बिष्ट को 13547 मत, एवं जनता समाजवादी पार्टी से उपमेयर का चुनाव लड़ रहे कमरूद्दीन राई को 10841 मत प्राप्त हुआ है।अब दो युवाओ के कन्धो पर है नेपाल के पृमुख शहर नेपालगञ्ज को सजाने सवारने की जिम्मेदारी।

Read More : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मिली 10 साल की सजा

नेपालगंज का कौन हुआ उम्मीदवार

नेपाल और उत्तर प्रदेश के सीमान्त में स्थित नेपालगंज में हुए महानरग पालिका चुनाव में नेपाल कांग्रेस ने उम्मीद पर खरे उतरा है। महानगर पालिका चुनाव में अपवा वर्चव्स कायम रखते हुए नेपाल कांग्रेस ने मेयर औरजनता समाजवादी पार्टी उपमेयर पद पर उतारे उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। इस जीत के साथ नेपालगंज महानगर को सबसे कम उम्र का मेयर और उप मेयर मिला । प्रशांत बिष्ट बने मेयर, कमरूद्दीन राई बने उपमेयर पद जीत हासिल की। नेपाली कॉंग्रेस से मेयर पद पर चुनाव लड़ रहे मृदुभाषी प्रशांत बिष्ट को 13547 मत, एवं जनता समाजवादी पार्टी से उपमेयर का चुनाव लड़ रहे कमरूद्दीन राई को 10841 मत प्राप्त हुआ है।अब दो युवाओ के कन्धो पर है |

नेपाल के पृमुख शहर नेपालगञ्ज को सजाने सवारने की जिम्मेदारी।कमरूद्दीन राई बने उपमेयर पद जीत हासिल की। नेपाली कॉंग्रेस से मेयर पद पर चुनाव लड़ रहे मृदुभाषी प्रशांत बिष्ट को 13547 मत, एवं जनता समाजवादी पार्टी से उपमेयर का चुनाव लड़ रहे कमरूद्दीन राई को 10841 मत प्राप्त हुआ है।अब दो युवाओ के कन्धो पर है नेपाल के पृमुख शहर नेपालगञ्ज को सजाने सवारने की जिम्मेदारी।

Read More : सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी को ED का बुलावा

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मिली 10 साल की सजा

डूंगरपुर : सादिक अली :  डूंगरपुर पॉक्सो कोर्ट द्वारा मंगलवार को नाबालिग से दुष्कर्म के एक दोषी को सजा सुनाने के दूसरे दिन बुधवार को एक और दुष्कर्म के मामले में दोषी को सज़ा सुनाई । पोक्सो कोर्ट में विशिष्ट लोक अभियोजक योगेश जोशी ने बताया कि करीब ढाई साल पहले सदर थाने में पीड़िता की माँ ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी | पीड़िता की माँ ने दुष्कर्म के आरोपी शैलेश परमार निवासी हिम्मत नगर गुजरात समेत उसके 4 रिश्तेदारो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी ।बता दें , चारों शैलेश के साथ दुष्कर्म में शामिल थे |

रिपोर्ट दर्ज होने के 2 दिन बाद सदर थाना पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी शैलेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया । उक्त मामले में पॉक्सो कोर्ट डूंगरपुर ने आरोपी शैलेश परमार को दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास और 65 हज़ार रुपये के आर्थिक जुर्माने से दण्डित करने का फैसला दिया।

Read More : हमसफर एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप

नाबालिग से दुष्कर्म में कौन कौन था शामिल

नाबालिग से दुष्कर्म के एक दोषी को सजा सुनाने के दूसरे दिन बुधवार को एक और दुष्कर्म के मामले में दोषी को सज़ा सुनाई । पोक्सो कोर्ट में विशिष्ट लोक अभियोजक योगेश जोशी ने बताया कि करीब ढाई साल पहले सदर थाने में पीड़िता की माँ ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी | पीड़िता की माँ ने दुष्कर्म के आरोपी शैलेश परमार निवासी हिम्मत नगर गुजरात समेत उसके 4 रिश्तेदारो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी ।बता दें , चारों शैलेश के साथ दुष्कर्म में शामिल थे |

रिपोर्ट दर्ज होने के 2 दिन बाद सदर थाना पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी शैलेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया । उक्त मामले में पॉक्सो कोर्ट डूंगरपुर ने आरोपी शैलेश परमार को दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास और 65 हज़ार रुपये के आर्थिक जुर्माने से दण्डित करने का फैसला दिया।

अवैध कब्जेदारों के साथ दिखे भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी

 डिजिटल डेस्क : सिंचाई विभाग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को बचाने के लिए भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी फिर खड़े हो गए हैं। इस बार उन्होंने सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से ध्वस्तीकरण का अभियान रोकने की गुहार लगाई है। इसके पक्ष में उन्होंने तर्क दिया है कि सिंचाई विभाग की जमीन पर रहने वाले लोग वहां 30-40 साल से रह रहे हैं और इस तरह की कार्रवाई नियम के विरुद्ध है। भाजपा विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ के उन निर्देशों का हवाला भी दिया है जिसमें उन्होंने गरीब का आशियाना न उजाड़े जाने की बात कही थी।विधायक का तर्क है कि पिछले 30-40 साल से कई-कई पीढ़ियों के लोगों ने अपने निवास बनाएं। उनके निवास ही नहीं, बल्कि पूरी की पूरी बस्ती सरकारी योजना के अनुरूप मलिन बस्ती के रूप में घोषित की गई की थी। कुछ अघोषित है जिन्हें भी घोषित कर देना चाहिए।

भाजपा सरकार के करोड़ों रुपए हो जाएंगे बर्बाद

मैथानी ने कहा कि इन बस्तियों के विकास में सरकार के करोड़ों रुपए भी लगे हैं। जनप्रतिनिधियों ने अपनी विधायक निधि के करोड़ों रुपए इन बस्तियों में लगाए हैं जिनमें सीवर लाइन, पेयजल, मार्ग प्रकाश, हैंडपंप, बिजली के कनेक्शन, शौचालय, राशन कार्ड, आधार कार्ड, 5-5 लाख का बीमा सहित तमाम सरकारी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया है। ऐसे में इन्हें उनकी बस्तियों के मकानों के साथ स्वामित्व भी दे दिया जाना चाहिए।

सीएम के निर्देशों का दिया हवाला

विधायक ने कहा कि नहर विभाग के पेयजल व सिंचाई के लिए नहर को चौड़ीकरण के समर्थक है l इसके लिए जनता के साथ मिलकर सहयोग करेंगे लेकिन किसी गरीब की झोपड़ी को तोड़े जाने के विरोध में खड़े रहेंगे l विधायक ने मुख्यमंत्री के निर्देश को दोहराया कि किसी गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर नहीं चलेगा। सिंचाई विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई अनुचित है.

Read More : हमसफर एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप

कच्ची नहर को पक्का करने की मांग

भाजपा विधायक ने मंत्री से लिखित पत्र के माध्यम से यह भी कहा कि सीटीआई से नहर कोठी तक कच्ची नहर को पक्का कर गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित किया जाए। इससे अधिक फोर्स के साथ यहां से पानी छोड़ने में सिंचाई विभाग को सुविधा होगी और किसानों को सिंचाई के लिए डेढ़ सौ किलोमीटर दूर तक पानी पहुंचने में सुविधा होगी। साथ ही शहरवासियों को भी पेयजल में संकट से जूझना नहीं पड़ेगा।

 

हमसफर एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप

गोरखपुर : गोरखपुर में बांद्रा जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मंगलवार की रात हड़कंप मच गया। रात 9:30 बजे पूर्व रेलमंत्री पीयूष गोयल और प्रधानमंत्री ऑफस (PMO) को ट्वीट कर ट्रेन में बम होने की सूचना दी गई। इसके बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस, RPF और GRP अलर्ट हो गई। पूरी ट्रेन चेक करने के बाद जब कुछ नहीं मिला, तब जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।

दरअसल 9:15 बजे मिलन रजक नामक व्यक्ति ने अपने एकाउंट से पूर्व रेलमंत्री पियूष गोयल, रेलवे मंत्रालय, PMO और गोरखपुर पुलिस को ट्वीट कर लिखा कि ”गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 19092 में सुना है कि कुछ आतंकवादी घुस गए हैं, वे ट्रेन में बम लगा दिए हैं। गाड़ी को एक सप्ताह रोककर आराम से आप लोग चेक ​करिए ताकि किसी की जन​हानि न हो।” रेलवे मंत्रालय की सूचना पर फोर्स अलर्ट कर दी गई।

Read More : गुजरात में बड़ा हादसा, नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 की मौत

कब मिली बम की सुचना

गोरखपुर में बांद्रा जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मंगलवार की रात हड़कंप मच गया। रात 9:30 बजे पूर्व रेलमंत्री पीयूष गोयल और प्रधानमंत्री ऑफस (PMO) को ट्वीट कर ट्रेन में बम होने की सूचना दी गई। इसके बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस, RPF और GRP अलर्ट हो गई। पूरी ट्रेन चेक करने के बाद जब कुछ नहीं मिला, तब जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।

दरअसल 9:15 बजे मिलन रजक नामक व्यक्ति ने अपने एकाउंट से पूर्व रेलमंत्री पियूष गोयल, रेलवे मंत्रालय, PMO और गोरखपुर पुलिस को ट्वीट कर लिखा कि ”गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 19092 में सुना है कि कुछ आतंकवादी घुस गए हैं, वे ट्रेन में बम लगा दिए हैं। गाड़ी को एक सप्ताह रोककर आराम से आप लोग चेक ​करिए ताकि किसी की जन​हानि न हो।” रेलवे मंत्रालय की सूचना पर फोर्स अलर्ट कर दी गई।