रविवार, 8 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

सपा विधायक विजमा यादव के भतीजे पर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

प्रयागराज : प्रतापपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी की विधायक विजमा यादव के भतीजे रणजीत यादव पर कैंट थाने में मऊ सरइयां निवासिनी महिला ननकी पाल ने जबरन जमीन पर कब्जा, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है. महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

कैंट थानाक्षेत्र निवासिनी ननकी पाल का आरोप है कि रविवार की शाम मंजीत अपने साथियों के साथ उसके प्लाट पर आया और जमीन खाली करने को कहने लगा. उन्होंने जब विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा. इसके बाद गली गलौज शुरू कर दी. आरोप है कि मारपीट के बाद उसके कपड़े भी फाड़ दिए और जमीन छोड़ कर भाग जाने को कहा.

Read More : गोरखपुर में योगी ने लगाया जनता दरबार

विजमा यादव का कहना है

वहीं दूसरी ओर सपा विधायक विजमा यादव के भतीजे रंजीत ने भी कैंट थाने में महिला के खिलाफ क्रास तहरीर दी है. घटना के संबंध में विजमा यादव का कहना है कि महिला के आरोप फर्जी हैं. यह जमीन कई सालों से उनके भतीजे के नाम पर है. रविवार को महिला द्वारा उक्त जमीन पर दीवार निर्माण किया जा रहा था, जिसे रोकने के लिए मेरा भतीजा प्लाट पर गया था.विधायक का कहना है कि उक्त प्रकरण में उनके भतीजे द्वारा भी तहरीर दी गई है. पुलिस को जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं महिला के पास जमीन से संबंधित पेपर है तो वह दिखाए. सब साफ हो जाएगा.

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।