बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

सकुशल सम्पन्न हुई अलविदा की नमाज

अमेठी : राजेश सोनी : अमेठी में जिलाधिकारी राकेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जायज में कई घंटों तक रहे मौजूद ईद की नमाज सकुशल संपन्न हो को लेकर ईदगाह का जायजा लिया ।नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर  पुलिसकर्मी तैनात रहे। एसडीएम सिरोही फाल्गुनी सिंह और क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष प्रभारी राकेश सिंह चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार अपने पूरे दलबल के साथ जायस में मौजूद रहे। डीएम राकेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह भी मुस्लिम बाहुल्य इलाके जायस में घंटों मौजूद रहे ।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

इस नमाज अवसर पर जनपद भर में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया था। नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी पूरे शहर को साफ करने में लगे हुए थे। एटा के जिला अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने अपने अधिकारियों के साथ बैठकर पूरे जनपद को कई सेक्टरों और जोन में विभाजित किया था और हर जगह पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई थी।

37,002 लाउडस्पीकर हटाये गए

गौरतलब है कि योगी सरकार प्रदेश में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवा रही है या उनकी ध्वनि को नियंत्रित किया जा रहा है. इस सिलसिल में अब तक प्रदेश भर में अबतक 37,002 लाउडस्पीकर हटाये गए. जबकि, 54,593 लाउडस्पीकर के ध्वनि को नियंत्रित किया गया.

यौम-ए-क़ुदस के मौक़े पर विरोध प्रदर्शन

शुक्रवार को लखनऊ में यौम-ए-क़ुदस के मौक़े पर विरोध प्रदर्शन हुआ. इसके अलावा बड़े इमामबाड़े में भी प्रदर्शन हुआ. ये प्रदर्शन अलविदा की नमाज़ के बाद हुआ. शिया उलमा की सरपरस्ती में हुआ विरोध प्रदर्शन को अंजाम दिया गया. प्रदर्शन में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारे लगाए गए. इसके अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान का भी विरोध जताया गया.

Read More : प्रधान पर लगा जमीन हड़पने का आरोप, वृद्ध ने कि आत्महत्या कोशिश

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।