शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

ईंट-पत्थर से मारकर युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने काटा बवाल

यूपी में पिछले कुछ दिनों से भीड़ हिंसा का तांडव देखने को मिल रहा है। रायबरेली में दलित हरिओम और सहारनपुर में हामिद की पीट-पीटकर हत्या के बाद दिवाली की रात मऊ में 21 साल के युवक की लाठी-डंडे से मारकर हत्या कर दी गई। अब मंगलवार की दोपहर प्रयागराज में एक युवक की सरेराह ईंट पत्थर से कूंचकर मौत के घाट उतार दिया गया है। वारदात शहर के मुंडेरा में एक पेट्रोल पंप के समीप हुई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। घटनास्थल पर धूमनगंज समेत कई थानों की पुलिस व पीएसी बुलाई गई है।

ईंट-पत्थर से मारकर युवक की हत्या

पुलिस गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। हत्या का सीसीटीवी भी वायरल हो रहा है। नीमसराय निवासी 40 वर्षीय रविंद्र कुमार उर्फ मुन्नू मंगलवार की दोपहर किसी काम से घर से निकला था। आरोप है कि मुंडेरा के समीप कुछ युवकों का रविंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवकों ने रविंद्र की ईंट पत्थर से बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके खून से लथपथ होकर बेहोश होने पर आरोपी युवक भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन रविंद्र को लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आक्रोशित लोगों ने काटा बवाल

मौत की खबर लगते ही आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजन व स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। लोगों के हंगामे की सूचना पर कई थाने की पुलिस और पीएसी फोर्स पहुंच गई। एसीपी धूमनगंज अजयेंद्र यादव ने बताया कि हत्या के पीछे अभी विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

वारदात की सीसीटीवी फुटेज वायरल

रविंद्र संविदा पर रोडवेज बस चालक था। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दो पक्ष के लोग एक दूसरे पर ईंट पत्थर फेंकते दिख रहे है। इसी बीच एक ईंट का टुकड़ा रविंद्र के सिर पर लगा और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।

Read More :  जन सुराज के कैंडिडेट को बीजेपी ने जबरन बिठा दिया – प्रशांत किशोर

टिप्पणियाँ (4)

  1. DQUeFWpdQQpOmfMh

    CvbkPcGtGmEYwYPrIi
    रिपोर्ट करें
  2. TZJCipqhZgNjgJHXGTMMmiXs

    tmxrpzTgOnXFNZQTZOobFaob
    रिपोर्ट करें
  3. MarkCollins

    This provides a solid foundation for understanding the subject.
    रिपोर्ट करें
  4. * * * $3,222 payment available! Confirm your transfer here: http://v3itechnology.com/index.php?54q721 * * * hs=9196438ecc0800d910d2c9e212b13af6* ххх*

    6hrmxl
    रिपोर्ट करें

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।